Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sports लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sports लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 31 दिसंबर 2025

मनोहरपुर में आरसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भुबने एफसी जमशेदपुर बना विजेता

मनोहरपुर : 30 दिसंबर (झारखंड) पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड के मनीपुर मैदान में स्व. रामचरित्र गोप की स्मृती पर आयोजित आरसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के तत्वाधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और स्थानीय प्रेस पब्लिक के बीच मैत्री मैच खेला गया। 

1-0 गोल से प्रेस पब्लिक जीत हाशिल की। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत मांझी अतिविशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादेव विशिष्ट अतिथि बीडीओ शक्तिकुंज,थाना प्रभारी एमियल एक्का,एसआई मंयक कुमार,मुखिया पूजा कुजूर,मुखिया अशोक बंदा, मुखिया ओनामी कोड़ा,मुखिया एल्विना कंडुलाना उपस्थित रहे। 

पुरुष वर्ग फुटबॉल का फाइनल मुकाबला एसएनएस गोविंदपुर एवं भुबने एफसी जमशेदपुर के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीम गोल नहीं कर पाई। जिसके बाद पेनाल्टी शूट कराया गया जिसमें भुबने एफसी जमशेदपुर की टीम 3-1 से विजेता बनी। प्रथम स्थान पर रहे विजेता भुबने एफसी टीम को ट्रॉफी,जर्सी के साथ नगद एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। 

दूसरे स्थान पर रहे उपविजेता टीम एसएनएस गोविंदपुर को ट्रॉफी,जर्सी और नगद इनाम सत्तर हज़ार रुपये दिए गए साथ ही तृतीय स्थान पर रहे यूसी तरतरा को एवं चतुर्थ स्थान पर विंग्स स्पोर्टिंग बंडामुंडा रहे। तृतीय विजेता को तीस हज़ार रुपए,ट्रॉफी,जर्सी एव चतुर्थ विजेता को पच्चीस हज़ार रुपये नगद इनाम के रूप में ट्रॉफी व जर्सी प्रदान किए गए। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी मेन ऑफ़ दा मैच,मेन ऑफ़ डा सीरिज़ और बेस्ट गोलकीपर को पुरस्कृत करने हुए नगद इनाम और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत गाजे बाजे के साथ मंच पर विराजमान कराया। साथ ही समापन खेल समारोह का विधायक,जिला परिषद उपाध्यक्ष,बीडीओ,थाना प्रभारी, मुखिया,पंचायत प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजन से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा खेल के क्षेत्र में भी कैरियर बनाया जा सकता है।

 जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने खेल के क्षेत्र में पुरुष वर्ग एवं विशेषकर महिलाओं की भागीदारी को सुखद बताया। वहीं बीडीओ शक्तिकुंज ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। जबकी फुटबॉल टूर्नामेंट समापन समारोह का संचालन अश्वनी बघेल,द्वारिका दास,डॉक्टर दिलीप महतो के द्वारा किया गया। इस मौके पर संतोष महतो,सीताराम गोप,यशवंत कटियार,चंचल रवानी चीकू,सुदर्शन सांडिल,मानुएल बेक,बंधना उरांव, निखिल साह ,विक्रम सिंह, मो.उमर,वशिष्ठ यादव,संतोष पांडे,संजीव गंताइत,राजू सिंह,मोटाई बांकिरा,राजकुमार लोहार,इंदु हेम्ब्रोम,सावन धनवार, संजय समद,अमर महतो आयोजन समिति के सदस्य भीम सांडिल, सागर सांडिल,गोपी कच्छप,जगन्नाथ कच्छप,सूरज हुरद,राकेश दास टुन्नू समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमीगण उपस्थित रहे।

शनिवार, 6 सितंबर 2025

झारखंड के चतरा का बेटा बनेगा भारत का गौरव।

चतरा जिला के जोगियारा गांव निवासी संकेत कुमार ने 15th State Shooting Championship 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संकेत, जो चतरा राइफल शूटिंग क्लब के प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, अब आगामी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संकेत कुमार की इस उपलब्धि से न केवल उनके गांव और परिवार का मान बढ़ा है बल्कि पूरे चतरा जिले का नाम भी रौशन हुआ है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि संकेत आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का परचम लहराएंगे।

ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है। सभी को उम्मीद है कि संकेत अपने दमदार प्रदर्शन से चतरा जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड और भारत का नाम रोशन करेंगे।





शनिवार, 30 अगस्त 2025

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में आवासीय राजकीय स्पोर्ट्स एकेडमी स्थापित करने की मांग उठाई गई

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में आवासीय राजकीय स्पोर्ट्स एकेडमी स्थापित करने की मांग उठाई गई.विधानसभा सत्र के दौरान बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने यह मांग रखी कि जिले में हटवार, रांची स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर एक बड़ा स्पोर्ट्स हब बनाया जाए, ताकि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध हो सकें.

खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रस्ताव को पूर्ण रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि बहरागोड़ा क्षेत्र में रेजिडेंशियल और डे-बोर्डिंग स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना के लिए पहल की जा रही है। भूमि की उपलब्धता होते ही इस दिशा में कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा.

मंत्री ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और ग्रामीण युवाओं को मंच देने के लिए लगातार प्रयासरत है। एकेडमी बनने से स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा और राज्य को राष्ट्रीय-अंतररा

रविवार, 2 फ़रवरी 2025

अभिषेक का तूफानी शतक... वानखेड़े में चौके-छक्कों का अंबार, बाल-बाल बचा रोहित का महारिकॉर्ड*

युवा विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में तूफानी बैटिंग दिखाई और मात्र 37 गेंदों में शतक पूरा कर इतिहास रहक दिया. 24 साल के इस बल्लेबाज ने मैदान के चारों तरफ चौके और छक्के बरसाए और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। उनकी टी20 इंटरनेशनल करियर की यह दूसरी सेंचुरी है. ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के गेंदबाजों पर बुरी तरह टूट पड़े. उन्होंने शुरुआत से ही चौके-छक्के बरसाने का सिलसिला जारी रखा और पारी के 11वें ओवर में अपना शतक पूरा कर लिया.
अभिषेक का 37 गेंदों में शतक

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा ने मेहमान टीम के फैसले को धता बताते हुए तूफानी शतक ठोका. अपनी 50 गेंदों में खेली 135 रनों की आतिशी पारी में 13 छक्के और 7 छक्के शामिल रहे. इंग्लैंड को पारी के 18वें ओवर में उनका विकेट हाथ लगा. उन्होंने शतक पूरा करने से पहले सिर्फ 17 गेंदों में फिफ्टी बनाई, जो इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. युवराज सिंह के नाम 12 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने का रिकॉर्ड दर्ज है.
बाल-बाल बचा रोहित का महारिकॉर्ड

अभिषेक, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब थे, लेकिन 10वें ओवर में आदिल राशिद की कुछ डॉट बॉल के कारण वह इससे चूक गए. बता दें कि अभिषेक भारत के लिए इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर इतिहास रचा था.

हालांकि, अभिषेक ने 17 गेंदों पर घरेलू मैदान पर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक लगाया, जिससे उन्होंने अक्टूबर 2022 में गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के 18 गेंदों पर बनाए गए अर्धशतक को पीछे छोड़ दिया. टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने जून 2024 में हैप्पी वैली ग्राउंड में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक बनाया था.

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा – 35 गेंदें vs श्रीलंका, दिसंबर 2017
अभिषेक शर्मा – 37 गेंदें vs इंग्लैंड, फरवरी 2025
संजू सैमसन – 40 गेंदें vs बांग्लादेश, अक्टूबर 2024
तिलक वर्मा – 41 गेंदें vs दक्षिण अफ्रीका, नवंबर 2024
सूर्यकुमार यादव – 45 गेंदें vs श्रीलंका, जनवरी 2023

Breaking