Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

jamsadupur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
jamsadupur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

एमबीएनएस ग्रुप संस्थानों में रेड एफएम तशनबाज कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 

जमशेदपुर। आज रेड एफएम तशनबाज के तत्वावधान में एमबीएनएस ग्रुप संस्थानों में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नृत्य, गायन और विभिन्न अन्य विधाओं में कॉलेज के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रीति कुमारी कुम्भाकर, शख्या कुमारी और अशोक प्रमाणिक ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। इन तीनों छात्रों का चयन मेगा ऑडिशन के लिए किया गया, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्राप्त करेंगे।

जजों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। रेड एफएम कॉलेज के तशनबाज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देना और उन्हें नए आयाम तक पहुंचाना है।

इस कार्यक्रम ने छात्रों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और भविष्य के लिए नए अवसर प्राप्त करने का सुनहरा मौका प्रदान किया।



झारखंड : Jamshedpur का अब तक का सबसे बड़ा जॉब स्कैम

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर और घाटशिला में एक बड़े जॉब स्कैम का खुलासा हुआ है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भोला बागान और घाटशिला इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने सैकड़ों युवक-युवतियों को बंधन जैसी स्थिति से रेस्क्यू किया।

सूत्रों के अनुसार, "ग्लेज़ इंडिया" और राधा इंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनियां युवाओं को टाटा सहित प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देती थीं। इसके बदले उनसे ₹25,000 तक की मोटी रकम वसूली जाती थी। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से युवाओं को बुलाकर जमशेदपुर व घाटशिला में रखा गया और उन्हें मार्केटिंग का काम कराने पर मजबूर किया गया।



विरोध करने वालों को जंगलों में ले जाकर पिटाई की जाती थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कई युवक-युवतियां महीनों से बंधक जैसी स्थिति में काम कर रहे थे।

ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में घाटशिला से 180 लोग और गोविंदपुर के भोला बागान से 100 युवक रेस्क्यू किए गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि वहां 500 से 1000 युवतियां भी मौजूद थीं, लेकिन किसी कारणवश उन्हें रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

पुलिस का मानना है कि यह झारखंड का अब तक का सबसे बड़ा जॉब स्कैम है, जिसमें हजारों बेरोजगार युवक-युवतियों को ठगा गया और उनसे जबरन काम कराया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।












रविवार, 6 अप्रैल 2025

विहिप जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में नीमड़ीह में मना रामउत्सव, निकली गई विशाल शोभायात्रा

संपादक-संवाददाता:-संजय सतपथी




सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमड़ीह प्रखंड में राम उत्सव मनाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष डॉक्टर जे एन दास के नेतृत्व में शनिवार को नीमड़ीह प्रखंड में राम उत्सव का आयोजन कर भव्य तरीके से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण समेत स्थानीय लोग शामिल हुए। मौके पर सभी ने एक दूसरे को राम उत्सव की शुभकामनाएं दी। लोगों को संबोधित करते हुए विहिप जिला अध्यक्ष डॉ जेएन दास ने कहा कि रामनवमी के पावन पर्व को हम सभी हिंदुओं को एकजुटता के साथ मनाना चाहिए, जिससे हमारी सनातनी धर्म संस्कृति की झलक कोने-कोने तक दिखे। इस मौके पर मिथलेश महतो, उमकान्त महतो, युधिष्ठिर महतो, अरुण गोराई, संतोष सिंह, सानु सिंह समेत अन्य उपस्थित हुए।

Breaking