Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रविवार, 21 सितंबर 2025
गुड़ाबांदा:- सौभाग्य भारत, S भारत खबर का हुआ असर, कालांबेड़ा में बीडीओ की चौपाल, ग्रामीणों से संवाद कर जलमीनार-चेकडैम कार्य शीघ्र शुरू करने का भरोसा, नक्सल प्रभावित परिवारों को............
गुड़ाबांदा:-गुड़ाबांदा में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन......
बहरागोड़ा:-केशरदा भूमिज समाज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किए डॉ गोस्वामी..........
बहरागोड़ा:-कुमारडूबी के बाघाकुली आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री उपयोग का आरोप......
बहरागोड़ा:-शिक्षा की कोई उम्र नहीं : 60 वर्ष की आयु में पहली बार परीक्षा देकर बनीं मिसाल....
जमशेदपुर: तुलसी भवन में आगमनी गीत संध्या आयोजित
जमशेदपुर। 'सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन' द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में आगमनी गीत संध्या ( बहुभाषी लोकमंच) सह हिन्दी साहित्य के पांच सुप्रसिद्ध साहित्यकारों भारतेंदु हरिश्चंद्र, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, श्रीकांत वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर एवं प्रताप नारायण मिश्र की जयंती समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन डाॅo रागिनी भूषण ने की । जबकि स्वागत भाषण मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित द्वारा दिया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवल एवं माँ दुर्गा तथा जयंती समारोह के अन्तर्गत पांचो साहित्यकारों के तस्वीर पर पुष्पार्पण की गई । तत्पश्चात उपरोक्त साहित्यकारों का संक्षिप्त परिचय पाठ क्रमश: अशोक पाठक स्नेही, नीलिमा पाण्डेय , वसंत जमशेदपुरी , सुरेश चंद्र झा एवं कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अगले सत्र में सुश्री पूनम महानंद ने भगवती वंदना प्रस्तुत की ।
तदनुपरांत शहर के कुल 23 कलमकारों ने अपनी - अपनी मातृभाषाओं में यथा भोजपुरी , मैथिली , बंगला, अंगिका, राजस्थानी, हिन्दी वगैरह में रचित काव्य रचनाएं प्रस्तुत की ।
काव्य पाठ करने वालों में सर्वश्री / श्रीमती अशोक पाठक 'स्नेही', कैलाश नाथ शर्मा 'गाजीपुरी', नीलिमा पाण्डेय, पूनम महानंद, राजेन्द्र साह 'राज', सुरेश चन्द्र झा, यमुना तिवारी व्यथित, जितेश तिवारी, बलबिन्दर सिंह, अरुणा झा, डाॅo उदय प्रताप हयात, वसंत जमशेदपुरी, शेषनाथ सिंह 'शरद', भंजदेव देवेन्द्र कुमार 'व्यथित', डाॅ. वीणा पाण्डेय 'भारती' , विनोद बेगाना, डाॅo संजय पाठक स्नेही, ममता कर्ण प्रमुख रहे । जबकि साहित्य समिति के सचिव डॉo अजय कुमार ओझा, हरभजन सिंह रहबर, निशांत सिंह, विद्या शंकर विद्यार्थी की उपस्थिति सराहनीय रही ।
अर्जुन मुंडा ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन, मुफ्त दवा का वितरण
कुचाई के दलभंगा में आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट के
द्वारा लगा स्वास्थ्य जाँच शिविर, 250 मरीजों की हुई जांच,
कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र के दलभंगा स्कूल मैदान में आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट घोड़ाबांधा, टेल्को, जमशेदपुर के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न गांवो से पहुचे 250 मरीजों की स्वास्थ जांच चिकित्सकों के द्वारा कर आवश्यक दवा उपलब्ध कराया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, इसे हमें स्वयं सिद्ध करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से ही देश ताकतवर होता है और हर व्यक्ति को अपना भविष्य संवारने का अवसर प्राप्त होता है। स्वस्थ शरीर से ही हम ऊर्जावान हो सकते हैं और देश व समाज में बेहतर प्रदर्शन कर परिवार, समाज व देश को पहचान दिला सकते हैं। दूसरों की सेवा को अपनी सेवा मानकर स्वास्थ्य सेवा करने की अपील करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि इससे मन को आनंद मिलता है। रक्त का डाटा बेस बनाकर हम आने वाली बीमारियों के संबंध में जान सकते हैं ताकि समय पर उसका उपचार किया जा सके। उन्होने कहा कि स्वास्थ शरीर से ही समाज का विकास होता है। हमारे प्रयास हमारे आदिवासी समुदायों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हैं। यह शिविर झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े सुपुत्र डॉ अभिषेक सिंह मुंडा के नेतृत्व में विगत 13 सितम्बर को शिविर लगाकर कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र के 241 ग्रामीणों का रक्त सग्रह किया गया था। जिसका रिपोर्ट के आधार पर मरीजो की स्वास्थ जांच कर दवाई दी गई। इसके अलावे रविवार को लगभग पांच सौ परीजों की स्वास्थ जांच कर दवाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा, डॉ अभिषेक सिंह मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, आदित्यपुर के निवर्तमान डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, जिप झिग्गी हेम्ब्रम, उदय सिंहदेव, सुधीर मंडल, रामनाथ महतो, विजय महतो, लखिराम मुंडा, सत्येन्द्र कुम्हार, कृष्णा सोय, दुलाल स्वासी, प्रदीप सिंहदेव, सहित कई चिकित्सक, स्वास्थ कर्मी, आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट के परिवार उपस्थित थे।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वप...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता{BAPI} बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.जानकारी के म...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-बेबाशीष नायक बहरागोड़ा:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गाडेय विधायक कल्पना सोरेन को बहरागोड़ा में जोरदार स्...



















