Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 25 जनवरी 2026

सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न

सेंट्रल सिख नौजवान सभा, जमशेदपुर के तत्वावधान में आज टेल्को गुरुद्वारा के प्रागंण में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 80 से ज्यादा बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आकर्षक एवं रचनात्मक चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरियाली और पृथ्वी बचाओ जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। निर्णायक मंडल में शहर के हर्षित शर्मा,अमृतांशु सिंह और अमन विभर द्वारा सभी चित्रों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा विजेताओं को सराहना पत्र,स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया,साथ ही सभी प्रतिभागियों को सराहना पत्र सह उपहार भेंट कर प्रोत्साहन बढ़ाया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह,महासचिव अमरजीत सिंह,गुरचरण सिंह बिल्ला, सी जी पी सी के सलाहकार सह टिंपलेट यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल,सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रवींद्र कौर,टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह,पलविंदर कौर, समाजसेवी आरफीन अशरफ,आशा सिंह उपस्थित रही,सभी अतिथियों को आयोजकों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया,सभी अतिथियों ने नौजवान सभा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की, कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह,आग़ाज़ संस्था के इंद्रजीत सिंह,कार्यक्रम के संयोजक जगजीत सिंह,नौजवान सभा के महासचिव रंजीत सिंह, मनिंदर सिंह,हरप्रीत सिंह,सुरेंद्र सिंह,परमवीर सिंह,जयपाल सिंह आदि का सहयोग रहा विजेताओं के नाम ग्रुप A(उम्र 9 तक) 1.हर्षप्रीत कौर 2.वंशित शर्मा 3.लुविका साहू ग्रुप B(उम्र 10 से 16) 1.खुशी 2.गुरप्रीत कौर 3.रौनक कुमार और मन्नत कौर ग्रुप C (उम्र 17 से 25) 1. गुरप्रीत सिंह 2. कुमार कौशिक

बहरागोड़ा:-सियालबिंदा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना.................

बहरागोड़ा संवाददाता

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सियालबिंदा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।जिसमें गाँव स्थित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखविंदर बेसरा के साथ मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, सियालबिंदा उच्च विद्यालय परिसर में आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के प्रधानाध्यापक को स्कूल के नीम के पेड़ में बांध दिया। उनके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित भी किया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था।जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का जाँच किया गया। जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। पुलिस ने बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 05/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं और SC/ST एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया तथा अभियुक्त मानिक बैरा (36 वर्ष),संजय बेरा (32 वर्ष), नन्दलाल बेरा (23 वर्ष) विनोद बेरा (30 वर्ष)तथा नारायण बेरा (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।सभी आरोपी ग्राम सियालबिंदा के ही निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि उचित सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर स्थित नाले से रविवार तड़के एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर स्थित नाले से रविवार तड़के एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार युवक मूल रूप से आदित्यपुर का रहने वाला था और दो दिन पूर्व कल्याण नगर स्थित अपने चाचा-चाची के घर आया था. बीते दो दिनों से वह लापता था. रविवार सुबह उसका शव नाले से बरामद हुआ. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया है. घटना के बाद इलाके में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा

Breaking