Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

खरसावा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खरसावा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 17 मई 2025

सरायकेला में सांसद कार्यालय का हुआ उद्घाटन



सरायकेला में सांसद कार्यालय का हुआ उद्घाटन

-आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता: जोबा माझी

सरायकेला: सरायकेला स्थित जिला परिषद कार्यालय में शुक्रवार को सांसद जोबा माझी का कार्यालय उद्घाटन हुआ। सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने बताया कि शुक्रवार के दिन महीने में दो बार कार्यालय में जनता दरबार आयोजित होगा। जिसमें सांसद स्वयं उपस्थित रहकर आम लोगों की समस्याओं से अवगत होंगी और समाधान की दिशा में सार्थक पहल करेंगी। सांसद ने बताया इससे पूर्व चाईबासा में भी सांसद कार्यालय का उद्घाटन कर चुकी हैं।


 वहीं जल्द ही गम्हरिया प्रखंड एवं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोगों के लिए आदित्यपुर में भी कार्यालय खोला जाएगा। सांसद ने बताया कि उनका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र बड़ा होने के कारण लोगों को सांसद से मुलाकात करने में परेशानी नहीं हो इसे ध्यान में रख विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यालय खोला जा रहा है। सांसद ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा आपकी जो भी समस्या है जनता दरबार में उनके समक्ष रख सकते हैं। कार्यालय उद्घाटन के दिन दर्जनों लोगों ने सांसद के समक्ष समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपा। वहीं सांसद ने सरायकेला में बिजली समस्या को लेकर विभाग के कार्यपालक अभियंता को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं पार्टी पदाधिकारियों ने बिजली चोरी के रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे अभियान में किसी तरह के भेदभाव और निर्दोषों को परेशान नहीं करने को कहा। सरायकेला में सांसद कार्यालय उद्घाटन होने पर झामुमो के कार्यकर्ताओं में उत्साह सा माहौल रहा। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, कृष्णा बास्के, नगर अध्यक्ष शम्भू हाजरा, जॉनी हाजरा, कांग्रेसी नेता कालीपद सोरेन समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।




शनिवार, 19 अप्रैल 2025

खरसावा :-खरसावां में 38‐26 लाख से बनेगा खरसावां उच्च विद्यालय का पांच कमरा, 5‐14 करोड़ से बनेगा डोरो तेलीगोड़ा पथ, सासंद और विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास....

सरायकेला खरसावां रिपोर्टर:- सुशील कुमार 


 खरसावां :-झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा 38‐26 लाख की लागत से प्लास टू उच्च विद्यालय खरसावां में पांच अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण होगा। जबकि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5‐14 करोड़ की लागत से कुचाई के डोरो मुख्य पथ तेलीगोडा चौक से सोना नदी तक 4.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू एवं खरसावां विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा आदि के द्वारा किया गया। मौके पर वक्लाओं ने कहा कि खरसावा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रयासरथ है। सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से खरसावां-कुचाई का विकास होगा। हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक क्षेत्र का विकास हो। झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है। क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही सरकार की प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। हेमंत सरकार विकास पर विश्वास करती है।यही वजह है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है। आगे कहा कि चौमुखी विकास में यातायाता यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है। जो भी सड़के जर्जर है। सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। हर गांवो को प्रखंड मुख्यालयों से जोड़ना लक्ष्य दिया। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, खरसावां विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जिप कालीचरण बानरा, डीएसए सचिव मो दिलदार, रानी हेम्ब्रम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोन्दो कुम्हार अनुप सिंहदेव, अरूण जामुदा, अकबर जिया, ललन तिवारी, खिरोद प्रमाणिक, साधु चरण सोय, दिलदार हेम्ब्रम, गोद सरदार आदि उपस्थित थे। खरसावांः फोटो संख्या 4 खरसावां उच्च विद्यालय का पांच कमरा का शिलान्यास करते सांसद व विधायक प्रतिनिधि व अन्य।