Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शनिवार, 27 दिसंबर 2025

ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के वीएलई महेश्वर महतो के द्वारा वीज़ा कंपनी के सहयोग से संचालित साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम, साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड लिटरेसी तथा साइबर शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल लेन-देन से जुड़े खतरों, साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।



कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना, और संदिग्ध वेबसाइटों से किस प्रकार नुकसान हो सकता है। साथ ही सुरक्षित पासवर्ड, यूपीआई एवं एटीएम लेन-देन में सावधानी, और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। 

सीएससी वीएलई ने ग्रामीणों से अपील की कि वे डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस जागरूकता कार्यक्रम से ग्रामीणों में डिजिटल सुरक्षा को लेकर सकारात्मक समझ विकसित हुई और लोगों ने इसे उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविका अनीता दलबेहरा, श्याम लता महतो, सबिता महतो, गेलही नायक, नूतन प्रजापति, माखन स्वाइन, राजेश प्रजापति, गंगा सागर नायक, लक्ष्मी राउत तथा अन्य सभी ग्रामीण उपस्थित थे।













सरायकेला के आसपास के क्षेत्रों मे प्रभु ईसा मसीह की जन्मदिन बड़ी उत्साह के साथ मनाई,

सरायकेला के आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को प्रभु ईसा मसीह की जन्मदिन बड़ी उत्साह के साथ मनाई गई। सरायकेला के ईएलएफ चर्च पास्टर सिलवानुश भुईंया के नेतृत्व में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए ।


इस अवसर पर पास्टर सिलवानुश भुईंया ने प्रभु यीशु के जीवनी और उनका संसार पर अवतरण का उद्देश्य पर बच्चों को जानकारी दी ।मौके पर प्रार्थना सभा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए जिसमें बच्चे झुमने लगे।












खरसावां वनभोज में मां तारा की पूजा कर भक्तों ने मांगी सुख समृद्धि। भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

खरसावां के कुम्हार साई स्थित मां तारा को प्रतिमा को पुजारी विमला षाड़ंगी ने पंडितों के साथ मिलकर शनिवार को सोना नदी तट स्थित जंगल में पहुंचा। यहां मां तारा की प्रतिमा को सिंहासन पर बैठाकर वैदिक मंत्रोच्चार विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गयी। मां तारा का बन भोज करीम दो सौय साल पहले से प्रत्येक वर्ष पुश माह के अंदर पूजा होता है। इसके बाद खोर, सब्जी, खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाया गया इसके बाद मौके पर पहुंचे हजारों संख्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मान्यता है कि मां तारा से मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है। 




पूजा अर्चना के बाद देर शाम को मां तारा की प्रतिमा को मां तारा मंदिर राजगुरु षाड़ंगी परिवार के घर में स्थित मंदिर में लाकर रखा जाता है। साल भर यही मां तारा को पूजा अर्चना की जाती है। मौके पर षाड़ंगी परिवार से अभया षाड़ंगी, विमला षाड़ंगी, रंजीत षाड़ंगी, सुशील षाड़ंगी,जयजीत षाड़ंगी, सुजीत षाड़ंगी,सुरत षाड़ंगी, सुशांत षाड़ंगी, सुवास षाड़ंगी, कार्तिक षाड़ंगी, सूर्य नारायण षाड़ंगी, अभिषेक षाड़ंगी, मनोरंजन मिश्रा, अंकित मिश्रा, मनीष मिश्रा, राम गोविंद मिश्रा, किशोर षाड़ंगी सहित काफी संख्या में मां तारा की भक्ति उपस्थित थे। 












गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ‘Ranking of Police Stations 2025’ रिपोर्ट में चौका थाना को देश में चौथा स्थान, झारखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित

सरायकेलागृह मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा जारी RANKING OF POLICE STATIONS 2025 वार्षिक रिपोर्ट में सरायकेला खरसावाँ जिला के चौका थाना को पुरे भारतवर्ष में मिला चौथा स्थान,झारखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना का खिताब


गृहमंत्रालय,भारत सरकार (MHA)द्वारा जारी Ranking of police stations 2025 वार्षिक रिपोर्ट में सरायकेला खरसावाँ जिला के *चौका थाना* को पुरे भारतवर्ष के चौथा स्थान मिला है । 

उल्लेखनीय है कि गृहमंत्रालय के द्वारा प्रत्येक वर्ष पूरे भारतवर्ष में सभी राज्यों के पुलिस थानों का सर्वे करते हुए Ranking of police stations रिपोर्ट जारी किया जाता है।इस रिपोर्ट में विभिन्न बिन्दुओं पर थाना का मुल्यांकन कर रैंकिंग निर्धारित की जाती है और प्रत्येक वर्ष होने वाले DGsP/IGsP Conference में रैंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन्स रिपोर्ट जारी की जाती है,जिसमें देश के शीर्ष दस थानों का चयन कर रैंकिंग दी जाती है।






इस प्रक्रिया के तहत वर्ष 2025 में पुलिस स्टेशनों के सर्वेक्षण के लिए, उनके CCTNS डेटाबेस की समीक्षा,अपराध के आंकड़े, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, कमजोर वर्ग के विरुद्ध अपराध,थाना का बुनियादी ढाँचा ,नागरिकों का फीडबैक , स्वच्छता, आईटी संसाधन,फोरेंसिक्स, पुलिस संचार और डिजिटल रिकॉर्ड,प्रोएक्टिव इनिशिएटिव, पुलिस कर्मियों का आमजन से व्यवहार आदि पहलुओं पर स्वतंत्र एजेंसी द्वारा ग्राउंड सर्वेक्षण किया गया। सर्वे के बाद गृह मंत्रालय ने रायपुर में हाल ही में संपन्न DGsP/IGsP Conference में पुलिस स्टेशनों की राष्ट्रीय रैंकिंग की घोषणा की।*उपरोक्त सभी मानकों पर इस प्रतिष्ठित मुल्यांकन में चौका थाना ने देश भर में चौथा स्थान एवं झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है*। मूल्यांकन किए गए अन्य पैरामीटर्स प्रतिवेदित कांडों का निष्पादन और चार्जशीटिंग दक्षता भी शामिल है ।

जिला के चौका थाना द्वारा देश भर के 18 हज़ार से भी अधिक थानों में से चौथा स्थान हासिल करना सराइकेला खरसावाँ पुलिस के अनुशासन एवं *सेवा ही लक्ष्य* के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।




इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक,सरायकेला-खरसावाँ मुकेश कुमार लुणायत द्वारा तत्कालीन थाना प्रभारी बजरंग महतो एवं चौका थाना में तैनात पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि "सरायकेला खरसावाँ जिले के चौका थाना को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी Ranking of Police Stations 2025 रिपोर्ट में *पूरे भारतवर्ष में 18000 से भी अधिक थानों में चौथा एवं झारखंड राज्य में प्रथम स्थान* प्राप्त होना गर्व की बात है। यह सम्मान सराइकेला खरसावाँ पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो संपूर्ण जिले की पुलिस टीम के समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है।

यह रैंकिंग केवल हमारे थाने की सफलता नहीं, बल्कि *झारखंड पुलिस* की प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता का प्रतीक है। यह उपलब्धि हमें इस दिशा में और भी बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है।

हमारी पुलिस टीम का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा, और हम हमेशा *सेवा ही लक्ष्य* के सिद्धांत पर काम करते रहेंगे। मैं इस सफलता के लिए पूरी पुलिस टीम और ज़िले के नागरिकों को धन्यवाद देता हूँ और उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि हम और भी बेहतर पुलिसिंग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

बिहार: RJD के सभी 25 विधायक ज्‍वाइन करेंगे BJP; बिहार के मंत्री का बड़ा दावा, तेजस्‍वी पर भी तंज

बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने दावा किया है कि राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के सभी 25 विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। इस बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। मंत्री ने तेजस्‍वी यादव पर भी तंज कसा है।



अरावली: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दमदमा झील बनी टूरिस्टों की पसंद, ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगा डिस्काउंट; पढ़ें डिटेल्स

नए साल की छुट्टियों में दमदमा झील पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे यहां रौनक बढ़ गई है। पर्यटक बोटिंग का आनंद ले रहे हैं और पर्यटन विभाग ने बोटिंग पर छूट भी दी है। अरावली पहाड़ियों से घिरी यह झील दिल्ली-NCR के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी पर्यटकों को आकर्षित करती है।



वीर बाल दिवस 2025: मुगलों से भिड़ गए थे नन्हे बच्चे... धर्म के लिए हंसते हुए दिया बलिदान

गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए मुगल शासकों के अत्याचारों का सामना किया। उन्होंने दीवार में चिनवाए जाने पर भी अपना धर्म नहीं छोड़ा। मुगल अत्याचार के खिलाफ उन्होंने कड़ा संघर्ष किया और हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।



हैदराबाद में पति ने बच्चों के सामने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बेटी को भी आग में धकेला

हैदराबाद के नल्लाकुंटा इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी को बच्चों के सामने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पत्नी को बचाने दौड़ी बेटी को भी आग में धकेल दिया, जिससे वह झुलस गई।




छपरा: 'आदमी से जीत सकता हूं, मशीन से नहीं'; चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान

छपरा से चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल यादव का एक बयान फिर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में आना नहीं चाहते थे, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनी कि उन्हें चुनाव लड़ना पड़ा। खेसारी ने कहा कि उन्हें इस चुनाव में यह भी पता चला कि कौन उनका अपना है।



जयपुर के चौमू में सांप्रदायिक तनाव, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव; इंटरनेट सेवा बंद

जयपुर के चौमू में धार्मिक स्थल के पास पत्थरों को लेकर दो समुदायों में हिंसा भड़क गई। भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसमें कई पुलिसवाले घायल हो गए।



दिल्ली: पटरी पर वापस लौटी पहली मेट्रो ट्रेन 'टीएस#01'

दिल्ली मेट्रो की पहली ट्रेन 'टीएस#01' 23वीं वर्षगांठ पर वापस पटरी पर लौट आई है। यात्रियों ने इस अवसर पर पुराने दिनों की यादें ताजा की। यह ट्रेन दिल्ली मेट्रो के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसकी वापसी से यात्रियों में उत्साह है। दिल्ली मेट्रो ने शहर के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



झारखंड में 12 लाख नाम कटने की तैयारी

राँची : झारखंड की सियासी फेहरिस्त में बड़ा बदलाव आने वाला है। झारखंड में बहुत जल्द मतदाता गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR) शुरू होने वाला है। खबर है कि करीब 12 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाये जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। संभावना है कि फरवरी से SIR का दूसरा चरण शुरू हो जायेगा। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में SIR के दौरान फर्जी दस्तावेजों के सहारे वोटर ID बनने की खबरों के बाद भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने झारखंड सहित सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिये कड़े निर्देश जारी कर दिये हैं। आयोग का साफ संदेश है कि मतदाता सूची हर हाल में सही, भरोसेमंद और विवाद से परे होनी चाहिये। निर्देशों के मुताबिक, जिन मतदाताओं को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) की ओर से नोटिस मिलेगा, उन्हें अपनी पात्रता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।



इसमें पिछली SIR प्रक्रिया से जुड़ी मैपिंग के प्रमाण भी शामिल हो सकते हैं। सभी दस्तावेज BLO ऐप के जरिये अपलोड होंगे, ERO स्तर पर गहन जांच की जायेगी। दस्तावेज मिलने के 5 दिनों के भीतर सत्यापन अनिवार्य होगा। पूरी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) के माध्यम से होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों को पत्र लिखकर ECI के ताजा निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों और उनके क्षेत्रों की जियो-फेंसिंग कराई जा रही है।

राँची: नये साल से इन IPS अफसरों की सैलरी में छलांग

राँची : नया साल झारखंड कैडर के कई IPS अफसरों के लिये खुशखबरी लेकर आयेगा। 1 जनवरी 2026 से भारतीय पुलिस सेवा के 6 वरिष्ठ अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड (लेवल-13 पे मैट्रिक्स) में प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। प्रोफार्मा प्रोन्नति पाने वाले IPS अधिकारियों में हरिलाल चौहान, अंशुमान कुमार, प्रशांत आनंद, प्रियंका मीना शामिल हैं। इन सभी को भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम 8(5) एवं 8(6) के तहत प्रोफार्मा प्रोन्नति प्रदान की गई है। नियमित प्रोन्नति पाने वाले अधिकारी में 2013 बैच के हृदीप पी. जनार्दनन एवं निधि द्विवेदी शामिल हैं। इन दोनों अधिकारियों को भी सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान (Level-13) में नियमित रूप से प्रोन्नत किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रोन्नति के बाद भी अधिकारियों का वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।



वेतन निर्धारण का विकल्प: प्रोन्नत सभी अधिकारी FR 22(1)(a)(2) के तहत यह विकल्प ले सकते हैं कि वेतन का निर्धारण पुराने पद की अगली वेतन वृद्धि की तिथि से किया जाये। इसके लिये उन्हें एक महीने के भीतर विकल्प देना होगा। यह अधिसूचना झारखंड के राज्यपाल के आदेश से अवर सचिव अजीत कुमार सिंह द्वारा जारी की गई है।

हज़ारीबाग़: अचानक सेंट्रल जेल पहुंच गये हाई कोर्ट के जस्टिस, फिर

हज़ारीबाग़ : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद खुद मैदान में उतरे और संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) से लेकर लोक नायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा तक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान DC शशि प्रकाश सिंह और पुलिस कप्तान अंजनी अंजन भी मौजूद रहे। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सबसे पहले आज संप्रेक्षण गृह परिसर का गहन निरीक्षण किया। सजायाफ्ता किशोरों से सीधा संवाद किया। भोजन, हॉस्टल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। किशोर न्याय बोर्ड, पुस्तकालय, चिकित्सा कक्ष, परामर्श कक्ष और भोजनालय का अवलोकन किया। न्यायाधीश ने अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिये।



बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल: संप्रेक्षण गृह में किशोर कैदियों ने योग और व्यायाम की प्रस्तुति दी। न्यायाधीश ने बच्चों की सराहना करते हुये उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हजारीबाग के सेंट्रल जेल पहुंचे। महिला वार्ड और अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया। कैदियों से संवाद किया। बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करते हुये न्यायाधीश ने स्पष्ट कहा कि हर कैदी को अपने मुकदमे की पूरी जानकारी होनी चाहिये। सजायाफ्ता कैदियों को डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) से प्रभावी, निःशुल्क समयबद्ध कानूनी सहायता अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। वहीं, डालसा को सक्रिय भूमिका निभाने का आदेश दिया।

शीतलहरी के चलते रांची के सभी स्कूल बंद, कबतक जानें

राँची : सर्द हवा की तेज धार, गलन भरी सुबह और कंपकंपाती रातें और मौसम के बदले मिजाज को देखते हुये रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 27 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग के विशेष बुलेटिन में रांची को येलो जोन में रखा गया है। 



भारी ठंड और शीतलहरी की चेतावनी को गंभीर मानते हुये यह फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके। स्कूल प्रबंधक को सख्त निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूल आदेश का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करेंगे, पठन-पाठन पूरी तरह बंद रहेगा। बच्चों को स्कूल बुलाने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि,यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा ले सकती

मध्य प्रदेश : कैलाश खेर बीच में ही मंच छोड़कर लौटे

MP : संगीत की शाम, देशभक्ति का मौका और हजारों की भीड़, लेकिन एक चूक ने पूरे माहौल को अफरा-तफरी में बदल दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक कैलाश खेर के कॉन्सर्ट में बवाल हो गया। 


कैलाश खेर मंच पर अपने लोकप्रिय गीतों से समां बांध रहे थे, तभी भीड़ ने बैरिकेड तोड़ दिये, लोग मंच के पास पहुंचने और स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। हालात पलभर में बेकाबू हो गये। नाराज कैलाश खेर ने दो टूक कहा कि अगर कोई हमारे या हमारे उपकरणों के पास आया, तो हम कार्यक्रम तुरंत बंद कर देंगे। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं होने के चलते कैलाश खेर ने कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया और स्थल छोड़कर चले गये। हजारों दर्शक हैरान रह गये और संगीत की शाम अधूरी रह गई।

चाईबासा जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन हेतु प्रचार-प्रसार के लिए 6 जन्म-मृत्यु निबंधन जागरूकता वाहन को किया गया रवाना।

पश्चिमी सिंहभूम जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन हेतु प्रचार-प्रसार एवं आम नागरिकों के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से उपायुक्त चन्दन कुमार के द्वारा समाहरणालय परिसर से 6 जन्म-मृत्यु निबंधन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 



इस अवसर पर बताया गया कि जागरूकता वाहन के माध्यम से अगले पाँच दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखण्डों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित विषय पर व्यापक प्रचार प्रसार एवं आम नागरिकों को सबंधित विषय पर जागरूक करने का कार्य किया जाएगा, ताकि जन्म-मृत्यु के शत् प्रतिशत् निबंधन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।











चाईबासा के सिंह पोखरिया रेलवे स्टेशन के पास हुई सड़क दुर्घटना में स्कूटी और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, दो की मौत।

पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है, चाईबासा -सेंरेंगसिया मुख्य सड़क के सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास मोटरसाइकिल और स्कूटी मे जोरदार टक्कर होने से घटनास्थल पर दो की दर्दनाक मौत हो गई. 



सड़क दुर्घटना में एक की पहचान शिवा विरूली 20 वर्षीय बिंगतोपांग निवासी के रूप में हुई, दुसरा 22 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाडम में भेज दिया हैं।

Breaking