Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Chaibasa लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Chaibasa लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

चाईबासा: दौड़ के दौरान इंजीनियरिंग छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित खेल गतिविधि के दौरान चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दौड़ में भाग ले रहे एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय विक्रांत टुडू के रूप में हुई है, जो कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत कोनोटांड़ गांव का निवासी था। उसके पिता नकुल टुडू पारा शिक्षक हैं। तीन बहनों के बाद विक्रांत परिवार का इकलौता पुत्र था।






घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। छात्र की मौत की सूचना मिलने के बाद बुधवार को परिजन चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। बुधवार दोपहर तक इस मुद्दे को लेकर परिजनों और कॉलेज प्रशासन के बीच वार्ता चलती रही, लेकिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।

कॉलेज के प्रिंसिपल डी. राहा ने बताया कि कॉलेज में नियमित रूप से खेल गतिविधियां आयोजित होती रहती हैं। यह कोई अनिवार्य प्रतियोगिता नहीं थी। केवल इच्छुक छात्रों ने पंजीकरण कर भाग लिया था। दौड़ के दौरान विक्रांत की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल सीपीआर दिया गया और कॉलेज एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक उसे नहीं बचा सके।

परिजनों के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने अपनी ओर से हरसंभव प्रयास किया। उन्होंने यह भी बताया कि छात्र के परिवार को आर्थिक सहायता देने पर प्रबंधन विचार कर रहा है।















रविवार, 11 जनवरी 2026

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत पुरुनियाँ में मुंडा स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट, खेल के जरिए दिया गया यातायात नियमों का संदेश

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जिला परिवहन विभाग, चाईबासा द्वारा सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर खूंटपानी प्रखंड की पुरुनियाँ पंचायत में मुंडा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण जनता को खेल और संस्कृति के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधानसभा के विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि आमतौर पर सड़क दुर्घटनाओं में मजबूत व्यक्ति कमजोर को दोषी ठहरा देता है, जबकि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को मिलकर सड़क सुरक्षा को मजबूत करना होगा और आज का यह आयोजन इसी सोच का प्रतीक है।

इस मौके पर खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने स्थानीय भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेलमेट नहीं पहनना, सीट बेल्ट न लगाना और नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने सभी से लापरवाही छोड़कर यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, गांव के मुंडा, मानकी, डाकवा, पंचायत के युवा, बुजुर्ग, किसान, विद्यार्थी और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

🔹 महिला वर्ग (4 टीमें):

🏆 विजेता: मध्य विद्यालय पुरुनियाँ

🥈 उपविजेता: प्लान इंडिया

विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, मानकी एवं मुंडाओं द्वारा ट्रॉफी एवं सहयोग राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं सभी मानकी-मुंडाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं — सुमन होनहागा, हाथी होनहागा, सतीश होनहागा, कोकिल केसरी, विशाल केसरी, डेबरा होनहागा, छोटा होनहागा, जीवन होनहागा, जूनीराम पाड़ेया, कोलाय होनहागा सहित सभी ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





शनिवार, 10 जनवरी 2026

चाईबासा में हाथी का तांडव और सिस्टम की हार : बेकाबू हाथी ने वनकर्मी समेत 3 को पटका, 9 दिनों में 22 मौतें

झारखंड: रक्षक ही असुरक्षित, तो जनता किसके भरोसे? चाईबासा में हाथी का तांडव और सिस्टम की हार : बेकाबू हाथी ने वनकर्मी समेत 3 को पटका, 9 दिनों में 22 मौतें


चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के बेनीसागर में जंगली हाथी ने खूनी खेल जारी रखते हुए एक वन विभाग के कर्मचारी सहित तीन और लोगों की जान ले ली है। जिले में पिछले 9 दिनों के भीतर हाथियों के हमले में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा अब 22 पहुंच गया है।

एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सरकारी तंत्र की विफलता का प्रमाण

चाईबासा के बेनीसागर से आई हालिया तस्वीर केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सरकारी तंत्र की विफलता का प्रमाण है। जब एक गजराज पूरे जिले को बंधक बना ले और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला वन विभाग खुद अपने कर्मचारी को न बचा पाए, तो समझ लीजिए कि स्थिति ‘खतरे के निशान’ को पार कर चुकी है।

खोखली साबित हुई सुरक्षा की रणनीति

हाथियों को खदेड़ने के नाम पर हर साल करोड़ों का बजट खर्च होता है, लेकिन जमीन पर नतीजा क्या है? 9 दिनों में 22 मौतें! यह कोई साधारण आंकड़ा नहीं है, यह एक मानवीय त्रासदी है। वन विभाग अक्सर दावा करता है कि उनके पास ‘क्विक रिस्पांस टीम’ (QRT) है, लेकिन हकीकत यह है कि जब हाथी गांव में घुसता है, तो विभाग के पास केवल टॉर्च और पटाखों के अलावा कुछ नहीं होता।

जब ‘रक्षक’ ही लाचार है…

बेनीसागर की घटना ने वन विभाग की पोल खोल कर रख दी है। विभाग जो जनता को हाथियों से बचाने का वादा करता है, आज उसका अपना ही कर्मचारी हाथी के पैरों तले कुचल दिया गया। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि जो विभाग सुरक्षा देने वाला है, वह आज खुद सबसे ज्यादा असुरक्षित है। जब विभाग अपने प्रशिक्षित कर्मियों को सुरक्षा उपकरण और सही ट्रेनिंग नहीं दे पा रहा, तो आम ग्रामीणों से यह उम्मीद करना कि वे खुद का बचाव कर लेंगे, बेईमानी है।

ओडिशा सीमा पर समन्वय का अभाव

ग्रामीणों की मानें तो हाथी बीती रात से ही झारखंड-ओडिशा सीमा पर मौत बांट रहा था। सवाल यह है कि जब हाथी की लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है, तो समय रहते गांवों को अलर्ट क्यों नहीं किया गया? क्यों प्रशासन तब जागता है जब लाशें सड़क पर बिछ जाती हैं?

मुआवजे से नहीं, समाधान से बचेगी जान

सरकार मौतों के बाद मुआवजे का मरहम लगा देती है, लेकिन क्या किसी की जान की कीमत चार लाख रुपये है? कोल्हान की जनता को मुआवजा नहीं, बल्कि हाथियों के आतंक से ‘मुक्ति’ चाहिए। हाथियों के कॉरिडोर की मैपिंग, ट्रेंकुलाइजिंग गन्स की उपलब्धता और हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने के लिए सौर बाड़ (Solar Fencing) जैसे स्थायी समाधानों पर धूल जम रही है।

एटीएम फ्रॉड का खुलासा: बिहार से एक अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1.54 लाख की ठगी का मामला सुलझा

चाईबासा : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चाईबासा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुए एटीएम फ्रॉड कांड का सफल उद्भेदन किया गया है।

दिनांक 14 दिसंबर 2025 को चिरची निवासी मुकु बारी (पिता – स्व. मागों बारी) एटीएम से पैसा निकालने गए थे। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसा दिया। बाद में कार्ड चोरी कर पीड़ित को फर्जी हेल्पलाइन नंबर के झांसे में लेकर ओटीपी हासिल किया गया और विभिन्न एटीएम से कुल ₹1,54,390 की अवैध निकासी कर ली गई।



पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना कांड संख्या 107/25 (दिनांक 17.12.2025), धारा 303(2)/318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

सीसीटीवी से खुला राज, बिहार से गिरफ्तारी: तकनीकी शाखा की मदद से सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस ने अभियुक्त की पहचान कर प्रिंस कुमार (26 वर्ष), पिता सत्येंद्र कुमार, निवासी बलेया भनैल, थाना नेमदारगंज, जिला नवादा (बिहार) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर एटीएम कार्ड फंसाकर, फर्जी हेल्पलाइन नंबर के जरिए ओटीपी लेकर दूसरे एटीएम से पैसे निकालता था। उसने झारखंड के अन्य स्थानों पर भी एटीएम फ्रॉड में संलिप्तता स्वीकार की है।




बरामदगी व आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से

📱 Samsung Galaxy A16 मोबाइल फोन

🧥 KILLER कंपनी का जैकेट (ठगी के पैसों से खरीदा गया)

बरामद किया गया है: पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है और वह पहले बिहार के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के मामले में संलिप्त रह चुका है।

आगे की कार्रवाई जारी: अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

छापामारी दल में शामिल-

पु.अ.नि. सुनील कुमार चौधरी,

पु.अ.नि. चंद्रशेखर,

पु.अ.नि. धनंजय सिंह,

पु.अ.नि. अभय कुमार (तकनीकी शाखा),

सदर थाना के अन्य पुलिसकर्मी।

चाईबासा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अपराध की सूचना

📞 डायल 112 या

📱 पुलिस कंट्रोल मोबाइल: 9508243546

पर तुरंत दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।























शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

पश्चिमी सिंहभूम में हाथी का कहर, एक सप्ताह में 17 मौतें, पीसीसीएफ ने संभाली कमान

पश्चिमी सिंहभूम जिले में आक्रामक हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगल और गांवों में घूम रहे हाथी के हमले में पिछले एक सप्ताह के भीतर 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 8 लोग घायल हुए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के वरीय अधिकारी चाईबासा पहुंच गए हैं और हाथी को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जंगलों और गांवों में एक आक्रामक हाथी लोगों के लिए काल बन गया है। बीते एक सप्ताह में हाथी के हमले से 17 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 8 लोग घायल हुए हैं। अब तक वन विभाग की टीम न तो हाथी को पकड़ पाई है और न ही उसका सटीक लोकेशन ट्रैक कर पाई है।




स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के पीसीसीएफ आशुतोष उपाध्याय और आरसीसीएफ स्मिता पंकज चाईबासा पहुंचे और हाटगम्हरिया क्षेत्र का दौरा किया, जहां फिलहाल हाथी के होने की सूचना है। क्षेत्र भ्रमण के बाद दोनों अधिकारियों ने चाईबासा में अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक किए गए रेस्क्यू कार्यों की समीक्षा की।

पत्रकारों से बातचीत में पीसीसीएफ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि चाईबासा और पोड़ाहाट वन प्रमंडल में क्विक रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही स्थानीय वन समितियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। हाथी का लोकेशन मिलते ही उसे ट्रेंकुलाइज कर ट्रांसलोकेट किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल से विशेष टीम बुलाई गई है, वहीं वनतारा की टीम भी मदद के लिए पहुंच रही है। हाथी को पकड़ने के बाद उसे घने जंगल में छोड़ा जाएगा या सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।

हाथी के आक्रामक व्यवहार के कारणों पर पीसीसीएफ ने कहा कि जंगल में डिस्टरबेंस के चलते हाथी अपने झुंड से अलग हो गया है, जिस कारण उसका व्यवहार उग्र हो गया है।












गुरुवार, 8 जनवरी 2026

चाईबासा: हाथी हमले के पीड़ितों से मिले विधायक सोनाराम सिंकू, मुआवजा व हरसंभव मदद का दिया भरोसा

चाईबासा: नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में छह लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू बावड़िया टोला गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों—50 वर्षीय सनातन मेरेल, 45 वर्षीय झलक मोनी कुई, 8 वर्षीय दमयंती और 5 वर्षीय मुंगड़ू—की मौत हो गई, जबकि बड़ा पासेया गांव में 26 वर्षीय मंगल बोबोंगा की भी हाथी के हमले में जान चली गई।


मौके पर मौजूद विधायक सोनाराम सिंकू ने दूरभाष पर उपायुक्त को घटना की जानकारी दी और अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नोवामुंडी तथा वन विभाग के रेंजर से बातचीत कर पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा और राहत सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में हाथियों के आतंक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि वे इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उन्हें सरकारी सहायता दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे।





मंगलवार, 6 जनवरी 2026

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के कुड़मालि भाषा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के स्नातकोत्तर कुड़मालि भाषा सेमेस्टर–IV के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह भ्रमण विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र महतो एवं शिक्षण सहायक संगीता महतो के नेतृत्व में झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा (आसनतलिया) तथा मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर में आयोजित किया गया।

शैक्षणिक भ्रमण की शुरुआत शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन सह झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद के मुख्य कार्यालय में स्थापित शहीद निर्मल महतो एवं अन्य झारखंड के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कुड़मालि भाषा, साहित्य एवं संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।



विद्यार्थियों के आगमन पर परिषद के संरक्षक गणेश्वर बँसरिआर एवं शंकरलाल बँसरिआर तथा परिषद के सचिव ओमप्रकाश बँसरिआर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुड़मालि भाषा आंदोलन, साहित्यिक विकास एवं सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ साझा कीं। साथ ही परिषद द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की एक-एक प्रति विद्यार्थियों को भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

भ्रमण के दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने मधुसूदन महतो पब्लिक स्कूल परिसर में शिक्षा रत्न से सम्मानित स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष सह झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद के अध्यक्ष बलराज महतो ने विद्यार्थियों को कुड़मालि भाषा के शैक्षणिक एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित विद्वानों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए। शैक्षणिक भ्रमण में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।







चाईबासा: हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, क्षेत्र में अब तक 13 की गई जान

चाईबासा क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती सोमवार रात करीब 10:30 बजे हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्र और पुत्री शामिल हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।






मृतकों की पहचान कुंदरा बाहदां, कोदमा बाहदां और सामू बाहदां के रूप में हुई है। वहीं, इसी परिवार की एक बच्ची जिंगीं बाहदां इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल बच्ची के सिर में चोट आई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने राउरकेला (ओडिशा) रेफर किया है।

जानकारी के अनुसार, हाथी के हमले से अब तक क्षेत्र में कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 6 मौतें गोईलकेरा प्रखंड में हुई हैं। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक परिवार को तत्काल राहत के रूप में ₹20,000 की राशि दी गई। साथ ही मुआवजे से संबंधित आवश्यक कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

लगातार हो रही हाथी हमले की घटनाओं के बीच ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस कदम उठाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।













रविवार, 4 जनवरी 2026

चाईबासा: जोगीदारु जंगल में युवती की नृशंस हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

चाईबासा: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगीदारु जंगल के समीप खेत में 30 दिसंबर 2025 को बरामद अज्ञात युवती के अर्द्धनग्न शव मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी प्रधान पुरती उर्फ पल्टू (उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त शव खेत में मिलने के बाद खेत मालिक जय किशन होनहागा के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 210/2025, दिनांक 31 दिसंबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/238 के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए C.I.G. के माध्यम से तथा स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित कराई गई थी।




मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रधान पुरती उर्फ पल्टू, निवासी जोगीदारु टोला-तोडॉन, थाना-मुफ्फसिल को 4 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना से पहले उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, इसके बाद गला दबाकर तथा पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन, उसकी लाल रंग की स्कूटी (पंजीयन संख्या JH06L-7980), आरोपी का मोबाइल फोन तथा हत्या में प्रयुक्त खून से सना पत्थर बरामद किया है।

फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।













शनिवार, 3 जनवरी 2026

चाईबासा रेलवे ब्रिज पर आमने-सामने भिड़े दो मालवाहक ट्रक, चालक की मौत

पश्चिम सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चाईबासा शहर के जेएमपी चौक स्थित रेलवे ब्रिज का है, जहां दो मालवाहक ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।






मृतक की पहचान विजय कुमार राय (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार वह कोलकाता से माल लेकर चाईबासा की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।





सोमवार, 29 दिसंबर 2025

चाईबासा: झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग के निदेशक ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में मोती पालन केंद्र का किया उद्घाटन।

झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग के निदेशक डॉ. एचएम द्विवेदी ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड में मोती पालन केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत स्थापित किया गया है।






इस अवसर पर डॉ द्विवेदी ने किसान संजय बुड़ीउली के मोती पालन तालाब और सर्जरी कर रखे सीप का अवलोकन किया और उनकी प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार मोती पालन क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई काम कर रही है और पश्चिमी सिंहभूम को क्लस्टर बनाया जाएगा।















Breaking