Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शनिवार, 3 जनवरी 2026

एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों के बीच कंबल वितरण


आज दिनांक 3.01.2026 को एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर के सेमिनार हाल में कॉलेज के एलुमनाई अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री बिमल जालान के द्वारा आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों के बीच कम्बल वितरण किया गया। प्रथम वर्ष में नामांकित छात्रों को प्राथमिकता दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य डा अशोक कुमार झा ने श्री बिमल जालान को पौधा एवं शॉल देकर सम्मानित किए। प्राचार्य ने कहा कि जालान जी महाविद्यालय के विकास में हमेशा सहयोग करते आए हैं। उन्होंने महाविद्यालय को कूलर, सेनेटरी मशीन, भी प्रदान किया है साथ ही मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति देने का भी प्रस्ताव दिया है। श्री बिमल जालान ने कहा कि कॉलेज के फाउंडर प्रो ए पी वर्मा के समय में उन्होंने महाविद्यालय में पढ़ाई की थी। अब कॉलेज बहुत आगे बढ़ चुका है। हम हमेशा कॉलेज के विकास में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनय कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मौसमी पॉल ने किया। इस अवसर पर डॉ विजय प्रकाश, डॉ अजेय वर्मा, डॉ संचिता भुई सेन, प्रो अरविंद पंडित, प्रो संतोष राम, डॉ सुष्मिता धारा, डॉ स्वीकृति सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।




गोइलकेरा के सायतावा गांव में जंगली हाथी के हमले से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने भागकर बचाई जान



चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत सायतावा गांव में बीती रात को जंगली हाथी ने 13 वर्षीय बच्चे रेंगा कायम को कुचलकर मार डाला, घटना स्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जंगली हाथी ने रात को आया एक घर को तोड़ने की कोशिश की उसी समय एक बच्ची को आपने सूंड से बाहर फेंक दिया, जिससे बच्ची जिंगी गागराई गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बच्ची का इलाज अनुमण्डल अस्पताल में किया गया। परिजनों ने भाग का बचाई जान।

यह घटना शुक्रवार करीब रात के 11:00  बताई जा रही है। जिसके बाद  ग्रामीण और परिजनों ने सुबह प्रशासन को जानकारी दी, जानकारी मिलते ही सोनुआ वन विभाग के कर्मी, गोइलकेरा पुलिस मौके पर पहुंची, शब को अपने कब्जे में लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. संतरा वन प्रक्षेत्र सोनुआ के द्वारा तत्काल परिजनों को स्थानीय मुखिया दूरपति पूर्ति और ग्रामीण मुंडा एवं कुईडा पंचायत के मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई के मध्यम से सहयोग राशि 20000 रूपया प्रदान किया गया, जबकि वाकी राशि विभाग के द्वारा जल्द दिया जाएगा। 





सरायकेला:-सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी‑सह‑सचिव, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र का हार्दिक स्वागत...............

सरायकेला संवाददाता 

सरायकेला:-सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने आज नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी‑सह‑सचिव राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला अभिनव प्रकाश आईएएस को पुष्पगुच्छ, छऊ मोमेंटो और साल‑ओडाकर (शॉल) भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संरक्षक मनोज चौधरी ने विश्व‑विख्यात सरायकेला छऊ नृत्य की परम्परा का संक्षिप्त परिचय दिया। अध्यक्ष भोला माहनती ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त पदाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में सरायकेला छऊ शैली नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। शिष्टाचार मुलाकात में मुख्य रूप से राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कबी, एस एन एवार्डी गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु तरुण भोल, गुरु आशीष कर, वरिष्ठ कलाकार गजेंद्र महंती, निवारण महतो, अबिनाश कबी, कृष्णा राना, राकेश कबी तथा कई अन्य गणमान्य कलाकार उपस्थित थे

गुड़ाबांदा:-गुड़ाबांदा से डुमरिया तक पहुंचा जंगली हाथी, ग्रामीणों में हड़कंप..........

गुड़ाबांदा संवाददाता:- 

गुड़ाबांदा:-गुड़ाबांदा से डुमरिया तक पहुंचा जंगली हाथी, ग्रामीणों में हड़कंप डुमरिया थाना क्षेत्र के अस्ती घाटी के नीचे स्थित बिरगोड़ा टोला में गुरुवार को एक जंगली हाथी पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया। हाथी को सबसे पहले सुबह कालीमाटी वन क्षेत्र में देखा गया, जहां जलावन की लकड़ी लाने गए दो ग्रामीण हाथी को सामने देखकर दहशत में आ गए और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। शाम होते-होते हाथी बिरगोड़ा क्षेत्र में पहुंच गया, जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग सतर्क हो गया। वनपाल प्रकाश महतो ने बताया कि हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर भगाने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को बुलाया गया है। वन विभाग के अनुसार यह जंगली हाथी पिछले कई दिनों से गुड़ाबांदा वन क्षेत्र में विचरण कर रहा था और शुक्रवार को डुमरिया क्षेत्र में प्रवेश करने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी के नजदीक न जाने की अपील की है। वन विभाग द्वारा हाथी को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित जंगल की ओर लौटाने के लिए आवश्यक सावधानियां और रणनीति अपनाई जा रही हैं।

राजनगर : सनराइज इंग्लिश स्कूल छोटा खिरी में आज विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

विज्ञान प्रदर्शनी समारह: आज SUNRISE ENGLISH SCHOOL CHHOTAKHIRI में ठंड छुट्टी के पश्चात विद्यालय खोलते ही नववर्ष का आगाज विज्ञान प्रदर्शनी समारह से किया।इस समारोह में सभी बच्चें अपना अपना विज्ञान परियोजना के नमूना पेश किए । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के रूप में पधारे हुए टिंटीडीह पंचायत के मुखिया श्रीमती लक्ष्मी बुरुली,श्रीमान अमन बुरुली,पंचायत समिती सदस्य श्रीमान दिनेश प्रधान, बाना पंचायत के माननीय मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष श्रीमान रामसिंह हेंब्रम,पंचायत समिति सदस्य श्री मनोज कुमार महतो,पर्वतारोही श्री मेघ लाल महतो, श्री प्रभांशु महतो, श्री कैलाश महतो के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। 



इस कार्यक्रम में विभिन्न बच्चे विभिन्न TOPIC जैसे बिजली तथा पानी की खपत कम से कम कैसे हो, इलेक्ट्रिक सेफ्टी,ह्यूमन बॉडी आदि विज्ञान परियोजना का नमूना पेश किया।इसमें भागीदारी बनने वाले विद्यार्थी:-निर्मल भक्त,कोनिका,हीरा ,सुखदेव,रोशन,राज,लक्ष्मी,नमिता,भवानी, स्वीटी,रिया,नमिता,अनुराधा,गीतांजलि,रेखा,गायत्री,अनुज,शिवम्,तूफान दाश,शिवम् मंडल, धनेश्वर, चन्दना,शिल्पा, विंदेश्वरी, आरती, बबिता,जयंती,पानी,परिधि,रेशमी,नीतू,इशिता, प्रिया,रिमझिम,शिल्पा, अनुपा आदि प्रमुख रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार महतो सहित सभी शिक्षक - शिक्षिकायें एवं अविभावकें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री संजय कुमार महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक श्री गणेश लोहार के द्वारा किया गया।












जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का ईवाई में चयन, 10 छात्रों को मिला अस्योरेंस एसोसिएट पद

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर ने एक बार फिर कैंपस प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। ईवाई (अर्नस्ट एंड यंग ग्लोबल) द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों का अस्योरेंस एसोसिएट पद के लिए चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को लगभग ₹4.5 लाख वार्षिक (CTC) का आकर्षक पैकेज मिलेगा तथा उन्हें देशभर में ईवाई की विभिन्न शाखाओं में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित छात्रों में 9 विद्यार्थी बीकॉम और 1 विद्यार्थी एमकॉम विभाग से हैं, जो विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की सुदृढ़ शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यावहारिक कौशल को दर्शाता है।

बीकॉम से चयनित विद्यार्थियों में श्रेया कुमारी, ऐश्वर्या भट्टाराई, कोयल रॉय, स्नेहा कुमारी, तनवीर कौर, आमना इमरान, आयुष कुमार तिवारी, अंकित राज और प्रियांशु डे शामिल हैं, जबकि एमकॉम से नफीस अहमद का चयन हुआ है।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अकादमिक उत्कृष्टता, कौशल विकास और उद्योग-संरेखित शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है।




वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में संकाय सदस्यों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

