Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Education लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Education लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 6 सितंबर 2025

खुंटपानी प्रखंड के पुरुनियाँ में पुस्तकालय व कोचिंग सेंटर खोलने का निर्णय, 2 नवंबर से होगी शुरुआत

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खुंटपानी गाँव पुरुनियाँ पंचायत भवन में प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा की अध्यक्षता में बैठक की गई, जिसमें ग्रामीण जनताओं के समझ पुस्तकालय सा कोचिंग सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया|

ग्रामीण जनताओं का कहना है शिक्षा से ही सभी बुराइयों का अंत होता है भटके हुए युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ता है , शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो जितना पिएगा वह उतना दहाड़ेगा, मुख्य अतिथि के रूप पर कोल्हान हेल्पिंग हैंड के संस्थापक प्रकाश लागुरी उपस्थित हुए,प्रकाश लागुरी ने ग्रामीणों का संबोधित करते हुए कहा पुस्तकालय खोलने से बहुत सा विद्यार्थी शिक्षित हो सकते हैं, जो विद्यार्थी कंपटीशन का तैयारी कर रहे हैं उन लोगों को भी करियर गाइडेंस के माध्यम से मदद किया जाएगा और गाइड किया जाएगा|

 छटवां क्लास के बच्चों को नवोदय एकलव्य नेतरहाट के लिए तैयार किया जाएगा निशुल्क रूप से, प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा जो विद्यार्थी प्रशासन विभाग में जाना चाहते हैं उनके लिए फिजिकल अकैडमी भी खोला जाएगा, और भटके हुए युवाओं को मुख्य धारा से जोड़कर रोजगार की ओर अग्रसर किया जाएगा, मैट्रिक इंटर के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दिया जाएगा, गांव के महिला समितियां ने भी पुस्तकालय खोलने पर जोर दिया और हर संभव आर्थिक मदद भी करने के लिए महिला समिति ने वादा किया, सभी ग्रामीण जनताओं के विचार विमर्श से 2 नवंबर 2025 को पुस्तकालय लाइब्रेरी खुलने का निर्णय लिया गया सर्वसमिति से, सभा के समापन में अयोध्या पीड़ के मनकी चंद्रशेखर होनहागा ने कहा पुस्तकालय हमारे गाँव में स्वागत योग्य है पुस्तकालय के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ,भविष्य में पुस्तकालय खोलने से गांव में खुशी का माहौल दौड़ पड़ी। मौके पर ग्रामीण जनता उपस्थित पंचायत समिति सदस्य मेनका होनहागा, सीनी होनहागा,लक्ष्मी होनगागा, सुनीता होनहागा, जेमा होनहागा बसंती होनहागा,मुनी होनहागा ,पूनम होनहागा, नागुरी होनहागा, सतरी होनहागा, डेबरा होनहागा, हीरा होनहागा, मार्शल होनहागा,सतीश होनहागा, जीवन होनहागा,विशाल केसरी भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।





गुरु दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए हेमसागर प्रधान सम्मानित, एलआईसी आदित्यपुर शाखा में हुआ आयोजन

गुरु दिवस पर सम्मानित हुए हेमसागर प्रधान भारतीय जीवन बीमा निगम के जमशेदपुर मंडल अंतर्गत आदित्यपुर शाखा में सीएलआईए चीफ एडवाजरों के साथ "गुरु दिवस" मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रवीण भिवानिया के द्वारा जीवन बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चीफ एडवाजर  हेमसागर प्रधान  को अंगवस्त्र व  गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि हेमसागर प्रधान सरायकेला खरसावां जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र महालिमोरूप का रहने वाला है। बता दें कि हेमसागर प्रधान को इस सम्मान के अलावे कई अवार्ड, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र मिल चुका है।  हेमसागर प्रधान ने  अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पॉलिसी धारकों को दी है। उन्होंने अपने पॉलिसी धारकों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दी है। मौक पर विक्रय सहायक शाखा प्रबंधक  सत्यवरत साहू , समेत अन्य अधिकारीगण व अभिकर्तागण उपस्थित थे।





आर्यभट कोचिंग सेंटर बडा़बाम्बो में मैट्रिक इंटर के टॉपरों को किया गया सम्मानित

सफलता के लिए अनुशासन और समय प्रबंधन जरूरी - निकेश सिंहदेव

खरसावां क्षेत्र के बडा़बाम्बो स्टेशन रोड़ में स्थित आर्यभट्ट कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने इंटर और मीट्रिक में कोचिंग का नाम रोशन किया है. इस अवसर पर कोचिंग के संचालक निकेश सिंहदेव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर उनका मुँह मिठा करवाया. ज्ञात हो की इस वर्ष में इस कोचिंग से इंटर आर्टस संकाय में सागर तांती ने 426 अंक लाकर सरायकेला खरसावाँ जिला टॉप टेन में जगह बनाने में कामयावी पाई है. विगत तीन वर्षा से कोचिंग से विभिन्न कालेज में पढ़ रहे. छात्र छात्राएं टॉप कर रहे है. इस वर्ष मैट्रीक में भी शत प्रतिशत परिणाम रहा है. इस सफलता का श्रेय कोचिंग संचालक ने विद्यार्थियों के उनके कठिन परिश्रम और सर द्वारा पठाए गए नोट्स का सम्पूर्ण रिवीजन को बताया. इस अवसर पर इंटर के टॉपर सागर तांती, द्वितीय टॉपर अमृता गोप, तृतीय टॉपर सुदेश महतो, मीट्रिक के टॉपर किरण करमा, कुमकुम मुदी, बेला मुदी को स्मृति चिन्ह देकर संचालक द्वारा सम्मानित किया गया।