Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Seraikela- Kharsawan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Seraikela- Kharsawan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 जून 2025

आजसू पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से की मुलाकात, विकास कार्यों में सहयोग का दिया आश्वासन

आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से समाहरणालय में मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्य कारी अध्यक्ष राम रतन महतो, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, दुर्गा चरण महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष सुसेन कुमार महतो, और खरसावां प्रखंड सदस्य लालू प्रसाद नायक सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ‌। 



पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से आग्रह किया कि जिला में विकास कार्यों का गति देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश करे। मौके पर रामरतन महतो ने कहा पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन के सहयोग में खड़े रहेंगे और जन कल्याणकारी योजनी के संचालन में जहां भी आवश्यकता होगी पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने नव पद स्थापित होने के बाद से ही क्षेत्र का दौरा कर आम जनता से रुबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत होने के कार्य पद्धति अपनाई है। जिसे जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन को एक नई आस जगी है। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार।









मंगलवार, 7 जनवरी 2025

एल आई सी द्वारा बुरुडीह शिशु विद्या मन्दिर में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित


खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह गांव स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु गोविंद सिंह का जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम आदित्यापुर जमशेदपुर के द्वारा चित्रकला एव भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्या मन्दिर के भैया बहनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
 *चित्रकला* (कक्षा तृतीय से पंचम तक ) में श्रेया महतो ने प्रथम, लक्ष्मी गोडसोरा ने द्वितीय , जीत साहू ने तृतीय, *चित्रकला* (कक्षा षष्टम से अष्टम तक) में वसुंधरा गोप ने प्रथम, देव कालिंदी ने द्वितीय , अंतरा करवा ने तृतीय *भाषण प्रतियोगिता* में वसुंधरा गोप ने प्रथम, देव कालिंदी ने द्वितीय, श्रेया महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को अतिथियों के हाथों से आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा आदित्यापुर जमशेदपुर के चीफ एडवाजर हेमसागर प्रधान (महालिमोरूप निवासी) ने आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगिता का ही है। मनुष्य को हर क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ता है। अतः बच्चे अभी से अपने आप को प्रतियोगिता के लिए तैयार करें ताकि भविष्य में चुनोतियों का सामना कर सकेंगे। आगे उन्होंने प्रतियोगिता में असफल हुए भैया बहन को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि "कोशिश करने वालो की हार नहीं होती है बल्कि उन्हें एक न एक दिन जीत अवश्य मिलती है"। 
प्राधानाचार्य पूर्णचंद्र गोप ने स्वागत भाषण दी और गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन गीता करवा ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश महतो ने दी। मौके पर प्रधानाचार्य पूर्णचंद्र गोप, आचार्य राजेश महतो, शैलेंद्र महतो, मिनती मिश्र, गीता करवा, सरिता महतो समेत सैकड़ों भैया बहन उपस्थित थे।