Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Bagbeda लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bagbeda लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 8 दिसंबर 2025

जमशेदपुर: बागबेड़ा में ‘ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर’ का भव्य शुभारंभ, महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया मंच

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर–4 स्थित ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान पार्लर की संचालिका किरण देवी एवं स्थानीय मुखिया उमा मुंडा सहित उपस्थित महिलाओं ने केक काटकर इस शुभ अवसर को उत्सव के रूप में मनाया।





उद्घाटन समारोह में भावनाओं से भरे माहौल के बीच संचालिका किरण देवी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम ने न केवल एक नए व्यवसाय की शुरुआत को चिह्नित किया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की नई राह भी खोली।

*स्थानीय महिलाओं के लिए सुविधा और सशक्तिकरण की पहल*

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा एवं पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक एवं सुव्यवस्थित ब्यूटी पार्लर की शुरुआत महिलाओं के जीवन को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब ग्रामीण व पंचायत क्षेत्र की महिलाओं को सौंदर्य सेवाओं के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बचेंगे।

वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं।

*कम दरों पर बेहतर सौंदर्य सेवाएं*

पार्लर संचालिका किरण देवी ने बताया कि यहां महिलाओं के सुंदरीकरण की सभी आधुनिक सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शादी-विवाह, त्यौहार, पारिवारिक समारोह एवं अन्य विशेष अवसरों के लिए मेकअप, हेयर स्टाइलिंग सहित संपूर्ण सौंदर्य सेवाएं दी जाएंगी। उनका लक्ष्य है कि पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी शहरों जैसी सुविधाओं का अनुभव कर सकें।

*उद्घाटन समारोह में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित*

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि के. डी. मुंडा, समाजसेवी अंकित, संजीव, बिट्टू, सुधा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

बागबेड़ा जल संकट: कांग्रेस का हल्ला बोल, विभाग से शीघ्र कदम उठाने की मांग

बागबेड़ा: कांग्रेस ने बागबेड़ा जल संकट पर उठाई आवाज, खरकई नदी से फ्लोटिंग पंप की और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग तेज  

बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में फैलते गंभीर जल संकट को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने आवाज बुलंद की। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और एसडीओ शिव दिनकर से मुलाकात कर समस्याओं का विस्तृत ब्यौरा सौंपा और तात्कालिक समाधान की मांग रखी।  

कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना वर्षों से अधूरी है और इसे शीघ्र पूरा कर संचालित किया जाना जरूरी है। अस्थायी राहत के लिए खरकई नदी (कुसुम घाट) से फ्लोटिंग पंप लगाकर पानी को फिल्टर हाउस तक पहुंचाने और लगभग 21 पंचायतों में स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।  

सोलर जलमीनार और हैंडपंप की समस्याएं  

- माहुलबना पंचायत, चौरा गांव में युधिष्ठिर महतो के घर समीप स्थित सोलर जलमीनार की मरम्मत तत्काल की जाए।  

- रसिकनगर पंचायत, सुसनी गांव में बलराम महतो के आवास के पास निष्क्रिय जलमीनार को अविलंब दुरुस्त किया जाए।  

- पटमदा पंचायत, ग्राम पटमदा में शिशु लाल महतो के घर समीप नवीन सोलर जलमीनार स्थापित करने की मांग दोहराई गई।  

- विभिन्न गांवों में लंबे समय से खराब  हैंडपंप और नलकूप  की मरम्मत तथा नए नलकूप की स्थापना की मांग भी प्रमुख रही।  

जर्जर पाइपलाइन और जुगसलाई की बड़ी समस्या  

कांग्रेस ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों  से पानी रिस रहा है, जिससे दबाव घट रहा है और आमजन को पानी नहीं मिल पा रहा है।  

विशेष रूप से जुगसलाई के साफ्रीगंज मोहल्ला की समस्या पर जोर देते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह इलाका लंबे समय से पानी की भीषण समस्या झेल रहा है और विभाग को इसे प्राथमिकता से हल करना चाहिए यहां नया पाइप लाइन बिछाने का कार्य अविलंब प्रारम्भ किया जाए जिससे लोगों को राहत मिले ।  

कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "यदि विभाग शीघ्र कदम नहीं उठाता तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जनता अब और इंतजार करने को तैयार नहीं है।"  

प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष राज किशोर यादव, रामलाल पासवान, अरुण कुमार सिंह, शशि कुमार सिन्हा, सामंता कुमार, संजय सिंह आजाद, सुदर्शन तिवारी, नलिनी सिन्हा, मलखान दुबे, रणजीत सिंह, वीरेंद्र पांडे, सनी सिंह, निखिल कुमार, समरेन्द्र नाथ तिवारी एवं सुरेश धारी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।




बुधवार, 17 सितंबर 2025

जमशेदपुर: आपसी रंजिश में फायरिंग, गांधीनगर में युवक को बादल ने मारी दो गोलियां, टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत गांधीनगर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब बादल नाम के अपराधी ने पोपो मुंडा नाम के शख्स को दो गोली मारी कर घायल कर दिया,घायल अवस्था में पोपो को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है



वीओ----- मिली जानकारी के अनुसार पोपो मुंडा गांधीनगर स्थित अपने घर पर लेटा हुआ था तभी बदल नाम के शख्स ने घर पर आकर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें पोपो मुंडा के गुप्तांग में दो गोली लगी है, गोली चलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया जहां आनन फानन में पोपो मुंडा को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है, इस गोली चालन की घटना के पीछे आपसी रंजीस बताई जा रही है, जानकारी देते हुए प्रत्यक्ष दर्शी गुड़िया ने बताया कि गांधीनगर निवासी बादल नाम के युवक ने दो गोली चलाई है जिसमें पोपो घायल हो गया है

वीओ---- घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है जानकारी देते हुए डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है उन्होंने बताया कि घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर है, साथ ही उन्होंने बताया की गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है





Breaking