Advertisement

Advertisement

Advertisement

शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

रांची में 3–4 जनवरी को सेकंड ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट

रांची: राजधानी रांची में 3 और 4 जनवरी को सेकंड ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।



इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 9 राज्यों के विभिन्न हाईकोर्ट के न्यायाधीश भाग लेंगे। टूर्नामेंट के दौरान जज खिलाड़ी बैडमिंटन में अपने खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित होगी, जिनमें मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स शामिल हैं। टूर्नामेंट में 30 से अधिक न्यायाधीश विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता खेलों के माध्यम से आपसी संवाद, स्वास्थ्य और सौहार्द को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking