खरसावां: वर्ष 1948 के ऐतिहासिक खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए वीर आदिवासियों को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके नेतृत्व में खिलारी साई से शहीद स्थल तक एक विशाल श्रद्धांजलि रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली खरसावां के मुख्य बाजार क्षेत्र से होते हुए शहीद स्थल पहुंची, जहां उपस्थित जनसमूह ने पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। पूरे क्षेत्र में “शहीदों अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक जनवरी 1948 को इसी स्थान पर सैकड़ों लोगों ने स्वतंत्रता की पहली वर्षगांठ पर अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास रचा था। उन्होंने कहा कि आज भी दूर-दराज से लोग यहां श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं, जो इस ऐतिहासिक बलिदान की महत्ता को दर्शाता है।













0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें