Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सरायकेला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सरायकेला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

सरायकेला:-हरे कृष्णा प्रधान को मिली सरायकेला खरसावां जिला भाजपा को कमान............

सरायकेला संवाददाता:- सुशील कुमार 

सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरे कृष्णा प्रधान को सरायकेला-खरसावां जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को सरायकेला स्थित पार्टी कार्यालय में शाम 5:15 बजे एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण घोषणा के अवसर पर मुख्य रूप से चुनाव पर्यवेक्षक जटाशंकर पांडे और चुनाव प्रभारी अमर कुमार बावरी उपस्थित थे। शीर्ष नेतृत्व द्वारा हरे कृष्णा प्रधान के नाम पर मुहर लगाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। घोषणा होते ही कार्यालय परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया।सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरे कृष्णा प्रधान को सरायकेला-खरसावां जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को सरायकेला स्थित पार्टी कार्यालय में शाम 5:15 बजे एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण घोषणा के अवसर पर मुख्य रूप से चुनाव पर्यवेक्षक जटाशंकर पांडे और चुनाव प्रभारी अमर कुमार बावरी उपस्थित थे। शीर्ष नेतृत्व द्वारा हरे कृष्णा प्रधान के नाम पर मुहर लगाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। घोषणा होते ही कार्यालय परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया।

सरायकेला:-खुटपानी प्रखंड के बादेया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न.....

सरायकेला संवाददाता

सरायकेला:-खुंटपानी प्रखंड के अंतर्गत सारण युवा संघ बादेया दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मैच में विजेता टीम कुअर ब्र तुरिआर, उपविजेता टीम पंकज ब्रदर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि इस प्रकार खेल आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं की अपनी क्षमता दिखाने, आगे बढ़ने पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलता है। आज के युग में खेल मनोरंजन नहीं बल्कि भविष्य संवारने का साधन बन गया है। युवा नौकरी लेकर अपना भविष्य संवारने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलवाड़ी अपने लक्ष्य और अनुशासन के साथ खेल कर राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएं। श्री बोदरा ने दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सफल बनाने में सारण युवा संघ बादेया के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है। इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दिया है।

शनिवार, 3 जनवरी 2026

सरायकेला:-सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी‑सह‑सचिव, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र का हार्दिक स्वागत...............

सरायकेला संवाददाता 

सरायकेला:-सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने आज नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी‑सह‑सचिव राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला अभिनव प्रकाश आईएएस को पुष्पगुच्छ, छऊ मोमेंटो और साल‑ओडाकर (शॉल) भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संरक्षक मनोज चौधरी ने विश्व‑विख्यात सरायकेला छऊ नृत्य की परम्परा का संक्षिप्त परिचय दिया। अध्यक्ष भोला माहनती ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त पदाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में सरायकेला छऊ शैली नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। शिष्टाचार मुलाकात में मुख्य रूप से राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कबी, एस एन एवार्डी गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु तरुण भोल, गुरु आशीष कर, वरिष्ठ कलाकार गजेंद्र महंती, निवारण महतो, अबिनाश कबी, कृष्णा राना, राकेश कबी तथा कई अन्य गणमान्य कलाकार उपस्थित थे

शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

सरायकेला:-सरायकेला में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को स्मृति में प्रतिमूर्ति स्थापना को मांग झामुमो ने उपायुक्त सौंपा ज्ञापन.............

सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार 

सरायकेला:-दिशोम गुरु शिबू सोरेन को स्मृति में प्रतिमूर्ति स्थापना को मांग झामुमो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। सरायकेला जिला में झारखंड आंदोलन के पुरोधा ओर राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय शिबू सोरेन के स्मृति को स्थायी रूप देने की मांग तेज हो गई है ‌ इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर प्रतिमूर्ति स्थापित करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरायकेला न्यायालय के पास पेट्रोल पंप के पास राज नगर जाने वाली नई सड़क के उसे मोड पर जो टाटा सरायकेला मुख्य पथ से जुड़ा है एक गीलबर का निर्माण कर वहां शिबू सोरेन के प्रतिमूर्ति स्थापित की जाए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं का कहना है कि यह स्थल न केवल शिबू सोरेन के संघर्ष और योगदान की याद दिलाएगा बल्कि गोल बर निर्माण से इस क्षेत्र में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि उक्त स्थान पर ट्रैफिक दबाव अधिक रहता है और गोलबर के अभाव में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है ऐसे में प्रतिमूर्ति स्थापना के साथ गीलबर का निर्माण जनहित में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उपायुक्त ने प्रतिनिधि मंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए स्थल का निरीक्षण कराए जाने और नियमों के अनुरूप गीलबर निर्माण सहित शिबू सोरेन को प्रतिमूर्ति स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिय। प्रतिनिधि मंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, साहित्य एवं संस्कृति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश कबि, नगर सचिव तपन कामिला, कृष्णा राणा, गौतम नायक शामिलथे।

बुधवार, 17 दिसंबर 2025

सरायकेला:-फिर लगने लगे सरायकेला नगर पंचायत पर भ्रष्टाचार के आरोप, भाजपा नेता सह समाजसेवी सुमित चौधरी ने लगाएं गंभोर आरोप..............

सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार

 सरायकेला:-भाजपा नेता सुमित चौधरी ने सरायकेला में लग रहे निम्न स्तर के सोलर लाइट की शिकायत भाजपा महामंत्री सुमित चौधरी ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में जुडको के द्वारा लगाए जा रहे सोलर स्ट्रीट लाइट्स की शिकायत की है। पूरे सरायकेला शहर में करोड़ों रुपए की लागत से सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाए जा रहे हैं। जो कि अभी तक नगर पंचायत को हैंडोवर भी नहीं किया गया है । हैंडोवर के पूर्व ही अधिकतर सोलर लाइट्स खराब हो चुके हैं या आधे अधूरे जल रहे हैं। जिससे उनकी खराब गुणवत्ता होने की संभावना बढ़ गई है। चुकी सरायकेला नगर पंचायत में सोलर लाइट्स को ठीक करने के लिए मैकेनिक भी नहीं है । इससे पूरी संभावना है कि एक बार फिर से करोड़ों रुपए की जन उपयोगी महत्वाकांक्षी योजना सही ढंग से धरातल पर नहीं उतर पाएगी । शिकायत करते हुए सुमित चौधरी ने बताया कि जुडको के द्वारा ही श्मशान घाट सड़क निर्माण और जगन्नाथ मंदिर रोड में नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जो कि आधा अधूरा करके छोड़ दिया गया है । जुड़को के मनमानी रवैया के कारण करोड़ों रुपए की सरकारी योजना बर्बाद हो सकती है। इसकी शिकायत सरायकेला खरसावां उपायुक्त से करते हुए भी आग्रह किया गया है कि इन करोड़ों रुपए की योजनाओं को उचित जांच करके ही हैंडोवर लिया जाए।

सरायकेला:-छोटा सेगोई मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन...........

सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार 

सरायकेला:-कुचाई प्रखंड अंतर्गत पंचायत छोटा सेगोई मैदान में छोटा सेगोई फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का समापन हो गया।फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ले बेटा वार लगली वाट की पराजित कर मास कल FC को टीम चैंपियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता टीम मास कल FC 25,000 हजार, उपविजेता टीम ले बेटा वाट लगली की 16,000 हजार, तृतीय स्थान में रहें बिर बायेर खरसावा 7,000 तथा चौथा स्थान पर रहे सिकन्द् fc 7,000 हजार रुपए नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल महज मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि बेहतरीन करियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है फुटबॉल खेल से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता का सफल संचालन आयोजन के लिए उन्होंने शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, स्थानीय जनप्रतिनिधिय, खेल प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

गुरुवार, 29 मई 2025

सरायकेला:-बालिकाओं का ट्रायल 1 जून रविवार को सुबह 8:00 से अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित होगा....

सरायकेला संवाददाता



जिले की महिला टीम के गठन हेतु बालिकाओं का ट्रायल 1 जून रविवार को सुबह 8:00 से अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित होगा। सरायकेला खरसावां जिला टीम में अपना स्थान बनाने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को 2 पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ 1 जून रविवार को सुबह 8:00 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को ऐ आई एफ एफ के केंद्रीय रजिस्ट्रेशन के तहत निबंधित किया जाएगा।

सरायकेला:-चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त उपायुक्त सरायकेला खरसावां नीतीश कुमार सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत है......

 सरायकेला संवाददाता 

सरायकेला: नवनियुक्त उपायुक्त सरायकेला खरसावां नीतीश कुमार सिंह से चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी उपाध्यक्ष अरुण सेक्सरिया सह सचिव आकाश अग्रवाल आनंद अग्रवाल अभिषेक सेक्सरिया केशव चौधरी आशुतोष चौधरी अनमोल सेक्सरिया अनमोल चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की और उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। चेंबर के महासचिव मनोज चौधरी ने बताया कि नवनियुक्त उपायुक्त महोदय से आज की मुलाकात काफी अच्छी रही उनसे मुलाकात के क्रम में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं ट्रैफिक समस्या के लिए कांडरा से आदित्यपुर फ्लाई ओवर निर्माण, सरायकेला जिला मुख्यालय में बायपास रिंग रोड एवं विश्व प्रसिद्ध छऊ कला के संरक्षण और संवर्धन हेतु साकारात्मक वार्ता हुई। श्री चौधरी ने उम्मीद जताई कि जिला के सर्वांगीण विकास हेतु नवनियुक्त उपायुक्त आवश्यक ठोस कदम उठाएंगे।

सोमवार, 12 मई 2025

सरायकेला:वर्ल्ड नर्सिंग डे पर मनोज चौधरी ने सदर अस्पताल के नर्सों को कलम और चॉकलेट देकर उन्हें दी बधाई....

सरायकेला संवाददाता 


सरायकेला: वर्ल्ड नर्सिंग डे के अवसर पर सरायकेला के सदर अस्पताल में नर्सिंग डे मनाया गए.इस अवसर पर सदर अस्पताल की सभी नर्सों ने मिलकर केक काटा और एक दूसरे को बधाई दी. इस दौरान श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सदर अस्पताल सरायकेला के मेल और फीमेल नसों को कलम और चॉकलेट देकर उन्हें नर्सिंग डे की बधाई दी है. उन्होंने कहा की चिकित्सक मरीजों के लक्षण के आधार पर उनका उपचार करते हैं किंतु नर्स मरीजों की सेवा करती हैं और उनके स्वस्थ होने तक उनकी देखभाल करती हैं. उन्होंने कहा अस्पताल में मरीजों के सबसे नजदीक कोई होता है तो वह नर्स होती हैं. मरीज अस्पताल में जितनी देर रहता है उसकी सबसे ज्यादा तिमारदारी नर्स ही करती हैं. मरीज को कोई भी दिक्कत हो तो मरीज और उसके परिजन पहले नर्स को ही खोजते हैं. पहले नर्स में महिलाएं ही होती थी, वर्तमान में नर्स में पुरुष भी शामिल हुए हैं. किसी भी अस्पताल में 24 घंटे मिलने वाली नर्स के कंधे पर अस्पताल की आधा से ज्यादा जिम्मेवारी होती है. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड नर्सिंग डे नर्सों के योगदान का प्रतीक है. मौके पर सिस्टर बिंदिया कुजूर सिस्टर रोबोट इत्यादि उपस्थित थी.

बुधवार, 7 मई 2025

सरायकेला:-सशस्त्र बल आतंकियों और उसके आका पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे' - मनोज चौधरी....

सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार


सरायकेला: श्री कालुराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना की है। उन्होंने पीएम मोदी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह और सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने आतंकवादियों और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। चौधरी ने कहा- मुझे लगता है कि यह एक ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है। मैं इसके लिए 56" के सीने वाले प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि उनके नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर हुआ है। सेना के सहस्त्र बलो का पुनः धन्यवाद उन्होंने ऑपरेशन में भारत के दुश्मन नंबर 1 और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग और आतंकवादियों को मार गिराया पुरे ऑपरेशन में निर्दोष लोगों को ध्यान में रखकर मानवता का परिचय दिया और आतंकियों को मारकर उन माताओं और बहनों का बदला लिया जिनके "सिंदूर" को छीन लिया गया था।

शुक्रवार, 2 मई 2025

सरायकेला:-सरायकेला खरसावां जिला के आजसू पार्टी कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा......

सरायकेला संवाददाता


आजसू पार्टी सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्रीय सरकार द्वारा जातीय जन गण ना कराने के ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसले से देश के करोड़ों वंचित और हाशिए रहे समुदायों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। आजसू पार्टी ने हमेशा से जातीय जन गण ना की मांग उठाई है और यह फैसला पार्टी दीर्घकालिक संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।यह निर्णय सामाजिक समानता न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह देश के एक एक आम जन मानस की मांग रही है इससे भविष्य का भारत बनाने में एक बड़ा आधार मिलेगा यह आजसू पार्टी की मुख्य मांग रही है आजसू पार्टी ने विगत कई वर्षों से विभिन्न मंचों जन सभाओं और आंदोलनों के माध्यम से जातीय जन गण ना की आवश्यकता पर बल दिया है।

गुरुवार, 1 मई 2025

सरायकेला:-मेहनतकश श्रमिकों का सम्मान जन-जन की प्रवृत्ति होनी चाहिए - मनोज चौधरी.....

सरायकेला संवाददाता


सरायकेला: नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा चिर-परिचित अंदाज में सफाई मित्रों का सम्मान किया उनसे सम्मान पाकर नगर पंचायत कर्मी गदगद हो गए श्री चौधरी द्वारा सेवादूतों को तिलक चंदन लगाकर व उनपर पुष्प वर्षा करते हुए वंदन किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे सपनों को साकार व समाज में विकास की गाथा गढ़ने वाले मजदूर/शिल्पकार भाई बहनों को समुचित सम्मान, उचित मजदूरी, श्रमिक कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड व अन्य सुविधाएं दिलाने के लिए वे प्रतिबद्ध है पिछले दिनों श्री चौधरी के प्रयासों से न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी हुई जिससे लगभग हर मजदूर को ₹1500 महीना का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। मजदूर दिवस का दिन उन सभी श्रमिकों और मजदूरों को समर्पित है जो कड़ी मेहनत करके समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते है। मजदूर दिवस का मुख्य उद्देष्य मजदूरों अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सम्मान देना है। मजदूर राष्ट्र की रीढ़ है। उनका परिश्रम ही उद्योगों, कृषि, निर्माण और अन्य क्षेत्रों की गति देता है। मौके पर उपस्थित महेश जारिका,नगर प्रबंधक मानस पट्टनायक, प्रहलाद कुमार साहू, श्यामसुन्दर कामिला, धीरेन्द्र सतपथी, रत्नेश्वर पटनायक, रोहित कुमार साहु,लालू प्रसाद महतो, समीर कुमार रजक, बबन कुमार, अर्जुन गोप एवं काफी संख्या में सफाईमित्र मौजूद थे।

सरायकेला:-घोड़ालांग गाँव में राधा-कृष्ण मंदिर के निर्माण को लेकर किया भूमि पूजन,श्रद्धालुओं में खुशी....

सरायकेला संवाददाता:- सुशील कुमार


सरायकेला प्रखंड अंतर्गत घोड़ालांग गांव में कल राधा कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर पंडित दीनदयाल मिश्रा , पं चित्रसेन मिश्रा , पं मंगल कुमार मिश्रा ने विधिवत भूमि पूजन कराया। वैदिक मंत्रोच्चार से गांव में माहौल भक्तिमय हो गया है। भूमि पूजन देखने के लिए काफी संख्या में गांव के लोग पहुंचे हुए थे। भूमि पूजन घोड़ालांग गाँव के घासीराम महतो एव उनके धर्म पत्नी पूर्णिमा महतो ने की।भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।अनुभवी राजमिस्त्री के हाथों मंदिर बनाया जाएगा ।बताते चलें कि यह मंदिर श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ की दिव्य यज्ञ स्थल में ही बनाई जा रही है।जिसमें श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधा उपलब्ध होगी।निर्माण समिति मंदिर को बेहतर लुक देने की तैयारी है। मौके पर भद्रनाथ महतो, जगदीश महतो, गुरुप्रसाद महतो, हीरालाल दास, घासीराम महतो, पंचानन महतो, नंदलाल उरांव, कृष्ण चंद्र उरांव, भृगु महतो, सनत उरांव, हेमंत महतो, रायबु गोप, विमल सरदार, अरविंद सरदार समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

