Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 7 दिसंबर 2025

जमशेदपुर:-जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने टीम इंडिया की जीत पर जताई खुशी गर्व से भर गया पूरा देश......

जमशेदपुर:-टीम इंडिया जीत खुशी जाहिर करते हुए जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने कहा आज का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय बन गया है। टीम इंडिया ने अपने दमदार प्रदर्शन, अटूट जज़्बे और जीत की प्रबल इच्छाशक्ति से न केवल मैदान में विजय प्राप्त की, बल्कि पूरे देश को गर्व से भर दिया है। यह विजय क्षण केवल एक जीत नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मविश्वास, शक्ति और विजयी मानसिकता का प्रतीक है। हमने यह देख लिया है कि भारत सिर्फ खेलता नहीं, बल्कि दिल जीतकर इतिहास रचता है। इस शानदार जीत के लिए मैं सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को हार्दिक बधाई देता हूँ। साथ ही, इस उपलब्धि को संभव बनाने में योगदान देने वाले प्रत्येक प्रशंसक और देशवासी को भी धन्यवाद देता हूँ। जमशेदपुर और पूरे झारखंड के लोगों की ओर से मैं टीम इंडिया को अनंत शुभकामनाएँ देता हूँ, और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी आप इसी तरह की ऊँचाइयों को छूते रहेंगे।

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

इंडिगो के आसमान में इस रोज लौट सकती है रौनक

इंडिगो की करीब 1 हजार फ्लाइटें रद्द होने से देशभर के मुसाफिर एक झटके में ठहर सा गये। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि “माफ कीजिये, हमने कोशिशें कीं, पर वे काफी नहीं रहीं। सिस्टम और शेड्यूल को रीबूट करना पड़ा। कल से उड़ानें धीरे-धीरे सामान्य होने लगेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 10–15 दिसंबर के बीच हालात पूरी तरह पटरी पर आ जायेंगे। DGCA के नये फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम लागू होते ही इंडिगो के क्रू मैनेजमेंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने साफ कहा कि एयर इंडिया और स्पाइसजेट एडजस्ट कर गये, पर इंडिगो में मिसमैनेजमेंट हुआ। परिस्थिति संभले, इसलिये कुछ अस्थायी राहत दी है। दिल्ली एयरपोर्ट रातभर बेचैन रहा, अनाउंसमेंट गूंजते रहे, यात्री मोबाइल स्क्रीन पर बार-बार स्टेटस चेक करते रहे। एयरपोर्ट ने देर रात कहा, “इंडिगो की उड़ानें धीरे-धीरे फिर शुरू हो रही हैं। कृपया घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।” DGCA ने इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक कुछ आवश्यक FDTL नियमों में एक बार की छूट दी है। वहीं, 4 सदस्यीय हाई-लेवल समिति बनाई गई, जो 15 दिनों में बतायेगी कि आखिर इतनी बड़ी रुकावट क्यों आई। इंडिगो ने घोषणा की, सभी कैंसिल फ्लाइट के रिफंड ऑटोमैटिक भेजे जायेंगे।



गोरखपुर-मॉल में सेल्फी लेने में बिजी थी मां और मौसी, बेटा नीचे

UP : गोरखपुर के ओरियन मॉल की चहल-पहल के बीच एक मासूम की चीख ने पूरे मॉल का दिल दहला दिया। तीसरी मंजिल से 35 फीट नीचे 5 साल का आद्विक गिर गया। वहीं, देखते ही देखते फिल्म देखने आई एक खुशहाल शाम, भय और पछतावे में बदल गई। घटना उस समय हुई जब आद्विक की मां और मौसी सेल्फी और रील्स बनाने में मशगूल थीं। बस कुछ ही मिनट और बच्चा उनकी निगाह से ओझल हो गया। खेलते-खेलते वह एस्केलेटर के पास पहुंचा और ऊपर झांकते वक्त संतुलन बिगड़ गया। अगले ही पल झन्नाटेदार गिरावट, घबराहट की चीखें, चारों दिशाओं में अफरा-तफरी मच गई। मासूम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पहले टिमोनियर, फिर शकुंतला और अंत में सिटी हॉस्पिटल। डॉक्टरों ने बताया कि हाथ-पैर में गंभीर फ्रैक्चर हैं, लेकिन सिर पर कोई चोट नहीं, जिसने परिवार को थोड़ी राहत दी। पुलिस ने जब परिवार से बात की, तो पिता ने साफ कहा, गलती हमारी है, हम कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। उधर मां साक्षी बार-बार खुद को ही कोस रही हैं। कुछ चश्मदीदों के अनुसार, तीसरी मंजिल पर पहुंचते ही मां और मौसी ने फोन खोला, सेल्फी ली, फिर रील रिकॉर्ड करने लगीं। आद्विक पास में खेलता रहा और तभी यह बड़ा हादसा हो गया।



