Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 24 सितंबर 2024

**"झारखंड नवनिर्माण महासभा" गठबंधन का गठन, सूर्य सिंह बेसरा मुख्यमंत्री उम्मीदवार**

झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह कोल्हान प्रभारी माधवेंद्र मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20 सितम्बर 2024 को रांची प्रेस - क्लब में सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक विकल्प के 10 दलों के गठबंधन "झारखंड नवनिर्माण महासभा (तीसरा विकल्प) - "जनमत" में झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान), झारखंड पीपुल्स पार्टी, झारखंड पार्टी (होरो), रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया (अंबेडकर), बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा, भागीदारी पार्टी, अखिल भारतीय मानव सेवा दल, लोक जन समाज पार्टी (भारत), एवं आदर्श संग्राम पार्टी द्वारा सर्वसम्मति से सूर्य सिंह बेसरा जी को प्रस्तावित मुख्यमंत्री का प्रस्ताव के साथ ही "जनमत" सभी 81 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी | 
       जनमत की पहली सूची में झारखंड पीपुल्स पार्टी के हिस्से में अभी तक 5 सीट मिला है | घाटशिला और पोटका से सूर्य सिंह बेसरा, जमशेदपुर पूर्वी से माधवेंद्र मेहता, जुगसलाई से विष्णु कालिंदी और लोहरदगा से अनिल टाना भगत प्रत्याशी की घोषणा हुई है | साथ ही गठबंधन दल से जमशेदपुर पश्चिम से रंजीत दास (आदर्श संग्राम पार्टी), ईचागढ़ से श्याम बिहारी प्रजापति (भागीदारी पार्टी), सरायकेला से तिलक मारडी (झारखंड मुक्ति मोर्चा - उलगुलान), खूंटी से एलेस्टर बोदरा (झारखंड पार्टी - होरो), डुमरी से मौलाना अब्दुल मोबिन रिजवी (राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा), डाल्टेनगंज से शिवप्रसाद अग्रवाल (अखिल भारतीय मानव सेवा दल) गोमियो से मुरलीधर राम (बहुजन मुक्ति पार्टी) खिजरी से प्रीतम सांड लोहारा (रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया - अंबेडकर) एवं धनबाद से चंद्रशेखर पाठक (लोकजन समाज पार्टी - भारत) के प्रत्याशी हैं |

      इसके अलावा अब तक दसों पार्टी के साथ सीट शेयरिंग में 41 विधानसभा का बंटवारा हो चुका है | जमशेदपुर परिसदन में आज की बैठक में चुनावी रणनीति पर चिंतन मंथन हुई | झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा जी के नेतृत्व में "झारखंड मुक्ति मोर्चा" के विजय पूर्ति, गोपाल लोहार, चुन्नू लोहार, रखाल लोहार, राकेश बांडरा, सावन पात्रो और "आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)" के प्रखंड अध्यक्ष अभी सामाद, प्रखंड उपाध्यक्ष सरकार सोरेन, प्रखंड महासचिव विकास कुंटिया, छात्र मोर्चा अध्यक्ष निशांत दिग्गी, छात्र मोर्चा उपाध्यक्ष अनुज पूर्ति के साथ सन्नी देवगम, बेस देवगन, हैप्पी दास, सन्नी लोहार, रमेश लोहार, राहुल चतर, शरद गगराई, प्रेम मुर्मू, गुरबा सोय, मनोज कुमार सोय कार्यकर्तागण अपना त्यागपत्र देकर "झारखंड पीपुल्स पार्टी" की सदस्यता ग्रहण किये |

**"Jharkhand Navnirman Mahasabha" alliance formed, Surya Singh Besra chief minister candidate**

Jharkhand People's Party's central spokesperson and Kolhan in-charge, Madhavendra Mehta, shared information that on 20th September 2024, during an all-party meeting at Ranchi Press Club, a coalition of 10 parties under the political alternative "Jharkhand Navnirman Mahasabha (Third Option) - 'Janmat'," will be formed. 

The alliance includes Jharkhand Mukti Morcha (Ulgulan), Jharkhand People's Party, Jharkhand Party (Horo), Republic of India (Ambedkar), Bahujan Mukti Party, Rashtriya Janakranti Morcha, Bhagidari Party, Akhil Bharatiya Manav Seva Dal, Lok Jan Samaj Party (Bharat), and Adarsh Sangram Party. The alliance has unanimously proposed Surya Singh Besra as the candidate for Chief Minister, and "Janmat" will contest all 81 assembly seats in the upcoming election.

In the first list of "Janmat," Jharkhand People's Party has been allotted five seats. The candidates announced so far are: Surya Singh Besra from Ghatshila and Potka, Madhavendra Mehta from Jamshedpur East, Vishnu Kalindi from Jugsalai, and Anil Tana Bhagat from Lohardaga. Additionally, the alliance has declared candidates for several other constituencies: