जुलुमटांड़ स्थित संस्कारोदय अकैडमी रेज़ीडेंशियल स्कूल ऑफ साइंस में चल रहे हरियाली दशहरा 7.0 अभियान का आज दूसरा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में “जन्मोत्सव पौधा” लगाया गया।
आज का दिन विशेष इसलिए भी रहा क्योंकि विद्यालय के विद्यार्थियों अंतराल कुमार, रिया कुमारी और प्रियंका कुमारी का जन्मदिन था। जन्मदिन के उपलक्ष्य में तीनों बच्चों ने पौधारोपण किया। उनके साथ शिक्षिकाएँ रूबी देवी, जयंती महतो और पम्मी कुमारी भी शामिल हुईं।
इस अवसर पर ऑक्सीजन मैन के नाम से विख्यात डॉ. दिग्विजय भारत ने कहा कि जन्मोत्सव पौधा जीवन की नई आशा और ऊर्जा का प्रतीक है। जिस प्रकार बच्चे जन्म लेकर परिवार में खुशी लाते हैं, उसी तरह एक पौधा धरती को नया जीवन और ताजगी देता है।🌱 सभी ने डॉ. दिग्विजय भारत संग पौधारोपण कर जन्मदिन को यादगार बनाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संत कबीर सेवा संस्थान के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
🌿 हरियाली दशहरा अभियान सात वर्षों से निरंतर पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता की सुंदर निभा रहा है। 🌿