Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 23 सितंबर 2025

जुलुमटांड़: हरियाली दशहरा 7.0 का दूसरा दिवस – जन्मोत्सव पौधे से जुड़ा जन्मदिन का उल्लास

जुलुमटांड़ स्थित संस्कारोदय अकैडमी रेज़ीडेंशियल स्कूल ऑफ साइंस में चल रहे हरियाली दशहरा 7.0 अभियान का आज दूसरा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में “जन्मोत्सव पौधा” लगाया गया।


आज का दिन विशेष इसलिए भी रहा क्योंकि विद्यालय के विद्यार्थियों अंतराल कुमार, रिया कुमारी और प्रियंका कुमारी का जन्मदिन था। जन्मदिन के उपलक्ष्य में तीनों बच्चों ने पौधारोपण किया। उनके साथ शिक्षिकाएँ रूबी देवी, जयंती महतो और पम्मी कुमारी भी शामिल हुईं।

इस अवसर पर ऑक्सीजन मैन के नाम से विख्यात डॉ. दिग्विजय भारत ने कहा कि जन्मोत्सव पौधा जीवन की नई आशा और ऊर्जा का प्रतीक है। जिस प्रकार बच्चे जन्म लेकर परिवार में खुशी लाते हैं, उसी तरह एक पौधा धरती को नया जीवन और ताजगी देता है।

🌱 सभी ने डॉ. दिग्विजय भारत संग पौधारोपण कर जन्मदिन को यादगार बनाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संत कबीर सेवा संस्थान के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

🌿 हरियाली दशहरा अभियान सात वर्षों से निरंतर पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता की सुंदर निभा रहा है। 🌿






आदित्यपुर फेज-2 की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियां मौके पर

आदित्यपुर फेज-2 स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। कंपनी में प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम होता है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया और लोगों में भगदड़ मच गई। दमकलकर्मी और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हो पाई थी। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है।






आदित्यपुर: पीएम मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी-संगोष्ठी, अर्जुन मुंडा बोले– मोदी हैं समर्पण की मिसाल

आदित्यपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमआईजी दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन संघर्ष, राजनीतिक यात्रा और उपलब्धियों से जुड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की गईं।



पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें। मुंडा ने कहा कि मोदी का जीवन "गरीबों के लिए समर्पण और राष्ट्रहित सर्वोपरि" की सोच को दर्शाता है।

प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती से लेकर दो अक्टूबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी और अन्य भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।






ईचागढ़: रात के अंधेरे में अवैध बालू खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप

रात के अंधेरे में बालू का अवैध खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिन को बालू का चलन मिलता है लेकिन रात को कैसे सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जारगोड़ीह,बीरड़ीह,सड़ो, बामनडीह बालू घाट से रात के अंधेरे में बालू खनन का मामला सामने आया है।

आज तड़के करीब 4 बजे, बालू से लदे कई हाईवा वाहनों को घाट से निकलते हुए स्थानीय लोगों ने देखा।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह खनन वैध है, तो फिर रात के अंधेरे में परिवहन क्यों?
लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रति हाईवा 8,000 रुपये की अवैध वसूली होती है, और यह रकम नीचे से ऊपर तक सभी को मैनेज करने के लिए दी जाती है।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि हर रोज़ तड़के 2 से 6 बजे तक बालू की ढुलाई की जाती है। ग्रामीणों ने खनन विभाग और जिला प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उनका सवाल है कि क्या यह प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा खेल है, या फिर जिला प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं?

अंधेरे में बालू से लदे ट्रक/हाईवा की विजुअल्स।





हथकरघा रेशमी उत्पादों की प्रदर्शनी 'सिल्क फैब' 2025 तुलसी भवन में शुरू

जमशेदपुर :भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ टेक्सटाइल  विभाग के तत्वावधान में तुलसी भवन, बिष्टुपुर में आयोजित हथकरघा रेशमी उत्पादों की प्रदर्शनी 'सिल्क फैब-2025' का शुभारंभ 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तुलसी भवन में रहेगा। शहर की महिलाओं ने इस प्रदर्शनी के साथ खूब सराहा।


यह प्रदर्शनी 14 दिन तक चलेगी। इसमें 14 राज्यों की 40 से भी ज्यादा  एजेंसियां भाग ले रही हैं। 



इनमें राज्य सरकारों की एजेंसियां, शीर्ष निकाय, बुनकर को-ऑपरेटिव सोसाइटी शामिल हैं यहां पर सिल्क से बने महिलाओं के लिए साड़ियां सूट्स एवं अन्य तरह की ड्रेस उपलब्ध है पुरुषों के लिए भी कुछ कम नहीं पुरुषों को पहनने के लिए खादी एवं सिल्क से बने कपड़े उपलब्ध है






कुचाई में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

कुचाई में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, मां दुर्गा की अराधना में लीन हुए श्रद्वालु ने किया, मां के शैलपुत्री स्वरूप की हो रही पूजा-अर्चना

कुचाई के दुर्गा मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटि के द्वारा कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गई। पूजा में पहुंचे भक्तों ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापित कर माता की आराधना की गई। नवरात्र के पहले दिन मां भगवती की शैल्य पुत्री स्वरुप की पूजा की गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर सप्तशती चंडी पाठ कराया गया। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के दौरान सप्तशती चंडी की पूजा करने से पुण्य तो मिलता ही है, चंडी पाठ के श्रवण मात्र से सारी पीड़ा दूर हो जाती है। इस दौरान पूजा के बाद माता शैल्यपुत्री की कथा का भी पाठ किया गया। भक्तों का मानना है कि माता शैल्यपुत्री की पूजा से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। घर में सुख, शांति व रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमिटी कुचाई के पुजारी कालीचरण पाठक, महेश्वर महतो, प्रेम सिंह, डुमू गोप, लाबुराम सोय, सत्येन्द्र कुम्हार, राम महतो, लक्ष्मण महतो, सावन कुम्हार, लखन तांती, अनूप कुमार अग्रवाल, शंभूनाथ महतो, लुदरी हेम्ब्रम, अनीता मुंडा, सुनीता बानरा, सावित्री सिंह, सपना महतो, संतोषी सिंह आदि उपस्थित थे।






Breaking