Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

इत्तेफाक : धनबाद स्टेशन से बिना हार्न चल पड़ी भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों में मची भगदड़*

धनबाद :* धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भुवनेश्वर जाने वाली स्पेशल ट्रेन बिना किसी पूर्व सूचना या हार्न के अचानक खुल गई।


प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री यह समझ रहे थे कि ट्रेन विलंब से प्रस्थान करेगी, लेकिन शाम चार बजते ही अचानक ट्रेन के पहिए घूमने लगे। बिना सिग्नल या चेतावनी के ट्रेन खुलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई।

कई यात्री अपना सामान लेकर इधर-उधर दौड़ने लगे, जबकि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते नजर आए। अचानक उत्पन्न हुई इस स्थिति से प्लेटफॉर्म पर चीख-पुकार का माहौल बन गया। हालात को बिगड़ता देख एक जागरूक यात्री ने तत्परता दिखाते हुए चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन कुछ दूरी पर जाकर रुक गई।

करीब दस मिनट तक प्लेटफॉर्म पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। रेलवे कर्मियों के हस्तक्षेप और यात्रियों के शांत होने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ट्रेन को पुनः रवाना किया गया।

बताया गया कि यह स्पेशल ट्रेन धनबाद से बोकारो, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा होते हुए भुवनेश्वर तक जाती है। घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की मांग की।


राष्ट्रपति के कार्यक्रम बना आदिवासियों के लिए गर्व का पल*

जमशेदपुर :ऑल चिकि लिपि भाषा के 100 साल पुरे होने पर शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भारत के महामहिम राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू के भाषण सुनने के बाद आदिवासी समाज के मुख्य लोगो ने कहा आज का दिन काफ़ी गर्व और खुशी का पल था। वहीं करंडीह दिसुम जाहेर स्थान परिसर में ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन और करंडीह दिशोंम जाहेर स्थान कमिटी के द्वारा संजूक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जहाँ देश के हर कोने से आदिवासी समाज के मुख्य लोग कार्यक्रम में शिरकत कियें...वहीं महामहिम राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू के अलावा झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,भी मजूद रहें। वहीं राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू ने अपने भाषण में कहा की समाज के उत्थान के लिए सभी लोगो का योगदान काफ़ी जरुरी हैं,साथ ही महामहिम ने संथाली भाषा में गाना भी गाई। पंडित रघुनाथ मुर्मू के बड़ा पोता चुनियन रघु मुर्मू और करंडीह जाहेर स्थान के अध्यक्ष सी.आर माझी, मुखिया संघ के अध्यक्ष कान्हू मुर्मू, लुघूबुरु घंटा के सुरेन्द्र टुडू ने कहा आज का दिन काफ़ी यादगार रहा, राष्ट्पति के भाषण सुनकर हमलोग काफ़ी ख़ुश हुए और समाज को आगे बढ़ाने के लिए काफ़ी कुछ कहा। साथ ही कई साहित्यकारों को सम्मानित भी राष्ट्पति के हांथो में किया गया।


राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखण्ड टीम महाराष्ट्र रवाना

 योगासन भारत द्वारा संगमनेर, महाराष्ट्र में आयोजित छठी सब जूनियर एवं सीनियर बी राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जो 29 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक होंगी, जिसके लिए झारखण्ड की टीम आज टाटा स्टेशन से रवाना हुआ।

 इस प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, कोडरमा, लातेहार , धनबाद, बोकारो जिला के बच्चे भाग लें रहें है, रांची से सब जूनियर बालक वर्ग मे बिस्वास थापा, अगम कुमार बालिका वर्ग में पल्लवी रानी, काव्य और पुरुष बी वर्ग में रोशन थापा भाग लेंगे टीम में पुरुष वर्ग कोच आकाश सेठ व महिला वर्ग में निभा के नेतृत्व में टीम रवाना हुई ।


सिगरेट पीना अब होगा महंगा, जल्द बढ़ जाएंगे दाम; सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे चुटकी

 *नयी दिल्ली :* सिगरेट पीने वाले के लिए बड़ी खबर है क्योंकि सिगरेट के दाम बढ़ने वाले है। सरकार के नए बिल में सिगरेट की बिक्री कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी का वादा किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि एक सिगरेट जिसकी कीमत अभी 18 रुपये है, जल्द ही 72 रुपये तक हो सकती है। कुछ लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है, यह उम्मीद करते हुए कि इससे लोग सिगरेट छोड़ देंगे, वहीं सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Baharagoda: अशोक बाला मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट मे 16 टीमें का शानदार प्रदर्शन........

बहरागोड़ा संवाददाता 


बहरगोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र के बहरागोड़ा सेवन ग्राउंड में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अशोक बाला मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत में असित मिश्रा, सुमन कल्याण मंडल और निर्मल दुबे समेत अन्य अतिथियों ने स्वर्गीय अशोक बाला के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके पश्चात फीता काटकर खेल का औपचारिक आगाज किया गया. जाझिया और बहरागोड़ा की टीम के बीच कांटे की टक्कर टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पहला मुकाबला जाझिया और बहरागोड़ा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. मैदान में उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से चिरंजीत बाला, मिंटू पाल, काली पाल, जगन्नाथ नायक, तरुण मिश्रा, स्वपन कुईला और पिंटू महंती सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे.

