Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Motihari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Motihari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 21 नवंबर 2025

मोतिहारी: VIP नेता की भोरे-भोर हत्या, कनपटी पर भी मारी गोली

बिहार: मोतिहारी जिले के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में शुक्रवार सुबह VIP यानी विकासशील इंसान पार्टी के नेता कामेश्वर सहनी की हत्या कर दी गई। वे नित्यक्रिया के बाद चापाकल पर मुंह धो रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने पीछे से गोली चला दी। तीन गोली लगने के बाद हमलावर ने उनकी कनपटी पर भी गोली मारी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को रोका: 
वारदात की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया। दरपा थाना पुलिस जब पहुंची तो लोगों ने कुछ देर तक शव उठाने नहीं दिया। काफी समझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में शोक का माहौल है और परिजन बदहवास हैं। मृतक अपने पीछे तीन बेटे छोड़ गए हैं।

बढ़ गया है अपराधियों का हौसला : घटना की जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित नरकटिया विधायक विशाल शाह ने शोक जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। पूर्व मंत्री और आरजेडी के पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों का हौसला बढ़ गया है, वे गांव में घुसकर हत्या कर भाग गए।

जांच में जुटी पुलिस की टीमें: दरपा थानेदार अनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर काम कर रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा। वीआईपी जिलाध्यक्ष अशोक सहनी ने बताया कि कामेश्वर सहनी पहले छौड़ादानो के प्रखंड अध्यक्ष थे और हाल ही में उन्हें रक्सौल जिला संगठन का प्रभारी बनाया गया था। उन्होंने हत्या पर नाराजगी जताई और अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की।

Breaking