Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Bihar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bihar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

बिहार: खूनी पतंगबाजी

बिहार : मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद वैशाली में हिंसक वारदात में बदल गया। हाजीपुर नगर के हथसारगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाबू टोला में दो किरायेदार परिवारों के बीच पहले बच्चों को लेकर कहासुनी हुई, जो देर रात गोलीबारी तक पहुंच गई। फायरिंग में दिलीप राम घायल हो गया। दिलीप हाजीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मी है और मूल रूप से महुआ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिंघाड़ा का निवासी है। वह पिछले एक साल से बाबू टोला में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। आरोपी भी उसी इलाके में किराये के मकान में रहता है। गोली दिलीप की जांघ में लगी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया और हालत गंभीर देखते हुये पटना रेफर कर दिया गया।




घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। SDPO सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुये पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक पिस्टल, दो खाली खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, पतंग उड़ाने को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था, इसी दौरान फायरिंग की गई। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

बिहार: PK को बड़ा झटका: रितेश पांडेय ने जन सुराज से दिया इस्तीफा

बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को झटका लगा है। कहलगांव से चुनाव लड़ने वाले नेता और भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।



बिहार: युवक की बेरहमी से हत्या बोरी में मिला शव

बिहार के नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र के कोयल बिगहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। लगभग 24 साल का अंशु राज का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव को बोरी में बंद करके खेत में फेंक दिया गया। परिवार के अनुसार, अंशु रविवार दोपहर 2 बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उनके मोबाइल पर कॉल किया, तो वह 4 बजे से बंद दिखा। सोमवार सुबह परिजन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गये, उसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि बोरी से खून निकल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खोलने पर अंशु का शव बरामद हुआ। 



मृतक के चाचा मुरारी कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या दोस्तों से पैसे के लेन-देन या प्रेम संबंध के कारण हुई हो सकती है। गर्दन और शरीर पर कई गहरे जख्म थे, जिससे स्पष्ट है कि चाकुओं से कई बार वार किये गये। पुलिस ने FSL और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। हिलसा DSP शैलजा ने बताया कि घटना का कारण पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी बिंदुओं पर काम किया जा रहा है।

शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

बिहार: बालू स्टोरेज के युवक का मिला शव ,मची सनसनी , जाँच में जुटी पुलिस

गायजी :मेडिकल थाना क्षेत्र के पताल बिगहा के पास बालू स्टोरेज के नजदीक से दिनदहाड़े एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव के पास से एक पिस्टल भी मिली है, जो मृतक के हाथ के पास पड़ी थी। युवक के सिर में गोली लगने के दो जख्म पाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर में गांव के बच्चे बालू स्टोरेज के पास खेलने गए थे। उसी दौरान उन्होंने खून से लथपथ युवक को जमीन पर पड़ा देखा। बच्चे डर गए और शोर मचाते हुए गांव लौटे। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना मेडिकल थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।



इलाके की घेराबंदी की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मगध मेडिकल थाना के इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। युवक कौन है और कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि तकनीकी जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुटी है। शव की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।

बुधवार, 7 जनवरी 2026

मायावती को बिहार में बड़ा झटका… जानें क्या

बहुजन समाज पार्टी को बक्सर जिले में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम सहित करीब दो दर्जन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस सामूहिक इस्तीफे से जिले में बसपा संगठन की अंदरूनी स्थिति सामने आ गई है।



रामजी गौतम पर लगाए गए गंभीर आरोप

इस्तीफा देने वाले नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और बिहार के मुख्य प्रभारी रामजी गौतम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है और संगठन में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।

 अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के नेताओं से दुर्व्यवहार का आरोप

प्रेस विज्ञप्ति में इस्तीफा देने वाले नेताओं ने आरोप लगाया कि अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कई नेताओं को बिना कारण पार्टी से निकाला गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसी से नाराज होकर सभी ने सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

 किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा

इस्तीफा देने वालों में जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम के अलावा जिला प्रभारी कमलेश कुमार राव, मुकेश पासवान, शिव बहादुर पटेल, वीरेंद्र कुमार डोम, बड़क राम, पप्पू पटेल, अयोध्या राम, अनिल कुमार गौतम, विजेंद्र सिंह, देवमुनि राम और अनिल कुशवाहा समेत करीब दो दर्जन पदाधिकारी शामिल हैं।

 पहले भी हो चुके हैं बड़े घटनाक्रम

इससे पहले बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं उनके करीबी और बक्सर विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार रहे अभिमन्यु कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अनिल कुमार लोकसभा चुनाव में बक्सर से बसपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

 बक्सर में बसपा के सामने संगठन बचाने की चुनौती

लगातार हो रहे इस्तीफे और निष्कासन के बाद बक्सर जिले में बसपा संगठन गहरे अंतर्विरोध से जूझ रहा है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि पार्टी नेतृत्व इस स्थिति से कैसे निपटता है और संगठन को संभालने के लिए क्या कदम उठाता है।

रविवार, 4 जनवरी 2026

बिहार: CM नीतीश कुमार पोस्ट कर ये लिख गये

बिहार : नये साल के तीसरे दिन CM नीतीश कुमार ने जनता से दिल की बात कही। सोशल मीडिया के जरिये याद दिलाया कि 24 नवंबर 2005 को जब से उनकी सरकार बनी, तब से एक ही मंत्र रहा, न्याय के साथ विकास। उन्होंने लिखा कि सरकार ने पूरे बिहार को अपना परिवार माना है और समाज के हर वर्ग के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा है। अब लक्ष्य साफ है कि हर नागरिक सम्मान के साथ, बिना कठिनाई, जीवन जी सके। CM नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों की कतार में खड़ा करने के लिये सात निश्चय-3 को लागू किया गया है। 



इनमें सातवां निश्चय है “सबका सम्मान–जीवन आसान।” मुख्यमंत्री ने खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों की चिंता साझा की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बुजुर्गों को इलाज के लिये भटकना न पड़े, इसके लिये सरकार घर तक स्वास्थ्य सेवायें पहुंचाने जा रही है। घर पर ही नर्सिंग सहायता, घर पर पैथोलॉजी जांच, ब्लड प्रेशर व ईसीजी जांच, फिजियोथेरेपी सुविधा एवं आपात स्थिति में जरूरी चिकित्सकीय सहायता मिलेंगी। CM नीतीश कुमार ने बताया कि इस योजना को जमीन पर उतारने के लिये स्वास्थ्य विभाग को तेजी से काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की “वरिष्ठ नागरिकों का जीवन और कैसे आसान बनाया जाये, इसके लिये आपके सुझाव हमारे लिये बेहद अहम हैं।

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

बिहार: अनंत सिंह के बेटे मिले CM नीतीश कुमार से, आगे क्या

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल है, और इसकी धड़कन सीधे मोकामा से आ रही है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी एक अहम सियासी तस्वीर सामने आई है। मोकामा के मौजूदा विधायक और ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह की पूर्व विधायक पत्नी नीलम देवी, अपने दोनों बेटों के साथ CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंची। इस मुलाकात के पीछे कोई बड़ा सियासी संकेत छिपा है, इसी सवाल ने मोकामा की राजनीति को गरमा दिया है। दरअसल, अनंत सिंह इन दिनों जेल की सलाखों के पीछे हैं। चुनाव के बीच पटना पुलिस ने उन्हें एक हत्याकांड में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामला अदालत में विचाराधीन है। इधर, मोकामा और आसपास के इलाकों में उनके समर्थक आज भी उसी उम्मीद के साथ बैठे हैं कि फैसला उनके नेता के हक में आयेगा और ‘छोटे सरकार’ फिर से पुराने रौब के साथ जनता के बीच लौटेंगे। फिलहाल, सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।



लेकिन इन सबके बीच मोकामा की राजनीति में जो नया रंग उभर रहा है, वह चौंकाने वाला है। सवाल उठ रहा है, क्या ‘छोटे सरकार’ की विरासत अब अगली पीढ़ी संभालने जा रही है? इन दिनों अनंत सिंह के दोनों बेटे, अंकित और अभिषेक, इलाके में खासे एक्टिव नजर आ रहे हैं। करीब 50 गाड़ियों के काफिले के साथ वे मोकामा विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव पहुंच रहे हैं। लोगों से मिलना, हालचाल पूछना, सुख-दुख बांटना और आशीर्वाद लेना, यह सब कुछ बिल्कुल उसी अंदाज में हो रहा है, जैसा सालों से अनंत सिंह करते आये हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों भाइयों का ठाठ, ठसक और आत्मविश्वास हूबहू अपने पिता जैसा दिख रहा है। यही वजह है कि मोकामा की गलियों में अब नारे भी बदलने लगे हैं। जहां कभी “छोटे सरकार जिंदाबाद” गूंजता था, वहीं अब “अंकित भैया जिंदाबाद” और “अभिषेक भैया जिंदाबाद” की आवाजें सुनाई देने लगी हैं।


इतना ही नहीं, अनंत सिंह के पुराने सिपहसालार, समर्थक और रणनीतिकार भी अब इन्हीं दोनों भाइयों के साथ कदमताल करते दिख रहे हैं। जहां-जहां उनका काफिला पहुंचता है, वहां भीड़, जोश और चर्चा—सब कुछ पुराने दिनों की याद दिला देता है। स्थानीय नेताओं से मुलाकात, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और आम जनता से सीधा संवाद, यह साफ इशारा कर रहा है कि अंकित और अभिषेक का राजनीति से रिश्ता अब सिर्फ नाम का नहीं रहा। गौर करने वाली बात यह भी है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जब अनंत सिंह से उनके बेटों के राजनीतिक भविष्य पर सवाल पूछा गया था, तो बेबाक ‘छोटे सरकार’ उस वक्त गंभीर हो गये थे। उन्होंने कहा था,“अभी लड़कवा के उमर नय हय, अगिला बेरी हो जतय त लड़तय।”

यानी संकेत साफ था, आज नहीं, लेकिन कल जरूर।

शनिवार, 27 दिसंबर 2025

बिहार: RJD के सभी 25 विधायक ज्‍वाइन करेंगे BJP; बिहार के मंत्री का बड़ा दावा, तेजस्‍वी पर भी तंज

बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने दावा किया है कि राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के सभी 25 विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। इस बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। मंत्री ने तेजस्‍वी यादव पर भी तंज कसा है।



गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

बिहार के स्टूडेंट का नोएडा में क्या हुआ हाल

UP : कभी जिन आंखों में इंजीनियर बनने के सपने पलते थे, उन्हीं आंखों की रोशनी मंगलवार की शाम हमेशा के लिये बुझ गई। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित दिल्ली टेक्निकल कॉलेज (DTC) के एक बीटेक छात्र ने कथित तौर पर पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव से टूटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम जब हॉस्टल के कमरे का दरवाजा खुला, तो अंदर का मंजर देखकर हर किसी की रूह कांप उठी, छात्र का शव पंखे से फंदे के सहारे झूल रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान आकाशदीप के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला था और नॉलेज पार्क स्थित DTC कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। आकाशदीप कॉलेज के पास ही एसएनएच रेसिडेंसी हॉस्टल में अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। घर से दूर रहकर वह अपने सपनों को पंख देने की कोशिश में लगा था, लेकिन शायद हालात उससे कहीं ज्यादा भारी पड़ गये।


कमरे से नहीं निकला, तो खुला राज: मंगलवार शाम काफी देर तक जब आकाशदीप अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो हॉस्टल कर्मचारियों और दोस्तों को शक हुआ। कई बार आवाज दी गई, दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आया। आखिरकार दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देखते ही कर्मचारियों के होश उड़ गये। बिना देर किये पुलिस को सूचना दी गई।

“पढ़ाई का दबाव सह नहीं पाया”: पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में आकाशदीप ने साफ शब्दों में लिखा है कि वह पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव से पूरी तरह टूट चुका था। उसने यह भी लिखा कि उसकी मौत के लिए कोई व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है, किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाये। बताया जा रहा है कि छात्र के सेमेस्टर एग्जाम चल रहे थे, लेकिन मंगलवार को वह परीक्षा देने नहीं पहुंचा था। मौके पर पहुंची पुलिस हर बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। वहीं, सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिये भेजा गया है। हॉस्टल वार्डन, दोस्तों और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी गई है।

बुधवार, 24 दिसंबर 2025

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सालाना 5 लाख से 20 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

बिहार में खेल क्रांति की शुरुआत, खिलाड़ियों को मिलेगी 20 लाख तक की स्कॉलरशिपlपटना: नए साल की शुरुआत से पहले बिहार सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने खिलाड़ियों के लिए सक्षम–उड़ान योजना का पोर्टल खोलने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय और 1 से 15 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन: इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगी। इच्छुक और पात्र खिलाड़ी योजना के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान खिलाड़ियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ खेल उपलब्धियों, टूर्नामेंट, मेडल और रैंकिंग का विवरण देना होगा।



जांच के बाद होगा चयन: आवेदन की अंतिम तिथि के बाद खेल विभाग की टीम सभी आवेदनों की जांच करेगी। इसके बाद पात्र खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी, जिन्हें स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।

इन खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ: सक्षम–उड़ान योजना का लाभ उन्हीं खेलों के खिलाड़ियों को दिया जाएगा, जो ओलंपिक खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेल में शामिल हैं।


पात्रता के नियम: योजना के लिए वही खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे:

जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं या ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मेडल जीता हो

