Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शनिवार, 23 नवंबर 2024

अटकलबाजी: महाराष्ट्र में 30 साल बाद हुए बंपर मतदान से किसको होगा फायदा?

रिकार्ड वोटिंग ने महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों की बढ़ाई चिंता, नतीजों का इंतजार
नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत 20 नवंबर 2024 को 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ। अब सभी की नजरें 23 नवंबर को होने वाली मतगणना पर हैं। इस बार राज्य में मतदान के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है। 30 साल बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार 65.1% मतदान दर्ज किया गया, जो 1995 के बाद सबसे अधिक है। 1995 के चुनाव में 71.69% मतदान हुआ था। तुलना करें तो 2019 विधानसभा चुनाव में 61.4% और 2024 लोकसभा चुनावों में 61.39% मतदान हुआ था। माना जा रहा है कि मतदान में 3.5% की वृद्धि इस बार के नतीजों पर अहम असर डाल सकती है।

बढ़े मतदान का श्रेय किसे?

बढ़ी हुई वोटिंग का श्रेय महायुति (बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी) और महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी, एनसीपी-एसपी) के आक्रामक प्रचार अभियान को दिया जा रहा है। लोकसभा चुनावों में महायुति ने 42.71% वोट हासिल किए थे, जबकि महाविकास अघाड़ी को 43.91% वोट मिले थे। इस बार कुल मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है—2019 के 8.85 करोड़ से बढ़कर यह संख्या 9.69 करोड़ हो गई है।

दोनों गठबंधनों के दावे

महायुति (बीजेपी और सहयोगी दल)

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दावा है कि बढ़ी हुई वोटिंग का फायदा महायुति को मिलेगा। उनका तर्क है कि जब भी मतदान प्रतिशत बढ़ता है, बीजेपी को फायदा होता है।


महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस और सहयोगी दल)

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि जनता ने महाविकास अघाड़ी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनना तय है।



ग्रामीण बनाम शहरी वोटिंग

ग्रामीण इलाकों में मतदान प्रतिशत शहरी क्षेत्रों से ज्यादा रहा।

सबसे अधिक मतदान: कोल्हापुर (76.25%)

सबसे कम मतदान: मुंबई (52.07%)



प्रमुख सीटों पर नजर

कोल्हापुर की करवीर सीट: 84.79% मतदान। कांग्रेस के राहुल पाटिल और शिंदे सेना के चंद्रदीप नारके के बीच मुकाबला।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कोपरी-पचपखड़ी सीट: 59.85% मतदान।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस की नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट: 54.49% मतदान।

बारामती सीट: 71% मतदान। एनसीपी (एसपी) के अजीत पवार और युगेंद्र पवार के बीच मुकाबला।

कोलाबा सीट (मुंबई): सबसे कम 44.49% मतदान। बीजेपी के राहुल नार्वेकर और कांग्रेस के हीरा देवासी आमने-सामने।


नतीजों का बेसब्री से इंतजार

मतदान के बढ़े हुए आंकड़े और बड़े पैमाने पर चुनावी अभियान से यह स्पष्ट है कि मुकाबला कड़ा होगा। अब देखना है कि जनता ने किसे सत्ता की चाबी सौंपी है।