दीपावली के शुभअवसर पर नगर के पिछड़ी बस्तियों के बच्चों संग दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सेवा भारती जमशेदपुर के पदाधिकारियों के संग सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के विद्वान साहित्यकारों ने अपनी देशभक्ति, रामभक्ति विषयक रचनाओं को प्रस्तुत किया। बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दीपोत्सव समारोह अंतर्गत सुधिजनो द्वारा बच्चों को पटाखे, दिया, मिठाइयाँ वितरण ने बच्चों के चेहरे पर हंसी खुशी का संचार किया।
सर्वश्री आर के सिंह, प्रकाश मेहता, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, कैलाश शर्मा गाजीपुरी, Rajendra Sah Raj , मनीष सिंह वंदन, संजय मिश्रा, Rakesh Kumar, Sonu Giri , Rajeshkumar Sahu की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।