Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saranda लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Saranda लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

सारंडा जंगल में जवान की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज

झारखंड: चाईबासा जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में रविवार रात एक दर्दनाक घटना हुई। सीआरपीएफ 134 बटालियन के 59 वर्षीय जवान भुलन राम की अचानक हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। वह रात में नक्सल विरोधी अभियान में ड्यूटी पर तैनात थे।

अचानक बढ़ी तबीयत खराब, रास्ते में ही टूट गई सांस: जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान भुलन राम की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें तेज उल्टियां होने लगीं। मौके पर मौजूद जवानों ने तुरंत उन्हें बिसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।



एसपी ने की घटना की पुष्टि: चाईबासा एसपी अमित रेणू ने कहा कि एक जवान की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। घटना उस समय हुई जब पूरे इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

बिहार का रहने वाला था जवान, साथी जवानों में शोक: मारे गए जवान भुलन राम बिहार के छपरा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी थे। वह एसआई जीडी के पद पर कार्यरत थे। अचानक मौत की खबर से 134 बटालियन और उनके साथी जवानों में गहरा शोक है। अधिकारियों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

शनिवार, 29 नवंबर 2025

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: 18 वर्षीय युवती की मौत, दो महिलाएँ गंभीर रूप से घायल

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट से कोलभोंगा गांव की फूलों धनवार (18) की मौत हो गई है। वहीं सलामी कुंडलना (28) और बरसी धनवार (35) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव के पास जंगल में शुक्रवार को हुई, जब महिलाएं सियाल पत्ता तोड़ने गई थीं। मृतक महिला की पहचान कोलबोंगा निवासी फूलों धनवार के रूप में हुई है। विस्फोट इतना जोरदार था कि फूलों धनवार की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल महिलाओं को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जराईकेला थाना पुलिस और स्थानीय सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया तथा इलाके को सील कर दिया। एसपी अमित रेणु ने बताया कि नक्सलियों की यह कायराना हरकत आम ग्रामीणों के लिए खतरा बन रही है। सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सारंडा जंगल लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ रहा है। यहां पिछले कुछ महीनों में कई आईईडी विस्फोट हो चुके हैं, जिनमें सुरक्षा बलों के जवान और ग्रामीण प्रभावित हुए। नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जंगल में विस्फोटक बिछा रहे हैं, लेकिन निर्दोष लोग चपेट में आ रहे हैं।ग्रामीणों में घटना से रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से जंगल में सुरक्षा बढ़ाने और नक्सल उन्मूलन अभियान तेज करने की मांग की है। पुलिस ने नक्सलियों की तलाश तेज कर दी है।




Breaking