Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोमवार, 5 मई 2025

वन विभाग की जागरूकता का असर ,शिकार पर्व में कम संख्या में पहुंचे सेंदरा वीर

दलमा वन प्राणी अभ्यारण में 5 मई को विशु शिकार पर्व मनाया गया। इससे पूर्व 4 मई को आदिवासी परंपरा के अनुसार सेंदरा वीरों ने पूजा अर्चना कर दलमा जंगल की चढ़ाई शुरू की।






सेंदरा पर्व में वन्य प्राणी संरक्षण को लेकर वन विभाग द्वारा लगातार चलाये जा रहे जागरूकता अभियान और व्यापक तैयारी का असर देखने को मिला जहां काफी कम संख्या में शिकार पर में लोग पहुंचे थे। विशु पर्व में सेंदरा वीरो को जागरूक करने एवं रोकने मुख्य वन संरक्षक पदाधिकारी नटेश कुमार भी मौके पर मौजूद थे। जहां इन्होंने बताया कि जागरूकता का असर देखने को मिला है ।आदिवासियो ने सभ्यता के मुताबिक केवल पूजा अर्चना की गई है। इन्होंने बताया कि अब तक कहीं से भी शिकार होने या जंगली जानवरों के मारे जाने की सूचना नहीं है। इधर शिकार पर्व को देखते हुए वन विभाग ने दलमा वन्य प्राणी अभ्यारण में सैलानियों के प्रवेश को बंद रखा था।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 के प्रथम पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में फ्रंटलाइन वर्कर्स का सम्मान समारोह

 सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में गम्हरिया प्रखंड के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 के प्रथम पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में फ्रंटलाइन वर्कर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने गम्हरिया को आकांक्षी प्रखंड घोषित किए जाने के बाद उसके समुचित विकास में लगे सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जलसहिया, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, सीएचओ, पंचायत सचिव, मुखिया और अन्य पदाधिकारी जिनके अथक प्रयासों से प्रखंड में सकारात्मक परिवर्तन संभव हुआ है उन्हें प्रोत्साहित करना ज़रूरी है। कार्यक्रम में इन कर्मियों को सम्मानित करने के साथ-साथ


उनका ओरिएंटेशन भी किया गया ताकि वे आने वाले समय में इंडिकेटर्स के आधार पर बेहतर कार्य कर सकें और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सभी मानकों पर खरा उतर सकें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, गम्हरिया अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रत महतो समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी, पंचायत प्रतिनिधि और सरकारी कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन का यह कदम न केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स के मनोबल को बढ़ाएगा बल्कि गम्हरिया प्रखंड के साथ ही जिले के अन्य प्रखंडों को देश के सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी प्रखंडों की सूची में लाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।


बाइट : रविशंकर शुक्ल, डीसी सरायकेला


सरायकेला खरसवाँ भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला के उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया

दिनांक 05/05/2025 को जिला सरायकेला खरसवाँ भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला के उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया साथ ही उपायुक्त महोदय को ज्ञापन देकर उनके माध्यम से राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री से जिला प्रशासन को निर्देश देने का आग्रह किया कि जिले में रह रहे सभी वैध और अवैध पाकिस्तानियों एवं घुसपैठियों को तत्काल चिह्नित कर देश से बाहर निकाला जाये ।

25 अप्रैल 2026 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने एक कायराना घटना को अंजाम देते हुए 26 निर्दोष हिन्दुओं कि धर्म पूछ कर हत्या कर दी, तत्पश्चात केंद्र की सरकार ने कड़ा निर्णय लेते हुए पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाने के साथ ही विदेशी अधिनियम की धारा 3(1) के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत में निवास कर रहे सभी पाकिस्तानियों के बीजा को रद्द कर दिया, ज्ञापन देकर उपयुक्त के माध्यम से जिले से ऐसे लोगो को चिन्हित कर अविलंब देश से बाहर निकाल बाहर निकाला जाए ।
आज के कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत राम टुडू,राकेश सिंह,रमेश हँसदा,मधु गोराई,राजा सिंहदेव, सुनील श्रीवास्तव,हरेकृष्ण प्रधान, मुरली प्रधान, बद्री दारोग़ा, राकेश मिश्रा,अभिषेक आचार्य,अमरेश गोस्वामी,ब्रह्मानंद झा, राजू सिंह,राजकुमार सिंह,पंकज कुमार,कविता दास,सुनीता मिश्रा,पिंकी मोदक अभिषेक विशाल,मिंटू सिंह,महेश कर्मकार,मोतीलाल कुंभकार सहित अनेक कार्यकर्ता सामिल हुए ।
धन्यवाद
राकेश मिश्रा
जिला उपाध्यक्ष
भाजपा सरायकेला खरसवाँ