Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोमवार, 22 दिसंबर 2025

बहरागोड़ा:-बरसोल थाना क्षेत्र मे सोमवार को रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो गांजा बरामद.............

बहरागोड़ा संवाददाता


बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बरसोल थाना क्षेत्र के बहरागोड़ा से चाकुलिया जाने की रोड मे कदमडीहा गांव में सोमवार को रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो गांजा बरामद किया है। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्कर मौके से भागने में सफल रहा।मिली जानकारी के अनुसार, बरसोल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और मजिस्ट्रेट के रूप में बहरागोड़ा अंचलाधिकारी (CO) राजाराम मुंडा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गई।वहीं घेराबंदी दौरान स्कूटी WB 49B 0269 की डिक्की से 2 किलो गांजा बरामद किया गया।अंधेरा अधिक होने के कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। फिर भी पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। वहीं मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट राजाराम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, एएसआई कुलदीप ठाकुर , सिकंदर यादव और पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

भारत इमरान खान की अपील से घबराई सरकार, 1,300 सुरक्षाकर्मी तैनात


PM एक्स हैंडल के जरिए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का किया आह्वान 

Pakistan पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संभावित विरोध प्रदर्शन और लियाकत बाग में जमात-ए-इस्लामी की सभा के मद्देनजर रावलपिंडी में 1,300 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। तोशाखाना II मामले में सजा का ऐलान किए जाने के बाद इमरान खान की ओर से एक्स हैंडल के जरिए लोगों से विरोध की गुजारिश की गई थी। शनिवार को ही फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की कोर्ट ने इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के जेल की सजा सुनाई थी। पीटीआई नेता-कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक इमरान को पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया है। पार्टी का तर्क है कि उनके लीडर को जानबूझकर फंसाया गया है। 

पीटीआई के महासचिव सलमान अकरम राजा ने शनिवार को बताया कि इमरान खान ने अपने समर्थकों से सड़क पर आंदोलन की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने दो पुलिस अधीक्षक, सात उप पुलिस अधीक्षक, 29 इंस्पेक्टर और स्टेशन हाउस ऑफिसर, 92 अपर सबोर्डिनेट और 340 कांस्टेबल्स को तैनात किया है। इसके अलावा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने शहर भर में 32 पिकेट स्थापित किए हैं और एलीट फोर्स के कमांडो को भी शामिल किया गया है। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने इसकी जानकारी दी है। तोशाखाना मामले में फैसला आने के बाद इमरान खान ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है और फैसले को चुनौती देने का इरादा भी जाहिर किया

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई नेता और उनके वकील के बीच हुई बातचीत का ब्योरा एक्स पर शेयर किया गया, जिसके अनुसार, इमरान खान ने कहा, "मैंने (खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री) सोहेल अफरीदी को सड़क पर आंदोलन की तैयारी करने का संदेश भेजा है। पूरे देश को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला कोई हैरानी की बात नहीं थी; हालांकि, उन्होंने अपनी लीगल टीम से फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाने को कहा। तोशाखाना-II भ्रष्टाचार मामले में एक आधिकारिक दौरे (मई 2021) के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस ने इमरान खान को बहुमूल्य गिफ्ट दिया था। पाकिस्तान आर्काइव में जाने से बचाने के चक्कर में खान ने इसे मामूली कीमत का बताया था। जांच हुई तो उनकी बात झूठ निकली। मामला कोर्ट पहुंचा। Also Read - डिजिटल ग्रामीण विकास की शुरुआत: युक्तधारा पोर्टल से जीआईएस आधारित पंचायत प्लानिंग लागू उसी मामले में फैसला फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) की स्पेशल कोर्ट के जज सेंट्रल शाहरुख अरजुमंद ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में हुई सुनवाई के दौरान सुनाया, जहां इमरान खान कैद हैं। इस फैसले के तहत, इमरान खान को कुल 17 साल की जेल की सजा सुनाई गई, जिसमें पाकिस्तान दंड संहिता की कई धाराओं के तहत 10 साल की कड़ी कैद और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सात साल की सजा शामिल है। बुशरा बीबी को भी इन्हीं कानूनी प्रावधानों के तहत 17 साल की जेल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा, दोनों पर 16.4 मिलियन रुपये का जुर्माना लगाया गया है; जुर्माना न देने पर और जेल में रहने की मियाद बढ़ जाएगी


दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही का ए’क्सीडेंट, क्या हुआ हाल…


बॉलीवुड की ग्लैम क्वीन और ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही शनिवार को मुंबई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे नोरा को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां फर्स्ट एड के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई। रविवार सुबह नोरा ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये फैंस को राहत की खबर दी। वीडियो में उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट गंभीर था और टक्कर के दौरान उनका सिर कार की खिड़की से टकरा गया, लेकिन शुक्र है कि उन्हें सिर्फ मामूली सूजन और हल्की सिर की चोट आई है। नोरा ने साफ शब्दों में कहा कि वह सुरक्षित हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।

इस मौके पर एक्ट्रेस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह के नशे के खिलाफ हैं और इसे बढ़ावा नहीं देतीं। नोरा ने लोगों से अपील की कि नशे में ड्राइविंग न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि जानलेवा भी हो सकती है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि यह हादसा तब हुआ, जब नोरा सनबर्न फेस्टिवल में शामिल होने जा रही थीं। शुरुआती खबरों से फैंस जरूर घबरा गये थे, लेकिन अब नोरा के खुद सामने आकर सब ठीक होने की बात कहने से राहत की सांस ली जा रही है।


मा’रा गया एक और पति, दौलतमंद आशिक पर फिदा हो गई…


UP : प्यार, भरोसा और परिवार, सब कुछ था, लेकिन भीतर ही भीतर एक ऐसी आग जल रही थी, जिसने आखिरकार


एक आदमी की जान ले ली। आगरा की जूता कंपनी में इलेक्ट्रीशियन राजकुमार (45) की हत्या उसकी पत्नी और उसके दिव्यांग प्रेमी ने सोची-समझी साजिश के तहत कर दी। चार दिन पहले हुई इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने

पत्नी ज्योति, उसके दिव्यांग प्रेमी बॉबी और बॉबी के दोस्त संदीप सिंह को हिरासत में ले लिया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। बीते 17 दिसंबर की सुबह लोधा क्षेत्र के गांव हैवतपुर में अकरावत बंबे के पास कच्चे रास्ते पर राजकुमार का शव मिला था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि सिर में गोली मारी गई, चेहरे और शरीर पर चाकू से कई वार किये गये,


चेहरा बिगाड़ने के लिये गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई, ताकि पहचान ही मिटा दी जाये। राजकुमार आगरा की लूथरा जूता कंपनी में इलेक्ट्रीशियन था। बीते मंगलवार दोपहर वह घर से यह कहकर निकला कि उसे कहीं से रुपये लेने जाना है।इसके बाद वह कभी वापस नहीं लौटा।




CCTV से खुला राज

पुलिस जांच में सामने आया कि दोपहर करीब 1.30 बजे राजकुमार आगरा से रोडवेज बस में सवार हुआ। करीब दो घंटे बाद अलीगढ़ के आगरा कट पर उतरा, वहां से एक कार में कुछ लोगों के साथ बैठा। CCTV में कार को सूतमिल की ओर जाते देखा गया। कुछ घंटे रुकने के बाद रात करीब 9.30 बजे वह कार घटनास्थल की ओर गई। सर्विलांस में

एक चौंकाने वाला सच सामने आया, दोपहर 1 बजे से देर रात 4 बजे तक पत्नी ज्योति ने एक ही नंबर पर 7 बार बात की, यहीं से पुलिस का शक सीधे घर की चौखट पर आकर ठहर गया।




पूछताछ में सामने आया कि ज्योति का परिवार पहले धनीपुर में बॉबी के घर किराये पर रहता था। उसी दौरान ज्योति और राजकुमार में प्रेम हुआ और शादी हो गई। दंपती की एक 11 साल की बेटी और दो साल का बेटा है। लेकिन शादी के बाद ज्योति की नजदीकियां आर्थिक रूप से मजबूत दिव्यांग बॉबी से बढ़ने लगीं। बॉबी शादीशुदा नहीं था और ज्योति से उसके प्रेम संबंध बन गये। जब राजकुमार को इन रिश्तों की भनक लगी, तो उसने विरोध किया। यहीं से हत्या की पटकथा लिखी गई। बॉबी ने अपने दोस्त संदीप और उसके दो रिश्तेदारों को डेढ़ लाख की सुपारी दी, वहीं, एक लाख रुपये एडवांस दे दिये। राजकुमार को रुपयों की जरूरत थी। ज्योति ने ही उसे बॉबी के पास भेजा, यह कहकर कि वह उसे किसी से लोन दिला देगा। साजिश के तहत राजकुमार को कार में बैठाकर इधर-उधर घुमाया गया। उसे खुब शराब पिलाई गई। फिर रात करीब 10 बजे उसकी गोली मारकर और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। चेहरा बिगाड़ने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में किसी वाहन के आने पर हत्यारे भाग निकले।


खरसावाँ शहीद दिवस से पहले प्रशासन हाई अलर्ट, एसपी ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था तैयारियों का लिया जायजा


 खरसावाँ शहीद दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा आज खरसावाँ शहीद पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहीद पार्क परिसर में की जा रही सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं संचालन, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आगंतुकों के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग व्यवस्था, रूटलाइन निर्धारण, सुगम एवं निर्बाध यातायात प्रबंधन, तथा कार्यक्रम के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की.

वहीं, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहीद दिवस के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए. उन्होंने संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को तत्पर अवस्था में रखने का निर्देश दिया.

साथ ही, आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुचारु यातायात व्यवस्था और स्पष्ट संकेतकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने को कहा गया. प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि खरसावाँ शहीद दिवस को गरिमामय, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.


बहरागोड़ा: केंद्र की 'मजदूर विरोधी' नीतियों के खिलाफ गरजे वामपंथी, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला.....

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा : केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों और मनरेगा को कमजोर करने की साजिश के खिलाफ आज सोमवार को बहरागोड़ा अंचल के ग्रामीण क्षेत्र शासन गामारिया चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।जिनमें प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा और लेबर कोड पर केंद्र सरकार को घेरा।साथ ही वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियां आम जनमानस और दिहाड़ी मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं।इस विरोध प्रदर्शन में CPI(M) के राज्य कमिटि सदस्य स्वपन महतो, लोकल कमिटी सचिव चित्त रंजन महतो एवं पार्टी के कार्यकर्ता साधु नाथ, शशांक शेखर जाना, निरंजन नायक, लाल मोहन गढ़, समीर नायक, रेवती मुंडा सिंह, वीरेन नायक, हृषिकेश दास, झांटू मुंडा, धन नायक, तपन नायक, क कालोसोना बेहरा , शिव शंकर राणा आदि उपस्थित थे।

💁🏻‍♂️वॉट्सएप यूजर्स के लिए चेतावनी

साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने वॉट्सएप यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने बताया कि हैकर्स वॉट्सएप के डिवाइस लिंकिंग फीचर के जरिए अकाउंट हैक कर रहे हैं। इसमें आपको किसी जानने वाले का मैसेज आता है। जैसे- Hi, check this photo। इसमें एक लिंक होता है। जिस पर क्लिक करते ही वेरिफिकेशन मांगता है। जैसे ही आप अपना नंबर डालते हैं, डिवाइस हैक हो जाता है। इसके बाद आपकी डिटेल उसके पास चली जाती है।



कर्नाटक सरकार की घोषणा : ओलंपिक में गोल्ड लाने पर मिलेंगे 6 करोड़ रुपये, नौकरी में भी आरक्षण मिलेगा

बेंगलुरू: कर्नाटक सरकार ने ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए 6 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि कर्नाटक के एथलीट ओलंपिक में मेडल लाएंगे.बेंगलुरु में विधान सभा के ग्लास हाउस में कर्नाटक ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित कर्नाटक ओलंपिक 2025 अवॉर्ड सेरेमनी में बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों के विकास में योगदान देने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों को अवॉर्ड दिए.



अवॉर्ड विजेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि 1958 में बनी इस एसोसिएशन ने कई दशकों से खेलों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है. एसोसिएशन के सफर का जिक्र करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि विधान परिषद सदस्य गोविंदराज के अध्यक्ष बनने के बाद यह और सक्रिय हो गया.

उन्होंने कहा, “अपने कार्यकाल के दौरान, मैंने कर्नाटक ओलंपिक एसोसिएशन के भवन का शिलान्यास किया और बाद में उसका उद्घाटन किया. आंध्र प्रदेश और केरल की तरह, कर्नाटक में भी एक ओलंपिक एसोसिएशन है जो अपनी बिल्डिंग से काम करता है,” उन्होंने कहा और कहा कि एसोसिएशन सभी खेलों के एथलीटों को सपोर्ट करता है.

सरकार खेल और ओलंपिक में सफलता के लिए प्रयास कर रही है. स्पोर्ट्स पर सरकार के फोकस को दोहराते हुए, सिद्धारमैया ने कहा कि नकद पुरस्कार पॉलिसी का मकसद एथलीटों को ऊंचे लक्ष्य के लिए प्रेरित करना है.

उन्होंने कहा, “हमने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के लिए 6 करोड़ रुपये, सिल्वर मेडलिस्ट के लिए 4 करोड़ रुपये और ब्रॉन्ज़ मेडल विनर्स के लिए 3 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. यह हमारे एथलीट्स को इंटरनेशनल लेवल पर आत्मविश्वास के साथ मुकाबला करने के लिए बढ़ावा देने के लिए है.”

उन्होंने विश्वास जताया कि अनुशासन और लगन से कर्नाटक के एथलीट ओलंपिक में सफलता हासिल कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर कड़ी मेहनत और एक स्पष्ट लक्ष्य हो, तो हमारे एथलीट मेडल जीत सकते हैं. खेल भावना जरूरी है, और लक्ष्य का पीछा करना जीवन का एक तरीका बन जाना चाहिए.”

जनवरी 2026 से सरकारी नौकरियों में खेल कोटा

मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत खिलाड़ियों के लिए नौकरी के मौकों के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि एथलीटों को उनके खेल करियर के अलावा भी मदद करने के लिए सरकारी भर्ती में आरक्षण दिया गया है. उन्होंने कहा, “पुलिस और वन विभाग में तीन प्रतिशत और अन्य विभागों में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.”

सिद्धारमैया ने घोषणा की कि स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती के लिए सरकारी आदेश जनवरी 2026 में जारी किया जाएगा. युवाओं से स्पोर्ट्स को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स में भाग लेने से न केवल करियर बनता है बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

इस इवेंट में राज्य की लगातार कोशिशों को दिखाया गया, जिससे खेल प्रतिभाओं को पहचाना जा सके और एथलीटों को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एक अच्छा माहौल बनाया जा सके.

धनबाद: ट्रांसफार्मर लूट का विरोध करने पर मुखिया पर जानलेवा हमला,घायल

चिरकुंडा थाना क्षेत्र के न्यू लायकडीह कॉलोनी में शनिवार देर रात 25 से 30 हथियारबंद अपराधियों ने ट्रांसफार्मर रूम पर हमला किया और ट्रांसफार्मर को तोड़कर लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान डूमरकुंडा उत्तर पंचायत के मुखिया रंजीत पासवान जब विरोध करने पहुंचे, तो अपराधियों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।



आरोप है कि अपराधियों ने मुखिया का हाथ बांधकर मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की मदद न मिलने से मुखिया की जान आस-पास के लोगों और महिलाओं के जुटने से बची। उन्होंने सिर पर लाठी-डंडों और बंदूक के बट से हमला किया गया। उनका इलाज चिरकुंडा स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम में चल रहा है।

घटना से कॉलोनी में दहशत फैल गई है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की समय पर कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई है। सूचना देने पर भी पुलिस ने इसे हल्के में लिया।

मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज राऊत और अन्य मुखियाओं ने पहुंच कर घटना की कड़ी निंदा की और घायल मुखिया का हाल जाना।

धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बीसीसीएल कर्मी गंभीर

धनबाद : कतरास थाना अंतर्गत भटमुरना मोड़ के समीप बीसीसीएल ब्लॉक 4 कार्यालय के पास दो बाइक मे जोरदार टक्कर हो गई। एक स्प्लेंडर (JH10AN 7413) चालक रेवत राय जो बीसीसीएल कर्मी है। बताया जा रहा है, कि रेवत राय सिनीडीह सेलो में कार्यरत हैं, जो 8:00 बजे हाजिरी बनाकर अपने घर अंबेडकर नगर 4न0 नाश्ता करने आए थे। नाश्ता करके पुनः ड्यूटी पर जा रहे थे। 



इसी क्रम में एक बाइक (JH10CU 6400) चालक ने NH32. पर जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने रेवत राय को आनन-फानन में कतरास के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भारती करवा दिए। रेवत राय की स्थिति नाजुक बताई जा रह है।

दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी राम जी बिल को मंजूरी दे दी है।

उनकी सहमति मिलने के बाद जी राम जी बिल अब कानून बन गया है। बता दें कि मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी कर दिया गया है। 



इसके साथ ही इस बिल में कई सुधार भी किए गए हैं। जैसे- अब जी राम जी योजना के तहत कामगारों को 125 दिन के काम की गारंटी मिलेगी। जबकि मनरेगा में सिर्फ 100 दिन काम का वादा था।

धनबाद: कनकनी कोलियरी में दिनदहाड़े लूट! हाइवा में लोड कर बीसीसीएल की लोहे की ग्रील उड़ाई, स्टोर कीपर सस्पेंड

धनबाद /लोयाबाद:-कनकनी कोलियरी गोदाम से दिनदहाड़े हाइवा में लोड कर लोहे का ग्रील टपाने को लेकर कोलियरी प्रबंधन ने स्टोर कीपर राजेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।इस मामले में उक्त कर्मी से 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।घटना रविवार की सुबह की बताई जा रही है। 

#कनकनी कोलियरी गोदाम के स्टोर कीपर राजेंद्र कुमार के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। कोलियरी गोदाम से हाइवा में लोड कर लोहे का ग्रील टपाते किसी ने वीडियो और फोटो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।लोहा टपाने का वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। वीडियो जैसे ही कोलियरी प्रबंधन के पास पहुंचा, प्रबंधन ने फौरन इसकी जांच शुरू कर दी। 




जांच में पाया गया कि कोलियरी गोदाम के स्टोर कीपर राजेंद्र कुमार के द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए, बिना किसी वैध कागजात के कोलियरी गोदाम में हाइवा घुसाकर उसमें बीसीसीएल का लोहे का ग्रील लोड कराया गया और उसे बाहर भेज दिया गया।इस संबंध में राजेंद्र कुमार से पूछे जाने पर उसने बताया कि उसके घर में काम चल रहा है, लोहे का ग्रील वही भेजा गया है। मामले में कनकनी कोलियरी प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि स्टोर कीपर राजेंद्र कुमार द्वारा कोलियरी गोदाम से हाइवा में लोड कर लोहे का ग्रील भेजा गया है। कर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। 

मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद: कनकनी कोलियरी में ब्लास्टिंग बनी बवाल की वजह, अधिकारी घायल!