अकेलेपन का फायदा उठाया, खूब रोई ये लड़की…

 राँची : गारमेंट फैक्ट्री की मशीनों की आवाज के बीच एक युवती की खामोश चीखें दबा दी गईं, लेकिन आखिरकार इंसाफ की दस्तक पुलिस थाने तक पहुंच ही गई। 25 साल की युवती ने एक युवक पर लगातार यौन शोषण, धमकी और शादी तुड़वाने जैसे गंभीर इल्जाम लगाये हैं। शिकायत मिलते ही थानेदार ने संदेही गुनहगार युवक को अरेस्ट कर लिया। पीड़िता ने बताया कि वह किराये के कमरे में अकेले रहती थी। वह एक गारमेंट (कपड़ा) फैक्ट्री में सिलाई का काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान यूपी के मुकेश कुमार सिंह से हुई। युवती का इल्जाम है कि आरोपी ने प्यार का झांसा देकर उसके अकेलेपन का फायदा उठाया और लगातार यौन शोषण करता रहा


। जब उसने परिवार को बताने या शादी की बात की, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। यहां तक कि उसकी शादी भी रुकवा दी। पीड़िता 22 दिसंबर को उपमुखिया मजहर अंसारी और महिला समिति की महिलाओं के साथ BIT मेसरा ओपी पहुंची थी। वहीं, गिरफ्तार युवक का कहना है कि “मुझे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। मैं बेकसूर हूं।” वहीं, लड़की थाने में वह खूब रोई और क्या बोली, सुनें……



वाराणसी में नए साल से पहले श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, 10 गुना बढ़ी भीड़, बड़ी गाड़ियों की एंट्री पर रोक*

*वाराणसी :* नए साल के स्वागत से पहले ही वाराणसी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन का रंग लिए काशी में इन दिनों आम दिनों की तुलना में करीब 10 गुना अधिक लोग पहुंच रहे हैं.

मंदिरों, घाटों से लेकर सांस्कृतिक स्थलों और खान-पान की गलियों तक रौनक चरम पर है.

*गंगा घाट से सारनाथ तक उमड़ी भीड़

प्रशासन के मुताबिक गंगा घाट, सारनाथ और शहर के प्रमुख धार्मिक मार्गों पर दिन-रात श्रद्धालुओं का आना-जाना बना हुआ है. लोग पुराने साल को विदा करने और नए साल की शुरुआत बाबा के दर्शन से करना चाहते हैं. इसी वजह से होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं लगभग फुल हैं.

चतरा में गो’लीबारी, दो की मौ’त, चार जख्मी

*रांची :* झारखंड के चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बेतरह जख्मी हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाकर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए।

सूत्रों का कहना है कि यह घटना आपसी विवाद से जुड़ी हो सकती है और इसमें उग्रवादी संगठन टीपीसी से जुड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है। घटना के बाद ग्रामीण डर के कारण अपने घरों में ही रह रहे हैं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जख्मियों की स्थिति और घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।


महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का भव्य आगाज़*

विधायक कल्पना सोरेन ने विजेता खिलाड़ियों को ₹50,000 का चेक देकर किया सम्मानित

रांची।* महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 की भव्य शुरुआत रविवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में की गई। मुकाबले से पहले आयोजित रंगारंग उद्घाटन समारोह ने पूरे स्टेडियम को उत्साह, जोश और खेल भावना से भर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खिलाड़ियों के भव्य स्वागत के बीच लीग का औपचारिक उद्घाटन हुआ।

उद्घाटन समारोह में विधायक कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि हॉकी झारखंड की पहचान है और यहां की नस-नस में बसती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की बच्चियां सीमित संसाधनों के बावजूद पेड़ों की टहनियों से हॉकी खेलती रहीं और आज राज्य की खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हीरो हॉकी इंडिया लीग जैसे आयोजन झारखंड की खेल प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

उद्घाटन मुकाबले में एसजी पाइपर्स ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रांची रॉयल्स को 2-0 से पराजित कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक कल्पना सोरेन ने “प्लेयर ऑफ द मैच” बनी एसजी पाइपर्स की खिलाड़ी को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का चेक देकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

मैच का पहला गोल एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर ने 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा, जो टूर्नामेंट का पहला गोल भी रहा। इसके बाद टेरेसा वियाना ने 46वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

मुकाबले का पहला क्वार्टर रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन मजबूत डिफेंस के चलते कोई भी टीम पेनल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर सकी। रांची रॉयल्स की ओर से हैना कॉटर ने बाएं फ्लैंक से लगातार दबाव बनाया, जबकि पाइपर्स के लिए नवनीत कौर और दीपिका ने कई सर्कल एंट्री कीं।

तीसरे क्वार्टर में रांची रॉयल्स को बराबरी के कई मौके मिले, लेकिन तीन पेनल्टी कॉर्नर के बावजूद टीम गोल नहीं कर सकी। अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में ही टेरेसा वियाना ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास से गोल कर मुकाबले को पूरी तरह एसजी पाइपर्स के पक्ष में कर दिया।

अंततः एसजी पाइपर्स ने 2-0 से मुकाबला जीतकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में विजयी आगाज़ किया।

Baharagoda : ठंड में कंबल पाकर खिल उठे जरूरतमंदों के चेहरे...........


बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI 


बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत सोमवार को ठंड के प्रकोप को देखते हुए डोमजुड़ी पंचायत में मानवता की मिसाल पेश की गई। झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण पंचायत सचिवालय परिसर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच किया गया। यह वितरण कार्यक्रम मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया विजय कुमार मुण्डा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।वहीं कंबल पाकर बुजुर्गों और असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के इस त्वरित प्रयास की सराहना की। मुखिया विजय कुमार मुण्डा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में असुरक्षित न रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

नाइस कॉमेडी 2025 पिकनिक सफल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम*


जमशेदपुर : डिमना में नाइस कॉमेडी 2025 के तत्वावधान में संयोजक फातिमा शाहीन एवं सह संयोजक धीरज कुमार झा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित पिकनिक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने परिचय दिया और समूह के उद्देश्यों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, नृत्य व गायन की प्रस्तुति हुई, जिसमें विजेता व उपविजेता को अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

   मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व छात्र नेत्री व ह्यूमन राइट्स की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, समाजसेवी निसार अहमद, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया राकेश चौबे उपस्थित रहे। अतिथियों को स्मृति चिह्न व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

    अतिथियों ने कहा कि यह ग्रुप पिछले 8 वर्षों से सक्रिय है और आगामी वर्ष और भी भव्य आयोजन किया जाएगा। 

    कार्यक्रम को सफल बनाने में फातिमा शाहीन सहित ममता भूमिज, माधुरी सिंह, रितु कौर, पुष्पा राज, मधु सिंहा, रोजी,काॅची लोहार, मुनाजिर,अयान,गुलनार, मुन,कासिफ, राजु व अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


तमाड़ में अटल स्मृति सम्मेलन संपन्न, अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और योगदान को किया गया नमन

आज सोमवार को तमाड़ विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन डोड़ेया उपेन साहु सभागार में संपन्न हुआ। सम्मेलन जिला अध्यक्ष भाजपा रांची जिला ग्रामीण के विनय कुमार महतो की अध्यक्षता में किया गया। जबकि संचालन कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुण्डा ने किया। जानकारी हो कि पूरे देश में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती दिवस 25 दिसम्बर से लेकर 31 दिसम्बर तक अटल स्मृति सम्मेलन के रूप में मनाया जा रहा है। इसी निमित्त आज तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का अटल स्मृति सम्मेलन के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुण्डा, मुख्य वक्ता जटाशंकर पाण्डेय, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुमार महेंद्र नाथ शाहदेव, विनय कुमार महतो 'धीरज" कार्यक्रम के प्रभारी लक्ष्मण सिंह मुण्डा, रीता मुण्डा, रंजित लाहेरी, संतोष साहु महावीर सोनी, राजेश उरांव आदि के कमलों से अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष अगरबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। साथ ही सामुहिक बंदे मातरम गीत के गाया गया। उसके पश्चात सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया गया। 





अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जटाशंकर पाण्डेय ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए कई अनछुए पहलुओं, जनसंघ काल से लेकर भाजपा तक के सफर, एक सांसद से लेकर देश तीन बार के सफल प्रधानमंत्री के काल खंड को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। ऊन्होने उनके प्रधानमंत्री काल में अल्प मत होने पर विपक्ष के उन बातों को याद दिलाया जिसमें उन्होंने कहा था कि आज हमारे अल्प संख्या होने पर हंसी आ रही है लेकिन वह समय भी आएगा जब आप देश में अल्प मत में होगे और देश हंसेगा। अटल की अटल वाणी सत्य हो रही है। कांग्रेस देश में मिटने के कगार पर है। और सभी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही हो रहा है। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कोचे मुण्डा

ने उनके द्वारा झारखंड के रूप एक बड़ा सौगात देने संबधी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के अटल वाणी का ही परिणाम है कि आज यह झारखंड प्रदेश बना। आदिवासियों के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय दिया। स्वर्ण चतुर्भुज सड़क योजना के कारण आज पूरे देश में फोरलेन और सिक्स लेन बनाये जा रहे हैं। नदी जोड़ो योजना के कारण देश में बड़े बड़े चेक डेम बनाकर किसानों के खेत तक पानी पहुंचाये जा रहे हैं। अन्त्योदय योजना के कारण अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके सपनों का देश के रूप बनाने का कार्य कर एक सुशासन के रूप में चलाने का प्रयास किया जा रहा है। ऊन्होने कहा कि आईए सब मिलकर उनके सपनों को साकार करने के लिए भाजपा के साथ चलें और भाजपा को मजबूत बनाने में अपनी सक्रियता दिखाएं। कार्यकर्ताओं के बीच में कुमार महेंद्र नाथ शाहदेव, रनजित लाहेरी, राजेश उरांव आदि ने भी अपना विचार रखा। 

कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी नये पुराने मंडल अध्यक्ष सहित संतोष साहु, गोलक दास अधिकारी, संजय मुण्डा,समरेन्द्र मुखर्जी, दिलीप सेठ,विवेक गुप्ता, सुरेन्द्र साहु, तुलसी मुण्डा, रामधन हजाम, महेश मुण्डा, बिरेंद्र प्रमाणिक, मंगल स्वांसी, अर्जुन महतो,सुभाष हल्दार, गोपाल स्वर्णकार, विमल पातर, सीता देवी, भारती देवी, शशधर महतो, बलीराम साहु, संजय दास, सहित सैकड़ों महिला पुरुष देवतुल्य कार्यकर्ता शामिल थे। 

रीता मुण्डा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।









हुसैनाबाद में गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता, बोलेरो से अवैध स्प्रिट बरामद; चालक फरार


हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। सोमवार अहले सुबह गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध स्प्रिट बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को तड़के करीब 4 बजे हुसैनाबाद थाना की पुलिस टीम नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान दंगवार रोड स्थित कामत के पास एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन (पंजीयन संख्या BR01 PA 3329) संदिग्ध अवस्था में खड़ी नजर आई। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली।

जांच के दौरान वाहन के भीतर 08 गैलन अवैध स्प्रिट लदा पाया गया। पुलिस की मौजूदगी भांपते ही वाहन चालक गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो वाहन सहित अवैध स्प्रिट को मौके से जप्त कर थाना ले आई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में हुसैनाबाद थाना में आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जप्त स्प्रिट के स्रोत, इसके उपयोग और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। वहीं फरार चालक की पहचान के लिए वाहन के कागजातों की जांच की जा रही है तथा संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और उससे जुड़े कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से गश्ती और जांच अभियान को और तेज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा है कि ऐसे अभियानों से अवैध धंधों पर रोक लगेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।


टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, एक शख्स की मौत की खबर, विशाखापत्तनम के पास हादसा

विशाखापत्तनम :आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर यालामंचिली में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगने की घटना हुई है।



धनबाद: गोपीनाथडीह पंचायत समिति सदस्य की पत्नी पर मंईयां सम्मान योजना का अवैध लाभ लेने का आरोप

धनबाद सदर प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथडीह पंचायत में मंईयां सम्मान योजना को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है.

पंचायत समिति सदस्य (पंसस) ख्याल दास की पत्नी कल्पना देवी पर योजना के नियमों के विरुद्ध लाभ लेने का आरोप लगा है, मामले को लेकर विभाग ने जांच का आदेश दिया है.

पंचायत के मुखिया बिजेंद्र पासवान ने इस संबंध में बीडीओ को लिखित शिकायत दी थी, शिकायत के आधार पर बीडीओ पल्लवी सिन्हा ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.



जांच टीम में प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मधुसूदन पासवान, सहायक प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन एवं कनीय अभियंता लक्ष्मण टुडू को शामिल किया गया है.

जांच अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने बताया कि अब तक मामले की विधिवत जांच नहीं हो सकी थी, क्योंकि नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी लगी हुई थी,उन्होंने कहा कि 2 जनवरी से पूरे मामले की गहन जांच शुरू की जाएगी.

मुखिया बिजेंद्र पासवान का आरोप है कि ख्याल दास राज्य सरकार से मानदेय प्राप्त पंचायत समिति सदस्य हैं।,ऐसे में उनके परिवार का कोई भी सदस्य मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने का पात्र नहीं है, इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर उनकी पत्नी को योजना का लाभ दिलाया गया.

वहीं पंचायत समिति सदस्य ख्याल दास ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश करार दिया है, उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को योजना का लाभ पहले नियमों के तहत मुखिया और पंचायत सचिव की सहमति से मिला था, जो पिछले 7–8 महीनों से बंद है, उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव के स्थानांतरण के बाद जानबूझकर यह विवाद खड़ा किया गया,ख्याल दास ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

मामले में पंचायत सचिव के हस्ताक्षर फर्जी कराने का भी आरोप सामने आया है। जांच समिति के गठन के बाद पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, यदि आरोप सही पाए गए, तो योजना का गलत लाभ लेने और दिलाने वालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.

राँची: वार्ड 39 से पिंकी यादव होंगी पार्षद प्रत्याशी, सीट आरक्षण के बाद बैठक में हुआ औपचारिक ऐलान

राँची: आज दिनांक 28/12/2025 को वार्ड 39 की सीट में बदलाव - सामान्य से सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने को ध्यान में रख कर इसी वार्ड के पार्षद पद प्रत्याशी रहे *निशांत यादव (सोनू)* द्वारा एक बैठक बुलाई गई , जिसमें उन्होंने अपनी जगह पर अपनी पत्नी *"पिंकी यादव"* को आगामी चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया। 



सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों का भी इस प्रस्ताव पर भरपूर समर्थन मिला और लोगों ने चुनाव में पूरी तरह समर्थन देने का विश्वास दिलाया।

*पिंकी यादव*, *शिक्षा - B.Com, CA (Intermediate) LLB ( Final Sem )* ने भी लोगों से उनके साथ मिलकर निष्पक्ष रूप से संपूर्ण वार्ड में विकास का वादा किया।

हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल के लिए उपलब्धियों से भरा रहा वर्ष 2025

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दिसंबर माह तक पूर्व मध्य रेल द्वारा प्राप्त की गयी कुछ मुख्य उपलब्धियाें का विवरण निम्नानुसार है - 


1.मालगाड़ी के परिचालन को और अधिक सुगम बनाने हेतु टोरी से बीराटोली   (6.5 किमी) लाइन के दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के साथ ही शिवपुर-टोरी तीसरी लाइन 41.5 किमी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया तथा उस पर परिचालन किया जा रहा है। इस लाइन के निर्माण कार्य पूर्ण होने से झारखण्ड स्थित चतरा एवं लातेहार कोल माइन्स से कोयले के लदान में काफी इजाफा हुआ है जो कि देश के विभिन्न पावर प्लान्टों में कोयले की आपूर्ति को अधिक सुगमता प्रदान करता है। इसके फलस्वरूप रेलवे के राजस्व में काफी वृद्धि होगी। 



2. बिहार शरीफ-अस्थावां (12.66 किमी), अस्थावां-बरबीघा (13.5 किमी) एवं बरबीघा-शेखपुरा नई रेल लाईन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही दनियावां से जट डुमरी तक 22 किमी लंबे रेलखंड का कार्य भी पूर्ण हो जाने से 123 किमी लंबे नेउरा-दनियावां-बिहारशरीफ-बरबीघा-शेखपुरा नई लाईन परियोजना का अधिकांश भाग पूर्ण हो चुका है तथा मात्र 20 किमी लंबे जट डुमरी से नेउरा रेलखंड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अब इस परियोजना के तहत शेखपुरा से जटडुमरी तक ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हो गया है । इसके पूर्ण होने से माल ढुलाई एवं पैसेन्जर गाड़ियों के परिचालन में सुगमता होगी जिससे रेलवे की आय में वृद्धि होगी । इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों का भी विकास होगा।

3. सोन नगर-पतरातू (291 किमी) तीसरी लाइन परियोजना के तहत रिचीगुटा-बेंडी-कुमेंडी (27.249 किमी) एवं सिगसिगी-उंटारी रोड-मुहम्मदगंज (22.24 किमी) का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया गया था । इस वर्ष बेंडी-कुमंडी (6.74 किमी) तथा उंटारी-सतबहनी-मोहम्मदगंज (11.77 किमी) का कार्य पूर्ण किया गया । इससे गाड़ियों के परिचालन एवं रेल के राजस्व में वृद्धि एवं समय की बचत हुई है।

4. नवादा-तिलैया खण्ड (17.747 किमी) के दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने से किऊल-गया (122.88 किमी) दोहरीकरण परियोजना का कार्य सम्पन्न हो गया है। इस खण्ड में अब रेल का परिचालन निर्बाध रूप से हो रहा है। 

5. गढ़वा आर0 ओ0 आर0 फेज-1 (5.10 किमी) का कार्य मार्च-2025 में पूर्ण किया गया। इसके शुरू हो जाने से चोपन की ओर से आने वाली गाड़ियों का परिचालन गढ़वा रोड स्टेशन में बिना सतही क्रॉसिंग के टोरी की ओर निर्वाध रूप से होने लगा है। इससे समय की काफी बचत हुई है एवं रेल का राजस्व भी बढ़ा है। 

6. सिन्द्री मार्शलिंग यार्ड (3.00 किमी) दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है । यहाँ पर चार अतिरिक्त लूप लाइन का निर्माण किया गया है तथा यात्रियों के सुविधा हेतु हाई लेवल प्लेटफार्म एवं शेड का निर्माण किया गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने से रेल परिचालन में काफी सुगमता होगी। 

7. हजारीबाग-बानाडाग खण्ड में (4.80 किमी) दोहरीकरण कार्य पूर्ण किया गया। इस परियोजना के पूर्ण होने से एन0 टी0 पी0 सी0 खानों से कोयले की आपूर्ति में वृद्धि होगी जिससे रेलवे राजस्व को बढ़ावा मिलेगा। 

8. मुगलसराय मंडल में अवस्थित रेल समपार संख्या 56 पर आर0 ओ0 बी0 के निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इससे पुसौली पावर ग्रीड एवं इसके आस-पास अवस्थित गाँव तक गया-मुगलसराय जी.टी. रोड से पहुंच सुगम हो गया है। अब इन गाँवों तथा पावर ग्रिड तक जाने के लिए रेल समपार पार कर पहुंचने में होने वाली समय की क्षति में गुणोत्तर सुधार होगा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी काफी बेहतर होगा।

9. खगड़िया-कुश्शेवरस्थान नई रेल लाईन परियोजना (44 किमी लंबे) के तहत लगभग 19 किमी लंबे खगड़िया-अलौली रेलखंड का कार्य पूर्ण करते हुए इस पर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है। 

10. अररिया-सुपौल नई रेल लाईन परियोजना (92 किमी लंबे) के तहत मार्च, 2025 में 22 किमी लंबे सुपौल-पिपरा रेलखंड का तथा इसी वर्ष लगभग 10 किमी लंबे पिपरा-त्रिवेणीगंज रेलखंड का भी निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।

11. पूर्व मध्य रेलवे में इस वित्तीय वर्ष में 77 रूट किलोमीटर पर कवच का कार्य पूर्ण करते हुए लोको ट्रायल परीक्षण किया जा चुका है । विदित हो कि दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) और प्रधानखूंटा (पीकेए) के बीच कवच का परियोजना 243 करोड़ रुपये की लागत से  417 रूट किलोमीटर रेलखंड शामिल है। इस परियोजना कि निविदा प्रदान कर दी गई है तथा अब तक 253 रूट किलोमीटर का लोको ट्रायल परीक्षण हो चुका है ।

12.   इसके साथ ही इस वर्ष पूर्व मध्य रेलवे के 502 और 607 रूट किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर कवच की दो परियोजना 288 करोड़ रुपये और 264 करोड़ रुपये की लागत से कि निविदा प्रदान कर दी गई है, तथा सर्वेक्षण कार्य चल रहा है ।

13.  पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस वर्ष अलग-अलग सेक्शन में 127 किलोमीटर के लिए ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है, जिससे लाइन कैपेसिटी बढ़ने से ट्रेनों के समय पालन में मदद मिली है।

