Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 9 नवंबर 2025

गुड़ाबांदा: जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने किया दौरा, कहा – झारखंडियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए

गुड़ाबांदा, पूर्वी सिंहभूम, रविवार: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने रविवार को गुड़ाबांदा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील की।




महतो ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “झारखंड आंदोलन में सबका खून बहा है, हमारे परिवार के लोगों ने भी बलिदान दिया है। आज झारखंड में केवल दो परिवारों का शासन चल रहा है।” उन्होंने कहा कि “राजस्थान के लोगों को झारखंड में नौकरियां मिल रही हैं, यूपी-बिहार के लोगों को ठेकेदारी मिल रही है, जबकि झारखंड का युवा 10 हजार रुपये की नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में भटक रहा है।”

जयराम महतो ने जोशिले अंदाज में कहा, “हम झाल बजाने के लिए झारखंड नहीं लिए हैं, झारखंडियों को उनका अधिकार देना होगा।” उन्होंने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “प्राचीन काल में राजमाता अपने पुत्र को राजा घोषित करती थी और जनता ताली बजाती थी। अब वह दौर नहीं है, आज जनता को वोट देने का अधिकार है। इसलिए जनता को स्वच्छ और काम करने वाले युवा को चुनना चाहिए।”

महतो ने आगे कहा कि जब वे विधानसभा में सवाल उठाते हैं तो “दो-दो मंत्रियों को जवाब देने में पसीना आ जाता है। यह जनता की आवाज है, जिसे दबाया नहीं जा सकता।”

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, निखिल महतो, तापस महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। जयराम महतो के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।










सरायकेला नगर क्षेत्र में शादी विवाह में सामुदायिक भवनों का किराया 50% कम हो, मनोज चौधरी।

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने उपायुक्त नितोश कुमार सिंह को ज्ञापन देकर नगर क्षेत्र के टाउन हॉल, मैरिज हॉल व वार्ड के सामुदायिक भवनों की किराया में 50% कटौती करने की मांग की है। 


उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र को कुल आबादी का 30% जनसंख्या गरीबी रेखा में है। भवनौ का किराया अधिक होने के कारण उक्त आबादी अपने सामाजिक धार्मिक कार्यों के लिये इनका उपयोग नहीं कर पाते हैं।




बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा पुलिस ने खड़गपुर के एक युवक से 20 किलोग्राम गाजा जप्त ।ग्रामीण एसपी ने किया खुलासा.....

बहरागोड़ा संवाददाता

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खड़गपुर की ओर से बस में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लेकर बहरागोड़ा बस स्टैण्ड आने वाला है। इस संबंध में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा बहरागोड़ा के नेतृत्व में छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में बहरागोड़ा बस स्टैण्ड पर एक व्यक्ति को बोरा लिये हुये देखा जिनके पास पहुँचने पर वह घबरा गया और वहाँ से भागने का प्रयास किया जिन्हे उपस्थित बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ाये गये संदिग्ध से पूछताछ करने पर अपना नाम दिपेन्दर सोमानी, उम्र 52 वर्ष, रेलवे मार्केट गोल बाजार खड़गपुर, जिला पंचिम मेदिनीपुर, प० बंगाल बताया।एन डी पी एस एक्टके तहत एस०ओ०पी० का पालन करते हुए अंचलाधिकारी बहरागोड़ा की उपस्थिति में पकड़ा गया जहा किलोग्राम बीस किलो पचास ग्राम गांजा जैसा पदार्थ पाया गया, जिसका विधिवत जप्त किया गया एवं पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पकड़ाये दिपेन्दर सोमानी से गांजा के बारे में पूछ-ताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह गांजा को खड़गपुर के दिवाकर दुबे से लेकर बहरागोड़ा बस स्टैण्ड में घाटशिला के सुनील नामक व्यक्ति को सभी गांजा देने के लिये आया था । इस संबंध में बहरागोड़ा थाना काण्ड सं0 77/2025 धारा 20 एन डीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है। पूर्वीसिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ ग्रग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया छापामारी में शामिल थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा,पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार,शुभकांत झा सोमराज उराँव आदि मौजूद थे।

Breaking