ईचागढ़ (सरायकेला-खरसावाँ), 8 अक्टूबर: ईचागढ़ थाना क्षेत्र में हुई तीन लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से देशी पिस्तौल, जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन, लैपटॉप और नगद ₹11,900 बरामद किया है।
घटना 29 सितंबर 2025 की शाम की है, जब वादी फालगुनी गोप, पिता राधेश्याम गोप, ग्राम आगशिया निवासी — जो बैंक ऑफ इंडिया चौका शाखा के बैंक मित्र हैं — बैंक से ₹3,00,000 निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम बासाहातू के पास तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया और उनके सहयोगी दुर्गा उरांव पर हमला कर नगद रुपये लूट लिए।
इस घटना के संबंध में ईचागढ़ थाना कांड संख्या 69/2025, दिनांक 29.09.2025, धारा 309(4)/311 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश पर थाना प्रभारी पु०अ०नि० विक्रमादित्य पाण्डेय के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। दल में पु०अ०नि० हीरालाल कुमार, पु०अ०नि० विश्वजीत तिवारी और सशस्त्र बल शामिल थे।
तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने निम्नलिखित छह अपराधियों को गिरफ्तार किया —
1. अमित कुमार महतो (28 वर्ष) पिता बनबिहारी महतो, ग्राम हुण्डी
2. कमलेश महतो (27 वर्ष) पिता जयदेव महतो, ग्राम रुगड़ी, टोला उलीडीह, थाना ईचागढ़
3. ज्योतिलाल महतो उर्फ ज्योति (26 वर्ष) पिता दुर्गा चरण महतो, ग्राम डुगरीडीह, थाना चौका
4. राजेश नामता (28 वर्ष) पिता नरेश नामता, ग्राम डैम कॉलोनी घोड़ानेगी, थाना चाण्डिल
5. संजय दास (30 वर्ष) पिता गुरुपदो दास, ग्राम आदरडीह, थाना नीमडीह
6. अभिराम कुम्हार (19 वर्ष) पिता रोहिन चन्द्र कुम्हार, ग्राम बोहरीडीह, थाना नीमडीह
बरामदगी:-
1 देशी पिस्तौल
4 जिंदा गोली
8 मोबाइल फोन
1 लैपटॉप
₹11,900 नकद
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
●ज्योतिलाल महतो उर्फ ज्योति – सोनाहातु थाना कांड सं. 29/2023
●राजेश नामता – तिरुलडीह थाना कांड सं. 19/2024 एवं अन्य
●संजय दास – चाण्डिल थाना कांड सं. 216/2021, जीआर 1290/16, जीआर 458/2017, एवं आरआईटी आदित्यपुर थाना जीआर 1213/2017
पुलिस अधीक्षक ने छापामारी दल के सदस्यों की तत्परता और कुशलता की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि शेष फरार अपराधियों की तलाश जारी है।