Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुधवार, 20 अगस्त 2025

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘नेशनल साइंटिफिक टेम्पर डे’ पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

 

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘नेशनल साइंटिफिक टेम्पर डे 2025’ के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह के वेलकम स्पीच से हुई और उन्होंने छात्रों को तार्किक सोच अपनाने तथा प्रत्येक विषय को जिज्ञासु दृष्टिकोण से समझने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और वक्ता श्री शैलेन्द्र अवस्थाना सेवानिवृत्त सहायक निदेशक गुणवत्ता आश्वासन वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार ने बुद्ध के उपदेशों की वैज्ञानिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और विवेकपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया।

कोल्हान विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. किरण शुक्ला ने डार्विन के विकासवाद सिद्धांत को समझाया तथा समाज में प्रचलित अंधविश्वासों के उदाहरण प्रस्तुत किए। वहीं डॉ. कनय बारिक सहायक प्राध्यापक भौतिकी घाटशिला कॉलेज ने विज्ञान की ऐतिहासिक यात्रा और वैज्ञानिकों के योगदान का उल्लेख किया।

इसके अलावा श्रीनाथ विश्वविद्यालय स्थित गणित विभाग के हेड डॉ. तरुण कुमार महतो ने छात्रों से तार्किकता अपनाने और अधिक प्रश्न पूछने की आदत विकसित करने का आह्वान किया। 


कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार मोहापात्रा ने सभी को धन्यवाद देते कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार जताया।

लगातार तीन वर्षों से आदित्यपुर नगर निगम का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं ~ रमेश बालमुचू

 

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 स्थित बी जॉन रोड के किनारे बनी नाली का ढक्कन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय नागरिक और राहगीरों को कई सारी परेशानियों व दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर आवागमन करने वाले कई लोग दुर्घटनाग्रस्त शिकार हो रहें हैं। इंटक कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश बालमुचू और बुल्टी चटर्जी इस समस्या के समाधान के लिए लगातार तीन वर्षों से नगर निगम का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। नगर निगमवासी प्रशासन से जल्द से जल्द नाली का ढक्कन मरम्मत कराए जाने की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं और परेशानी से लोगों को राहत मिल सके।








Breaking