Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 26 जून 2025

काशी में हर घंटे बढ़ती जा रही गंगा, शहर जलमग्न

 उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। झांसी में बेतवा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से घाट किनारे बालू लोड कर रहा एक डंपर डूब गया। चालक ने जैसे ही डंपर डूबने की भनक पाई, वह तुरंत पानी में कूद गया और तैरकर बाहर निकल आया। चालक ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के प्रयासों के बावजूद डंपर को नहीं निकाला जा सका।

शामली और बिजनौर में भारी बारिश

शामली और बिजनौर में भी जमकर बारिश हुई है। शामली में बारिश के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जबकि बिजनौर में सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया है। गलियों में नदियों जैसा बहाव देखने को मिल रहा है। सोनभद्र में बारिश के पानी में एक टैंकर फंस गया, जिसे घंटों की मेहनत के बाद निकाला गया।

गंगा का जलस्तर बढ़ा

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बुधवार सुबह 8 बजे तक 59.30 मीटर पर पहुंच गया। सेंट्रल वॉटर कमीशन की बुलेटिन के अनुसार, गंगा का जलस्तर हर घंटे 20 मिलीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बाद अमरोहा में भी गंगा नदी उफान पर है, जिससे तिगरी गंगा घाट किनारे बनी पुरोहितों की झोपड़ियां डूब गईं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।






*ब्रेकिंग : धर्मशाला में 15-20 मजदूर बाढ़ में बहे, 2 शव बरामद , कुल्लू में 3 जगह बादल फटा, पिता-बेटी समेत 3 बहे; लैंडस्लाइड से आदिकैलाश का रास्ता बंद* *नयी दिल्ली :* हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में बुधवार को तेज बारिश हुई। खनियारा इलाके के सोकणी दा कोट में इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट में काम करने वाले 15-20 मजदूर मनुणी खड्ड (नदी) में बह गए। अबतक दो मजदूरों के शव मिले हैं। मनुणी नदी आम दिनों में सूखी ही रहती है, लेकिन तेज बारिश के कारण नदी में अचानक से बाढ़ आ गई। मजदूर नदी किनारे बने शेड में रह रहे थे। इसलिए बाढ़ की चपेट में आ गए। कुल्लू जिले में भी 3 जगह सैंज घाटी के जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। जीवा नाला में बाप-बेटी समेत 3 लोग बह गए। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचुला-लिपुलेख रोड पर लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण आदिकैलाश रोड बंद हो गया। दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं। हल्द्वानी में एक कार नहर में गिर गई। कार सवार 7 लोगों में से 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है। केरल के वायनाड के आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। चूरलमाला में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले साल मुडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला समेत दूसरे इलाकों में लैंडस्लाइड में 369 लोगों की मौत हुई थी। जम्मू में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है। इसमें एक शख्स फंस गया। SDRF के लोगों ने सीढ़ी के सहारे उसका रेस्क्यू किया। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी तेज बारिश का अलर्ट है।


नयी दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में बुधवार को तेज बारिश हुई। खनियारा इलाके के सोकणी दा कोट में इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट में काम करने वाले 15-20 मजदूर मनुणी खड्ड (नदी) में बह गए। अबतक दो मजदूरों के शव मिले हैं। 

मनुणी नदी आम दिनों में सूखी ही रहती है, लेकिन तेज बारिश के कारण नदी में अचानक से बाढ़ आ गई। मजदूर नदी किनारे बने शेड में रह रहे थे। इसलिए बाढ़ की चपेट में आ गए।

कुल्लू जिले में भी 3 जगह सैंज घाटी के जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। जीवा नाला में बाप-बेटी समेत 3 लोग बह गए।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचुला-लिपुलेख रोड पर लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण आदिकैलाश रोड बंद हो गया। दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं।

हल्द्वानी में एक कार नहर में गिर गई। कार सवार 7 लोगों में से 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है।

केरल के वायनाड के आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। चूरलमाला में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले साल मुडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला समेत दूसरे इलाकों में लैंडस्लाइड में 369 लोगों की मौत हुई थी।

जम्मू में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है। इसमें एक शख्स फंस गया। SDRF के लोगों ने सीढ़ी के सहारे उसका रेस्क्यू किया। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी तेज बारिश का अलर्ट है।







उपायुक्त की अध्यक्षता में NCORD समिति की बैठक सम्पन्न...

"नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रशासनिक प्रतिबद्धता स्पष्ट" – उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत, उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हसदा, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के आरंभ में 10 से 26 जून तक चल रहे राज्यव्यापी “नशा मुक्त झारखंड अभियान” के समापन के अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से स्वयं को दूर रखने तथा समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता, सक्रिय रणनीति और कड़ी कार्रवाई, तीनों स्तरों पर ठोस पहल अनिवार्य है।

उपायुक्त ने जिले के कुछ क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती एवं नशा कारोबार पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को संगठित रणनीति और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*बैठक में उपायुक्त द्वारा विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा कर निम्नलिखित निर्देश दिए गए 👇🏼*

🔸 अवैध अफीम की खेती वाले क्षेत्रों की सटीक पहचान कर तत्काल एकीकृत कार्य योजना बनाई जाए।

🔸 संलिप्त किसानों को वैकल्पिक कृषि के लिए बीज, उपकरण व सहायता उपलब्ध कराते हुए उन्हें बरसा हरित ग्राम योजना, पशुपालन, KCC जैसी योजनाओं से जोड़ा जाए ताकि नशा नहीं, नवविकास हो।

🔸 इन संवेदनशील क्षेत्रों में एलईडी प्रचार वाहन, पोस्टर, रैलियों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया जाए कि मादक पदार्थों का सेवन एवं उसका उत्पादन एक गंभीर दंडनीय अपराध है।

🔸 युवाओं को लक्षित कर विद्यालयों व महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम – जैसे निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, जागरूकता गोष्ठी – आयोजित किए जाएं ताकि वे नशा से दूर स्वस्थ जीवन अपनाएं।

बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत ने कहा कि आदित्यपुर, गम्हरिया एवं कपाली क्षेत्रों में अफीम की खरीद-बिक्री और सेवन से जुड़ी लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सूचना तंत्र को मज़बूत कर संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे प्रभावित गांवों में नियमित रूप से भ्रमण कर स्थानीय जनों से संवाद स्थापित करें, उन्हें प्रेरित करें तथा योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ें।

*============================*

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह मे निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध विद्यालय स्तरीय वीभिन्न प्रतियोगिता में शामिल विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

 

खरसावां ः  उत्क्रमित उच्च विद्यालय  बुरुडीह में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 से 26 जून तक संचालित होने वाले निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं जागरूकता हेतु विद्यालय स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन कर, विविध प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने कहा कि हमें किसी भी तरह के नशा करने से बचना चाहिए। अगर हम खुद को नशा से दूर रख पाएंगे तभी हमारा समाज आगे बढ़ सकता है।

विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। नशा एक ऐसी बुराई है जो युवा वर्ग की क्षमता, उनके उज्ज्वल भविष्य को निगल रही है।

इसलिए हमें नशे से दूर रहकर अपने भविष्य और जिम्मेदारियों को  समझने की आवश्यकता है।

साथ ही शिक्षक तुषार कांति महतो    ने भी कहा कि नशा युवा पीढ़ी को गर्त की ओर ले जा रही है।  नशा शरीर के लिए तो खतरनाक है ही, वही अपराध का भी मुख्य कारण है। इस अभिशाप को एकजुट होकर के ही जड़ से खत्म कर सकते हैं।

मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष नीलकंठ नायक, शिक्षक तुषार कांति महतो,प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, स्वागता सिंह, छंदा रानी माजि, लक्ष्मण कुमार साहु, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, लवली कुमारी, आदि उपस्थित थे।

पुरस्कृत किए गए प्रतिभागी


(१) *स्लोगन राइटिंग*

       प्रथम- प्रतिज्ञा प्रमाणिक।

       द्वितीय- प्रीति प्रमाणिक।

       तृतीय-रीना गोप।


(२) *क्विज प्रतियोगिता*

      प्रथम-प्रतिज्ञा प्रमाणिक

      द्वितीय- हरे कृष्णा प्रमाणिक 

      तृतीय- खुशी साहू


(३)  *पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग    प्रतियोगिता*

       प्रथम- श्रद्धा रानी महतो

       द्वितीय- सरस्वती महतो

       तृतीय- प्रतिज्ञा प्रमाणिक


(४) *निबंध प्रतियोगिता*


      प्रथम- श्रद्धा रानी महतो

      द्वितीय- पूनम नायक

      तृतीय- सरस्वती महतो


(५) *वाद-विवाद प्रतियोगिता*

       पूनम नायक








जलजमाव से ग्रामीण संघर्ष में जीने के लिए मजबूर, पूरे रास्ते की मरम्मत के लिए सरकार से गुहार

 


गम्हरिया प्रखंड ग्राम नवागढ़ पंचायत नवागढ़ मैं रोड रास्ता काफी समय से रास्ता पर गड्ढे बन गए हैं और पानी जम गए हैं जिसमें चलने फिरने के लिए भारी दिक्कत हो रही है बरसात के दिनों में यहां रास्ता खतरनाक हो जाती है इस रास्ते में रोजाना स्कूल के बच्चे, बुजुर्ग,  मरिज और कम पर जाने वाले लोग गुजरते हैं खराब रास्ते की वजह से दुर्घटना होने का भी डर बना रहता है सरकार निवेदन है कि जल्द से जल्द इस रोड को मरम्मत की करवाई की जाए ताकि , आम जनता की राहत मिले 

ग्राम पंचायत के मुखिया श्री सुखदेव सरदार उप मुखिया श्री रविंद्र महतो ग्राम प्रधान श्री रामकृष्ण महतो सभी पदाधिकारी इसी गांव के है फिर भी समाधान नहीं हो रहा है 

रास्ते को मरम्मत किया जाए जल्द से जल्द








गुडाबांदा:-हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार ...

गुडाबांदा संवाददाता:-

गुडाबांदा :- गुड़ाबांदा थाना प्रभारी के सक्रियता से तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दो देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तीन संदिग्ध युवक के थाना क्षेत्र होने की गुप्त सूचना मिली। मंगलवार देर रात को गुड़ाबांदा से सटे ओडिशा के झारपोखरिया थाना क्षेत्र के बारुबेड़ा जंगल में होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके उपरांत गुड़ाबांदा पुलिस ने इसकी झारपोखरिया थाना को दिया। सूचना झारपोखरिया पुलिस ने गुड़ाबांदा पुलिस को संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेने की गुजारिश की। थाना प्रभारी राजीव कुमार, एएसआई गोयेंदा उरांव ने दल बल के साथ बारुबेड़ा जंगल को घेर लिया। ग्रामीणों ने भी इस दौरान पुलिस की मदद की। मौके पर चार युवक मौजूद थे। पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि एक युक्क बाइक से भागने में सफल रहा। हिरासत में लेने के उपरांत तीनों संदिग्ध युवकों को गुड़ाबांदा पुलिस ने झारपोखरिया पुलिस को सौंप दिया। हिरासत में लिए गए संदिग्ध युवकों में गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बालिजुड़ी निवासी मोहन माहली, बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुटूरखाम निवासी शभा मुर्मू और पश्चिम बंगाल के झायाम चितोपाड़ा बिरपुर थाना निवासी विशाल सोरेन शामिल है। फरार युवक गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के कुड़ियान निवासी बाबूलाल पूर्ति उर्फ टोपी बताया गया है। हिरासत में लिए गए युवकों से झारपोखरिया पुलिस पूछताछ कर रही है। बैंक से नौ लाख की डकैती झारपोखरिया से आगे कुचाई हाइवे पर स्थित ग्रामीण बैंक से मंगलवार को चार अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर नौ लाख की राशि लूट लिया। हथियार के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस इस मामले में संदिग्ध युवकों की भूमिका का पता लगा रही है।

बुधवार, 25 जून 2025

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले की 11 ग्राम पंचायतों में हुआ जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन


*ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन लिए गए, पात्र लाभुकों को दिए गए परिसंपत्ति लाभ...*

आज दिनांक 25 जून 2025 को सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न प्रखंडों की 11 ग्राम-पंचायतों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई भी की गई।


शिविर में प्रखंड एवं अंचल प्रशासन, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में शिविर लगाकर प्रशासन की ओर से योजनाओं को सीधे लाभुकों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।


उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार यह अभियान 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य है – जनजातीय, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों तक सरकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना, पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें त्वरित लाभ देना, और सेवा संतृप्ति (service saturation) को धरातल पर उतारना।


आज आयोजित शिविरों में प्रधानमंत्री जनमन योजना, आयुष्मान भारत योजना, वन अधिकार अधिनियम, मनरेगा, पेंशन योजनाएं, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, राशन कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना और अन्य जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविरों में मौजूद विभागों के स्टॉल पर ग्रामीणों ने सीधे आवेदन किए, उनकी समस्याएं सुनी गईं, और कई लाभार्थियों को मौके पर ही परिसंपत्तियों (जैसे उपकरण, कार्ड, प्रमाण पत्र आदि) का वितरण भी किया गया।

इसके अलावा, शिविरों में लाभुकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया, और लाभ प्राप्ति की समय-सीमा के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि वे अपने गांव के अन्य पात्र लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी सहायता पहुँच सके।

*===========================*

सुधीर महतो के 69 वा जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे झाड़वा चौक में आदमकद मूर्ति का अनावरण किया गया।

 

आज दिनांक 25 जून 2025 को    69 वां जन्मदिवस के उपलक्ष्य में झाड़वा चौक में आदमकद मुर्ति का अनावरण किया गया। साथ ही पहले से स्थापित मुर्ति एस0 पब्लिक स्कूल रामनगर बिस्टाटांड़ के प्रांगण में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष स्वर्गीय सुधीर महतो के मुर्ति पर श्रद्धा के साथ माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्तिथ श्री निरंजन महतो पुर्व प्रधानाध्यापक, ह्रदय रंजन महतो - प्रोफेसर, अभय यादव, लालू हजाम, संजय महतो, इंद्रजीत महतो, अधर प्रसाद महतो, निताई उराँव, पंचानन पातर, अमित सिन्हा, सपन कुमार आदित्य देव, लाल्टु महतो, बलराम महतो, दिवाकर गोप, शिव राम महतो, हरेन्द्र नाथ महतो, फागु राम सिंह मुण्डा सहित दर्जनों की संख्या में उपस्तिथ थे।








50 करोड़ के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार ,दोनों को भेजा जेल

 

जमशेदपुर : जीएसटी इंटेलिजेंस निदेशालय (DGGI) की टीम ने जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों, कुमार लव अग्रवाल और गुलबहार मलिक को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बैटरी व्यापार के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर 50 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का आरोप है। पूछताछ के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर जमशेदपुर से दोनों की गिरफ्तारी की गई।

 प्रारंभिक जांच में 50 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का खुलासा हुआ है, लेकिन जीएसटी इंटेलिजेंस अधिकारियों का मानना है कि यह घोटाला 500 करोड़ रुपये तक का हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी बिलिंग और दस्तावेजों के ज़रिये टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया और सरकार को बड़े पैमाने पर चूना लगाया। DGGI की टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं।जांच अभी जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस घोटाले से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।