इंडिविजुअल इवेंट में टॉप-8 में स्थान प्राप्त किया हो

टीम या ग्रुप इवेंट में टॉप-4 में जगह बनाई हो


कैसे मिलेगी स्कॉलरशिप

सक्षम स्कॉलरशिप: राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सालाना 5 लाख रुपये तक

उड़ान स्कॉलरशिप: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने या प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 20 लाख रुपये तक

यह राशि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, कोचिंग, खेल उपकरण, यात्रा और अन्य जरूरी खर्चों में मदद करेगी।


खेल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम: सरकार का मानना है कि आर्थिक सहयोग मिलने से खिलाड़ी बिना किसी दबाव के अपने खेल पर ध्यान दे सकेंगे। सक्षम–उड़ान योजना को बिहार में खेल और खिलाड़ियों के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

खिलाड़ियों में उत्साह: योजना की घोषणा से राज्य के खिलाड़ियों में उत्साह है। खिलाड़ियों का कहना है कि अब उन्हें आर्थिक परेशानी के बिना अपने खेल और सपनों को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

कुल मिलाकर, नए साल से पहले आई यह खबर बिहार के खिलाड़ियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अगर योजना सही तरीके से लागू होती है, तो आने वाले समय में बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

बिहार-झारखंड में पूरे साल रहा जियो का जलजला…

राँची : बिहार और झारखंड टेलीकॉम सर्किल में 2025 के दौरान रिलायंस जियो का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। टेलीकॉम विनियामक संस्था TRAI के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अक्टूबर तक जियो लगातार नंबर वन ऑपरेटर बना रहा।


नए मोबाइल ग्राहकों में 85 फीसदी हिस्सेदारी: 
TRAI की कंज्यूमर मार्केट शेयर रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच बिहार सर्किल में कुल 28 लाख 55 हजार 296 नए मोबाइल ग्राहक जुड़े। इनमें से अकेले Reliance Jio ने 24 लाख 36 हजार 771 नए ग्राहक जोड़े। यह नए ग्राहकों की कुल बढ़त का 85 फीसदी से ज्यादा हिस्सा है।

एयरटेल दूसरे और वीआई तीसरे स्थान पर: नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में भारती एयरटेल दूसरे नंबर पर रहा। एयरटेल ने दस महीनों में 5 लाख 75 हजार 934 नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। वहीं वोडाफोन आइडिया यानी वीआई तीसरे स्थान पर रहा और इस अवधि में 1 लाख 52 हजार 976 नए ग्राहक जोड़ने में सफल रहा।

बीएसएनएल को झेलना पड़ा भारी नुकसान: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के लिए यह अवधि चुनौतीपूर्ण रही। जनवरी से अक्टूबर के बीच बिहार और झारखंड में बीएसएनएल ने 3 लाख 10 हजार 385 मौजूदा ग्राहक खो दिए। लगातार घटते ग्राहक कंपनी की चिंता बढ़ाते दिखे।

टेली डेंसिटी में मामूली सुधार, फिर भी सबसे पीछे: 2025 के पहले दस महीनों में बिहार टेलीकॉम सर्किल की टेली डेंसिटी 56.63 फीसदी से बढ़कर 58.18 फीसदी तक पहुंची है। इसके बावजूद बिहार सर्किल देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों में सबसे कम टेली डेंसिटी वाला क्षेत्र बना हुआ है।

होम इंटरनेट सेगमेंट में भी जियो सबसे आगे: मोबाइल के साथ साथ होम कनेक्टिविटी सेगमेंट में भी रिलायंस जियो का दबदबा बना हुआ है। जियो फाइबर, जियो एयर फाइबर और यूबीआर जैसी सेवाओं के दम पर बिहार झारखंड में जियो की बाजार हिस्सेदारी 70 फीसदी से ज्यादा हो चुकी है।

इंटरनेट कनेक्टिविटी में पूरे साल कायम रही बढ़त: तेजी से बढ़ते इंटरनेट उपयोग और डिजिटल जरूरतों के बीच रिलायंस जियो ने पूरे साल अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड दोनों सेगमेंट में जियो की बादशाहत 2025 में लगातार बनी रही।

मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

बिहार: लालू प्रसाद तेजस्वी की पार्टी में क्यों है टूट का खतरा, खरमास के बाद" खेला" की क्यों हो रही चर्चा!

बिहार में फिर एक बार नए ढंग की राजनीति शुरू हो गई है. राजद पर जदयू का हमला तेज हो गया है, तो राजद ने भी कह दिया है कि खरमास के बाद बिहार में बड़ा खेला होगा. जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर राजद में टूट का दावा किया है. जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि लालू प्रसाद एवं तेजस्वी यादव की पार्टी के विधायकों में बेचैनी है. उनका दावा है कि राजद के कई विधायक उनके संपर्क में है. इसके पहले भी नीरज कुमार ने कहा था कि लालू -तेजस्वी के 17 से 18 विधायक एनडीए के संपर्क में है. अब एक बार फिर इस कड़कड़ाती ठंड में भी बिहार का सियासी पारा गर्म हो गया है. जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोमवार को पटना में कहा कि राजद के विधायकों के अंदर काफी बेचैनी है.  



जदयू का दावा -राजद के सभी विधायक परेशानी में : उनका दावा था कि राजद के सभी विधायक पार्टी नेतृत्व से नाराज है. वे वहां से हटना चाहते हैं और हमारे संपर्क में है. बता दे कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत हुई है, जबकि महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया था . राजद को मात्र 25 सीट मिली है. इसके बाद से ही कई तरह की बातें हवा में तैर रही है. यह अलग बात है कि लालू प्रसाद के परिवार में भी चुनाव परिणाम के बाद विवाद हुए. इस विवाद के चलते बिहार की सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार भी चर्चे में रहा. लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली बेटी पटना छोड़कर सिंगापुर चली गई. उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कई सवाल भी खड़े किये. तेजस्वी और उनके सलाहकार निशाने पर थे. इधर, अब फिर जदयू ने हमला तेज कर दिया है. दूसरी ओर राजद ने जदयू के अटकलें को खारिज कर दिया है. राजद ने कह दिया है कि एनडीए में ही टूट होगी. 

क्या कहा था राजद के प्रवक्ता ,क्यों खरमास की चर्चा की थी : राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पिछले दिनों कहा था कि खरमास के बाद बिहार में खेला हो सकता है. इसके अलग-अलग मायने भी निकाले गए थे. दूसरी ओर राजद के प्रदेश प्रवक्ता शशि सिंह यादव ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एनडीए के अंदर बेचैनी का माहौल है. बिहार चुनाव में 202 सीट जीतने के बाद भी सत्ताधारी गठबंधन में खटपट तेज है. दरअसल, अभी हाल ही में जीतन राम मांझी ने बगावती तेवर दिखाए और अपनी पार्टी के लिए राज्यसभा का सीट मांगा है. उन्होंने अपने बेटे मंत्री संतोष सुमन को राज्यसभा की सीट नहीं मिलने पर मंत्री पर छोड़ने की सलाह दे दी है. इसके बाद से एक अलग तरह का बवंडर खड़ा हो गया है.

सोमवार, 15 दिसंबर 2025

बिहार के बेटे के हाथ भाजपा की कमान, मिला युवा नेतृत्व

बिहार : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की कमान एक बार फिर बिहार के कंधों पर रख दी है। पार्टी ने दिग्गज नेता नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक यह दायित्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा संभाल रहे थे। लोकसभा चुनाव के बाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर मंथन चल रहा था और बिहार चुनाव में जीत के ठीक एक महीने बाद फैसला हो गया। भाजपा की कोर कमेटी ने संगठन की नब्ज समझने वाले नितिन नबीन पर भरोसा जताया है। वर्तमान में वे नीतीश सरकार में पथ निर्माण विभाग और नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।संगठन और सरकार दोनों मोर्चों पर सक्रिय नितिन नबीन अब राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका में हैं।



विरासत, संघर्ष और जीत की कहानी

नितिन नबीन, जेपी आंदोलन से राजनीति में आये दिवंगत नबीन सिन्हा के बेटे हैं। पटना में 23 मई 1980 को जन्मे नितिन की 12 वीं तक पढ़ाई दिल्ली में हुई। वर्ष 2005 में पटना पश्चिम से विधायक रहे उनके पिता नबीन सिन्हा का दिल्ली में निधन हो गया। तब नितिन नबीन की उम्र महज 26 साल थी। भाजपा चाहती थी कि वे पिता की राजनीतिक विरासत संभालें, पर नितिन पहले तैयार नहीं थे। मां मीरा सिन्हा के समझाने पर उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया। उपचुनाव में पहली जीत मिली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। तब से जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह आज तक कायम है। 2008 में भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी बने। 2010–2013 में भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री और फिर 2013 में IVLP कार्यक्रम के तहत 15 दिन की अमेरिका यात्रा पर गये। 2016–2019 में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष (बिहार) बने। 2019 में सिक्किम लोकसभा व विधानसभा चुनाव प्रभारी बने। 2021–2024 में छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी एवं 2024 में छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव प्रभारी बने। जुलाई 2024 से अब तक छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी रहे।नितिन नबीन के कंधों पर अब भाजपा के संगठन को नई धार देने की जिम्मेदारी है।

बुधवार, 10 दिसंबर 2025

बिहार: RJD नेता के घर फा’यरिंग मामले में एक्शन…

बिहार: भदईया पंचायत के रमैया गांव में RJD नेता अमरेश राय के घर फायरिंग, रोड़ेबाजी और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने एक आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद फरार था और उसी गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान फायरिंग का वीडियो और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर की। अब पुलिस मनीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि हथियार बरामद किया जा सके। इससे पहले इस मामले में तेज नारायण और उनके पुत्र सतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।



जानकारी के अनुसार, इस साल 19 अगस्त की रात कुछ लोगों ने अमरेश राय के घर पर धावा बोलकर गाली-गलौज की और फायरिंग की। घर के कैंपस में खड़ी स्कॉर्पियो पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मनीष कुमार समेत 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। घटना के पीछे रंगदारी और पारिवारिक विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। इस मामले में मारपीट समेत अन्य आरोपों के तहत 178/25 का मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार, 8 दिसंबर 2025

पटना: सीएम ने जवानों की वीरता को किया सलाम, बोले- सैनिकों की कुर्बानियां अमर हैं

पटना : सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 1 अणे मार्ग स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा लगाया। यह कार्यक्रम सैनिकों के प्रति सम्मान और सहयोग का प्रतीक माना जाता है।



सीएम ने बेनेवोलेंट फंड में दिया अंशदान

इस अवसर पर सीएम ने बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अपना अंशदान देकर पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों की भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी।

सैनिकों की वीरता को नमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के जवान सीमाओं और देश के भीतर हर तरह के खतरे का साहस से सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक अपनी जान तक न्योछावर कर देते हैं और उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

लोगों से सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से भी अपील की कि वे भी सैनिक कल्याण और पुनर्वास के लिए फंड में सहयोग करें, जिससे पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों को मदद मिल सके।

अधिकारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, सचिव प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार, कर्नल संतोष कुमार त्रिपाठी, कर्नल मनोज कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

बिहार: पछुआ हवा तेजी से गिरा रहा पारा, धुंध ने कम की विजिबिलिटी

बिहार में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवा ने तापमान को एकदम नीचे ला दिया है, जिससे राज्य के ज़्यादातर जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में भागलपुर के सबौर ने सबसे ठंडा स्थान बनकर रिकॉर्ड कायम किया, जहाँ पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवाएँ लगातार तापमान कम कर रही हैं। हवा की रफ्तार भी सामान्य दिनों से ज्यादा है, जिसके कारण रात और सुबह की ठंड असहनीय हो गई है। हालांकि फिलहाल शीतलहर की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाने की पूरी संभावना है।

राज्य भर में सर्दी का असर साफ दिख रहा है कहीं लोग अलाव तलाश रहे हैं, तो कहीं कोहरा सुबह की गतिविधियों को धीमा कर रहा है। गोपालगंज में लोग अलाव के पास गर्माहट ले रहे हैं, बेतिया में कोहरे ने सुबह को ढक लिया, जबकि बेगूसराय में चाय की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है।

अगले कुछ दिनों में उत्तरी और मध्य बिहार में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। घने कोहरे से विजिबिलिटी कम होगी, जिसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ेगा। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में सुबह-सुबह वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

कम विजिबिलिटी का असर ट्रेनों पर भी दिखा। 9 ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को एक घंटे तक देर से रवाना किया गया। पटना जंक्शन से सुबह 8 बजे खुलने वाली यह ट्रेन अब 9 बजे रवाना हुई।

राजधानी पटना में भी पारा लगातार गिर रहा है। आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन का तापमान भी सामान्य से करीब 2 डिग्री कम रह सकता है। ठंडी हवाएँ सुबह और शाम के समय सर्दी को और बढ़ा देंगी।

रविवार, 7 दिसंबर 2025

बिहार: तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बोलेरो,हाईवा में मारी टक्कर