रविवार, 27 अप्रैल 2025

झारखंड:- ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के प्रसिद्ध शैव पीठ पंचलींगेश्वर स्थित श्री श्री ग्रामेश्वर महादेव के पवित्र आध्यात्मिक पर्व शीतलषष्ठी (शिव विवाह) के अवसर पर दिनांक 30 मई‌ को दिया जाएगा झारखंड राज्य से श्री प्रदीप कुमार दास को *साहित्य श्री सम्मान*

झारखंड राज्य से श्री प्रदीप कुमार दास को *साहित्य श्री सम्मान* से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के प्रसिद्ध शैव पीठ पंचपल्ली स्थित श्री श्री ग्रामेश्वर महादेव के पवित्र आध्यात्मिक पर्व शीतलषष्ठी (शिव विवाह) के अवसर पर दिनांक 30 मई‌ को दिया जाएगा। इस अवसर पर ओडिशा के महामहिम राज्यपाल श्री हरिबाबु कूम्भपती अपने करकमलों से प्रदीप कुमार दास को सम्मानित करेंगे। गौरतलब है कि श्री प्रदीप कुमार दास झारखंड राज्य में अपनी मातृभाषा ओडिया में पुस्तक, कविता, प्रबंध आदि रचने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने जीवन का दीर्घ समय ओडिया भाषा को प्राधान्यता देने में व्यतीत किया है और विभिन्न सामाजिक संस्थानों से जुड़े हुए हैं।

सरायकेला:-स्थान: उत्कल दुर्गा पूजा मैदान, कदमा पहलगांव पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने हेतु कैंडल मार्च एवं शोक सभा....

सरायकेला संवाददाता 


पहलगांव पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने हेतु कैंडल मार्च एवं शोक सभा कदमा उत्कल समाज की ओर से एक शोक सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें पहलगांव की दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम उत्कल दुर्गा पूजा मैदान, कदमा से आरंभ होकर रंकिनी मंदिर, तक एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च के रूप में आयोजित किया गया। समाज के सैकड़ों सदस्यों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर इस मार्च में भाग लिया और दो मिनट का मौन रखकर पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, उन्होंने यह भी अपील की कि हम सब मिलकर एकजुटता एवं शांति बनाए रखें। उत्कल समाज का यह आयोजन मानवीय मूल्यों, सहानुभूति और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा।

सरायकेला:-नीमड़ीह में दो समुदाय के बीच तनाव के बाद स्थिति सामान्य, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात...

सरायकेला संवाददाता

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह में शनिवार शाम दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट और हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस- प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमडी के झिमड़ी गांव में एक दूसरे समुदाय के युवक ने स्थानीय युवती को साथ लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं युवती के परिजन आक्रोशित हो गए और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम दिया। माहौल बिगड़ने पर दोनों समुदाय के बीच मारपीट हुआ झड़प की घटना घटित हुई। नीमड़ीह थाना पुलिस द्वारा मामला शांत करने का प्रयास किया गया। लेकिन उग्र ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद सरायकेला पुलिस अधीक्षक समेत वरीय पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाने के बाद स्थिति को काबू में किया गया है। फिलहाल मामले पर किसी भी वरीय अधिकारी ने बोलने से इनकार किया है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

शनिवार, 26 अप्रैल 2025

सरायकेला:-गर्मी में ओआरएस संकट, सदर अस्पताल में आपूर्ति में लापरवाही उजागर, मनोज चौधरी की शिकायत पर सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण...

सरायकेला खरसावा:-संवाददाता सुशील कुमार

सदर अस्पताल में ओआरएस खत्म होने की शिकायतों के बाद नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार सिंहा ने अस्पताल के मेडिसिन काउंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ कि ओआरएस स्टॉक में तो उपलब्ध था लेकिन मेडिसिन काउंटर तक उसकी आपूर्ति नहीं हो सकी थी जिसके कारण पिछले 24 घंटे से अधिक समय से मरीजों को ओआरएस नहीं मिल रहा था। सिविल सर्जन ने बताया कि स्टॉक में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस मौजूद है.लेकिन कम्युनिकेशन की कमी और काउंटर पर फार्मासिस्ट की छुट्टी के चलते स्टॉक से वितरण नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में ऐसी चूक न हो। नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने इस स्थिति को गंभीर लापरवाही करार देते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ओआरएस जैसी आवश्यक दवा का अभाव चिंताजनक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य कर आम नागरिकों को बेहतर सेवा देने की अपील की। प्रशासन ने जल्द व्यवस्था सुधार का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि भविष्य में ऐसी लापरवाहियों पर रोक लग पाती है इस अवसर पर उन्होंने मरीजों से कहा कि वह हर समय सहजता से 24×7 उपलब्ध हैं।

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025

सरायकेला:-नगर पंचायत पहले पर्याप्त एवं नियमित पेयजल की व्यवस्था करें, फिर तुगलकी फरमान जारी करें - मनोज चौधरी.....

