Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 17 जुलाई 2025

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सुप्रीम कोर्ट एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया का शैक्षणिक भ्रमण हुआ सफलतापूर्वक संपन्न!

 

11 जुलाई 2025 से 17 जुलाई 2025 तक नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नेताजी सुभाष इंस्टीट्यू ऑफ लॉ द्वारा एक साथ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 39 छात्र छात्राओं एवं 3 प्राध्यापकों ने भाग लिया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य भारत की न्यायपालिका एवं विधिक संस्थाओं की गहराई से समझ प्राप्त करना था।

दिल्ली पहुंचने के पश्चात विद्यार्थियों ने सर्वोच्च न्यायालय का भ्रमण किया। सुप्रीम कोर्ट की भव्यता और ऐतिहासिक गरिमा ने सभी को गहराई से प्रभावित किया। विद्यार्थियों को अदालती कार्यवाही देखने का अवसर मिला, जिससे उन्हें न्यायिक प्रक्रिया की वास्तविक झलक मिली। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ संवाद सत्र का आयोजन किया गया था। जिसमें विधिक पेशे की चुनौतियों, नैतिक जिम्मेदारियों एवं सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

छात्रों ने हाल ही में स्थापित राष्ट्रीय न्यायिक संग्रहालय एवं अभिलेखागार का भी अवलोकन किया। संग्रहालय में भारत की न्यायपालिका के ऐतिहासिक विकास को दर्शाने वाले कईं दुर्लभ दस्तावेज, न्यायाधीशों की पुरानी वेशभूषा, टाइपराइटर, ऐतिहासिक फैसलों की डिजिटल कॉपी आदि शामिल थें।

भ्रमण के अगले चरण में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के छात्रों ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया का भी अध्ययन किया। छात्रों को BCI के कार्यप्रणाली, संरचना, और अधिवक्ता अधिनियम 1961 के अंतर्गत उसकी भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई। यात्रा के दौरान विविध कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं, जिनमें मूट कोर्ट तकनीक, कानूनी शोध और ड्राफ्टिंग जैसे व्यावहारिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। 

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के निदेशक एवं प्राध्यापगण ने इस शैक्षणिक भ्रमण की काफी सराहना की और कहा, "ऐसे कार्यक्रम छात्रों के लिए कुछ सीखने और अनुभव करने का एक अच्छा अवसर है"।





0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें