Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 5 अगस्त 2025

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा के पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक.............

बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI 


बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा के पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। पूर्व विधायक श्री उपाध्याय ने कहा कि शिबू सोरेन को पूरे राज्य में ‘गुरुजी’ के नाम से सम्मानपूर्वक पुकारा जाता था। वास्तव में वे झारखंड के जनमानस के लिए गुरुजी के रूप में सर्वमान्य थे। उनके निधन से न केवल आदिवासी समाज, बल्कि पूरा झारखंड राज्य नेतृत्वविहीन महसूस कर रहा है। पूर्व विधायक ने बताया कि उनका शिबू सोरेन से परिचय 1980 में हुआ था बाद में जब वे विधायक बने तो गुरु जी के साथ उनकी मित्रता और अधिक हुई। देवीपद उपाध्याय ने कहा कि जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए शिबू सोरेन ने लगातार संघर्ष किया। खासकर सूदखोर महाजनों के खिलाफ उनके आंदोलनों ने मुझे काफी प्रभावित किया था। देवीपद उपाध्याय ने कहा कि इस शोक की घड़ी में पूरा झारखंड राज्य शिबू सोरेन के परिवार के साथ खड़ा है। वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया झारखण्ड मुक्ति मोर्चा कार्यालय और दरीसोल शाखा में दिवंगत दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित...........

बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI 


 बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जोनल पार्टी कार्यालय और दरीसोल शाखा में दिवंगत दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं गुरुजी के आत्म शांति के लिए मौन प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा गुरुजी जैसे इंसान इसके बाद कभी देखने को नहीं मिलेगा. उन्होंने जिस तरह से झारखंड राज्य बनाने के लिए संघर्ष किया वे हर दिन सभी लोगों के दिल में बसे रहेंगे.जिसमें पार्टी के पूर्व केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,अनूप नायक,प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन पूर्ति, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ हांसदा, बहरागोड़ा प्रखण्ड उपाध्यक्ष सह मुखिया विधान चन्द्र मांडी,मानुषमुड़िया पंचायत अध्यक्ष कुबेर घटवारी,भूतिया पंचायत अध्यक्ष श्यामपद मांडी , सचिव गोपाल सोरेन,पथरा पंचायत अध्यक्ष मोहनलाल हेमब्रम, मदन घटवारी, दीपक सोरेन नंदलाल गिरी, विदेश गोप हाबल गिरी, शक्ति मण्डल, सोमाय मुर्मू, संदीप दास, पंकज भोल,दिलीप कुमार महाकुड़, शुभम भोल, लालू हांसदा, रबिंद्रनाथ मुर्मू, भीम टुडू, जगन्नाथ टुडू, राजेश दत्ता, बबलू गिरी, दुर्गा बास्के, नरेश मण्डल,हिमांशु सोम, सुनील सिंह, लाल मोहन मुर्मू, बिल्लू मन्ना, अविजित दास, सौरव घोष, आशीष मंडल,गणेश हांसदा, छुटूलाल मण्डी, अमित डांडिया, रघुनाथ मुर्मू, राम साहू अजित खंडपत्र सहित मानुषमुड़िया, भूतिया, पथरा, सरडीहा, कालापाथर पंचायत के कई गण्यमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय में शोक सभा का आयोजन

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर आज श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर में गहरे शोक की लहर रही। इस दुखद क्षण में विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ एसएन सिंह, प्रबंधन समिति के अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रोफेसरगण व विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

सभी ने पंचतत्व में विलीन शिबू सोरेन को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदानों को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। सभा में वक्ताओं ने दिशोम गुरु के आदिवासी समाज, झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में दिए गए संघर्षों और बलिदानों को पुनः एक बार स्मरण किया।



इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने एक भावुक संदेश देते हुए कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, वे झारखंड की आत्मा थे। उन्होंने जनजातीय समाज की आवाज को राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाया। उनकी सादगी, संघर्षशीलता और जनसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिवार इस कठिन घड़ी में शोकसंतप्त परिवार के साथ खड़ा है और दिशोम गुरु को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।”

सभा के अंत में विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर झारखंड की महान विभूति को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।




जमशेदपुर के जुगसलाई थाना की पुलिस ने चोरी के मामले का उदभेदन किया है. पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना की पुलिस ने चोरी के मामले का उदभेदन किया है. पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ जुगसलाई हबीबनगर गौरीशंकर रोड निवासी अजहर अली उर्फ पोट्रो को गिरफ्तार किया.जुगसलाई सेंट जॉन स्कूल के पास शिवघाट के समीप रहने वाली महिला सुमन देवी के घर में घुसकर सोने और चांदी के आभूषण की चोरी हो गयी थी. इसको लेकर एक एफआइआर दायर किया गया था. पुलिस ने इस मसले की जांच की, जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. उसके पास से सारे गहने भी बरामद किये गये है.

अवैध देसी शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, शराब व बाइक जप्त

 

खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने अवैध देसी शराब की खरीद बिक्री करने एवं व्यापार करने के आरोपी सह खरसावां के रीडिंग निवासी विभीषण हेंब्रम, पिता-सिंहराय हेंब्रम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले के संबंध में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध देशी शराब का धंधेबाज विभीषण हेंब्रम अवैध रूप से देसी शराबकी खरीद बिक्री करने एवं व्यापार कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापेमारी की और मौके से अवैध देशी शराब की खरीद बिक्री करने एवं व्यापार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने अवैध देशी शराब और बाइक को जप्त कर लिया।







दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मोरहाबादी आवास पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 





मोरहाबादी, रांची स्थित आवास में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिवंगत शिबू सोरेन जी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, लोकसभा सांसद श्री पप्पू यादव,  राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड श्री चम्पाई सोरेन और एवं पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी।