झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं वीर शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 12 जनवरी 2026
जमशेदपुर: शिबू सोरेन व शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती पर कदमा में भव्य आयोजन
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025
कदमा: अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या,पुलिस छापेमारी में जुटी
जमशेदपुर:कदमा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने तौकीर उर्फ़ गोरा की गोली मारकर हत्या कर दिया,सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुटी। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2, क्रॉस रोड नंबर-6 मे गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार हमलावरों ने तौकीर उर्फ़ गोरा को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। देखते ही देखते तौकीर ज़मीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
शनिवार, 18 अक्टूबर 2025
कदमा: धनतेरस पर रूहानियत से ओतप्रोत स्नेह मिलन एवं विश्व शांति योग कार्यक्रम का आयोजन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कदमा शाखा में धनतेरस के पावन अवसर पर एक रूहानियत से भरपूर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाई–बहनों ने पूरे भारतवर्ष और विश्व की शांति, सुख एवं समृद्धि के लिए सामूहिक योग साधना की, जिससे वातावरण में दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के पश्चात कदमा शाखा प्रभारी ब्रह्माकुमारी संजू दीदी ने उपस्थित भाई बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि-दशहरे के बाद दीपावली और धनतेरस हमें यह स्मरण कराते हैं कि असली धन सोना–चांदी नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर स्थित गुण, पवित्रता और ज्ञान का खजाना है। जब आत्मा अपने अंदर की अंधियारी इच्छाओं को मिटाकर शिव बाबा के ज्ञान दीप से प्रकाशित होती है, तब वही सच्ची धनतेरस मनाती है।”
दीदी ने आगे कहा कि दशहरा जहां अंदर के रावण रूपी विकारों के दहन का प्रतीक है, वहीं दीपावली और धनतेरस आत्मिक उजियारे और दिव्य सम्पन्नता का प्रतीक हैं। जब आत्मा तेरह इंद्रियों पर विजय पा लेती है, तब वह सच्चे अर्थों में धनवान आत्मा बन जाती है।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, योग अनुभव साझा और दीप प्रज्वलन समारोह भी हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज के भाई–बहने उपस्थित थे। सभी ने इस आयोजन को शांति, शक्ति और सद्भाव का उत्सव बताया।
मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025
जमशेदपुर में भानू मांझी गैंग का शूटर मनीष सिंह लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को भानु मांझी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उलियान टीओपी मैदान में भानू मांझी गिरोह का एक युवक पिस्टल और गोली के साथ घूम रहा है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी दल ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी मनीष सिंह (20 वर्ष) कदमा के भाटिया बस्ती महादेव पथ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी लोडेड सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन जिंदा राउंड बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मनीष सिंह भानू मांझी गिरोह का सक्रिय सदस्य है और शहर में भानू मांझी के साथ मिलकर लोगों को हथियार के बल पर धमकाकर रंगदारी वसूलने का काम करता है। आरोपी के खिलाफ कदमा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले मैं पुलिस ने भानू मांझी को नामजद किया है। एसएसपी ने बताया कि भानू मांझी ने ही शूटर मनीष सिंह को पिस्टल दिया था।
भानू मांझी गिरोह के सरगना भानु मांझी के खिलाफ जमशेदपुर जिले के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025
जमशेदपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान फुटबॉलर से चैन लूट, नकाबपोश अपराधियों ने दिखाई बंदूक
जमशेदपुर कदमा थाना क्षेत्र के लिंक रोड में मॉर्निंग वॉक कर रहे फुटबॉल खिलाड़ी रामदेव सिंह से चैन कि छिनतई हुई, बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक की नोक पर घटना को अनजाम दिया, वहीं इस घटना के बाद मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है l फिलहाल पुलिस अपराधी के धर पकड़ के लिए प्रयाश कर रहीl
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...





























