Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 22 मई 2025

जमशेदपुर:-सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने अपने बिस्टुपुर स्थित आवासीय मे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं.........

जमशेदपुर संवाददाता

सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने अपने बिस्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों से बात की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से संवाद कर उनकी कुशल-क्षेम भी जानी और उन्हें आश्वस्त किया कि जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे जनता के हित में कार्य करने के लिए सदैव उपलब्ध और उपस्थित रहेंगे। सांसद श्री विद्युत वरण महतो की इस पहल से लोगों को अपनी समस्याएं बताने और उनका समाधान पाने का अवसर मिला। इससे जनता और सांसद के बीच संवाद और विश्वास की भावना बढ़ी है।

बहरागोड़ा: झामुमो नेता राजेंद्र भद्र के पुत्र की शादी में विधायक समीर महंती ने दी शुभकामनाएं....

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भद्र के सुपुत्र राजेश भद्र की हाल ही में शादी संपन्न हुई। व्यक्तिगत कारणों के चलते शादी समारोह में अनुपस्थित रहने वाले क्षेत्रीय विधायक समीर कुमार महंती आज उनके आवास पहुंचे और नवविवाहित दंपती को ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं। विधायक महंती ने राजेश भद्र के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि झामुमो परिवार के हर सदस्य का जीवन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस सद्भावनापूर्ण पहल की सराहना की। विधायक ने बातचीत के दौरान कहा कि वे हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के सुख-दुख में साथ हैं और आगे भी रहेंगे।