Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

हर हर महादेव संघ ने 25 वर्षों से निभाई मानव सेवा की परंपरा, ठंड में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

हर हर महादेव संघ के बैनर तले पिछले 25 वर्षों से निरंतर चल रहे कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत इस वर्ष भी जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने का सराहनीय कार्य किया गया। यह कार्यक्रम गोलमुरी इवनिंग क्लब, जमुना रोड में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, जुगुन पाण्डेय, घनश्याम पांडे, चन्दना, पप्पी शर्मा, आभा वर्मा, गौरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया।

इस अवसर पर समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हर हर महादेव संघ से जुड़े सभी लोग पूर्ण निष्ठा, सेवा भावना और अपने सामर्थ्य के अनुसार समाज सेवा का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए — चाहे एक कंबल हो, पांच कंबल हों या जितना भी संभव हो।

उन्होंने बताया कि संघ द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड से लेकर पोटका प्रखंड तक सुदूर ग्रामीण इलाकों में जाकर लगातार कंबल वितरण का कार्य किया जाता है। उद्देश्य केवल यही है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न हो।

समाजसेवी काले ने कहा कि जब जरूरतमंद लोग कंबल से ठंड से बचते हैं, तो ईश्वर का आशीर्वाद स्वतः प्राप्त होता है। यह एक पुण्य का कार्य है, जिसे सभी को मिलकर करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में संघ के सदस्यों ने आगे भी इसी तरह मानव सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं को गौशाला भेजने को लेकर नगर निगम में बैठक आयोजित

उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निर्देश में बैठक का आयोजन: शहरी क्षेत्र में भ्रमण करने वाले आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के संदर्भ में सहायक नगर आयुक्त श्री आकिब जावेद के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

टीम का गठन कर आवारा पशुओं को नगर निगम क्षेत्र में विजिट कर खोजने कर चिन्हित करने का निर्देश

नगर निगम क्षेत्र में जागरूकता हेतु माएकिंग भी कराया गया

सहायक नगर आयुक्त श्री आकिब जावेद  ने बताया कि शहरी क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने का कार्य किया जाएगा ताकि शहरी क्षेत्र में कोई आप्रिय  दुर्घटना घटित ना हो।

इसके लिए टीम का गठन किया गया है एवं टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा के निर्देश में उनके द्वारा भेजे गए डॉक्टर एवं कर्मियों के टीम के द्वारा आवारा पशुओं को पड़कर गौशाला भेजने का कार्य किया जाएगा जिसमें मानगो नगर निगम के द्वारा आवश्यक सहयोग करते हुए यह कार्य किया जाएगा

इस अवसर पर कार्यालय के नगर मिशन प्रबंधक, सफाई पर्यवेक्षक ,कर्मी ,मानगो नगर निगम आदि उपस्थित रहे

सरायकेला : सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए जिलेभर में अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 125 वाहनों से वसूला गया जुर्माना

पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए पुरे जिले में सड़क पर अवैध तरिके से पार्किंग किये गए वाहनो के प्रति अभियान चलाने हेतु निर्देश दिया गया है, उक्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक-19.12. 2025 को यातायात थाना प्रभारी के द्वारा अवैध तरिके से पार्किंग किये गए वाहनो के प्रति पुरे जिले में जगह जगह पर अभियान चलाया गया। 

अभियान के दौरान BMW COMPANY से लेकर अन्य सभी कम्पनीयों का मनमानापन करते हुए देखा गया कि मुख्य मार्ग एवं सर्विस मार्ग पर अवैध तरिके से वाहनो को पार्किंग किया गया था। जिसके कारण होने वाले संभावित दूर्घटना को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है, सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण करने हेतु पुरे जिले में अभियान चलाते हुए यातायात नियमो का उल्लघन कर वाहन चालको से एवं अवैध तरिके से मुख्य माग एवं सर्विस मार्ग पर पार्किंग किए गए लगभग 125 वाहनों पर MV Act के तहत 2,78,100/- रूपये का जुर्माना किया गया साथ ही सभी वाहन चालको को गलत तरिके से वाहनो को पार्किंग नहीं करने के साथ यातायात नियमो का पालन करते हुए वाहन चलाने का दिशा निर्देश दिया गया।

एक्सप्लोर XII 2025’ में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में प्रतिभा और नवाचार का भव्य प्रदर्शन

19 दिसंबर 2025, जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘एक्सप्लोर XII 2025’ का आज दूसरा दिन उत्साह, रचनात्मकता और जोश से भरपूर रहा। पूरे परिसर में प्रतिभा और नवाचार की अद्भुत झलक देखने को मिली।

दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत एक शानदार फ्लैश मॉब नृत्य प्रस्तुति के साथ हुई, जिसने पूरे कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। फ्लैश मॉब के दौरान छात्र-छात्राएं बॉलीवुड गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। इस दौरान पूरे कैंपस में प्रतिभागियों की चहल-पहलहोने से उत्सव का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, प्रशासनिक विभाग के अनुष्ठाता नाजिम खान, शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम, आईटी विभाग के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. रंजन मिश्रा, शोध विभाग के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, विधि विभाग के अधिष्ठाता प्रो. आचार्य ऋषि रंजन, कला एवं मानविकी विभाग के अधिष्ठाता एस. खान, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य शामिल रहे। माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई।

‘एक्सप्लोर XII 2025’ के दूसरे दिन एन. एस. पी. एस., अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों और विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों द्वारा कैंपस परिसर में फूड स्टॉल्स भी लगाए गए, जहां भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आगंतुक नजर आए। प्रतिभागी सोलो डांस, फायरलेस कुकिंग, स्किट, स्काईवॉक जैसी विविध प्रतियोगिताओं को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।

खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बालिका वॉलीबॉल मुकाबले में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की छात्राओं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओरिएंटल इंस्टीट्यूट की टीम के साथ फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा *ऐसे आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसी जोश और समर्पण के साथ अपने भविष्य निर्माण की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया, ताकि वे एक जिम्मेदार और प्रतिभाशाली नागरिक के रूप में स्वयं को स्थापित कर सकें।*

‘एक्सप्लोर XII 2025’ का समापन इस कला उत्सव के तीसरे और अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह और डीजे नाइट के साथ किया जाएगा।

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के उद्घाटन को लेकर मुख्यमंत्री से मिले चेयरमैन

 आज दिनांक 19.12.2025 को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदित्यपुर के चेयरमैन श्री मदन मोहन सिंह झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदित्यपुर के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किये और उन्होंने अपने संस्थान के बारे में जो झारखंड और बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं 

उससे अवगत कराये उन्होंने कहा कि पटना बिहार में नेताजी सुभाष इंजीनियरिंग कॉलेज नेताजी सुभाष पॉलिटेक्निक कॉलेज नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल एवं नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बिहटा ,पटना तथा झारखंड में नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी, नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल (10 स्कूल), नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदित्यपुर सरायकेला के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किए तथा सभी संस्थान बड़े ही सुचारु ढंग से चल रहा 

 तथा झारखंड और बिहार में अपना परचम लहरा रहा है, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदित्यपुर में जो चिकित्सा व्यवस्था,छात्रों का पठन-पाठन बड़े ही शुव्यवस्थित ढंग से चल रहा है तथा यह अस्पताल झारखंड में मील का पत्थर बनने जा रहा है, जहां बहुत ही कम कीमत पर मरीज का इलाज किया जाता है तथा आयुष्मान की सुविधा होने से गरीबों को अच्छी चिकित्सा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने जनवरी माह में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने का आश्वासन दिए।

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में व्याख्यान का आयोजन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर की माननीय कुलपति प्रो॰ (डॉ॰) अंजिला गुप्ता के मार्ग-दर्शन, रजिस्ट्रार डॉ॰ सलोमी कुजूर के सहयोग एवं डॉ॰ अन्नापूर्णा झा, संकायध्यक्ष -सह- सी॰भी॰सी॰ के नेतृत्व में टाटा स्टील की रिर्सोस पर्सन डॉ॰ सास्वती चकलाधर द्वारा "From carbohydrate Chemistry to Blast Furnace- My transformative journey" विषय पर विश्वविद्यालय के रसायन विभाग की छात्राओं को व्याख्यान द्वारा रसायन के विभिन्न पहलुओं, हरित रसायन द्वारा उर्जा के संरक्षण एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के विभिन्न संस्थानों के बारे में विस्तार से अवगत कराया ।

 इस अवसर पर रसायन विभाग की संकायध्यक्ष डॉ॰ अन्नापूर्णा झा, सहायक प्रोफेसर डॉ॰ सरिता कुमारी, गैर-शैक्षणिक श्री भीम सेन पुरान, श्रीमती निशा सिंह एवं रसायन विभाग की छात्राएँ उपस्थित रही.

Breaking