Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 20 अक्टूबर 2024

कौन हैं मुनिया देवी? BJP ने क्यों उतारा मैदान में, क्या वह भेद पायेंगी कल्पना का किला ,जानें पूरा सियासी समीकरण।

कौन हैं मुनिया देवी? BJP ने क्यों उतारा मैदान में, क्या वह भेद पायेंगी कल्पना का किला ,जानें पूरा सियासी समीकरण। 

गिरिडीह :‌ झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 12 महिलाओं को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। गांडेय विधानसभा सीट से बीजेपी ने मुनिया देवी को चुनाव मैदान में उतारा है। मुनिया देवी गांडेय में जेएमएम की कल्पना सोरेन को चुनौती देंगी।
गिरिडीह जिप की अध्यक्ष मुनिया देवी एक साल पहले बीजेपी में हुईं शामिल :-
भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन के खिलाफ किसी हाई प्रोफाइल चेहरे को उतारने की जगह एक जमीनी नेता पर भरोसा जताया है। कुशवाहा समाज से संबंध रखने वाली मुनिया देवी अभी गिरिडीह की जिला परिषद अध्यक्ष हैं।

 मुनिया देवी एक साल पहले ही भाजपा में शामिल हुईं थी। पिछले साल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा के दौरान पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

2010-11 के पंचायत से सक्रिय राजनीति में आईं मुनिया देवी :-
मुनिया देवी 2010 के पहले विशुद्ध रूप से गृहणी थीं। 2010-11 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जमुआ पूर्वी भाग से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं। इसके बाद जिला परिषद की अध्यक्ष बनीं। इसके बाद इनकी राजनीति में भागीदारी बढ़ती गई। 2022 में दोबारा जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई और फिर से जिला परिषद अध्यक्ष बनीं।

मुनिया देवी का जमुआ में ससुराल और गांडेय क्षेत्र में मायके :-
विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाली मुनिया देवी के पति कौलेश्वर वर्मा व्यवसायी है। इनका ससुराल जमुआ विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि मुनिया देवी का मायके गांडेय विधानसभा क्षेत्र में आता है। बीजेपी की ओर से गांडेय से प्रत्याशी बनाए जाने पर मुनिया देवी ने पार्टी नेताओं के प्रति आभार जताया है और जनसमर्थन की उम्मीद जताई है।