Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बहारागोड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बहारागोड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 20 दिसंबर 2025

बहारागोड़ा:-बिनापानी पाठागार स्टेडियम मे कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट शुभारंभ.........

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा:-कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट (पुरुष एवं महिला) 2025–26 का शुभारंभ आज बहारागोड़ा स्थित बिनापानी पाठागार स्टेडियम में हुआ। यह पाँच दिवसीय खेल प्रतियोगिता 20 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव तथा टाटा स्टील (स्पोर्ट्स डिवीजन) के हेल्थ एवं वेलनेस विभाग के कार्यकारी अधिकारी डॉ. हसन इमाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश सारंगी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अतिथियों को बहारागोड़ा कॉलेज, बहारागोड़ा के प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल तीन मैच खेले गए। पहला मैच बहारागोड़ा कॉलेज, बहारागोड़ा (पुरुष) और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज (पुरुष) के बीच खेला गया, जिसमें बहारागोड़ा कॉलेज ने 4–3 गोल से जीत दर्ज की। दूसरा मैच बहारागोड़ा कॉलेज, बहारागोड़ा (महिला) और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज (महिला) के बीच हुआ, जिसमें जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज ने 7–0 गोल से जीत हासिल की। तीसरा मैच महिला कॉलेज, चाईबासा (पुरुष) और डिग्री कॉलेज, मझगांव (पुरुष) के बीच खेला गया, जिसमें महिला कॉलेज, चाईबासा ने 2–0 गोल से विजय प्राप्त की। इस अवसर पर बिनापानी पाठागार स्टेडियम, बहारागोड़ा के क्लब सदस्य अशोक कुमार कर एवं मनोज कुमार पाठक, मटिहाना पंचायत की मुखिया रेखा रानी मुर्मू भी उपस्थित रहीं। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा से पीटीआई अमरेश दास की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का संचालन स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. प्रवीण कुमार चंचल के निर्देशन में किया जा रहा है। बहारागोड़ा कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं सहित बी.एड. कॉलेज और इंटर कॉलेज के प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन दिवस पर उत्साहपूर्ण और खेल भावना से परिपूर्ण वातावरण के बीच प्रतियोगिता का सफल आरंभ हुआ, जिससे आगामी दिनों के मुकाबलों के लिए सकारात्मक माहौल बना।

Breaking