14.  वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11 रोड ओवर ब्रिज और 04 रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण किए गए।

15. साल 2025 में पांच गति शक्ति कार्गो टर्मिनल चालू किए गए -

       (i)  पकड़ी बरवाडीह बनाडाग, हजारीबाग

       (ii) आर.के. ट्रांसपोर्ट एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, सिंगरौली

       (iii) लीप एग्री (खगड़िया) लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड, पसराहा

       (iv) सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) थर्मल प्राइवेट लिमिटेड, चौसा

        (v) एनसीएल का निगाही न्यू साइलो, शक्तिनगर

16.  यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 36 नई ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया गया है । इनमें 02 जोड़ी वंदे भारत, 01 जोड़ी नमो भारत रैपिड रेल तथा 10 जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं । इनके साथ ही 05 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें तथा 18 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का भी परिचालन प्रारंभ किया गया है। 

17. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चालू वित्तीय वर्ष में 11 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों तथा 04 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों सहित कुल 15 जोड़ी ट्रेनों का मार्ग विस्तार भी किया गया है । 

धनबाद: मैथन में फ्लावर गार्डन एवं डैम लाइटिंग का हुआ उद्दघाटन

निरसा(धनबाद): नव वर्ष आगमन के अवसर पर डीवीसी तकनीकी सदस्य द्वारा डीवीसी फ्लावर गार्डन, मलेनियम पार्क एवं डैम लाइटिंग का उद्घाटन डीवीसी के तकनीकी सदस्य एस पांडा तथा कार्यपालक निदेशक दिनेश सिंह का द्वारा किया गया। इससे पहले मैथन याच क्लब में डीवीसी के दोनों मुख्यातिथियों का स्वागत भव्यरूप से स्वागत किया गया। बाद में फ्लावर गार्डन एवं मिलिनीयम पार्क, डैम लाइटिंग का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। 



बताया गया कि फ्लावर गार्डन में इस वर्ष सेलोसिया,साल्विया एवं विभिन्न प्रजातियों के गुलाब, सफेद गेंदा व डेजी चंद्रमल्लिका आदि रंग बिरंगे फूल हैं जो मैथन के पर्यावरण में चार चांद लगा रही है।
कहां गया कि मिलेनियम पार्क को पर्यटकों एवं बच्चों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है। जिसमें कई प्रकार के जंगली जानवरों का पुतला बनाया गया है। जो बच्चों में आकर्षित का केंद्र बना है इसके साथ ही डैम लाइटिंग परियोजना के अंतर्गत बांध क्षेत्र को आधुनिक लाइट से सजाया गया है। जो रात्रि में बांध की भव्यता को और अधिक निखारने के काम करती है।
साथ ही बताया गया कि मैथन और पंचेत डैम की लाइटिंग का कुल पैकेज 3 करोड़ रुपये का है, जिसमें स्पिलवे और डैम हेरिटेज लाइट दोनों शामिल हैं। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने की ऐतिहासिक पनडुब्बी यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना की स्वदेशी अग्रिम पंक्ति की पनडुब्बी INS वाघशीर में सवार होकर समुद्र के भीतर यात्रा पर निकलीं। इस तरह वह पनडुब्बी में यात्रा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बन गईं। इससे पहले यह गौरव फरवरी 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मिला था, जब उन्होंने INS सिंधु रक्षक में यात्रा की थी। अधिकारियों के अनुसार, कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे से कलवरी श्रेणी की इस पनडुब्बी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मौजूद थे। राष्ट्रपति, जो सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं, ने इस यात्रा के जरिये नौसेना के मनोबल को नई ऊंचाई दी।



पनडुब्बी में प्रवेश से पहले नौसैनिक वर्दी में सजी राष्ट्रपति मुर्मू ने वहां तैनात जवानों से मुलाकात की। उन्होंने INS वाघशीर के चालक दल से बातचीत कर उनके समर्पण और अनुशासन की खुले दिल से सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पनडुब्बी भारतीय नौसेना की पेशेवर उत्कृष्टता और युद्ध तत्परता का जीवंत प्रमाण है। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राष्ट्रपति को पनडुब्बी के भीतर भारत की समुद्री रणनीति, पनडुब्बी बेड़े की भूमिका, परिचालन क्षमताओं और राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा में इसके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गौरतलब है कि इससे पहले अक्तूबर में राष्ट्रपति मुर्मू ने अंबाला से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। अप्रैल 2023 में असम के तेजपुर से सुखोई-30 MKI में उड़ान ली थी। इस तरह वह वायुसेना के दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति भी हैं।

राँची: CM हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस के दिग्गज नेता

राँची : राजधानी रांची में आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय एक सियासी सौहार्द का गवाह बना। CM हेमंत सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक राजेश कच्छप ने औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेसा नियमावली को राज्य मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हार्दिक बधाई दी।


नेताओं ने इसे आदिवासी और ग्राम स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। इस अवसर पर नववर्ष–2026 के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के बीच एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनायें दी गईं।

देवघर: पुल पर एक खतरा करीब से गुजर गया, ट्रेन रूट ठप

देवघर : जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड पर आसनसोल से झाझा जा रही अपलाइन मालगाड़ी अचानक बरुआ नदी पुल के पास पटरी से उतर गई। हादसा इतना भयानक था कि मालगाड़ी के 17 डिब्बे डिरेल हो गये। 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गये। 3 डिब्बे सीधे बरुआ नदी में जा गिरे। बाकी डिब्बे ट्रैक के इर्द-गिर्द बिखर गये। नतीजा, पूरा रेलखंड जाम, ट्रेनों की रफ्तार थम गई। यह हादसा बीती रात 11.40 बजे के करीब हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे से करीब आधे घंटे पहले इसी पटरी से गोरखपुर से कोलकाता जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस गुजर चुकी थी। जैसे ही मालगाड़ी डिरेल हुई, तेज धमाके जैसी आवाज गूंजी और आसपास तहलका मच गया। हादसे के बाद से जसीडीह-किऊल रेलखंड पर अप और डाउन दोनों लाइनें ठप हैं। 13 घंटे से अधिक समय से परिचालन बाधित है। 



कई ट्रेनें जसीडीह, सिमुलतला समेत आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गईं है। पटना-हावड़ा का प्रमुख रेल रूट प्रभावित हुआ, इसका असर हावड़ा-पटना और हावड़ा-मुजफ्फरपुर लाइन तक है। जसीडीह स्टेशन पर उत्तर बिहार के सैकड़ों यात्री पूरी रात फंसे रहे, चेहरों पर थकान और आंखों में चिंता साफ दिखी। रेलवे ने सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया है। आसनसोल मंडल की PRO विपुला बौरी ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही राहत और बहाली की विशेष टीमें मौके पर भेज दी गईं। उन्होंने कहा कि हादसे से अप और डाउन दोनों रूट प्रभावित हैं। डिब्बे हटाने और ट्रैक दुरुस्त करने में 10 से 12 घंटे लग सकते हैं। यात्रियों को लगातार सूचना दी जा रही है।

UP: लाइक्स एंड शेयर’ का पागलपन, दोस्त ने मा’री गोली

UP : रील बनाने की सनक ने दोस्ती को लहूलुहान कर दिया। लाइक और शेयर की भूख इतनी बढ़ गई कि 17 साल के फहीम पर उसके ही दोस्त ने गोली चला दी। फहीम जान बचाने के लिये इधर-उधर भागता रहा, हाथ जोड़कर मना करता रहा, लेकिन आरोपी पर जैसे पागलपन सवार था और ट्रिगर दबा दिया। सरधना नगर के मोहल्ला घोसियान निवासी फहीम अपने दोस्तों के साथ था। योजना बनी थी कि रील बनेगी, तमंचे से सिर्फ हवाई फायर होगी। लेकिन रील बनते-बनते हवाई फायर की हद टूट गई। आरोपी ने अचानक नाबालिग फहीम की ओर पिस्तौल तान दी और गोली चला दी। 



गोली फहीम की बायीं हथेली में जा लगी, वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद फहीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शनिवार को पिस्तौल के साथ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद इलाके में तहलका मच गया और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का कहना है कि बच्चा नाबालिग है, उस पर जानलेवा हमला हुआ। फिर भी न पिस्तौल बरामद हुई, न आरोपी पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि यह वारदात रील पर ज्यादा लाइक और शेयर पाने की होड़ में अंजाम दी गई। केस दर्ज कर लिया गया है। यह दिल दहला देने वाली वारदात मेरठ के सरधना नगर के मोहल्ला घोसियान में हुई।

बॉक्स ऑफिस की बाहुबली बनी ‘धुरंधर’, दमदार कमाई

चुनिंदा फिल्मों की फेहरिस्त में अब ‘धुरंधर’ का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुका है। रिलीज के चौथे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई देखकर दर्शक भी हैरान हैं। आमतौर पर बड़े बजट की फिल्मों की रफ्तार दूसरे या तीसरे हफ्ते में धीमी पड़ने लगती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस चलन को पूरी तरह पलट दिया। पहले शनिवार को शानदार ओपनिंग, फिर लगातार चार शनिवार तगड़ा कलेक्शन और हर हफ्ते यह संदेश कि फिल्म का जादू अभी बाकी है। चौथे हफ्ते के शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सबको चौंका दिया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया।



इस साल ऐसा करने वाली यह पहली फिल्म है। फिल्म की कामयाबी का सबसे बड़ा राज दमदार कंटेंट है। मजबूत कहानी, सधा हुआ निर्देशन, कलाकारों का असरदार अभिनय, एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स का संतुलन, यही वजह है कि रिलीज के कई हफ्तों बाद भी शो हाउसफुल जा रहे हैं और दर्शक बार-बार सिनेमाघर का रुख कर रहे हैं।

चतरा में TSPC के पूर्व टॉप कमांडर समेत दो की गोली मारकर हत्या, दो गंभीर घायल, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेंद्रा गांव में रविवार देर रात आपसी विवाद के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के पूर्व टॉप कमांडर देवेंद्र गंझू और उसके साथी चुरामन गंझू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम भोक्ता और उसका साला गोपाल भोक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात देवेंद्र गंझू अपने कुछ साथियों के साथ गेंद्रा गांव स्थित श्याम भोक्ता के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि घर के भीतर ही गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान चली गोलियों में देवेंद्र गंझू और चुरामन गंझू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम भोक्ता और गोपाल भोक्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले प्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डाल्टनगंज भेजा गया। हालत गंभीर होने पर श्याम भोक्ता को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया, जबकि गोपाल भोक्ता को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भी प्राथमिक उपचार दिया गया।

मृतक देवेंद्र गंझू टीएसपीसी का पूर्व टॉप कमांडर रह चुका था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, रंगदारी, लेवी वसूली सहित 36 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं घायल श्याम भोक्ता भी पहले टीएसपीसी संगठन से जुड़ा रहा है और उस पर दर्ज एक मामले की जांच वर्तमान में एनआईए द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में जेल से बाहर आया था।

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि बीते दिनों पलामू जिले के पांकी इलाके में टीएसपीसी के हथियार फैक्ट्री मामले का खुलासा हुआ था, जिसकी जांच एनआईए कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि अफीम की अवैध कमाई और पूर्व में ली गई लेवी की रकम के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था, जो अंततः इस खूनी संघर्ष में बदल गया।

घटना की सूचना मिलते ही कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सनोज कुमार चौधरी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य एकत्र किए और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर बिंदु पर गहन जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

राँची: झारखंड में पारा लुढ़का, पड़ा पाला, कबतक रहेगा ऐसा

राँची : झारखंड में ठंड ने अचानक तेवर तीखे कर लिये हैं। राजधानी रांची समेत कई जिलों में शीतलहर का असर साफ दिख रहा है। रांची का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। हालात ऐसे हैं कि राज्य के कई हिस्सों में 14 दिनों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। दिन में भी ठंड से सुकून नहीं मिला, रांची का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा, यानी धूप के बावजूद हल्की ठंडक बनी रही और मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। रांची के मौसम केंद्र के अनुसार, रांची के बाद सबसे ठंडा गुमला रहा। वहीं बोकारो, देवघर और कोडरमा में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहा, जो सामान्य से नीचे है और कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है।



खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला समेत अन्य इलाकों में रात का तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। खुले खेतों और बाहरी इलाकों में पाला पड़ने की खबरें हैं, जिससे ठंड का असर और तीखा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक और गिर सकता है। इसके बाद अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। अचानक गिरे तापमान और कोल्ड वेव को देखते हुये बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बिहार: अनंत सिंह के बेटे मिले CM नीतीश कुमार से, आगे क्या

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल है, और इसकी धड़कन सीधे मोकामा से आ रही है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी एक अहम सियासी तस्वीर सामने आई है। मोकामा के मौजूदा विधायक और ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह की पूर्व विधायक पत्नी नीलम देवी, अपने दोनों बेटों के साथ CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंची। इस मुलाकात के पीछे कोई बड़ा सियासी संकेत छिपा है, इसी सवाल ने मोकामा की राजनीति को गरमा दिया है। दरअसल, अनंत सिंह इन दिनों जेल की सलाखों के पीछे हैं। चुनाव के बीच पटना पुलिस ने उन्हें एक हत्याकांड में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामला अदालत में विचाराधीन है। इधर, मोकामा और आसपास के इलाकों में उनके समर्थक आज भी उसी उम्मीद के साथ बैठे हैं कि फैसला उनके नेता के हक में आयेगा और ‘छोटे सरकार’ फिर से पुराने रौब के साथ जनता के बीच लौटेंगे। फिलहाल, सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।



लेकिन इन सबके बीच मोकामा की राजनीति में जो नया रंग उभर रहा है, वह चौंकाने वाला है। सवाल उठ रहा है, क्या ‘छोटे सरकार’ की विरासत अब अगली पीढ़ी संभालने जा रही है? इन दिनों अनंत सिंह के दोनों बेटे, अंकित और अभिषेक, इलाके में खासे एक्टिव नजर आ रहे हैं। करीब 50 गाड़ियों के काफिले के साथ वे मोकामा विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव पहुंच रहे हैं। लोगों से मिलना, हालचाल पूछना, सुख-दुख बांटना और आशीर्वाद लेना, यह सब कुछ बिल्कुल उसी अंदाज में हो रहा है, जैसा सालों से अनंत सिंह करते आये हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों भाइयों का ठाठ, ठसक और आत्मविश्वास हूबहू अपने पिता जैसा दिख रहा है। यही वजह है कि मोकामा की गलियों में अब नारे भी बदलने लगे हैं। जहां कभी “छोटे सरकार जिंदाबाद” गूंजता था, वहीं अब “अंकित भैया जिंदाबाद” और “अभिषेक भैया जिंदाबाद” की आवाजें सुनाई देने लगी हैं।


इतना ही नहीं, अनंत सिंह के पुराने सिपहसालार, समर्थक और रणनीतिकार भी अब इन्हीं दोनों भाइयों के साथ कदमताल करते दिख रहे हैं। जहां-जहां उनका काफिला पहुंचता है, वहां भीड़, जोश और चर्चा—सब कुछ पुराने दिनों की याद दिला देता है। स्थानीय नेताओं से मुलाकात, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और आम जनता से सीधा संवाद, यह साफ इशारा कर रहा है कि अंकित और अभिषेक का राजनीति से रिश्ता अब सिर्फ नाम का नहीं रहा। गौर करने वाली बात यह भी है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जब अनंत सिंह से उनके बेटों के राजनीतिक भविष्य पर सवाल पूछा गया था, तो बेबाक ‘छोटे सरकार’ उस वक्त गंभीर हो गये थे। उन्होंने कहा था,“अभी लड़कवा के उमर नय हय, अगिला बेरी हो जतय त लड़तय।”

यानी संकेत साफ था, आज नहीं, लेकिन कल जरूर।

Breaking