प्लेसमेंट सेल के निदेशक बाबू सुदर्शन ने ईवाई (अर्नस्ट एंड यंग) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर कंपनी का निरंतर विश्वास विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने मजबूत उद्योग-अकादमिक साझेदारी के निर्माण में प्लेसमेंट सेल एवं संकाय सदस्यों के समर्पण की भी प्रशंसा की।

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय लगातार अपने प्लेसमेंट इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अग्रणी वैश्विक संगठनों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्य करने का अवसर मिल रहा है और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।












सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश का किया भव्य अभिनंदन

सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी-सह-सचिव, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला, आईएएस अभिनव प्रकाश का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ, छऊ स्मृति-चिन्ह एवं साल-ओडाकर भेंट कर सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी ने विश्व-प्रसिद्ध सरायकेला छऊ नृत्य की ऐतिहासिक परंपरा और इसकी सांस्कृतिक महत्ता पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला माहनती ने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व और सहयोग से सरायकेला छऊ नृत्य को नई पहचान और ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

शिष्टाचार भेंट के अवसर पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कबी, एसएनए अवार्डी गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु तरुण भोल, गुरु आशीष कर, वरिष्ठ कलाकार गजेंद्र महंती, निवारण महतो, अबिनाश कबी, कृष्णा राना, राकेश कबी सहित कई अन्य वरिष्ठ एवं युवा कलाकार मौजूद रहे। सभी कलाकारों ने छऊ कला के संरक्षण और संवर्धन को लेकर अपने विचार साझा किए।














गुडाबांदा:-पुनासिया में क्रियाक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवार को दी गई आर्थिक सहायता........

गुड़ाबांदा संवाददाता 

गुडाबांदा:-गुडाबांदा प्रखंड क्षेत्र के अंगरपारा पंचायत अंतर्गत ग्राम पुनासिया में आज दिनांक 03 जनवरी 2026 को श्री हरिपद लोहार की माता के क्रियाक्रम के अवसर पर सामाजिक सहयोग किया गया। इस दौरान बहरागोड़ा के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड अध्यक्ष श्री असित मिश्र के सहयोग से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता अंगरपारा पंचायत अध्यक्ष श्री तोड़ो किस्कू, उपाध्यक्ष श्री पुलक मुंडा एवं पुनासिया के हतु मुंडा श्री भुस्मा मुंडा के हाथों सौंपी गई। जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

आदित्यपुर में नगर निगम के खिलाफ दुकानदारों का आक्रोश, दुकानें न लौटाए जाने पर किया प्रदर्शन

आदित्यपुर: एनआईटी गेट से लेकर सेक्टर-4 क्षेत्र तक के दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एनआईटी आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उनकी दुकानों को हटवाया गया था, लेकिन कार्यक्रम संपन्न होने के बावजूद अब तक उन्हें पुनः दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी गई है।

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने बताया कि वे वर्षों से इसी स्थान पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। अचानक दुकानें हटाए जाने से उनकी आजीविका प्रभावित हुई है और अब दोबारा दुकान नहीं लगाने देने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।




दुकानदारों ने पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दबाव और निजी स्वार्थ के चलते नगर निगम उन्हें दुकानें लगाने से रोक रहा है। उनका कहना है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

इस दौरान नगर निगम की अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह मौके पर पहुंचीं और दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा और दुकानदारों के हित में कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि उन्हें शीघ्र दुकानें वापस नहीं मिलीं और हुए नुकसान की भरपाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।










Baharagoda : साकरा पंचायत में ठंड से राहत जरूरतमंदों को मिला कंबल..................

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के साकरा पंचायत में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया रानी मुण्डा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों के बुजुर्गों, गरीबों और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड में यह पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में वितरण कार्य शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिससे लोगों में प्रशासन और पंचायत के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ। ठंड में पंचायत स्तर पर राहत कार्य तेज मुखिया रानी मुण्डा ने बताया कि पहले ही पंचायत के सभी वार्डों से जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर सूची तैयार की गई थी, ताकि सहायता सही हकदारों तक पहुंचे। वितरण के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ लोग अभी कंबल से वंचित रह गए हैं। इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुखिया ने कंबलों की मांग उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी गरीब व्यक्ति ठंड में बिना सहायता के न रहे, इसके लिए भविष्य में भी पंचायत स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

