Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 2 जून 2025
बहरागोड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन........
पश्चिम सिंहभूम प्रखंड खुंटपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन
पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खुंटपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य यमुना तियु, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री धनंजय पाठक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन महतो सभी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर विधिवत्त शुभारंभ किया गया। रक्तदान महादान शिविर में कुल 42 लोगों का रक्तदान हुआ जिसमें पुरुष 40 एवं महिला 02 ने सफल पूर्वक रक्तदान किया , प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने सभी रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा रक्तदान हमें अवश्य करना चाहिए रक्तदान करने से हमारे शरीर भी स्वस्थ रहता है,
रक्तदान करने से हजारों लाखों करोड़ों लोगों की जिंदगी हम बचा सकते हैं, रक्तदान करने से हम वैसे लोगों को मदद कर सकते हैं, जैसे रोड एक्सीडेंट गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय रक्त की आवश्यकता काफी होती है, थैलेसीमिया बीमारी से ग्रसित , ब्लड कैंसर पीड़ित लोगों को हम रक्तदान करके मदद कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से लोगों जागरूक नहीं होने के कारण रक्तदान बहुत कम लोग करते हैं ,बहुत से ग्रामीणों और नौजवान रक्तदान करने से डरते हैं, डॉक्टर का भी कहना है रक्तदान करने से शरीर में कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होती है रक्तदान करने से ब्लड का सरकुलेशन होता है और शरीर स्वस्थ रहता है इसलिए रक्तदान अवश्य करें ,अंत में सभी रक्तदाताओं को अंग वस्त्र देखकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बकरीद त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें
Adityapur: आदित्यपुर थाना शांति समिति के बैठक सम्पन्न , बकरीद के त्योहार के मद्देनजर आदित्यपुर थाना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
बैठक मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित थे बीडीओ, सी ओ, आदित्यपुर थाना प्रभारी,आर आई टी थाना प्रभारी, अधिवक्ता ओम प्रकाश,विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती,सरोज साहु, पुरेंद्र नारायण सिंह, बास्को बेसरा, आतंक मुखी, जगदीश नारायण चौबे, रवींद्र नाथ चौबे,मनोज पासवान, दुर्गा दास,अनिल कुमार,भोला रवानी,बिपिन बिहारी,देवांग चंद्रो मुखी,बबन सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे
उपायुक्त ने सरायकेला सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण कई कमौ अनुपस्थित जल्द होगी कार्रवाई
सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सोमवार सुबह लगभग 10:00 बजे सरायकेला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को समीक्षा की निरीक्षण के क्रम में कोई खामियां का खुलासा हुआ, सबसे बड़ी लापरवाही यह देखी गई की सुबह 11:30 बजे तक अस्पताल के 20 से 25 कुर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। उपायुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए अस्पताल में उपस्थित लिपिक से सभी अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची तत्काल मांगी निरीक्षण के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज का उद्देश्य यह था कि अस्पताल में क्या-क्या सुविधाएं हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इसका प्रत्यक्ष अवलोकन किया जाए। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थित सामने आई है। उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही जो भी कमियां पाई गई है उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सेवाओं गुणवत्ता की सुधारने के लिए उपायुक्त द्वारा समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहे हैं । यह निरीक्षण से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन अब स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा, आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को दिशा में यह एक जरूरी कदम माना जा रहा है। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार
खरसावां के बंदिराम में आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक में कुड़माली भाषा को लिपि पर की विशेष चर्चा
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बंदिराम स्कूल परिसर में आदिवासी कुड़मी समाज को बैठक धर्मेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुड़माली भाषा साहित्य को लिपि पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही बताया गया कि कुड़माली भाषा को लिपि समाज के लिए महत्व कोई मायनों में है। लिपि भाषा को स्थायी रूप देता है और साहित्य को संरक्षित करतीहै। इसके अलावा, लिपि भाषा को समझने और सीखने में भी मदद करती है
इस दौरान भाषा का संरक्षण साहित्य का संचय शिक्षा और जागरूकता संस्कृतिक का विकास आदि पर चर्चा किया गया। इसके अलावे सामाजिक एकता बनी रहे इस पर पूरा जोर रहेगा। इसमें कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कराने, समाज के कला संस्कृति को संरक्षित करने, लोगों में आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक राजनीतिक चेतना का जागृत करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा दहेज प्रथा को समाप्त करने के मुद्दे पर विचार विमर्श किया जाएगा। वही समाज का सामाजिक आर्थिक और सामाजिक संस्कृतिक पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से रामरतन महतो, राजकुमारमहतो, धर्मेंद्र कुमार महतो, चितरंजन महतो, दीपक कुमार महतो, रामविलास महतो, गौर चंद्र महतो, निरंजन कुमार महतो आदि उपस्थित थे। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार।