Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

रांची: नए साल पर झारखंड में टूटा शराब बिक्री का रिकॉर्ड

नववर्ष के जश्न में झारखंड में शराब की बिक्री ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक चले जश्न के दौरान राज्यभर में जमकर जाम छलके और शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इन तीन दिनों में झारखंड में 65 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री दर्ज की गई है।



राजधानी रांची की बात करें तो यहां अकेले तीन दिनों में करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब बिक गई। नए साल की पार्टियों, होटलों, क्लबों और घरेलू समारोहों में शराब की मांग अचानक बढ़ गई, जिसका सीधा असर बिक्री के आंकड़ों में देखने को मिला।

आबकारी विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में राज्य के लगभग सभी जिलों में शराब की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रही। नववर्ष के मौके पर शराब की रिकॉर्डतोड़ बिक्री ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि त्योहारों और खास अवसरों पर झारखंड में शराब की खपत कितनी तेज़ी से बढ़ जाती है।

नई दिल्ली: डिलीवरी बॉयज के लिए बड़ी खुशखबर, अब मिलेगी पेंशन और होगा बीमा,पंजीकरण होगा, 90 दिन काम करना अनिवार्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉम्र्स पर काम करने वाले डिलीवरी बॉयज (Delivery boys) को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। नए सरकारी प्रस्ताव के अनुसार अब इन श्रमिकों को भी पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और अन्य सरकारी लाभ दिए जाएंगे।



इन सुविधाओं के लिए शर्त यह होगी कि संबंधित वर्कर ने साल में कम से कम 90 दिन उस प्लेटफॉर्म के लिए काम किया हो। इस कदम का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के लाखों युवाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसके लिए एक अलग फंड बनाने की भी योजना है, जिसमें एग्रीगेटर कंपनियों को योगदान देना होगा।

1 करोड़ डिलेवरी बाय को पार्टनर बनाकर हक हड़पते थे

भारत में वर्तमान में लगभग 80 लाख से 1 करोड़ गिग इकोनॉमी से जुड़े हैं, लेकिन कंपनी इन्हें कर्मचारी न मानकर पार्टनर मानती थी, जिससे वे पीएफ और ईएसआई फंड से वंचित थे। लेकिन अब इन डिलीवरी बाय को पेंशन और बीमा की सुविधा के लिए कंपनियों को अपने सालाना टर्नओवर का एक 1 सें 2 प्रतिशत इस फंड में जमा करना होगा। इसके लिए सभी गिग वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल या सरकारी डेटाबेस पर पंजीकरण अनिवार्य होगा।

मध्‍यप्रदेश(इंदौर): शहर की पानी की टंकियां साफ नहीं होने का मुद्दा आज हाईकोर्ट में उठाएंगे सरकार को पेश करना है स्टेटस रिपोर्ट

इंदौर: शहर के भागीरथपुरा (Bhagirathpura) में दूषित पानी (contaminated water) पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत एवं सैकड़ों लोगों (Hundreds of people) के बीमार होने के मामले में हाईकोर्ट (High Court) में दायर जनहित याचिकाओं पर आज सुनवाई होना है। इसमें याचिकाकर्ता द्वारा सिर्फ भागीरथपुरा ही नहीं, बल्कि शहर की तमाम पानी की टंकियों की साफ-सफाई नहीं होने का मुद्दा भी उठाया जाएगा.



ये जनहित याचिका एडवोकेट रितेश ईनानी एवं पूर्व पार्षद महेश गर्ग एवं प्रमोद द्विवेदी द्वारा एडवोकेट मनीष यादव के माध्यम से दायर की गई है। एडवोकेट यादव ने बताया कि नगर निगम द्वारा पानी की टंकियां साफ किए जाने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन नियमित रूप से इनकी सफाई नहीं की जा रही है। कोर्ट के समक्ष आज इस मुद्दे को भी रखा जाएगा। इसी के साथ दोषी अफसरों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की भी गुहार की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 2 दिन पूर्व हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार को मामले में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। आज यह रिपोर्ट भी पेश की जाना है।

रांची में अवैध गांजा कारोबार का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार – पुलिस ने 2.71 लाख नकद और 1 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया

रांची:राजधानी रांची पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना फरार है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1.052 किलोग्राम गांजा और ₹2.71 लाख नकद बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर रात में छापेमारी: वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुकम रूगड़ीगड़ा इलाके में गांजे की खरीद–बिक्री की जा रही है।



सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

टीम ने एक जनवरी की रात करीब 10:46 बजे जुतून लिंडा के घर पर छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे, लेकिन दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

*गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —*

नुतून लिंडा उर्फ मिथुन (36 वर्ष), निवासी मधुकम रूगड़ीगड़ा

अमन जायसवाल (28 वर्ष), निवासी न्यू मधुकम रोड नंबर-5, सुखदेवनगर —

के रूप में हुई है।

पुलिस ने घर की तलाशी में 1.052 किलो गांजा और ₹2,71,000 नगद बरामद किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि यह गांजा उनके फरार साथी नन्हकु लिंडा के इशारे पर बाहर से मंगाया जाता था और वे इसे स्थानीय स्तर पर बेचते थे।

मुख्य सरगना की तलाश जारी

छापेमारी के दौरान नन्हकु लिंडा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।

नुतून लिंडा पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है, जबकि अमन जायसवाल पर भी चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस का संदेश – नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

रांची पुलिस ने कहा कि शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज, 8 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग करेगा बड़ी बैठक

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव कराने की दिशा में राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में आगामी 8 जनवरी को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें आयोग के आला अधिकारी चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ गृह सचिव, नगर विकास सचिव और राज्य के पुलिस महानिदेशक भी शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव से पूर्व की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा बलों की आवश्यकता और मतदान केंद्रों की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना है।



राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि किसी भी चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले इस तरह की प्रशासनिक वार्ताएं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आवश्यक होती है। 8 जनवरी को होने वाली यह पहली बड़ी बैठक होगी, जिसमें सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ सीधे संवाद कर वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाएगा। आयोग की योजना के अनुसार, राज्य के 9 नगर निगमों जिनमें रांची, धनबाद, देवघर और हजारीबाग जैसे बड़े शहर शामिल हैं, के साथ-साथ 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों में चुनाव कराए जाने हैं।

सूत्रों की मानें तो नगर निकाय चुनाव की आधिकारिक घोषणा इसी महीने यानी जनवरी के तीसरे सप्ताह तक होने की प्रबल संभावना है। जिला स्तर पर तैयारियों की समीक्षा पूरी होते ही आयोग अंतिम निर्णय लेगा। दरअसल, झारखंड हाई कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, आयोग को चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगभग 45 दिनों के समय की आवश्यकता है। चूंकि इस मामले पर न्यायालय में अगली सुनवाई 30 मार्च को होनी है, इसलिए निर्वाचन आयोग की यह पूरी कोशिश है कि उससे पहले ही चुनाव संपन्न करा लिए जाएं। वर्तमान में आयोग की पूरी टीम प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी खाका तैयार करने में जुटी है।

खंडोली मेले में फूड स्टॉल्स का खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

खंडोली मेले में फूड स्टॉल्स का खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण, बिना लाइसेंस वाले स्टाॅल्सो को 7 दिन का अल्टीमेटम

गिरिडीह : जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने खंडोली मेला परिसर के फास्ट फूड, चाट स्टॉल, केक स्टॉल, फूड ट्रक सहित कई होटलों और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान अधिकांश खाद्य प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस या निबंधन के संचालित पाए गए। सभी संचालकों को 7 दिनों के भीतर खाद्य सुरक्षा कार्यालय में लाइसेंस के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया।

खाद्य कारोबारियों को परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। कई चाट स्टॉल्स में प्रतिबंधित अखाद्य रंग का इस्तेमाल भी पकड़ा गया, जिसके बाद अखाद्य रंग युक्त छोले और अन्य सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई गई और संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान करीब 10 खाद्य सामग्रियों की स्पॉट टेस्टिंग की गई, जबकि 6 नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य जांच प्रयोगशाला, रांची भेजा जाएगा।

नववर्ष पर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के पाल

रांची में होगा जजों का द्वितीय ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट, नौ उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश लेंगे भाग

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में जजों का द्वितीय ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट आगामी 3 और 4 जनवरी 2026 को रांची में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा।



देशभर के न्यायाधीश दिखाएंगे खेल कौशल: इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 9 उच्च न्यायालयों से 30 से अधिक न्यायाधीश भाग लेंगे। टूर्नामेंट का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े पदाधिकारियों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करना है।

चार श्रेणियों में होंगे मुकाबले: प्रतियोगिता के दौरान मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स श्रेणियों में मुकाबले खेले जाएंगे। देशभर से आए न्यायाधीश अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

सुव्यवस्थित तैयारियां पूरी: उच्च न्यायालय की ओर से प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेलगांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों के विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित: टूर्नामेंट के समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि आयोजन गरिमापूर्ण और सफल रहे।

CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, इनके खातिर बनेगा विशेष

सरायकेला : खरसावां गोलीकांड की 78वीं शहादत दिवस पर आज CM हेमंत सोरेन ने शहीद पार्क पहुंचकर शहीद स्मारक (शहीद बेदी) और वीर शहीद केरसे मुंडा चौक स्थित शहीद स्मृति-चिह्न पर पुष्प अर्पित कर अमर वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। CM ने कहा कि हम लड़े हैं, तभी बचे हैं। हमारे वीर सपूतों ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिये अनगिनत आदिवासियों और मूलवासियों ने अपने प्राण न्योछावर किये। इतना समृद्ध और बलिदानी इतिहास किसी और प्रदेश का नहीं। CM हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक ऐलान करते हुये कहा खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों के वंशजों की पहचान और सम्मान के लिये विशेष आयोग का गठन होगा। आयोग में सेवानिवृत्त न्यायाधीश, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यह केवल श्रद्धांजलि नहीं, यह इतिहास को सहेजने का अभियान है। आगामी वर्ष तक शहीद परिवारों को सम्मान और सहायता देने का लक्ष्य तय किया गया है। CM ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता बाबा शिबू सोरेन को याद करते हुये कहा कि हमने एक ऐसा वृक्ष खो दिया, जिसकी छांव में आदिवासी समाज ने अपना रास्ता पाया। उन्होंने कहा कि गुरुजी सिर्फ व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा थे, न्याय, समानता और आत्मसम्मान की जीवंत मिसाल। CM हेमंत सोरेन ने बताया कि झारखंड में पेसा कानून लागू कर दिया गया है। अब ग्रामसभा अपने संसाधनों पर खुद फैसला ले सकेगी। राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जायेगी।

25 साल का झारखंड, नये विकास की दहलीज पर

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से 15 लाख तक शिक्षा ऋण, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से महिला सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलकर झारखंड को अग्रणी राज्य बनायें। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी, विधायक दशरथ गगराई, सुखराम उरांव, सविता महतो, जगत मांझी, समीर मोहंती, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हजारों स्थानीय लोग मौजूद रहे।


साल के पहले ही दिन सोना-चांदी के दाम गिरे, कितना

 2026 के पहले ही दिन सोना-चांदी थोड़े नरम पड़े, जिससे ज्वेलरी खरीदारों और निवेशकों के चेहरे खिल उठे। जिन घरों में शादी-ब्याह की तैयारी में उनके लिये किसी तोहफे से कम नहीं। अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते MCX पर आज का सोना (फरवरी कॉन्ट्रैक्ट) का ताजा भाव ₹1,35,275 प्रति 10 ग्राम (1 जनवरी 2026) रहा। ₹172 की गिरावट (0.13%) आई। वहीं, चांदी (मार्च कॉन्ट्रैक्ट) ₹2,34,700 प्रति किलो बिकी। ₹1,001 सस्ती (0.42%) हुई। पिछला साल कीमती धातुओं के नाम रहा। सोना 75% की छलांग लगाकर ₹56,727 प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड बढ़त बनाई। चांदी 167% की जबरदस्त तेजी रही। ₹1,43,601 उछलकर ₹2,29,452 प्रति किलो पर पहुंची गई।


14 जनवरी तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

UP : उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। भीषण सर्दी और गलन को देखते हुये मथुरा में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों पर लागू होगा।अवकाश के दौरान परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। BLO ड्यूटी पर तैनात शिक्षक अपने निर्धारित कार्य करते रहेंगे।

बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप नहीं निकली और बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी। सुबह हाईवे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है।

सिलेंडर हुआ महंगा, आज से क्या-क्या बदला

आज से साल 2026 की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है और हमेशा की तरह नया साल कई अहम वित्तीय नियमों में बदलाव भी लेकर आया है। 1 जनवरी 2026 से लागू हुये ये नियम सीधे तौर पर आम लोगों नौकरीपेशा, व्यापारी और उपभोक्ता, सबकी रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों को प्रभावित करेंगे। अगर इन बदलावों की जानकारी नहीं रही, तो आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। आइये, आसान और साफ भाषा में समझते हैं आज से लागू हुये बड़े बदलाव

अब रिवाइज्ड ITR नहीं भर पायेंगे

इनकम टैक्स से जुड़ा सबसे बड़ा बदलाव यह है कि रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न (Revised ITR) दाखिल करने की समयसीमा खत्म हो चुकी है। इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 थी। जिन टैक्सपेयर्स ने समय पर रिटर्न नहीं भरा, वे अब रिवाइज्ड ITR फाइल नहीं कर सकते। ऐसे लोगों को अब सिर्फ अपडेटेड रिटर्न (ITR-U) का विकल्प ही मिलेगा।

पैन-आधार लिंकिंग की डेडलाइन खत्म

पैन को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख भी निकल चुकी है। जिनका पैन अब तक आधार से लिंक नहीं है, उनका पैन निष्क्रिय माना जा सकता है। इसका असर बैंकिंग, निवेश, टैक्स रिटर्न फाइलिंग और अन्य जरूरी वित्तीय कामों पर पड़ेगा।

LPG गैस सिलेंडर महंगा

नये साल के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों IOC, HPCL और BPCL ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 111 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा।

8वें वेतन आयोग की आहट

7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया है। ऐसे में 8वें वेतन आयोग का असर 1 जनवरी 2026 से माना जा रहा है। इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एरियर मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1 जनवरी को खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर 1948 के गोलीकांड के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि गुवा गोलीकांड की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों और आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए सरकार एक विशेष कमेटी का गठन करेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि इस पर कार्य शुरू हो चुका है और जल्द ही उन गुमनाम शहीदों को खोज निकाला जाएगा, जो अब तक इतिहास के पन्नों में दबे हुए थे। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, 'खरसावां शहीद स्थल कभी भी इतिहास से मिट नहीं सकता क्योंकि यहां उमड़ने वाली हजारों की भीड़ इस बात की गवाह है कि यह स्थल आज भी स्थानीय आदिवासियों और मूलवासियों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा केंद्र है'।


शिकारीपाड़ा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एसआई हेमंत भगत शहीद, कांस्टेबल गंभीर घायल

 दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर हेमंत भगत की मौत हो गई. वे सड़क पर लगे जाम को हटाने के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें और एक अन्य कांस्टेबल को कुचल दिया.

जानकारी के अनुसार, शिकारीपाड़ा इलाके में गिट्टी लदे दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे. हादसे की सूचना मिलते ही एसआई हेमंत भगत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया.

घायलों को अस्पताल भेजने के बाद एसआई हेमंत भगत दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम हटाने में जुट गए. इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मौके पर पहुंची और ड्यूटी पर तैनात एसआई हेमंत भगत तथा कांस्टेबल देवकी प्रजापति को जोरदार टक्कर मार दी.

इस दर्दनाक हादसे में एसआई हेमंत भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल देवकी प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल कांस्टेबल को तत्काल दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में सांसद व वरिष्ठ अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद, राज्य सभा महुआ माजी, अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी, सचिव वित्त विभाग प्रशांत कुमार, सदस्य राजस्व पर्षद राजीव रंजन, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छवि रंजन, प्रबंध निदेशक जियाडा वरुण रंजन, निदेशक नगरीय प्रशासक, नगर विकास विभाग नैंसी सहाय, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग राजीव रंजन,  आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन ने मुलाकात की.


सीएम हेमंत से DC-SSP सहित कई आला अधिकारियों ने की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

राँची: नववर्ष 2026 के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में कई वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम से मिलने वालों में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पेयजल और स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, सदस्य राजस्व परिषद राजीव रंजन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक छवि रंजन, जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, नगर विकास विभाग की निदेशक नगरीय प्रशासन नैंसी सहाय, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग राजीव रंजन, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन शामिल थे।

सीएम का संदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को भी नववर्ष 2026 की बधाई दी और राज्य के विकास, खुशहाली और शांति की प्रार्थना की।

विकास और जनभागीदारी पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। राज्य के सर्वांगीण विकास में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

आने वाले वर्ष की उम्मीदें

मुख्यमंत्री ने नववर्ष को विकास और प्रगति का अवसर बताया और कहा कि मिलकर काम करने से ही राज्य आगे बढ़ सकता है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की ताकि झारखंड के हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

झारखंड की ऐतिहासिक जीत का गवाह बना पाकुड़, युवाओं को मिला बड़ा संदेश

झारखंड : BCCI की प्रतिष्ठित सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के पाकुड़ आगमन पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह मौका झारखंड की ऐतिहासिक जीत को नजदीक से देखने और महसूस करने का था। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, खेल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।

डीसी ने जीत को बताया गौरव का क्षण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी मनीष कुमार ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट जीतकर झारखंड ने घरेलू क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय लिखा है। यह केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

डेढ़ साल पहले देखा गया सपना हुआ साकार

डीसी ने कहा कि इस ट्रॉफी को जीतने की योजना लगभग डेढ़ वर्ष पहले बनाई गई थी, जिसे झारखंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सच कर दिखाया। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड क्रिकेट को देश में पहचान दिलाई और उसके बाद ईशान किशन, शाहबाज नदीम, सौरभ तिवारी, विराट सिंह जैसे कई खिलाड़ी सामने आए।

ट्रॉफी देखकर खिलाड़ियों में जगती है नई ऊर्जा

डीसी ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की सराहना करते हुए कहा कि ट्रॉफी को राज्य के अलग अलग जिलों में ले जाना एक सराहनीय पहल है। इससे युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। जब खिलाड़ी ट्रॉफी को सामने देखते हैं, तो उनके भीतर आगे बढ़ने की इच्छा और मजबूत होती है।

पाकुड़ के खिलाड़ियों से भी बड़ी उम्मीद

उन्होंने कहा कि अगर पाकुड़ जिले के खिलाड़ी राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो वे आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनेंगे। उन्होंने साफ कहा कि सफलता का कोई आसान रास्ता नहीं होता। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी सालों की मेहनत, अनुशासन और फिटनेस से इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

फिटनेस, अनुशासन और मेहनत पर दिया जोर

डीसी ने खिलाड़ियों से अपने खानपान, फिटनेस, मानसिक मजबूती और अनुशासन पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

ट्रॉफी भ्रमण का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना

जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को राज्य के सभी जिलों में ले जाने का मकसद युवाओं को खेल के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने जानकारी दी कि यह टी20 टूर्नामेंट पिछले 16 वर्षों से आयोजित हो रहा है, जिसमें एलीट और प्लेट ग्रुप मिलाकर कुल 36 टीमें हिस्सा लेती हैं।

झारखंड की जीत का सफर

उन्होंने बताया कि झारखंड ने वर्ष 2009-10 में पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी, जिसकी कप्तानी सौरभ तिवारी ने की थी। इसके बाद पहली बार झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी जीतकर हरियाणा जैसी मजबूत टीम को फाइनल में हराया। टूर्नामेंट में झारखंड ने 10 में से 9 मैच जीते और फाइनल में एकतरफा जीत दर्ज की।

बड़ी संख्या में खिलाड़ी और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी, संयुक्त सचिव गणपत, रानू सिंह, अर्जुन सिंह, अमित सिंह, अकादमी के प्रशिक्षक, क्रिकेट संघ से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

सरायकेला:-सरायकेला में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को स्मृति में प्रतिमूर्ति स्थापना को मांग झामुमो ने उपायुक्त सौंपा ज्ञापन.............

सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार 

सरायकेला:-दिशोम गुरु शिबू सोरेन को स्मृति में प्रतिमूर्ति स्थापना को मांग झामुमो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। सरायकेला जिला में झारखंड आंदोलन के पुरोधा ओर राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय शिबू सोरेन के स्मृति को स्थायी रूप देने की मांग तेज हो गई है ‌ इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर प्रतिमूर्ति स्थापित करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरायकेला न्यायालय के पास पेट्रोल पंप के पास राज नगर जाने वाली नई सड़क के उसे मोड पर जो टाटा सरायकेला मुख्य पथ से जुड़ा है एक गीलबर का निर्माण कर वहां शिबू सोरेन के प्रतिमूर्ति स्थापित की जाए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं का कहना है कि यह स्थल न केवल शिबू सोरेन के संघर्ष और योगदान की याद दिलाएगा बल्कि गोल बर निर्माण से इस क्षेत्र में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि उक्त स्थान पर ट्रैफिक दबाव अधिक रहता है और गोलबर के अभाव में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है ऐसे में प्रतिमूर्ति स्थापना के साथ गीलबर का निर्माण जनहित में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उपायुक्त ने प्रतिनिधि मंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए स्थल का निरीक्षण कराए जाने और नियमों के अनुरूप गीलबर निर्माण सहित शिबू सोरेन को प्रतिमूर्ति स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिय। प्रतिनिधि मंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, साहित्य एवं संस्कृति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश कबि, नगर सचिव तपन कामिला, कृष्णा राणा, गौतम नायक शामिलथे।

बर्फीली हवाओं ने रोका कदम, क्लास 8 तक के स्कूल 14 तक बंद

उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर को देखते हुए मथुरा जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों पर लागू रहेगा।

सभी बोर्डों के स्कूल रहेंगे बंद

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखना है। प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश सभी शैक्षणिक संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा।

 शिक्षकों के लिए विशेष निर्देश

अवकाश के दौरान परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्हें विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर जारी निर्देशों का पालन करना होगा। वहीं जिन शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी है, वे अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहेंगे।

सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज

बुधवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर सूरज बादलों में छिपा रहा, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस हुई।

कोहरा और शीतलहर का असर

सुबह के समय यमुना एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन रेंगते नजर आए। सुबह 8 बजे के बाद कोहरा कुछ हद तक छंटा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक कोहरे और शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

घरों में कैद लोग, बाजार रहे सूने

ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। बच्चों ने छुट्टी का आनंद घर पर ही उठाया, वहीं बुजुर्गों ने बाहर निकलने से परहेज किया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, केवल होटल और रेस्टोरेंट ही कुछ हद तक खुले नजर आए।

खरसावां के शहीद अब नहीं रहेंगे गुमनाम, आश्रितों को मिलेगा सम्मान : सीएम

सराईकेला: हर साल एक जनवरी को जब देश नए साल की शुरुआत करता है, उसी दिन खरसावां की धरती अपने शहीदों को याद करती है। शहीद स्थल पर पसरा सन्नाटा, मौन श्रद्धांजलि देता हुआ भी बहुत कुछ कह जाता है। इसी खामोशी के बीच इस बार उम्मीद की आवाज सुनाई दी, जब सीएम हेमंत सोरेन खरसावां शहीद स्थल पहुंचे।

गार्ड ऑफ ऑनर नहीं, शहीदों के सामने नमन

हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर की औपचारिकता से दूर सीएम सीधे शहीद स्थल पहुंचे। उन्होंने सिर झुकाकर उन लोगों को नमन किया, जिनके नाम इतिहास में दर्ज तो हैं, लेकिन पहचान अब तक अधूरी रही। यह पल केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि संवेदना और स्वीकार का संदेश था।

एक जनवरी, जो झारखंड के लिए शहीद दिवस है

सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि एक जनवरी दुनिया के लिए नया साल है, लेकिन झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, किसान और मजदूरों के लिए यह शहीद दिवस है। जब बाकी देश जश्न मनाता है, तब यहां के लोग अपने शहीदों को याद कर उनकी कुर्बानी को नमन करते हैं। यही झारखंड की आत्मा है।

संघर्ष से बना इतिहास

सीएम ने याद दिलाया कि झारखंड का इतिहास संघर्ष और बलिदान से भरा है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए यहां के लोगों ने हर दौर में आवाज उठाई। खरसावां गोलीकांड उसी संघर्ष की एक दर्दनाक याद है, जब निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई।

अब शहीदों की होगी पहचान, मिलेगा सम्मान

सीएम ने भरोसा दिलाया कि खरसावां गोलीकांड के शहीद अब गुमनामी में नहीं रहेंगे। गुआ गोलीकांड की तरह यहां भी शहीदों की पहचान की जाएगी और उनके आश्रितों को सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक कमेटी बनाएगी और न्यायिक जांच आयोग का गठन किया जाएगा, जिसमें रिटायर जजों को शामिल किया जाएगा।

सम्मान केवल शब्द नहीं होगा

सीएम ने कहा कि सरकार केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहेगी। शहीदों के परिजनों को सम्मान और उनका हक दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। मसौदा तैयार है और पूरी समझ के साथ इसे लागू किया जाएगा, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।

शोक से संकल्प तक

सभा में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी खरसावां गोलीकांड को आजाद भारत के सबसे बड़े गोलीकांडों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के कुछ ही महीनों बाद यह घटना घटी, जिसने आदिवासी समाज को गहरे जख्म दिए। तभी से एक जनवरी को यहां शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इतिहास की वह सुबह

एक जनवरी 1948 की सुबह खरसावां हाट बाजार में जुटी भीड़ अपने भविष्य को लेकर सवाल कर रही थी। तभी चली गोलियों ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। उस दिन के बाद से यह धरती हर साल उन शहीदों को याद करती है, जिनकी कुर्बानी ने झारखंड की चेतना को दिशा दी। खरसावां आज भी गवाही देता है कि शहीदों की यादें कभी मिटती नहीं हैं। अब सरकार के इस कदम से उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में उन शहीदों के नाम, चेहरे और परिवार भी सम्मान के साथ सामने आएंगे।

नये साल पर एक सख्त अफसर की नरम अपील…

झारखंड : नये साल की सुबह जब लोग नए संकल्पों और नई उम्मीदों के साथ साल 2026 का स्वागत कर रहे थे, उसी समय पाकुड़ की पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी का संदेश सिर्फ औपचारिक शुभकामनाओं तक सीमित नहीं रहा। यह संदेश एक जिम्मेदार अफसर की ओर से समाज के हर वर्ग, खासकर युवाओं के लिए दिल से निकली मानवीय अपील बनकर सामने आया। एसपी निधि द्विवेदी ने पाकुड़ और पूरे झारखंड के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल हमारे जीवन में नई उम्मीदें लेकर आता है, लेकिन साथ ही कुछ चुनौतियां भी देता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिंदगी में सिर्फ अच्छी खबरें ही नहीं आतीं, कठिन समय भी आता है, और दोनों को समान भाव से स्वीकार करना ही जीवन की असली समझ है।

युवाओं से नशे से दूर रहने की सीधी अपील

अपने संदेश में उन्होंने युवाओं पर विशेष ध्यान दिया। एक पुलिस अधिकारी होने के नाते उन्होंने नशे के दुष्परिणामों को करीब से देखा है। शायद यही वजह है कि उनका आग्रह औपचारिक नहीं, बल्कि एक बड़े की तरह समझाने वाला था। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उनका सही रास्ते पर होना बहुत जरूरी है। एसपी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे जीवन को भटका सकता है। उनका कहना था कि आज लिए गए छोटे-छोटे फैसले ही कल की पूरी जिंदगी की दिशा तय करते हैं।

अच्छी आदतें और सही संगत ही बनाती हैं भविष्य

एसपी निधि द्विवेदी ने युवाओं को सलाह दी कि वे अच्छी आदतें अपनाएं और बुरी संगत से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि गलत संगत और गलत आदतें इंसान को गलत रास्ते पर ले जाती हैं, जबकि अनुशासन और मेहनत जीवन को आगे बढ़ाते हैं।

हल्के में न लें जीवन : एसपी

एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि जीवन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर व्यक्ति की समाज के प्रति एक जिम्मेदारी होती है। अगर हर कोई अपने कर्तव्यों को समझे और सही रास्ते पर चले, तो न सिर्फ उसका अपना भविष्य बेहतर होगा, बल्कि समाज भी सुरक्षित और मजबूत बनेगा।

Breaking