Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गुरुवार, 8 जनवरी 2026
सरायकेला-खरसावां : कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा, पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद
सोमवार, 5 जनवरी 2026
कपाली ओपी क्षेत्र में 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार स्कूटी व आईफोन बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
कल दिनांक- 04.01.2026 को संध्या में कपाली ओ०पी० अन्तर्गत हासाडुंगरी पुल पास एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान एक संदेहास्पद स्कूटी- JH05DJ 2883 को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन स्कूटी चालक वहां से भाग निकला। शक होने पर उक्त स्कूटी की घेराबंदी कर कपाली ओ०पी० अंतर्गत हासाडुंगरी, काला ईटा भट्ठा के पीछे पकड़ा गया एवं स्कूटी सवार रेशमा परवीण, उम्र करीब 44 वर्ष, पति- मो० परवेज अंसारी, स्थायी पता- ए० रोड़, वार्ड नंबर- 19, मुस्लिम बस्ती, थाना-आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां वर्तमान पता- महबूब आलम के मकान में किरायेदार, हासाडुंगरी, काला ईंट भट्ठा के पिछे, कपाली, थाना- चाण्डिल (कपाली ओ०पी०), जिला- सरायकेला-खरसावाँ से कड़ाई से पूछताछ किया गया। महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा स्कूटी सवार रेशमा परवीण की तलाशी लेने पर इनके पास से कुल- 15.99 gram ब्राउन सुगर (अनुमानित कीमत- 3,20,000/-) बरामद किया गया एवं अवैध रूप से ब्राउन सुगर के परिवहन एवं खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त रेशमा परवीण को आज दिनांक- 05.01.2026 को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।
बरामद वस्तुः-
1. कुल- 15.99 gram ब्राउन सुगर (अनुमानित कीमत- 3,20,000/-)।
2. ब्लू रंग का सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटी संख्या- JH05DJ 2883।
4. सफेद रंग का एप्पल आईफोन 13 मोबाईल-01 (एक)।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम और पताः-
(01) रेशमा परवीण, उम्र- करीब 44 वर्ष, पति- मो0 परवेज अंसारी, स्थायी पता- ए० रोड़, वार्ड नंबर- 19, मुस्लिम बस्ती, थाना-आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां वर्तमान पता- महबूब आलम के मकान में किरायेदार, हासाडुंगरी, काला ईंट भट्ठा के पिछे, कपाली, थाना- चाण्डिल (कपाली ओ०पी०), जिला- सरायकेला-खरसावाँ।
छापेमारी दल के सदस्यः-
1. धीरंजन कुमार, प्रभारी, कपाली ओ०पी० ।
2. अनिता सोरेन, पु०अ०नि० (अनुसंधानकर्ता), कपाली ओ०पी० ।
3. रंजीत कुमार सिंह, पु०अ०नि०, कपाली ओ०पी० ।
4. बशीर खाँ, स०अ०नि०, कपाली ओ०पी० ।
5. आ0 18 बिपुल कुमार तिवारी, टाईगर मोबाईल ।
6. आ0 172 दस्तगीर आलम, टाईगर मोबाईल ।
मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025
कपाली पुलिस की कार्रवाई: जुए के अड्डे पर छापेमारी।
सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर कपाली ओपी पुलिस ने बीती रात जुए के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने ताश के पत्ते, शराब की बोतलें और अन्य सामग्री जब्त की। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से भागे हुए लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। देर रात हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से कानून व्यवस्था के प्रति आम जनता को विश्वास की उम्मीद जगी है। उनका मानना है कि पुलिस की सक्रियता से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने कहा कि ऐसे अवैध गतिविधियों को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और पुलिस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधि करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
कपाली पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध लोडेड पिस्टल के साथ कुख्यात अपराधी मो० इरशाद गिरफ्तार
दिनांक- 10.10.2025 को कपाली ओ0पी0 में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मो0 इरशाद नाम का अपराधी अवैध हथियार के साथ कपाली क्षेत्र में घुम कर रहा है एवं कोई घटना कारित कर सकता हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु कपाली ओ0पी0 पुलिस द्वारा एक टीम का गठन कर ओ0पी0 अन्तर्गत केन्दडीह, अलमनार स्कूल के सामने वाली गली, डांगोडीह, कपाली में छापेमारी कर अपराधकर्मी मो0 इरशाद, उम्र- 32 वर्ष, पिता- मरहूम नूर मोहम्मद, पता- डांगोडीह, साततल्ला बिल्डींग के सामने, कपाली, थाना- चाण्डिल, जिला- सरायकेला-खरसावॉ को अवैध लोडेड पिस्टल एवं 03 (तीन) राउंड जिंदा गोली के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त मो0 इरशाद के विरूद्ध आयुद्ध अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है
बरामदगी:-
01) सिल्वर कलर का MADE IN USA NO 11 7.65 MM अंकित लोडेड पिस्टल- 01 (एक) ।
02) 7.65 KF अंकित पिस्टल का जिंदा गोली- 03 (तीन) ।
गिऱफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पता:-
(I) मो0 इरशाद, उम्र- 32 वर्ष, पिता- मरहूम नूर मोहम्मद, पता- डांगोडीह, साततल्ला बिल्डींग के सामने, कपाली, थाना- चाण्डिल, जिला- सरायकेला-खरसावॉ ।
गिरफ्तार अपराधकर्मी मो0 इरशाद का अपराधिक इतिहासः-
1. चाण्डिल (कपाली ओ0पी0) थाना काण्ड संख्या- 57/2022, दिनांक- 01.04.2022, धारा- 302/201/506/34 भा0द0वि0
2. चाण्डिल (कपाली ओ0पी0) थाना काण्ड संख्या- 159/2019, दिनांक- 29.11.2019, धारा- 387/307/34 भा0द0वि0 27 Arms Act.
3. आदित्यपुर थाना काण्ड संख्या- 75/2020, दिनांक- 06.06.2020, धारा- 25(1-b)(a)/26/35 Arms Act.
4. मानगो (आजादनगर) थाना काण्ड संख्या- 583/2015, दिनांक- 2015, धारा- 25(1-b)(a)/26/35 Arms Act.
छापामारी दल के सदस्यः-
1.धीरंजन कुमार, प्रभारी, कपाली ओ0पी0 ।
2. रंजीत कुमार सिंह, पु0अ0नि0, कपाली
3. बशीर खॉ, स0अ0नि0, कपाली ओ0पी0 ।
4. मनोज कुमार मिश्रा, स0अ0नि0, कपाली ओ0पी0 ।
5. आ0 18 बिपुल कुमार तिवारी, टाईगर मोबाईल, कपाली ओ0पी0 ।
6. आ0 27 दस्तगीर आलम, टाईगर मोबाईल, कपाली ओ0पी0 ।
गुरुवार, 11 सितंबर 2025
कपाली में बालश्रम पर टास्क फोर्स की छापेमारी, चार बच्चे रेस्क्यू
कपाली : सरायकेला में बालश्रम रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स ने कपाली क्षेत्र में छापेमारी की, जिसमें चार बच्चों को रेस्क्यू किया गया। ये बच्चे कबाड़ गोदाम में काम कर रहे थे, न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन को जानकारी मिली थीं।
डालसा सचिव सरायकेला ने बाल कल्याण समिति और श्रम विभाग को निर्देश दिए थे, जिसके बाद टास्क फोर्स ने कार्रवाई की। रेस्क्यू किए गए बच्चे 14 साल से ऊपर के थे, इसलिए कबाड़ गोदाम संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे 18 साल से कम उम्र के बच्चों से काम न कराएं और अपने गेट पर बैनर लगाएं कि यहां बाल श्रमिक से काम नहीं कराया जाता है। टास्क फोर्स में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका कुमारी, चाइल्ड हेल्प लाइन की परियोजना समन्वयक कविता मिश्रा, युवा संस्था के मुकेश कुमार पांडेय, बाल कल्याण समिति की सदस्य बिना रानी महतो और पद्मा गोराई, जिला बाल संरक्षण के माथुर मंडल, समीर कुमार महतो, चितरंजन कुमार और बिट्टू प्रजापति शामिल थे। यह कार्रवाई बालश्रम रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है।
सोमवार, 31 मार्च 2025
कपाली में दिल दहला देने वाली घटना, घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और 5 साल के मासूम बेटे की ब्लेड से गला रेत कर दी हत्या, पति गिरफ्तार
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...





