सरायकेला-खरसावां: अंकित शुभम प्रकरण को लेकर प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला, त्वरित कार्रवाई का आश्वासन

आदित्यपुर के पत्रकार अंकित शुभम से जुड़े मामले को लेकर प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष मनमोहन सिंह और महासचिव प्रमोद सिंह शामिल थे। उन्होंने एसपी को पूरे मामले की जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी।



पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और नियमानुसार जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

UP: मंत्री की बैठक में गये इस भाजपा विधायक को आया हार्ट अटैक

UP : नये साल की पहली सुबह जिस चेहरे पर मुस्कान थी, वही चेहरा दूसरे दिन हमेशा के लिये खामोश हो गया। फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल अब इस दुनिया में नहीं रहे। सर्किट हाउस में बैठक में हिस्सा लिया और फिर वहीं पंडाल में भोजन हुआ और अचानक बेचैनी महसूस हुई, सीने में तेज दर्द उठा। कुछ देर तक पंडाल से बाहर आकर सर्किट हाउस के एक कक्ष में लेटे रहे। जल्दबाजी में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। ड्राइवर और गनर ने बिना समय गंवाये विधायक को गाड़ी में बैठाया और सीधे मेडिसिटी अस्पताल ले गये। डॉक्टरों ने तत्काल ICU में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही पलों में विधायक ने अंतिम सांस ले ली। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक में हिस्सा लेने गये थे। भोजन के बाद मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी अपने-अपने गंतव्य के लिये रवाना हो चुके थे। विधायक के हार्ट अटैक की किसी को भनक नहीं लगी। जब निधन की सूचना मिली तो सर्किट हाउस से लेकर अस्पताल तक मातम पसर गया। सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मेडिसिटी पहुंचे।



बैठक के दौरान विधायक ने पर्यटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे थे। उन्होंने कहा था कि बरेली के पर्यटन प्रचार में प्राचीन शिव मंदिरों और अहिच्छत्र जैसे ऐतिहासिक स्थलों को जरूर जगह मिले। प्रो. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार भाजपा विधायक थे। वे पीलीभीत रोड स्थित शक्ति नगर कॉलोनी के निवासी थे। विधायक का जन्म 1 जनवरी 1966 को शाहजहांपुर जिले में हुआ था। एक दिन पहले ही उन्होंने परिवार संग 60वां जन्मदिन मनाया था। परिवार में पत्नी मंजूलता, दो बेटियां और एक बेटा हैं। बेटी शिल्पा ग्वाल बरेली में रक्षा संपदा अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि “वे जनहित में समर्पित भाजपा के कर्मठ नेता थे। उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।”

मुंबई: पिता शक्ति कपूर के साथ अस्पताल के बाहर दिखीं श्रद्धा कपूर

मुंबई : बॉलीवुड की सादगी और मुस्कान की पहचान श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल के बाहर नजर आईं। उनके साथ पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर थे। श्रद्धा का अंदाज बेहद शांत और संजीदा दिखा। श्रद्धा कैजुअल लुक में थीं। जैसे ही उन्होंने अपनी ओर कैमरे को घूमते देखे, वे तुरंत हाथ जोड़कर फोटो और वीडियो न बनाने का इशारा करती नजर आईं। इसी पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों और वीडियो को देखकर कयास लगाये जा रहे हैं कि शक्ति कपूर रेगुलर चेकअप के लिये अस्पताल पहुंचे थे और बेटी श्रद्धा उनके साथ थीं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों किस वजह से अस्पताल गये थे। 



भीड़ और कैमरों के बीच श्रद्धा पूरे वक्त पिता के साथ मजबूती से खड़ी नजर आईं। न कोई तामझाम, न कोई सितारापन, बस एक बेटी, जो अपने पिता का हाथ थामे चल रही थी। वीडियो सामने आते ही फैंस शक्ति कपूर की सेहत को लेकर दुआयें करने लगे हैं।

हज़ारीबाग़: पूर्व मंत्री बोले आत्महत्या कर लेंगे

हज़ारीबाग़: हजारीबाग के केरेडारी में NTPC माइनिंग के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को धरना स्थल से पुलिस द्वारा हटाये जाने की घटना, बड़े राजनीतिक और सामाजिक सवालों का कारण बन गई है। NTPC माइनिंग से प्रभावित ग्रामीण लंबे समय से उचित मुआवजा और रोजगार की मांग कर रहे हैं। इन्हीं मांगों के समर्थन में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि धरना स्थल से पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुये पूर्व मंत्री को जबरन उठाकर अलग कर दिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज है कि क्या शांतिपूर्ण धरना कानून व्यवस्था के लिये खतरा था? क्या बातचीत और समाधान का रास्ता नहीं अपनाया जा सकता था?


स्थानीय लोगों का कहना है कि एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध नागरिक का अधिकार है, न कि अपराध। ग्रामीणों का आरोप है कि माइनिंग के नाम पर जमीन ली गई। न पूरा मुआवजा मिला, न रोजगार की ठोस व्यवस्था हुई। इन्हीं जख्मों को लेकर लोग सड़कों पर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धरना के दौरान पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने घसीटते हुये वाहन तक पहुंचाया।

राँची: मधुकम में गांजे का अड्डा बेनकाब, ढाई लाख कैश मिले

राँची : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम रूगड़ीगड़ा में एक घर से प्लास्टिक में रखा 1.052 किलो गांजा और करीब 2 लाख 71 हजार रुपये कैश मिले। कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित टीम जैसे ही नुतून लिण्डा उर्फ मिथुन के घर पहुंची, पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग पीछे की बाउंड्रीवाल की ओर भागने लगे। दो लोगों को मौके पर दबोच लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना नन्हकु लिण्डा है, जो बाहर से गांजा मंगवाकर पुड़िया बनवाता और बिकवाता था। 



पुलिस को देखकर वह बाउंड्रीवाल फांदकर फरार हो गया। बरामद नकदी को लेकर आरोपियों ने साफ कहा कि यह गांजा बिक्री का पैसा है। पकड़े गये नुतून लिण्डा उर्फ मिथुन एवं अमन जायसवाल ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज उगले हैं। मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

झारखंड: साहिबगंज में एक साथ चली गई इतनी जान

झारखंड : साहिबगंज के बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ पर छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ आज भयानक हादसा हो गया। ऑटो और टैंकर में जोरदार हुये टक्कर में एक साथ चार लोगों की जान चली गई, वहीं पांच लोग बेतरह जख्मी हो गये। सभी अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। यात्रियों से भरा ऑटो बरहेट से बरहड़वा की ओर जा रहा था। वहीं तेल खाली कर लौट रहा टैंकर बरहड़वा से बरहेट की दिशा में तेज रफ्तार से आ रहा था। छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ पर दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। 



टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान समरा साह (बड़ा रांगा गांव), रंदनी सोरेन, (घटियारी), शांति हेम्ब्रम (डाहूजोर), ऑटो चालक अमल दत्ता (बिशनपुर बरहड़वा) के रूप में हुई है। वहीं जख्मी लोगों के नाम सगुन हांसदा (डाहूजोर), नेहा मुर्मू (डाहूजोर), भोला साहा (बड़ा रांगा), तालामय हेम्ब्रम (अठगावां) एवं बाबूराम बताये गये। बताया गया कि सभी यात्री डहुआजोड़ चौक पर उतरने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही काल ने रास्ता रोक लिया। वहीं, हादसे के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुये कुछ लोगों ने रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पतना) में तोड़फोड़ की। अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को अपने काबू में कर लिया।

पटना: बड़ा ऐलान, अब टीचर जींस-टीशर्ट पहन

पटना : सरकारी स्कूलों में अब ढिलाई नहीं, नियमों की घंटी बजेगी। बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई, अनुशासन और जवाबदेही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त फरमान जारी कर दिया है। अब शिक्षक पाठ-टीका के आधार पर पढ़ायेंगे, जींस-टीशर्ट पहनकर स्कूल आना मना होगा और बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसने से पहले शिक्षक-प्रधानाध्यापक खुद चखेंगे। शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर समय पर उपस्थिति दर्ज करना जरूरी होगा। फोटो या फर्जी हाजिरी पकड़ी गई तो शिक्षक के साथ प्रधानाध्यापक भी दोषी माने जायेंगे। सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं समय पर विद्यालय पहुंचेंगे। बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थिति नहीं चलेगी। एक समय में 10% से अधिक शिक्षकों को छुट्टी नहीं दी जायेगी। 



छुट्टी ऐसी हो कि पठन-पाठन बाधित न हो। विद्यालय अवधि में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी गरिमायुक्त औपचारिक परिधान में आयेंगे। जींस और टी-शर्ट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वेतन निकालने के नाम पर कोई भी शिक्षक स्कूल समय में बाहर नहीं जायेगा। शिक्षक अपनी समस्याओं के लिये सीधे जिला कार्यालय नहीं जायेंगे। आवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में देंगे। जरूरत पड़ने पर वही आवेदन जिला कार्यालय भेजा जायेगा। साप्ताहिक और मासिक जांच परीक्षा अनिवार्य होगी। 

सरायकेला को मिले नए अनुमंडल पदाधिकारी, आईएएस अभिनव प्रकाश ने संभाला पदभार

सरायकेला: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2022 बैच के अधिकारी अभिनव प्रकाश ने सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। यह उनकी पहली नियमित पोस्टिंग है। इससे पूर्व वे चतरा जिले में प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।



गौरतलब है कि सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी का पद पिछले करीब दस महीनों से रिक्त चल रहा था। इस अवधि में एलआरडीसी निवेदिता नियति को अनुमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अभिनव प्रकाश के पदभार ग्रहण करने के साथ ही अनुमंडल प्रशासन को स्थायी नेतृत्व मिल गया है।

पदभार ग्रहण के बाद नवपदस्थापित एसडीओ से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।












सरायकेला: क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरूप का वार्षिक वनभोज एवं मिलन समारोह 4 जनवरी को

सरायकेला: गौड़ सेवा संघ के अंतर्गत क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरूप द्वारा वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन 4 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरायकेला के मुरुप स्थित दैवी स्थल माता ठाकुराणी के पावन दरबार में संपन्न होगा।




क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की शुरुआत माता ठाकुराणी की विधिवत पूजा-अर्चना से की जाएगी, जिसमें समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। इसके पश्चात समाज के सर्वांगीण विकास, संगठनात्मक मजबूती एवं भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान गौड़ सेवा संघ के वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर का भी विमोचन किया जाएगा। इस अवसर पर गौड़ सेवा संघ की केंद्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तरीय कम













चाईबासा रेलवे ब्रिज पर आमने-सामने भिड़े दो मालवाहक ट्रक, चालक की मौत

पश्चिम सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चाईबासा शहर के जेएमपी चौक स्थित रेलवे ब्रिज का है, जहां दो मालवाहक ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।






मृतक की पहचान विजय कुमार राय (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार वह कोलकाता से माल लेकर चाईबासा की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।





चांडिल: वीर सिदो-कान्हो पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस का भव्य आयोजन, बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच

चांडिल प्रखंड के काठजोड़ स्थित वीर सिदो-कान्हो पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सवी माहौल में नजर आया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, शिक्षिकाएं और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

स्थापना दिवस के अवसर पर मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा और राष्ट्रगान के साथ हुई।




समारोह के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट-कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जी.के. क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, वहीं विज्ञान एवं आर्ट क्राफ्ट प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “सफलता कहानी साझा सत्र” रहा, जिसमें एडवोकेट सुरज पुर्ति (सिविल कोर्ट सरायकेला), अमित कुमार मार्डी (सब इंस्पेक्टर, खूंटी), पूर्व सैनिक सूदान टुडू, समाजसेवी सुभाष चंद्र हेंब्रम, करुणा सिंह मुखिया (चिलगू पंचायत), विदेश चंद्र सोरेन (प्रेसिडेंट, आदिम डेवलपमेंट सोसायटी), बनमाली हांसदा, विजय मुर्मू सहित अन्य अतिथियों ने अपने जीवन संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए। उनके प्रेरणादायक विचारों से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली।



 



इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत इंडिविजुअल और ग्रुप डांस ने कार्यक्रम में रंग भर दिया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

विद्यालय के संचालक बाबूराम सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्र के बच्चों को उनकी मातृभाषा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय निरंतर शैक्षणिक विकास और बच्चों के सर्वांगीण उत्थान के लिए प्रयासरत है।

कार्यक्रम के समापन पर प्रमाण पत्र एवं उपहार वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ, जिसके बाद अतिथियों और अभिभावकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए बुक स्टॉल भी लगाया गया था।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार एवं आदिम डेवलपमेंट सोसायटी की भूमिका सराहनीय रही।

Breaking