Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Ghatshila लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ghatshila लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 6 जनवरी 2026

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में डॉ. नीत नयना ने कुलसचिव पद का कार्यभार संभाला

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला (झारखंड) में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत डॉ. नीत नयना ने कुलसचिव के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकगण, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने कहा कि डॉ. नीत नयना का समृद्ध शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक अनुभव विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, अनुशासित तथा अकादमिक मूल्यों से प्रेरित होगी, जिससे शिक्षण गुणवत्ता को नई गति मिलेगी।



वहीं, कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने डॉ. नीत नयना को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में नवाचार, अनुसंधान और उत्कृष्टता को सशक्त आधार प्राप्त होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके कुशल मार्गदर्शन में सोना देवी विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।

डॉ. नीत नयना बायोटेक्नोलॉजी विषय की प्रतिष्ठित विदुषी हैं, जिनकी विशेषज्ञता पादप जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रही है। उन्होंने अपने अकादमिक करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में सक्रिय सहभागिता की है तथा अनेक शोध पत्र प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित किए हैं। उनके शोध और शैक्षणिक योगदान को व्यापक रूप से सराहा गया है।


मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय में मेगा रक्तदान शिविर, 103 यूनिट रक्त संग्रह

 • सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानन्द ऑडिटोरियम मे माता स्वर्गीय श्रीमति सोना देवी जी के पावन स्मृति में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन 

• मेगा रक्तदान शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त संग्रह किया गया 

• सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने भी रक्तदान कर सभी का उत्साहवर्धन किया

• सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में इस शिविर का आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर तथा जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया

• आज 22 दिसम्बर 2025 को सोना देवी विश्वविद्यालय गौरव के साथ अपने स्थापना प्रपत्र के साथ दो वर्ष पूरा कर तीसरे वर्ष में कर रहा है प्रवेश.

• सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर मानव सेवा करने का लिया गया है संकल्प



सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानन्द ऑडिटोरियम मे आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को माता स्वर्गीय श्रीमति सोना देवी जी के पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मेगा रक्तदान शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने भी रक्तदान कर सभी का उत्साहवर्धन किया. इस रक्तदान शिविर में घाटशिला क्षेत्र के कई सम्मानित लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. सोना देवी विश्वविश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कई छात्र छात्राओं ने भी रक्तदान किया. मौके पर संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापक कुमारी निकिता ने रक्तदान से जुड़ी भ्रंतियों को दूर किया तथा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया. उन्होंने रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया. इन्होंने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति चाहे वह महिला हों या पुरूष, रक्तदान कर सकते हैं. इससे रक्तदाता के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है. शरीर में नया रक्त बनता है तथा रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है. साथ ही किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा भी की जा सकती है. हर स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान कर सकते हैं. इन्होंने उपस्थित लोगों को यह संकल्प दिलाया कि वे रक्तदान करेंगे तथा लोगों का अनमोल जीवन बचाने में योगदान देंगे. 


सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर तथा जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया. रक्तदान करने आए सम्मानित नागरिकों का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराया गया फिर उनके हीमाग्लोबिन की जांच की गई. जिन रक्तदाताओं में हीमोग्लोबीन की मात्रा सही पाई गई उनका ब्लडप्रेशर जांच करने के बाद उन्हें रक्तदान करने की अनुमति दी गई. सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह, कुलपति प्रो डॉ ब्रजमोहन पत पिंगुआ, सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ गुलाब सिंह आजाद की उपस्थिति में इस शिविर का सफल आयोजन किया गया. 



इस शिविर में जमशेदपुर से भी कई विशिष्टजनों ने शिरकत की. पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, मानद सचिव रेडक्रॉस विजय कुमार सिंह, जेपी आंदोलनकारी चन्द्रमोहन सिंह, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, रवीन्द्र जी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी लखन मार्डी, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, झारखंड क्षेत्रीय संध के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह, विमल सिंह, विनोद सिंह, छोटे सिंह, मनोज सिंह, जयप्रकाश सिंह, आदित्य सिंह, संजय सिंह (लड्डू), अनूप सिंह, वाईपी सिंह, रमाकांत सिंह, रैनटेक के निदेशक विमल सिंह, समय कंस्ट्रक्शन के निदेशक राजेश सिंह, राजीव सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, शेखर कुमार, शिवजी सिंह गुड्डू, रामाकान्त सिंह, बीडीएसएल महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ पुष्कर बाला, आईसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओमप्रकाश सिंह, समाजसेवी काली राम शर्मा, एसडीएसएम स्कूल के चेयरमैन श्री दिवाकर सिंह, डॉ सुधाकर सिंह, प्रो इंदल पासवान, सपन महतो, पूर्वी सिंहभूम जिले के पूर्व सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद, पूर्व मुख्य अभियंता श्री अशोक दास, अधिवक्ता ममता सिंह समेत कई गणमान्य ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साह बढाया.














मंगलवार, 9 दिसंबर 2025

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड: चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का भव्य शुभारंभ

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विश्वविद्यालय परिसर खेल भावना, ऊर्जा और एकजुटता के रंग में रंग उठा।

13 दिसंबर तक खेले जाने वाले इस भव्य आयोजन का नेतृत्व स्पॉट इंचार्ज डॉ० अनिल जॉन ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम स्पिरिट का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक प्रतियोगिता में पूरे मनोयोग और आत्मविश्वास से हिस्सा लें।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कुलपति डॉ० ब्रज मोहन पत पिंगुआ ने उद्घाटन सत्र में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “इग्नाइट 2025 विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति को एक नई ऊँचाई प्रदान करेगा। ऐसे आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभा निखरती है, बल्कि चरित्र निर्माण भी होता है।” उन्होंने विश्वविद्यालय के खेल विकास मॉडल की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कुल सचिव गुलाब सिंह आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि “विश्वविद्यालय सदैव छात्रों को सशक्त बनाने और उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल उत्सव विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, अनुशासन एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करता है।”

उद्घाटन समारोह की शुरुआत फ्लैग होस्टिंग एवं मशाल प्रज्वलन द्वारा की गई, जो ऊर्जा, समर्पण और खेल भावना का प्रेरणादायी प्रतीक बना। जुंबा प्रस्तुति ने पूरे खेलपरिसर को और भी उत्साहपूर्ण एवं जीवंत बना दिया। 

सोनल कुमारी की उद्घोषणा ने खिलाड़ियों में उत्सव का संचार कर दिया। प्रथम इवेंट क्रिकेट प्रतियोगिता रहा, जिसमें आदरणीय कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने क्रिकेट खेल कर छात्रों को उत्साह वर्धन किया, नाइट्स ( ब्लू ) एवं वॉरियर्स (येलो) टीमों ने जोशपूर्ण भागीदारी कर उद्घाटन दिवस को और भी यादगार बना दिया।

इग्नाइट 2025 का संपूर्ण संचालन निम्नलिखित स्पॉट कमिटी सदस्यों के कुशल मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ—

डॉ० शिवचन्द झा, डॉ० मनोरंजन वर, डॉ० देबब्रत रॉय, पतत्रि माली, प्रिंसी कुमारी, किशोर कुमार महाकुर, सोनल कुमारी, शेख आदिल नजीर, विनय प्रकाश चौधरी।

आगामी चार दिनों में एथलेटिक्स, इंडोर स्पोर्ट्स तथा विभिन्न टीम इवेंट्स का रोमांचक प्रदर्शन विश्वविद्यालय परिसर में देखने को मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों तथा दर्शकों से खेल भावना बनाए रखने और उत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया।














घाटशिला: गणतंत्र दिवस परेड 2026 में शामिल होंगे सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के छात्र देवऋषि कश्यप

सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के छात्र देवऋषि कश्यप आगामी गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे. नई दिल्ली में लगाए गए एनसीसी के आरडीसी कैंप में इनका चयन किया गया है. देवऋषि सोना देवी विश्वविद्यालय में बीटेक थर्ड सेमेस्टर के छात्र हैं.आरडीसी परेड में शामिल होकर वे झारखंड और सोना देवी विश्वविद्यालय का मान बढायेंगे.


देवऋषि कश्यप को पिछले दिनों जमशेदपुर में 721 कैडेटों में सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुना गया तथा नई दिल्ली में आयोजित आरडीसी और थल सैनिक शिविर टीएससी के लिए कैडेटों के चयन के लिए आयोजित एनसीसी शिविर के दौरान सर्वश्रेष्ठ ड्रिल के लिए भी पुरस्कृत किया गया. इस आरडीसी परेड के लिए चुने जाने पर सोना देवी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता जाहिर की है तथा कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद ने देवॠषि कश्यप को शुभकामनाये दी है.

शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, के छात्रों ने एचसीएल के कांस्ट्रेटर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, घाटशिला के छात्रों ने एचसीएल के मुसाबनी कांस्ट्रेटर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया






• खदानों से प्राप्त तांबे के अयस्क का वैज्ञानिक तरीके से परिशोधन के बारे में जाना

• औद्योगिक एवं तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में भी जाना

सोना देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी घाटशिला के छात्रों ने आज दिनांक पांच दिसंबर 2025 को हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के इंडियन कॉपर कॉम्पलेक्स आईसीसी के मुसाबनी कांस्ट्रेटर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया. इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को खनन एवं धातु प्रसंस्करण उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली और तकनीकी प्रक्रियाओं से परिचित कराना रहा. यह प्लांट सुरदा, राखा एवं अन्य खदानों से प्राप्त तांबे के अयस्क का वैज्ञानिक तरीके से परिशोधन, समृद्धिकरण, परिशुद्ध तांबा प्राप्त करने के तरीके के बारे में बताया गया. इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान आज एचसीएल के उपमहाप्रबंधक श्री जेपी मिश्रा, वरिष्ठ अधिकारी एम जेड खान तथा इलेक्ट्रिकल विभाग की श्वेता कुमारी ने छात्र छात्राओं को प्लांट संचालन क्रशिंग ग्राइंडिंग प्लोटेशन प्रक्रिया तथा गुणवत्ता नियंत्रण के साथ साथ सुरक्षा मानकों के बारे में बताया. साथ ही कार्य के दौरान बरते जाने वाली सुरक्षा प्रक्रिया और औद्योगिक वातावरण के बारे में विस्तार से बताया. इस दौरान विद्यार्थियों को माइनिंग, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्रोसेस इंजीनियरिंग के व्यवहारिक अनुप्रयोगों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर दिया जिससे विद्यार्थियों की तकनीकी समझ, औद्योगिक दृष्टि तथा भविष्य में रोजगार प्राप्त करने की संभावनाओं के बारे में बताया. इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान इंजीनियरिंग विभाग की अध्यक्ष पूजा तिवारी, मेकेनिकल विभाग के अध्यक्ष विनय प्रकाश चैधरी तथा ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के श्री सिद्धांत कुमार एवं डॉ नीलमणि कुमार उपस्थित थे.












बुधवार, 12 नवंबर 2025

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को किया संबोधित, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

14 नवम्बर को को-ऑपरेटिव कॉलेज में 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणना , घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 की मतगणना की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में संचालित मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना पर्यवेक्षकों को ईवीएम की सील की जांच, काउंटिंग प्रक्रिया की निगरानी और परिणाम पत्रक के बारे में जानकारी दी गयी वहीं मतगणना सहायक को नियंत्रण इकाई से परिणाम पढ़ने, डेटा दर्ज करने और फॉर्म भरने का कार्य तथा माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक राउंड में कड़ी निगरानी रखने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) प्रत्येक हॉल में समग्र समन्वयक की भूमिका निभाएंगे और किसी भी तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्या का समाधान करेंगे। मतगणना के दौरान वीवीपैट पर्चियों की गणना भी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जाएगी।



जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन की विश्वसनीयता का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। प्रत्येक कर्मी को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा। निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं हो। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, प्रवेश केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही मिलेगा और संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में होगी। मतगणना कार्य 14 नवम्बर 2025 को होगा, कुल 15 टेबल पर 20 राउंड में मतगणना की जाएगी।


मंगलवार, 11 नवंबर 2025

घाटशिला उपचुनाव के लिए मैदान तैयार, अब मतदाता निभाएं जिम्मेदारी : CEO

राँची : CEO यानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को पोलिंग पार्टियों को आवश्यक सामग्री के साथ उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आज शाम तक सभी टीमें अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर रिपोर्ट करेंगी।


वेबकास्टिंग और सीसीटीवी से होगी निगरानी: के. रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग वेबकास्टिंग के माध्यम से की जा रही है, जिसकी निगरानी निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी और आरओ कार्यालय से की जा रही है।

मतदाताओं से अपील- घर से निकलकर जरूर करें मतदान: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मित्रों, परिवार और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें ताकि मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी रहे मौजूद: CEO के. रवि कुमार ने मुख्यालय स्थित वेबकास्टिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।









घाटशिला उपचुनाव में मतदान केंद्रों में मतदान शुरू

जमशेदपुर घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव को लेकर आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रही हैं,जहाँ मतदान केंद्रों में मतदाता पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं। सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदाता अपने मतदान केंद्रों में मतदान कर सकेंगे। कुल 300 बूथो पर मतदाता मतदान कर रहें हैं।








घाटशिला उपचुनाव में कुल मतदाता 2 लाख 56 हजार 352 हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं पुरुष मतदाता 1लाख 25 हजार 114 हैं। महिला मतदाता 1 लाख 31 हजार 235 हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 3 हैं। इस बार 2738 दिव्यांग, 372 सर्विस वोटर, 01 ओवरसीज इलेक्टर तथा 16601 युवा मतदाता उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जा रही हैं मतदान केन्द्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित किया गया है। जो दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता जो मतदान हेतु मतदान केंद्र जाना चाहते हैं उनके आवागमन के लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप, वॉलंटियर की व्यवस्था भी किया गया हैं। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी सीमाओं को सील भी कर दिया केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 10 कंपनियां तैनात की गई है। घाटशिला उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े हैं। वहीं भाजपा ने अपना उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को बनाया है। तो झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने सोमेश चंद्र सोरेन को बनाया है।







 

सोमवार, 10 नवंबर 2025

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान दलों को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने डिस्पैच स्थल का निरीक्षण कर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान दल निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें।


इस दौरान उन्होंने मतदान सामग्री के सुरक्षित वितरण, वाहनों की मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।









शुक्रवार, 7 नवंबर 2025

घाटशिला उपचुनाव में झामुमो ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

अंतिम वोटर घाटशीला उप चुनाव मे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एक एक वोट पर अपनी नजर बनाई हैँ, झामुमो के विधायक गन प्रत्येक गाँव मे घूम घूम कर एक एक ग्रामीण से मिलकर झामुमो के पक्ष मे वोट की अपील कर रहें हैँ, सिसई विधायक जिगा सुसारण होरो एवं पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रत्याशी सोमेश सोरेन के साथ उलदा ग्राम मे ग्रामीणों के साथ बैठक की, एवं उनसे एक बार फिर झामुमो के पक्ष मे वोट की अपील की, उन्होंने कहा की झारखण्ड राज्य सरकार हर योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही हैँ, और इसी कारण एक बर फिर इस उप चुनाव ने घाटशीला की जनता झामुमो के पक्ष मे वोट करेगी.





सोमवार, 3 नवंबर 2025

घाटशिला: बाबूलाल सोरेन से जुड़े AI जेनरेटेड पोस्ट को लेकर FIR दर्ज

घाटशिला :विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर जानबूझकर वायरल किए गए AI-जनित फ़र्ज़ी पोस्ट के मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है। घाटशिला थाने में कांड संख्या 75/2025 के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया है कि इस पोस्ट्स में न केवल बाबूलाल सोरेन की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया बल्कि मतदाताओं को गुमराह कर चुनावी माहौल को भटकाने की भी साजिश थी। स्वयं प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने स्पष्ट कहा है कि यह सब एक सोची-समझी चाल के तहत किया जा रहा है ताकि जनता के बीच उनके बढ़ते समर्थन को रोका जा सके।

भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि घाटशिला में अपनी संभावित हार को देखते हुए जेएमएम अब राजनीति के सबसे निम्न स्तर पर उतर आई है। जेएमएम के आईटी सेल और उससे प्रायोजित कई फर्जी सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए निरंतर बाबूलाल सोरेन के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिस पार्टी के पास अपने काम गिनाने को कुछ नहीं होता, वह विपक्षी नेताओं की छवि धूमिल करने की साज़िशों में लग जाती है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले छह वर्षों में जेएमएम सरकार का प्रदर्शन जनता देख चुकी है, यही कारण है कि वे सच और विकास के मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। इसलिए अब “AI जनरेटेड झूठ” को हथियार बनाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025

घाटशिला उपचुनावः स्क्रूटनी के बाद 14 प्रत्याशी मैदान में, तीन का नामांकन रद्द

जमशेदपुर घाटशिला उपचुनाव को लेकर स्कूटनी की प्रक्रिया पूरी हो गई है.आपको बता दे की 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था वैसे स्कूटनी के बाद अब 14 प्रत्याशी मैदान में है. तीन प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है और तीनों प्रत्याशी है मालती टुडू.मंडल मुर्मू और दुखी मारडी.वैसे तीनों का तीनों निर्दलीय प्रत्याशी है.वही चुनाव आयोग के आदेश अनुसार 24 अक्टूबर तक नाम वापसी लिया जाएगा और 24 अक्टूबर के 3:00 बजे के बाद सभी प्रत्याशियों को सिंबल वितरण किया जाएगा उसके बाद प्रत्याशी मैदान में सिंबल के साथ उतरेंगे.उधर रिटर्निंग ऑफिसर ने साफ कर दिया है की निष्पक्ष मतदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है.जिसको लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है. 


वही पूरे जिला शील कर चेकिंग की जा रही है ताकि पैसा का आदान-प्रदान या घातक हथियारों का आदान-प्रदान न हो सके.






रविवार, 19 अक्टूबर 2025

घाटशिला में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में सुदेश महतो ने भरी हुंकार

घाटशिला। भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए आजसू सुप्रीमो एवं झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो घाटशिला पहुंचे। उनके साथ इचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो सहित कई अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

सभा में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि बाबूलाल सोरेन की जीत निश्चित है, क्योंकि जनता विकास और स्थिरता चाहती है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान कर बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाएं।


सभा में “झारखंड हित में भाजपा—आजसू साथ-साथ” के नारे गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में सराबोर रहा।

Breaking