बिहार :जहानाबाद में तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला जहानाबाद गया फोरलेन एन एच 22 का है जहां तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराने के बाद विपरीत दिशा से आ रही हाईवा से टकरा गई सड़क दुर्घटना में दोनों गाड़ियों के चालक घायल हो गए। जिसे आसपास के लोगों ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंचे लोगों ने बोलेरो के चालक को किसी तरह से भारी मशक्कत कर बोलेरो से बाहर निकाला। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के समय लोगों ने बताया कि इतना जोरदार आवाज हुआ कि लोगों को लगा कि कोई बड़ी घटना घटी है घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल कायम रहा। मौके पर पुलिस गश्ती गाड़ी भी पहुंच गई यह घटना जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के उमता गांव के पास घटी है मौके पर पहुंची पुलिस दोनों गाड़ियों को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि गया की ओर से तेज रफ्तार से जा रही बोलोरो डिवाइडर से टकराने के बाद विपरीत दिशा से जा रहे हाईवा में टकरा गई और पलट गई बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जबकि हाईवा का अगला पोजीशन भी क्षतिग्रस्त हुआ है इस घटना के बाद उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंचकर आवागमन चालू कराया दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है उन्होंने बताया कि पुलिस गश्ती गाड़ी लगातार फोरलेन पर गश्ती कर रही है।



बुधवार, 3 दिसंबर 2025

सारण (बिहार): 'अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के नवगठित प्रवर समिति तथा राष्ट्रीय कार्य समिति में जमशेदपुर से कुल पांच साहित्यकार शामिल'

अमनौर, सारण (बिहार) में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का 28 वाॅ अधिवेशन सम्पन्न हो गया । अधिवेशन का उद्घाटन सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भोजपुरी भारत की समृद्ध और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है तथा इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सांसद सह गायक मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि एक वर्ष के अंदर भोजपुरी सहित तीन अन्य भाषा राजस्थानी, भोटी और ब्रजभाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल कराया जाएगा । सरकार इसके लिए गंभीर है, इसकी प्रक्रिया चल रही है ।

मौके पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन सहित सांसद मनोज तिवारी, राजीव प्रताप रुढी,विधायक जनक सिंह,केदार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, छोटी कुमारी,एम.एल.सी. विरेन्द्र नारायण यादव, संजय मयूख, फिल्मी कलाकार अक्षरा सिंह , गायिका कल्पना पटवारी सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे 

इस दौरान सांस्कृतिक मंच को लोक गायिका कल्पना पटवारी, मनीषा श्रीवास्तव, निशा उपाध्याय सहित अन्य कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।






आयोजन के दौरान कई सत्रों में भोजपुरी साहित्य से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण विषयों पर साहित्यकारों के बीच गंभीर परिचर्चाएं हुई । अधिवेशन के समापन सत्र में मंच से पूर्व अध्यक्ष डाॅo ब्रज भूषण मिश्र ने भोजपुरी से संबंधित कई प्रस्ताव रखे, जिसे उपस्थित जनसमूह ने दोनों हाथ उठाकर ओम ध्वनि के साथ पारित किया । इसी सत्र में जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा प्रकाशित डाॅo वीणा पाण्डेय भारती की काव्य संग्रह 'सउंसे चान आकासे' , कैलाश नाथ शर्मा 'गाजीपुरी' के गीत संग्रह 'च ल चलीं गउंवां के ओर' तथा शकुंतला शर्मा रचित 'पिरीतिया के डोर' लोकार्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डाॅo जयकान्त सिंह जय ने किया।

आयोजन के आखिरी सत्र राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश-विदेश से पधारे भोजपुरी के सुविख्यात कवियों संग जमशेदपुर के डाॅo रागिनी भूषण, डाॅo वीणा पाण्डेय 'भारती' , माधवी उपाध्याय, डाॅo उदय प्रताप हयात , पुनम शर्मा स्नेहिल, शकुंतला शर्मा तथा कैलाश नाथ शर्मा 'गाजीपुरी' ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की ।

इसी बीच सम्मेलन के आगामी 28वें सत्र के लिए नवगठित प्रवर समिति तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई, जो इस प्रकार है -

प्रवर समिति -डॉo अर्जुन दास केशरी (सोनभद्र), सूर्यदेव पाठक पराग (लखनऊ), डाॅo रिपुसूदन श्रीवास्तव (मुजफ्फरपुर), आचार्य हरेराम त्रिपाठी चेतन (राॅची), डाॅo ब्रज भूषण मिश्र (मुजफ्फरपुर), कनक किशोर (राॅची), महेन्द्र प्रसाद सिंह (नई दिल्ली), डाॅo विष्णुदेव तिवारी ( बक्सर), डाॅo प्रसेनजित तिवारी (जमशेदपुर), हरेन्द्र कुमार पाण्डेय (कोलकता), सुभाष चंद्र यादव (गोरखपुर), डाॅo सुनील कुमार पाठक (पटना), राजेन्द्र भारती ( बलिया), डाॅo प्रेमशीला शुक्ल (अहमदाबाद), शिवानुग्रह नारायण सिंह (सारण)

राष्ट्रीय कार्यसमिति -अध्यक्ष - डाॅo महामाया प्रसाद विनोद

कार्यकारी अध्यक्ष - भगवती प्रसाद द्विवेदी

उपाध्यक्ष - डाॅo कमलेश राय (मऊ,उ.प्र.)

              - डाॅo अजय कुमार ओझा (जमशेदपुर)

              - उदय नारायण सिंह (सारण)

कोषाध्यक्ष - जितेन्द्र कुमार (आरा)

महामंत्री - डाॅo जयकान्त सिंह 'जय' (मुजफ्फरपुर)

साहित्य मंत्री - गुलरेज शहजाद (मोतिहारी)

प्रकाशन मंत्री - ज्योतिष पाण्डेय (पटना)

प्रबंध मंत्री - डाॅo मधुबाला सिन्हा (बनारस)

कला मंत्री - मनोज भावुक (दिल्ली)

संगठन मंत्री - जलज कुमार अनुपम ( नई दिल्ली)

प्रचार मंत्री - राजेश भोजपुरिया (जमशेदपुर)

कार्यालय मंत्री - दिलीप कुमार (पटना)

कार्यसमिति सदस्य-अरविन्द श्रीवास्तव (सारण), डाॅo वीणा पाण्डेय भारती (जमशेदपुर), माधवी उपाध्याय (जमशेदपुर), डाॅo ओम प्रकाश राजापुरी (सारण), डाॅo जगमोहन कुमार (प. चम्पारण), सुनील कुमार यादव (बलिया), राजन कुमार (सारण), कौशल मुहम्मदपुरी (मुजफ्फरपुर), नीतू सुदीप्ता नित्या (बिटिया), राम बहादुर राय (गाजीपुर), रामेश्वर भोजपुरी (हाजीपुर)

मीडिया कोषांग - 

डाॅo रंजन विकास (पटना), सच्चिदानंद ओझा(सारण), 

राकेश कुमार सिंह 

विधिक सलाहकार -

चन्द्रशेखर सिंह, अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, पटना

प्रदेश इकाई संयोजक -

जनार्दन सिंह (देवरिया, उ.प्र.)

उमाशंकर राय ( कानपुर,उ.प्र.)

डॉo राजेश कुमार मांझी (नई दिल्ली)

रणजीता सिंह (उत्तराखंड)

डॉo ब्रजभूषण सिंह (बंगाल)

हरेन्द्र कुमार सिंह (चंडीगढ)!

शनिवार, 29 नवंबर 2025

बिहार: लालची राजस्व कर्मचारी अरेस्ट

बिहार : सिवान के गोपालपुर में शुक्रवार की दोपहर विजिलेंस की छह सदस्यीय टीम ने लालची राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा को 15 हजार की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ धर लिया गया। वहीं मौजूद निजी कंप्यूटर ऑपरेटर धनंजय को भी हिरासत में ले लिया गया। ऑफिस के बाहर खड़ी एक संदिग्ध कार भी जब्त कर ली गई, छापे की खबर मिलते ही सरकारी महकमों में खलबली मच गई। जिन गलियारों में रोजगारी और जमीन के कागजों का खेल चलता था, वहां पहली बार खामोशी छा गई। गिरफ्तार कर्मचारी से सिवान के अतिथि गृह में पूछताछ की गई और फिर उसे पटना विजिलेंस कार्यालय ले जाया गया। DSP श्याम बाबू ने खुलासा किया कि बीते 10 नवंबर को शिकायतकर्ता श्रेषराज सिंह ने लिखित शिकायत दी थी। उनका इल्जाम है कि आवेदन दो बार रद्द कर दिये गये। उनसे 65 हजार रुपये की मांग की गई थी। वहीं, उनसे कहा गया कि ”पहले 15 हजार दे दीजिये, बाकी बाद में।” यही लालच इस गिरफ्तारी की वजह बना।



ठिठुर उठा बिहार! पारा और गिरा, अगले 2-3 दिन भयंकर ठंड और कोहरे का अलर्ट

बिहार में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की लोगों को सलाह दी है. विभाग के अनुसार, सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा रहेगा, इसलिए सावधानी के साथ रहें और ठंड से बचने का पूरा इंतजाम कर लीजिए. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना है. इस वजह से 2 से 3 दिन तक टेंपरेचर में भारी गिरावट हो सकता है. इसका सीधा सा मतलब हुआ कि प्रदेश में भयंकर ठंड पड़ सकती है.



Breaking