धनबाद /लोयाबाद:-कनकनी कोलियरी में रविवार को ब्लास्टिंग के दौरान एक युवक द्वारा बीसीसीएल के ब्लास्टिंग ऑफिसर अजित कुमार के साथ मारपीट किया गया। मारपीट में अजित कुमार के हाथ में चोट भी आई है। घटना के बाद कोलियरी के अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और घटना का विरोध जताया। 



जिसके बाद कोलियरी प्रबंधक रोहित कुमार द्वारा लोयाबाद थाने में सेन्द्रा तीन नंबर निवासी आरोपी युवक बम भुइयां के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट की लिखित शिकायत देकर कारवाई की मांग की है। बताया जाता है कि दोपहर करीब दो बजे कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी परियोजना में रोजाना की तरह बीसीसीएल की ब्लास्टिंग टीम द्वारा ब्लास्टिंग की प्रक्रिया की जा रही थी, इसी बीच अचानक बम भुइयां वहां पहुंच गया और ब्लास्टिंग करने का विरोध जताने लगा।

#ब्लास्टिंग ऑफिसर अजित कुमार एवं अन्य कर्मियों द्वारा उसे समझाया गया कि ब्लास्टिंग होने वाला है उधर न जाए नहीं तो उसकी जान को खतरा हो सकता हैं। यह सुनकर युवक ब्लास्टिंग नहीं करने की बात बोलकर दूसरी ओर चला गया।इस बाद कर्मियों ने परियोजना में ब्लास्टिंग कराया। ब्लास्टिंग की आवाज सुनकर बम भुइयां वापस वहां पहुंचा है ब्लास्टिंग टीम को गाली गलौज देने लगा।युवक इतने में ही नहीं रुका उसने ब्लास्टिंग ऑफिसर अजित कुमार के धक्का मुक्की करते हुए उनका हाथ मरोड़ दिया, जिससे उनके हाथ में मोच आ गई। यह देख अन्य कर्मियों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। हो हल्ला की आवाज सुनकर अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों का कहना था कि बीसीसीएल द्वारा की जा रही ब्लास्टिंग से उनके घरों में दरार पड़ रहा है। उनका जीना मुहाल हो गया है।

धनबाद:लोयाबाद में तड़के चोरी की वारदात, मदनाडीह कुम्हार पट्टी से 15 करकट शीट उड़ाए!

धनबाद /लोयाबाद:-लोयाबाद थाना क्षेत्र के मदनाडीह कुम्हार पट्टी से अज्ञात चोरों ने 15 करकट शीट चोरी कर ली। इस मामले में पंकज कुमार ने लोयाबाद थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों पर करकट शीट चोरी करने का आरोप लगाया है।



शिकायत के अनुसार, रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे चोरों ने वहां रखी 15 करकट शीट पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झारखंड में 23 दिसंबर तक के लिए अलर्ट जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड

रांची :भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' (सतर्क रहें) और अगले तीन दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.



मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार, जिन जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो शामिल हैं.

*विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर*

बुलेटिन के अनुसार, इन जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम हो सकती है. इन इलाकों में 22 दिसंबर तक काफी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, ‘येलो अलर्ट’ 23 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा. आईएमडी के अनुसार, 21 दिसंबर को 13 जिलों, 22 दिसंबर को 10 जिलों और 23 दिसंबर को आठ जिलों में कोहरे का असर पड़ सकता है.

*इन जिलों में कोहरे की संभावना*

बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को जिन जिलों में कोहरे की संभावना जताई गई है उनमें गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच रह सकती है.

*सुबह के समय यात्रा के दौरान सावधानी बरतें*

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में हल्की दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी हवाएं चल रही हैं जिसके कारण राज्य के उत्तरी और कुछ मध्य जिलों में घना कोहरा बना रहेगा. यह स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रही सकती है. उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. साथ ही उन्होंने कम विजिबिलिटी को देखते हुए सुबह के समय यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी.

