राँची : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र की सीठियो बस्ती सोमवार रात अरसद अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में ये बातें सामने आई है कि अरसद अंसारी और आरोपी तौसीफ अंसारी के बीच किसी पुरानी बात को लेकर कहा-सुनी शुरू हुई। लेकिन यह कहासुनी धीरे–धीरे कड़वाहट की आग में बदल गई और अचानक तौसीफ ने पिस्टल तानी और फायर कर दिया। गोली लगते ही अरसद लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। धुर्वा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस फरार हत्यारे की खोज में जुटी है। अरसद की मौत के बाद सीठियो बस्ती और आसपास का इलाका तनाव में है। लोगों में गुस्सा है कि एक छोटा सा विवाद कैसे बस्ती को गोलियों की दहशत में धकेल गया। परिजन बदहवास हैं और बस्ती में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि हालात न बिगड़ें।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025
सारंडा जंगल में जवान की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज
झारखंड: चाईबासा जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में रविवार रात एक दर्दनाक घटना हुई। सीआरपीएफ 134 बटालियन के 59 वर्षीय जवान भुलन राम की अचानक हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। वह रात में नक्सल विरोधी अभियान में ड्यूटी पर तैनात थे।
अचानक बढ़ी तबीयत खराब, रास्ते में ही टूट गई सांस: जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान भुलन राम की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें तेज उल्टियां होने लगीं। मौके पर मौजूद जवानों ने तुरंत उन्हें बिसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
एसपी ने की घटना की पुष्टि: चाईबासा एसपी अमित रेणू ने कहा कि एक जवान की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। घटना उस समय हुई जब पूरे इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।
बिहार का रहने वाला था जवान, साथी जवानों में शोक: मारे गए जवान भुलन राम बिहार के छपरा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी थे। वह एसआई जीडी के पद पर कार्यरत थे। अचानक मौत की खबर से 134 बटालियन और उनके साथी जवानों में गहरा शोक है। अधिकारियों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
जमशेदपुर: वृद्धजन ही मेरे अभिभावक: ओल्ड एज होम में रानी ठाकुर का जन्मदिन
जमशेदपुर: भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह-संयोजक डॉ. रानी ठाकुर ने अपना जन्मदिन बाराद्वारी ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के बीच मनाया। उन्होंने सभी वृद्धजनों को फल, बिस्कुट व चॉकलेट वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. ठाकुर ने कहा कि परिवार में अभिभावक न होने के कारण वे वृद्धाश्रम में रह रहे माता-पिता तुल्य बुजुर्गों को ही अपना अभिभावक मानकर हर वर्ष अपना जन्मदिन उनके साथ मनाती हैं।
सोमवार, 1 दिसंबर 2025
गुड़ाबांदा:-विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने अबुआ आवास योजना के 10 लाभुकों को कराया गृहप्रवेश......
बहरागोड़ा:-जामवनी गांव में अबुआ आवास योजना के तहत बने घरों का लाभुकों को गृह प्रवेश............
बहरागोड़ा:-जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पालन..............
जमशेदपुर:-जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने लोकसभा में नियम 377 के तहत बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति का मामला उठाया गया.............
सरायकेला : राम बाबा आश्रम में पुर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय गीता यज्ञ समापन।
सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के विजय ग्राम स्थित राम बाबा आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती यज्ञ समारोह का समापन हुआ। शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती समारोह का शुभारंभ किया गया। गीता जयंती समारोह सह यज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ होते ही आश्रम में श्रद्धालुओं के आने का तांता लग रहा।तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह के दौरान तीन दिनों तक स्थानीय एवं दूरदराज के लाखों श्रद्धालुओं का तांता लग रहा जो आश्रम में आकर राम बाबा की समाधि में माथा टेकते हुए यज्ञ के हवन कुंड का दर्शन कर आश्रम की ओर से वितरण किया जा रहे महाप्रसाद ग्रहण किये। गीता जयंती के मौके पर तीन दिनों तक अखंड गीता पाठ यज्ञ किया गया और गीता पाठ की ध्वनि से पूरे क्षेत्र गीतामय में हो गया। इस दौरान तीन दिनों तक आश्रम में भंडार का आयोजन कर महा प्रसाद का वितरण किया गया। झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री एवं भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज गीता जयंती के अवसर पर राम बाबा आश्रम माथा टिकते हुए आशीर्वाद लिए। उन्होंने कहा कि राम बाबा आश्रम में पिछले कई वर्षों से गीता यज्ञ के उत्सव में इस क्षेत्र के समस्त नागरिकों के द्वारा आयोजन होता है।राम बाबा के पिछले कई वर्षों से गीता यज्ञ में हमेशा से आत्मीय संबंध के शक्ति को समझ मिला है। गीता के उपदेश को समझना सबका होना चाहिए है। हमें पुर्णाहुति को आने का मौका मिला, जो गीता यज्ञ में शामिल हुआ हूं।
रविवार को मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत यज्ञ कुंड में आश्रम के संचालक बाबा मृत्युंजय ब्रह्मचारी की अगुवाई में विश्व शांति एवं विश्व कल्याण की मंगल कामना के साथ हवन करते हुए पूर्णाहुति दी गई। पुर्णाहुति के मंत्र उच्चारण से पूरे क्षेत्र यज्ञमय में हो गया।ओम नमो नारायण और ओम नमो भगवते वासुदेवाय के जय घोष के साथ तीन दिवसीय गीता जयंती यज्ञ समारोह का समापन हुआ।
खरसावां के गोपालपुर में 29वीं तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 56 टीमों की रोमांचक भागीदारी
खरसावां प्रखंड गोपालपुर में 29वा वार्षिक तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन गोपालपुर और चाचा गांव के बीच हुआ। उद्घाटन आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, समिति के संरक्षक चिंतामणि महतो, कांग्रेस नेता जग बंधु महतो संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की, ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने कहा कि सभी खिलाड़ी फुटबॉल को अनुशासन से खेलें और अपने जीवन में अनुशासन उतारने की कोशिश करें। खेल को खेल भावना से खेलें। इस तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 56 टीमें भाग ले रही है उद्घाटन मैच में काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
पटना: 18वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से, टैबलेट और डिजिटल सिस्टम से चलेगा सदन
पटना : 18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया है, जो 5 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव शपथ दिलाएंगे। इसके बाद 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे, जबकि 4 दिसंबर को उनके अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 5 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट पर विचार किया जाएगा।
चुनाव के बाद पहली बार नए विधायक विधानसभा पहुंचे हैं, इसलिए भवन और परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरे परिसर में रंग-बिरंगे फूल लगाए गए हैं और लॉन को नया रूप दिया गया है। यहां कोलकाता से लाई गई मैक्सिकन घास बिछाई गई है, जिसके लिए पुरानी मिट्टी हटाकर गंगा किनारे से नई मिट्टी फैलाई गई। इससे विधानसभा का माहौल और आकर्षक और व्यवस्थित दिख रहा है।
इस बार विधानसभा का सबसे बड़ा बदलाव है कि यह पूरी तरह पेपरलेस हो गई है। हर विधायक की सीट पर सैमसंग के टैबलेट लगाए गए हैं। अब सवाल पूछने से लेकर जवाब देने तक पूरा काम डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगा। NeVA ऐप की मदद से विधायक अपने सवाल ऑनलाइन भेज सकेंगे, जबकि मंत्री और स्पीकर टैबलेट का इस्तेमाल करके ही कार्यवाही संचालित करेंगे। सदन में नए सेंसर वाले माइक्रोफोन लगाए गए हैं, जो विधायक के बैठने के स्थान के हिसाब से अपने आप चालू और बंद हो जाएंगे।
सदन में छह बड़े टीवी स्क्रीन, नए हेडसेट, डिजिटल डिस्प्ले और हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा भी मौजूद है। सीटों के गद्दे बदले गए हैं, कारपेट नया लगाया गया है और सदन में विदेशी मार्बल की सजावट भी की गई है। हालांकि, कोने की कुछ सीटों पर टैबलेट लगाने की जगह नहीं होने की वजह से लगभग 16–17 विधायकों को बगल वाले सदस्य का टैबलेट इस्तेमाल करना पड़ेगा।
नई व्यवस्था से विधायकों और सचिवालय कर्मचारियों को काफी राहत मिली है। अब फाइलों और लंबी कागज की चिट्ठियों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। कर्मचारी बताते हैं कि पहले 40–50 फीट लंबे कागज पर काम करना पड़ता था, जिससे उंगलियों पर तकलीफ होती थी, लेकिन अब सब कुछ डिजिटल और आसान हो गया है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में 800 जवान तैनात किए गए हैं। सभी गाड़ियों और सामान की तलाशी डॉग स्क्वायड और मशीनों के माध्यम से की जाएगी। 1 से 5 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्र में धारा 163 लागू रहेगी। इसके तहत किसी भी तरह की भीड़, जुलूस, नारेबाजी या हथियार ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। धरना-प्रदर्शन केवल गर्दनीबाग के निर्धारित स्थल पर ही किए जा सकेंगे।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
