सरायकेला संवाददाता:-सुशील कुमार

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने नगर पंचायत द्वारा जारी पत्र को तुगलकी फरमान बताया उन्होंने कहा कि जब-जब जनता को पेयजल की असुविधा होती है और नगर पंचायत से निर्बाध पेयजल की मांग करती है तब तब नगर पंचायत द्वारा जनता की आवाज दबाने के लिए इस प्रकार के तुगलकी की फरमान जारी किए जाते हैं जनता के पानी मांगने पर ही इनको फेरुल, अनाधिकृत मोटर, जलापूर्ति लाइन से छेड़छाड़ जैसे विषय याद आते हैं इन विषयों पर गर्मी आने से पहले क्यों नहीं दुरुस्त किया जाता है इस प्रकार छोटे से शहर में प्रत्येक वर्ष गर्मी में या आए दिन छोटी छोटी समस्या से जलापूर्ति बाधित होती है वर्तमान वॉटर कनेक्शन जांच से ज्यादा पर्याप्त एवं नियमित पेयजल आपूर्ति पर नगर पंचायत को ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि नगर पंचायत सरायकेला द्वारा शहरी पेयजलापूर्ति संचालित किया जाता है इसकी एजेंसी के रूप में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को जलापूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है परंतु आए दिन बाधित जलापूर्ति के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है जलापूर्ति बाधित के मुख्य कारण अनियमित विद्युत आपूर्ति एवं उपयोगी उपकरणों का खराब होना इसके स्थायी समाधान के लिए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का विद्युत कनेक्शन जुस्को से लेने की मांग करते हैं जिससे अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या से निजात मिलेगी एवं उपयोगी उपकरण मोटर स्विच इत्यादि वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए स्टॉक में रखने हेतु आवश्यक करवाई की जा सकती है जहां तक जुस्को के बिजली बिल भुगतान का सवाल है उसे वॉटर टैक्स में समायोजित किया जा सकता है। पेयजल उपलब्ध कराने की जगह इस प्रकार के पत्र जारी करने का श्री चौधरी ने कड़ा ऐतराज जताया।

बुधवार, 23 अप्रैल 2025

सरायकेला:-कैंडल मार्च और शोक संवेदना से कुछ नहीं होगा इजराइल की तरह जवाबी कार्रवाई करें सरकार - मनोज चौधरी......

सरायकेला खरसावां संवाददाता:-सुशील कुमार


सरायकेला : नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने आतंकियों द्वारा पहलगाम क्रूर हमले में 28 पर्यटकों की गोली मारकर नृशंस हत्या करने की कड़ी निंदा की उन्होंने कहा कि यह हमला पूर्व नियोजित था और इसमें सीधे तौर पर पाकिस्तान की संलिप्तता की बू आ रही है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह एक बहुत ही दुखद घटना है, क्या हिंदू होना गुनाह है जिस तरह से हमलावरों ने पीड़ितों को निशाना बनाने और मारने से पहले उनसे उनका धर्म पूछा। यह हमारे देश के लिए पुलवामा 2.0 जैसा क्षण है। पहलगाम आतंकी हमले पर जान गवाने वाले पर्यटकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि और कब तक हम लोग कैंडल मार्च और संवेदना जताते रहेंगे इस प्रकार एक अंतराल में आतंकियों के कायराना हमले द्वारा अपने लोगों को जान गवाते हुए नहीं देख सकते अब निर्दोषों की हत्या स्वीकार नहीं अब वक्त आ गया है सरकार आतंकियों के आकाओं को इजराइल की तरह मुंह तोड़ जवाब दे आज पूरा देश आकोर्षित है अब देशवासियों को जात-पात और राजनीति से ऊपर उठकर आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ एक साथ मिलकर देश के सैनिकों के साथ मिलकर लड़ना पड़ेगा।

Breaking