राँची:बड़ा तालाब का 36 एकड़ जमीन गायब, आज से शुरू हो रही है, गायब जमीन की तलाश।

आपको बता दें, कि बड़ा तालाब 53 एकड़ में फैला हुआ था, लेकिन अब ये मात्र 17 एकड़ में सिमटकर कर रह गया है, 36 एकड़ पर अतिक्रमण है। अब ड्रोन मैपिंग से होगी जमीन की तलाश।



तालाब के आस-पास के सभी तरह के निर्माण की वैधता से होगी जांच, निगम के अपर प्रशासक के नेतृत्व में गठित टीम विशेष अभियान शुरू करेगी।

सरायकेला उत्कलीय पुरोहित समाज का वनभोज सह मिलन समारोह 27 दिसंबर को,

सरायकेला उत्कलीय पुरोहित समाज की ओर से आगामी 27 दिसंबर को कुदरसाई शिव मंदिर परिसर में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है। मिलन समारोह में सरायकेला-खरसावां जिले के टेंटोपोसी, छेलखानी, बांकसाई, सीनी, हेंसल, तबलापुर, शत्रुसाल सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरोहितों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाना, संगठन को सशक्त करना तथा सामाजिक और धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श करना है। वनभोज सह मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार की शाम माजनाघाट शिव मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुरोहित समाज के अध्यक्ष घासीराम सतपति ने की। 


बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम की समय-सारिणी, व्यवस्थाओं तथा सहभागिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज को संगठित करने, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने और परंपरागत धार्मिक मूल्यों को सहेजने की दिशा में कई अहम प्रस्ताव भी रखे गए। बैठक में कोषाध्यक्ष पुलक सतपति, नीलकंठ सारंगी, हेरंबो महापात्र, पिंटू सतपति, नवकुमार रथ, विजय महापात्र, सानो कर, देवप्रसन्न सारंगी, अर्जुन महापात्रा सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पुरोहित उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी समन्वय को मजबूत बनाते हैं। अध्यक्ष घासीराम सतपति ने कहा कि यह मिलन समारोह केवल वनभोज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें समाज से जुड़े समसामयिक मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और भावी योजनाओं पर भी सार्थक चर्चा की जाएगी।











राजनगर: शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रभावना और आत्मबोध का संचार

राजनगर प्रखंड के महेशकुदर स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर के कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने विद्यालय के आचार्यों के साथ एक प्रेरणादायी शैक्षणिक भ्रमण में भाग लिया। इस भ्रमण का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य माणिक लाल महतो के मार्गदर्शन में किया गया।



प्राचार्य श्री महतो ने जानकारी दी कि इस शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण के प्रमुख स्थल रहे—

शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल, सोनारी,

बेड़ादा शिव मंदिर, पश्चिम बंगाल,

जयदा शिव मंदिर, चांडिल।

इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान करना, उन्हें साहसी, संघर्षशील, लोकोपकारी सोच से युक्त, राष्ट्रभक्त तथा आध्यात्मिक चेतना से जागरूक बनाना रहा। इन स्थलों के दर्शन से छात्रों में देशभक्ति, त्याग, बलिदान और नैतिक मूल्यों के प्रति गहरी समझ विकसित हुई।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जिन गणमान्य व्यक्तियों का सान्निध्य, सहभागिता एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ, उनमें प्रमुख रूप से ईचागढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता महतो तथा श्रीनाथ विश्वविद्यालय, आदित्यपुर के कुलपति श्री सुखदेव महतो शामिल रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार ने इस सफल शैक्षणिक भ्रमण को छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।







बहरागोड़ा: अनियंत्रित टाटा मैजिक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर..........

बहरागोड़ा:-संवाददाता 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र एनएच-49 पर भाई-भाई होटल के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली छात्र गोबर्धन सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल की वैन बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक अज्ञात टाटा मैजिक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.वहीं स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बारीपदा (ओडिशा) रेफर कर दिया गया है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों और गलत दिशा में चलने वाली गाड़ियों पर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है.

ठंड की मार: जमशेदपुर की सड़कों पर बेघर जिंदगी, खुले आसमान के नीचे ठिठुरते परिवार

जमशेदपुर में ठंड लगातार अपना असर दिखा रही है। शहर का तापमान तेजी से गिर रहा है और देर रात सर्द हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। पारा लगभग 10 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। ऐसे हालात में शहर के कई हिस्सों में बेघर लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर नजर आ रहे हैं।

जैसे-जैसे तापमान नीचे जा रहा है, वैसे-वैसे फुटपाथों पर इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ बेघर परिवार प्लास्टिक बिछाकर और ऊपर से पतले कंबल ओढ़कर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों के पास न तो स्थायी ठिकाना है और न ही ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन।





शहर में सरकार द्वारा बनाए गए कुल नौ आश्रय गृह मौजूद हैं। कुछ आश्रय गृहों में लोग रह रहे हैं, जबकि कुछ अभी भी खाली पड़े हैं। इन केंद्रों में खाट, मच्छरदानी और कंबल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। कुछ स्थानों पर बुजुर्ग बेघर लोगों ने यहां शरण भी ली है, लेकिन व्यवस्थाओं में कमी साफ नजर आती है।

आश्रय गृहों की देखरेख करने वालों का कहना है कि इस वर्ष अभी तक पर्याप्त कंबल नहीं पहुंचे हैं। यदि ठंड और बढ़ी और लोगों की संख्या ज्यादा हुई, तो सभी को कंबल उपलब्ध कराना मुश्किल हो सकता है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि शहर में जितने बेघर लोग हैं, उतने बिस्तरों की व्यवस्था आश्रय गृहों में नहीं है। इसके अलावा, कई जरूरतमंद लोगों को यह भी जानकारी नहीं है कि आश्रय गृह कहां स्थित हैं। यही वजह है कि दिनभर मेहनत करने के बाद ये लोग रात को भी उसी इलाके में फुटपाथ पर सोने को मजबूर होते हैं।

हालांकि कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है, लेकिन यह मदद जरूरत के मुकाबले काफी कम है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर यह कहा गया है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बेघर लोगों को कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे।

फिलहाल सवाल यही है कि कड़ाके की ठंड में क्या यह इंतज़ार बेघर लोगों के लिए सुरक्षित साबित होगा?














सरायकेला आदित्यपुर के आशियाना पेट्रोल पंप पर असामाजिक तत्वों का तांडव, कर्मचारी से मारपीट

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकान चौक के समीप स्थित आशियाना पेट्रोल पंप पर रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना में पेट्रोल पंप परिसर में तोड़फोड़ की गई, कार्यालय का शीशा तोड़ा गया और एक कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पूरी घटना पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार दो युवक एक महिला के साथ पेट्रोल लेने पहुंचे थे। पेट्रोल देने में थोड़ी देरी होने पर वे पंप कर्मी से उलझ पड़े, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई।




विवाद बढ़ने पर युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। बाहर से आए युवकों ने पंप परिसर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी और कर्मचारियों पर हमला कर दिया।इस दौरान पंप कर्मी विशाल मुखी को जमकर पीटा गया, जिससे उसके हाथ और छाती में चोट आई। जान बचाने के लिए वह कार्यालय के अंदर घुसा, तभी एक युवक ने लात मारकर शीशा तोड़ दिया। घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।














जमशेदपुर में राज्य स्तरीय इंडियन एबेकस व मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता, नन्हे प्रतिभागियों ने दिखाया गणनात्मक कौशल

जमशेदपुर में राज्य स्तरीय इंडियन एबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता 2025 का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस में आयोजित की गई, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईआर–नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी (एनएमएल), जमशेदपुर के वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की गणनात्मक क्षमता, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।



प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान कर उनकी स्मरण शक्ति, कल्पनाशील सोच, एकाग्रता और मानसिक गणित की दक्षता को परखना और निखारना रहा। बच्चों ने कम समय में कठिन गणनाएं कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का सफल संचालन इंडियन एबेकस झारखंड टीम द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।





इस मौके पर इंडियन एबेकस झारखंड के स्टेट हेड संजीव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बच्चों ने पिछले तीन महीनों से नियमित अभ्यास किया था। उन्होंने कहा कि एबेकस केवल गणितीय गति और सटीकता ही नहीं सिखाता, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता और मानसिक संतुलन जैसे गुणों को भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और इस तरह के शैक्षणिक आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। राज्य भर से आए प्रतिभाशाली बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को खास बना  दिया।















Breaking