Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Baharagoda लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Baharagoda लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 8 जनवरी 2026

Baharagoda : बहरागोड़ा में मकर संक्रांति पर ऐतिहासिक हावड़ा हाट.............

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा क्षेत्र के बहरागोड़ा का ऐतिहासिक प्रसिद्ध हावड़ा हाट प्रारंभ हुआ। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मिलन स्थल पर स्थित यह हाट अपनी अलग पहचान रखता है। इस वर्ष हाट का संचालन विशेष प्रशासनिक निगरानी में किया जा रहा है। जिला परिषद द्वारा तीन बार टेंडर निकाले जाने के बावजूद कोई संवेदक सामने नहीं आया, जिसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन स्वयं राजस्व वसूली की जिम्मेदारी निभा रहा है। प्रशासन ने हाट परिसर में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Baharagoda:सांड्रा पंचायत में ठंड राहत जरूरतमंदों को मिला कंबल..................

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड में कड़ाके की ठंड व शीतलहरी जारी है. इसके बीच गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा भेजा गया सांड्रा पंचायत में करीब 200 जरूरतमंदों के लिए कंबल सांसद प्रतिनिधि चुनु महाली के हाथों बंटा गया. इस कड़ाके की ठंड में कंबल मिलने से गरीबों व असहायों को राहत मिली है.बताया गया की जांझीया शिब मंदिर,माहार टोला, अमला टोला, कालिंदी टोला व बारासती गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गये. इस अवसर पर चुनु माहाली ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर कंबल उपलब्ध कराया गया था. सभी पंचायत में इसका वितरण होगा. सांसद का मानना है कि ठंड के इस मौसम में गरीब व वृद्धजन सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में कंबल वितरण एक मानवीय कदम है. पूरी पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ कंबल वितरण की अपील की. मौके पर भूदेव सांतुआ,केदार नाथ डांठपाठ,रमेश पाल,हाथी सिंह, बिबेक डांठपाठ, सुकदेब सिंह,दीजेन सिंह, भोला डांठपाठ, राकेश माहार, सूरज माहार, राजू माहार, सुनील माहार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

मंगलवार, 6 जनवरी 2026

Baharagoda : बहरागोड़ा स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़......

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया। इस अवसर पर बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुंडा सहित अन्य अतिथियों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्त्री रोग, शिशु रोग और दंत चिकित्सा की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही बीपी और शुगर की त्वरित जांच की सुविधा दी गई तथा लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की गई। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदममेले को संबोधित करते हुए विधायक समीर कुमार मोहंती ने गरीब और जरूरतमंद मरीजों के हित में एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराए जाने वाले एक्स-रे का खर्च वे स्वयं वहन करेंगे, ताकि किसी भी मरीज को आर्थिक परेशानी न हो। कार्यक्रम के दौरान मौदा पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किए जाने पर चिकित्सा पर्यवेक्षक ज्योति प्रसाद गिरी को सम्मानित भी किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की देखरेख में आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शनिवार, 3 जनवरी 2026

Baharagoda : साकरा पंचायत में ठंड से राहत जरूरतमंदों को मिला कंबल..................

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के साकरा पंचायत में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया रानी मुण्डा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों के बुजुर्गों, गरीबों और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड में यह पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में वितरण कार्य शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिससे लोगों में प्रशासन और पंचायत के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ। ठंड में पंचायत स्तर पर राहत कार्य तेज मुखिया रानी मुण्डा ने बताया कि पहले ही पंचायत के सभी वार्डों से जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर सूची तैयार की गई थी, ताकि सहायता सही हकदारों तक पहुंचे। वितरण के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ लोग अभी कंबल से वंचित रह गए हैं। इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुखिया ने कंबलों की मांग उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी गरीब व्यक्ति ठंड में बिना सहायता के न रहे, इसके लिए भविष्य में भी पंचायत स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

Baharagoda: अशोक बाला मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट मे 16 टीमें का शानदार प्रदर्शन........

बहरागोड़ा संवाददाता 


बहरगोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र के बहरागोड़ा सेवन ग्राउंड में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अशोक बाला मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत में असित मिश्रा, सुमन कल्याण मंडल और निर्मल दुबे समेत अन्य अतिथियों ने स्वर्गीय अशोक बाला के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके पश्चात फीता काटकर खेल का औपचारिक आगाज किया गया. जाझिया और बहरागोड़ा की टीम के बीच कांटे की टक्कर टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पहला मुकाबला जाझिया और बहरागोड़ा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. मैदान में उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से चिरंजीत बाला, मिंटू पाल, काली पाल, जगन्नाथ नायक, तरुण मिश्रा, स्वपन कुईला और पिंटू महंती सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे.

Baharagoda : ठंड में कंबल पाकर खिल उठे जरूरतमंदों के चेहरे...........


बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI 


बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत सोमवार को ठंड के प्रकोप को देखते हुए डोमजुड़ी पंचायत में मानवता की मिसाल पेश की गई। झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण पंचायत सचिवालय परिसर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच किया गया। यह वितरण कार्यक्रम मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया विजय कुमार मुण्डा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।वहीं कंबल पाकर बुजुर्गों और असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के इस त्वरित प्रयास की सराहना की। मुखिया विजय कुमार मुण्डा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में असुरक्षित न रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

सोमवार, 17 नवंबर 2025

Baharagoda: तापते समय साड़ी में लगी आग, पाठपुर गांव में महिला गंभीर रूप..............

बहरागोड़ा संवाददाता 

Baharagoda: कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए अलाव ताप रही एक महिला को थोड़ी सी असावधानी भारी पड़ गई. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पाठपुर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें 36 वर्षीय बीना बेरा गंभीर रूप से झुलस गईं. साड़ी का एक हिस्सा अलाव की आग की चपेट में आ गया बताया जाता है कि पाठपुर निवासी बीना बेरा अपने घर में अलाव के पास बैठकर आग ताप रही थीं. इसी दौरान, उनकी साड़ी का एक हिस्सा अनजाने में अलाव की चपेट में आ गया और उसमें आग पकड़ ली. जब तक महिला कुछ समझ पातीं, आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते बीना गंभीर रूप से झुलस गईं. प्राथमिक उपचार के बाद पीआर एम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज़ सुनकर परिजन तुरंत अलाव के पास पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई. इसके बाद, आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और झुलसी हुई महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए महिला को पीआर एम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया.

रविवार, 16 नवंबर 2025

Baharagoda: पुणे से लौट रहा खंडामौदा का युवक आशीष पैड़ा कर्नाटक से लापता...........

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा निवासी आशीष कुमार पैड़ा के अचानक लापता हो जाने से उनके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है. आशीष पिछले दस दिनों से लापता हैं. वह 5 नवंबर को महाराष्ट्र के पुणे से अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में कर्नाटक के पास उनके साथ छिनतई और मारपीट होने की अपुष्ट सूचना मिलने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. अज्ञात व्यक्ति के फोन करने पर मिली जानकारी लापता आशीष की पत्नी कलाबती पैड़ा ने बताया कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर यह चौंकाने वाली जानकारी दी कि कर्नाटक में उनके पति आशीष के साथ छिनतई हुई है और मारपीट भी की गई है. इस दर्दनाक सूचना के बाद से ही आशीष का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है. सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि परिवार ने जब सूचना देने वाले युवक से दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसका फोन भी रिसीव नहीं हो रहा है. इस रहस्यमय चुप्पी ने परिवार की आशंकाओं को कई गुना बढ़ा दिया है कि आशीष गंभीर संकट में हैं. पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री और झारखंड पुलिस को किया अलर्ट पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मामले की संवेदनशीलता और आपात स्थिति को समझते हुए तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड पुलिस को ट्वीट के माध्यम से इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. वहीं षाड़ंगी ने ट्वीट में प्रशासन से लापता आशीष कुमार पैड़ा को शीघ्र और सकुशल ढूंढने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का गंभीर आग्रह किया है, ताकि परिवार की चिंता दूर हो सके. उधर बरसोल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता व्यक्ति की खोजबीन के लिए अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए हैं.

बुधवार, 24 सितंबर 2025

बहरागोड़ा: मानसी प्लस से कराया गया 361 साहियायों को कौशल जाँच सह ज्ञान वृधि मूल्यांकन

बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में मानसी प्लस परियोजना की ओर से पुरे नौ दिन में 361 साहियायों का कौशल जाँच सह ज्ञान वृधि मूल्यांकन कार्यक्रम समापन हुआ । 


पुरे पर्यवेक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू ने कहा कि मानसी प्लस की इस प्रकार कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है जो आगे चल कर हमारे जो उदेश्य है शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर को कम करना सचमुच में हमलोग सफल हो पाएंगे। साहियायों को बारीकी से सभी प्रकार की कौशल जाँच जैसे हाथ धोने का विधि, बच्चा का वजन लेने का विधि, तापमान लेने का विधि, शिशु को कम्बल में लपेटने का विधि, दम घुटा शिशु के लिए चूसन पंप का प्रयोग विधि,ओआरएस घोल बनाने के विधि, निमोनिया बीमारी के लिए तेज सांस की गिनती आदि जाँच के साथ प्रशिक्षण दिया गया। विश्वास है कि सभी साहियायों का काम पे गुणवत्ता के साथ सही से नवजात शिशु का देखभाल हो पायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड समन्वयक,बीपीएम, बीएएम,एसटीटी,बिटीटी, सहिया साथी और पुरे मानसी टीम की अहम भूमिका रही.

गुरुवार, 6 मार्च 2025

सृष्टिधर महतो पिछले 10 दिन पहले कुंभ गुम हो गए थे अचानक बुधवार की शाम में सृष्टिधर महतो सकुशल अपने घर पहुंच गए

संवाददाता बरसोल : देबाशीष नायक 
बरसोल अंतर्गत सांड्रा पंचायत लुगाहारा गांव की 63 वर्षीय सृष्टिधर महतो पिछले 10 दिन पहले कुंभ मेला देखने गए थे और वहां से अचानक गायब हो गए थे.लेकिन अचानक बुधवार की शाम में सृष्टिधर महतो सकुशल अपने घर पहुंच गए.
तब परिजनों ने राहत की सांस ली.सृष्टिधर घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों को आपबीती सुनाएं.बताया की सृष्टिधर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद वहां से अचानक ना जाने किधर चले गए किसी भी जान पहचान वाले लोगों को दिखाई नहीं पड़ा. करीब 2 घंटा तक सभी को ढूंढने के बाद जब कोई नहीं मिले तब
 उन्होंने लोगों से पैसा मांग मांग कर स्टेशन पहुंचे. स्टेशन में उन्होंने टिकट खरीद कर खड़कपुर पहुंच गए. रास्ते में उनको बहुत लोगों ने पैसा देकर सहायता किया है. सृष्टिधर का कहना है बहुत मुश्किल से उन्होंने अपने घर पहुंचे. बुधवार की रात घर पहुंचने पर सृष्टिधर समेत सभी परिजन राहत की सांस ली.उनके घर से मौके पर मानस माहतो, मनमत महतो, मंडी राज महतो, बालाराम महतो, हरीश महतो, कुकुमानी महतो आदि उपस्थित थे.

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि राय को दी श्रद्धांजलि


संवाददाता :बहरागोड़ा देबाशीष नायक 
झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने भारतीय समाजवादी राजनीति के प्रखर नेता, गांधीवादी विचारधारा के समर्थक, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रवि राय की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. षाड़ंगी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने रवि राय के समाजवादी विचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हुकुम महतो, रिकि षडंगी, विनन्द जाना, सनत कर, सुदीप पहनायेक, सागीर हुसैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. रवि राय का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का आदर्श उदाहरण रहा है। वे हमेशा कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

16 प्रहार हरि नाम संकीर्तन का शुभारांभ

संवाददाता:देबाशीष नायक 
बहरागोड़ा के बोनाबूढ़ा गांव में हरिनाम संकीर्तन कमेटी द्वारा आयोजित 16 प्रहार व्यापी अखंड हरी नाम संकीर्तन का शुभारंभ गुरुवार से हुआ. पुजारी ने विधि विधान के साथ पूजा किया. पूजा में गांव के लोग पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की.कीर्तन एवं संगीत के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और भक्त झूमने पर मजबूर हो गये। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लिए और कीर्तन का आनंद लेते रहे। 
अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से बनाबुड़ा सहित आसपास के गांवों में भक्ति का माहौल बना हुआ है। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. 8 मार्च को दधी महोत्सव के साथ हरि नाम संकीर्तन का समापन होगा. इस हरि नाम संकीर्तन को सफल बनाने में गांव के उत्तम नायक, वाल्मीकि नायक, पोदोमोलोचन दास, दिनोंबंधु दास, बलराम दास, कालीचरण नायक, सत्यवान नायक, कलाकार नायक, शैलेंद्र दास, भवानी दास, निखिल नायक, सुनातो नायक, आदि लोग जुटे हुए हैं.

बुधवार, 5 मार्च 2025

बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर मोहंती ने बहरागोड़ा कॉलेज में पीजी में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई न होने का उठाया मुद्दा

रिपोर्ट; विश्वकर्मा सिंह 
झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर मोहंती ने बहरागोड़ा कॉलेज में पीजी में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई न होने का मुद्दा उठाया. इस दौरान वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए विधायक ने कहा कि 50 कि.मी. परिधि में बहरागोड़ा कॉलेज के अतिरिक्त स्थानीय विद्यार्थियों के लिए स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए कोई और संस्थान नहीं है.
 बहरागोड़ा कॉलेज में स्नातक में तो अंग्रेजी विषय की पढ़ाई होती है. परंतु पीजी में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई नहीं होती है जबकि हर वर्ष औसतन लगभग 100 विद्यार्थी इस कोलेज से अंग्रेजी विषय में स्नातक में उत्तीर्ण होते है. अंग्रेजी विषय में पीजी की पढ़ाई न होने के कारण अंग्रेजी विषय के विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं. 
विधायक ने सरकार से मांग की कि उक्त कॉलेज में अंग्रेजी विषय में पी.जी. की पढ़ाई चालु किया जाय.

बहरागोड़ाः अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास को लेकर सीपीआई(एम) पार्टी की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

संवाददाता :देबाशीष नायक 
बहरागोड़ाः   बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास को लेकर  सीपीआई(एम) पार्टी की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन  बुधवार को सौंपा गया . जिसमें मांग की गई है कि अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास  निर्माण से पूर्व लाभुक के खाता संख्या एवं प्लॉट संख्या आदि की जांच के उपरांत ही भवन निर्माण किये जाएँ.
जिसमें  जमीन संबंधित अड़चने दूर हो जाएंगे. क्योंकि प्रखंड क्षेत्र में  कई ऐसे लाभुक है  जिनके जमीन संबंधित अड़चन रहने के बावजूद भवन निर्माण किया जा रहा है. इस मौके पर  सीपीआई(एम)अंचल कमेटी सचिव चितरंजन महतो, पार्टी के झारखंड राज्य सदस्य स्वपन कुमार महतो, साधन नायेक, सुकुमार राना आदि उपस्थित थे.

Breaking