पटना एयरपोर्ट पर निशांत कुमार की चुप्पी से बढ़ी अटकलें, संजय झा बोले–पार्टी चाहती है वे आगे आएं

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जबरदस्त जीत के बाद अब JDU में एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की संभावित राजनीतिक एंट्री को लेकर हलचल तेज हो गई है। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने इस पर बड़ा संकेत देते हुये कहा कि पार्टी उन्हें राजनीति में देखना चाहती है। पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल पूछा, तो संजय झा ने कहा, “पार्टी के लोग, शुभचिंतक और कार्यकर्ता सभी चाहते हैं कि निशांत पार्टी में आकर काम करें। हमारी भी इच्छा है। लेकिन पार्टी में कब आते हैं, यह निर्णय उन्हें ही लेना है।” इस दौरान निशांत झा के बगल में खड़े थे और मुस्कुरा रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी। राजनीति में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

निशांत केवल ये बोल

ज़्यादा जानें

KohramLive

kohramlive

कोहरामलाइव

Kohramlive

निशांत कुमार ने केवल बिहार की जनता और अपने पिता नीतीश कुमार पर जनता के भरोसे की बात दोहराई। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता ने पिताजी पर भरोसा जताया है। पहले भी उन्होंने वादे पूरे किये हैं और इस बार भी नौकरी–रोजगार से जुड़े वादे जरूर पूरा करेंगे।” शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर दोनों नेता एक साथ दिल्ली से लौटे। इसी दौरान संजय झा के बयान के बाद फिर से राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है। निशांत की मुस्कुराहट ने भी सियासी संकेतों को और मजबूत कर दिया है।


निशांत की एंट्री पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?

बिहार चुनाव 2025 के दौरान निशांत के पोस्टर पटना में लगे थे। वे कई बार नालंदा के दौरे पर भी गये। NDA के कई नेताओं ने समय-समय पर उनकी राजनीति में आने की वकालत की है। अब संजय झा के ताजा बयान के बाद यह सवाल और जोर पकड़ रहा है, क्या निशांत जल्द ही जेडीयू में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगे? फिलहाल, सभी की निगाहें निशांत कुमार के अगले कदम पर टिकी हैं।

विशाखापत्तनम: दक्षिण अफ्रीका को भारत ने 270 पर समेटा

विशाखापत्तनम के एसीए–वीडीसीए स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने आज विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी का ऐसा आलाप छेड़ा कि विशाखापत्तनम की हवा तक ताल देने लगी। 89 गेंदों पर 106 रन, 8 चौके और 6 छक्के जड़े। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48 रन बनाये, मगर साझेदारी की डोर बार-बार टूटती रही। शुरुआती झटका तब लगा जब रिकेल्टन शून्य पर चलते बने। ब्रेट्सके (24), ब्रेविस (29) और मार्को यानसन (17) ने प्रयास तो किया, पर भारतीय आक्रमण की धार के आगे टिकना मुश्किल रहा। प्रसिद्ध कृष्णा ने 9.5 ओवर, 66 रन देकर 4 विकेट लिये। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट, अर्शदीप सिंह 1 विकेट, रवींद्र जडेजा 1 विकेट एवं हर्षित राणा ने 8 ओवर में सिर्फ 44 रन दिये। दक्षिण अफ्रीका 270 रन पर 47.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। भारत को 271 रन का टारगेट मिला है।





शौर्य दिवस पर विश्व हिंदू परिषद की विशाल महासभा सम्पन्न

शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 06/12/2025 को विश्व हिंदू परिषद, सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की ओर से आदित्यपुर पान दुकान चौक स्थित शिव-हनुमान मंदिर प्रांगण में एक विस्मरणीय विशाल महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास ने की।


कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और बजरंगबली की भव्य आरती से हुई, जिसके पश्चात प्रसाद एवं भोग वितरण किया गया। इस अवसर पर कार सेवकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और गरिमा का संचार हुआ।

महासभा में जिले के सभी सनातनी बंधु, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

इनमें प्रमुख रूप से - 

आदित्यपुर नगर अध्यक्ष रौशन कुमार

गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सिंटू गोराई

बजरंग दल संयोजक शानू सिंह

गम्हरिया प्रखंड संयोजक आकाश दास

धनंजय स्वर्णकार, गौरव झा, मनीष कुमार, गौरव मिश्रा, रूपेश गोराई, उज्जवल चटर्जी  तथा अन्य अनेक गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और एकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।




तुलसी भवन में साहित्यिक महक: ‘कथा मंजरी’ में कहानी पाठ और चार दिग्गजों की जयंती पर विशेष आयोजन

शनिवार, 6  दिसम्बर को सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक "कथा मंजरी" सह हिन्दी के चार लोकप्रिय साहित्यकारों यशपाल, रघुवीर सहाय , इलाचंद्र जोशी एवं बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' की जयंती समारोह आयोजित की गई ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष  रामनन्दन प्रसाद तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष  सुरेश चन्द्र झा ने की ।

दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना डाॅo वीणा पाण्डेय 'भारती' ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता ने दिया । तत्पश्चात यशपाल, रघुवीर सहाय , इलाचंद्र जोशी एवं बालकृष्ण शर्मा नवीन  का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश:  रीना सिन्हा, उपासना सिन्हा, बलविन्दर  सिंह तथा  वसंत  जमशेदपुरी  ने विस्तार से प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति, तुलसी भवन  के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी 'व्यथित' द्वारा दी गई ।

कार्यक्रम के दुसरे सत्र 'कथा मंजरी'  के मौके पर विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल 7 कहानियों के अलावा वसंत  जमशेदपुरी द्वारा एक समसामयिक गंभीर आलेख 'लोकार्पण  की बाढ और पाठकों का अभाव' का पाठ किया गया, इन सबकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त  राम नन्दन प्रसाद ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य के दौरान की । जो इस प्रकार है --                     

क्रम         कथाकार                कहानी का शीर्षक

1) श्रीमती शक्ति श्रीवास्तव                   बेटी की मां

2) श्रीमती वीणा कुमारी नंदिनी              दिया  दुआ - स्नेह 

3) श्री सुरेश चन्द्र झा                              दुर्भाग्य 

4) श्रीमती रेखा सहाय                         हमसफर                                      

 5) श्रीमती उपासना सिन्हा                          रोटी 

6) श्रीमती रीना गुप्ता                               इंतजार 

7) श्री कन्हैया लाल अग्रवाल             बुजुर्गो का अनुभव     

 इस अवसर पर मुख्य रुप से डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, सुरेश चन्द्र झा,  रीना सिन्हा सलोनी, वीणा कुमारी नंदिनी, उपासना सिन्हा, शक्ति श्रीवास्तव, रेखा सहाय, हरभजन सिंह  रहबर,  सुजय कुमार सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही।




सरायकेला: छोटा गम्हरिया कुड़मी कला संस्कृति मन्च के द्वारा आपातकालीन बैठक हुआ समापन।

सरायकेला : छोटा गम्हरिया कुड़मी कला संस्कृति मन्च के द्वारा एक आपातकालीन बैठक बुलाया गया। 

बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि, हर साल की भांति इस साल भी डहरे टुसू परब मनाया जाएगा।

गम्हरिया शहीद सुनील महतो समाधि स्थल से साकची आमबागान मैदान तक।



जिसमें लाखों की भीड़ उमड़ने वाली है। और 40 से ज्यादा DJ गाड़ी और ढोल , नगाड़ा गांव-गांव से आने वाला है।

बैठक में राज महतो, नरेश महतो, दिवाकर महतो, आस्तिक महतो, नारायण महतो, राहुल महतो, संजय महतो , राकेश रंजन महतो, सविता महतो, भोलू महतो, लालचंद महतो, सापू महतो, समेत कुड़मी समाज के लोग उपस्थित थे।








बहरागोड़ा:-आंग के चपेट पोर तीन बीघा धान की खेत राग......

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत गुरुरसाई गांव स्थित खलिहान में करीब तीन बीघा खेत का धान जलकर राग हो गयी. किसान उत्तम मंगल, गोदा कुमार और झटन आईच ने बताया कि धान कटनी कर धान खलिहान में रखे हुए थे. अचानक दोपहर में ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि आपका खलिहान में आग लगा हुआ है. दौड़े-भागे खलिहान की ओर आए तो देखा कि धान धूं कर जल रहा है. इसके बाद शोर मचाया. शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन बेकाबू आग़ के सामने किसी की एक नहीं चली. हालांकि तुरंत इसकी सूचना बाहरागोड़ा अग्निशमन यंत्र को दी गई. मौके पर अग्निशमन यंत्र की गाड़ी पहुंची लेकिन आग विकराल रूप रूप धारण कर लिए जाने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. कड़ी मशक्कत के बाद शाम में आग़ पर काबू पाया गया लेकिन उक्त किसान का धान खेत में ही जलकर राख हो गई. इस अगलगी की घटना में किसान को लगभग 50 हजार से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा सखी मंडलों को सिलाई मशीनों से मिली स्वरोजगार.........

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने JSLPS से जुड़ी 33 सखी मंडलों की दीदियों को सिलाई मशीनें वितरित कीं।इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना है।विधायक समीर मोहंती ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं अब सिर्फ गृहिणी नहीं, बल्कि परिवार की आय में सक्रिय भागीदार भी बन सकती हैं।कार्यक्रम में BDO केशव भारती, CO राजाराम सिंह मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।सिलाई मशीनें पाकर दीदियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि अब वे स्थानीय बाजार में अपनी कारीगरी बेचकर परिवार का सहारा बन सकेंगी।

Breaking