Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुधवार, 28 मई 2025

बहरागोड़ा:-सेवा नामक संस्था के सदस्यों ने शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी.....

बहरागोड़ा संवाददाता 


बहरागोड़ा :- सांड्रा पंचायत अंतर्गत लोधनवनी गांव के शशि सिंह नामक व्यक्ति पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था. सूचना पाकर बुधवार सेवा नामक संस्था के सदस्यों ने शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर परिवार का हालचाल जाना तथा ढांढस बंधाया व सांत्वना दी. मृतक के श्राद्धकर्म के लिए संस्था ने मृतक के पत्नी कल्याणी सिंह के हाथों चावल व आर्थिक मदद किया तथा शोकाकुल परिवार के साथ हर एक शुख दुख में खड़े रहने की बात कही इस मौके पर राजेन्द्र भद्र,अशोक दे,बाबलु नायक,आसीस सोम, प्रहलाद मुंडा, देवव्रत दे,सुकुमार दत्त,अशोक सेन,दयाल नायक,बंकिम नायक, जगन्नाथ दास, जवाहरलाल सिंह, गोकुल मुंडा, शंकर सिंह ,अजीत सतपति आदि उपस्थित थे.

झामुमों नेता गणेश महाली ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रशासक से की सड़क नाली निर्माण की मांग, सौंपा पत्र

 


Adityapur: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह पूर्व आदित्यपुर विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने आदित्यपुर नगर निगम के सभी 35 वार्डों में सड़क, नाली समेत अन्य विकास योजनाओं को पूरा करने की मांग को लेकर नगर निगम प्रशासक को मांग पत्र सौंपा है।

झामुमों नेता गणेश महाली द्वारा सौपे गए मांग पत्र में निगम के सभी वार्डों में सड़क, नाली पेवर्स ब्लॉक आदि निर्माण की सूची उपलब्ध कराई गई है। मांग पत्र में गणेश महाली ने लिखा है कि सभी योजनाओं को आवश्यक समझा जाए और जल्द से जल्द सभी योजनाओं को पूरा किया जाए जो इस प्रकार है:-

1. वार्ड सं0-25, आसंगी में शिव मंदिर से बंगाली मैदान तक सड़क एवं पक्की नाली का निर्माण ।

2. वार्ड सं0-20, गुमटी बस्ती हरिनन्दन अग्रवाल के घर से करमी भगत के घर के सामने मुख्य नाली तक पक्की नाली का निर्माण ।

वार्ड सं0-20, गुमटी बस्ती, उड़ीया मध्य विद्यालय से दिनेश खेरवाल के घर तक पक्की नाली एवं पी.सी.सी सड़क का निर्माण ।

वार्ड सं0-20, गुमटी बस्ती, कृष्णा थापा के घर से जीतू चाय दुकान तक होम पाईप नाली का निर्माण।

3. वार्ड सं0-35, कुलुपटांगा रोड नं0-19 से डॉ० जे० के

4. वार्ड सं0-33, बनतानगर के.बी. जोन रिंकू थापा के घर से सी. जोन पंडित जी के घर तक सड़क एवं कलमट का निर्माण

5. वार्ड सं0-33, सी. जोन काली मंदिर प्रांगण में फेबर्स ब्लॉक लगाया जाय।

6. बडा गम्हरिया वार्ड नं0-6-बबिता दास के घर से ठाकुर के घर तक नाली सह फेबर

4. वार्ड सं0-33, बनतानगर के. बी. जोन रिंकू थापा के घर से सी. जोन पंडित जी के घर तक सड़क एवं कलभट का निर्माण

5. वार्ड सं0-33, सी. जोन काली मंदिर प्रांगण में फेबर्स ब्लॉक लगाया जाय ।










6. बड़ा गम्हरिया वार्ड नं0-6 बबिता दास के घर से ठाकुर के घर तक नाली सह फेबर ब्लॉक शेड निर्माण (लम्बाई 500 फीट)।

7. बड़ा गम्हरिया वार्ड नं0-6 शंकर मुखी के घर से राजीव मंडल के घर तक फेबर ब्लॉक रोड एवं नाली निर्माण (लम्बाई 300 फीट) ।

8. बड़ा गम्हरिया वार्ड नं0-6, मुरली दुकान से मिठु दास के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण (लम्बाई 400 फीट) ।

9. बड़ा गम्हरिया वार्ड नं0-6 त्रिलोचन पाल के घर से अमर सिंह के घर तक रोड निर्माण लम्बाई 700 फीट ।

10. चम्पाई नगर वार्ड नं0-15 सपन गांगुली के घर से रत्नाकर के घर तक फेबर ब्लॉक रोड निर्माण (लम्बाई 200 फीट)।

11. चम्पाई नगर वार्ड नं0-15 मिहिर गोराई के घर से आदित्य महाकुड़ के घर तक रोड निर्माण।

12. चम्पाई नगर वार्ड नं0-15 सुकुमार ओझा के घर से अक्षय गोप के घर तक रोड निर्माण।

13. चम्पाई नगर वार्ड नं0-15 मुकुल बनार्डी के घर से राजु दे के घर तक रोड निर्माण।

14. सापड़ा वार्ड नं0-01 राजेश दास के घर से रवि कर्मकार के घर होते हुए मानिक दास के घर तक नाली निर्माण (लम्बाई 500 फीट)

15. सापड़ा वार्ड नं0-01 गुरुकुल आरम से श्रीधर मंडल के घर तक नाली निर्माण (लम्बाई 1000 फीट)

16. शांतिनगर धनंजय गोप के घर से दास बूढ़ी के घर तक फेबर ब्लॉक रोड निर्माण (लगभग 200 फीट)

17. शांतिनगर उसना गोप के घर से शर्मा गोप के घर तक रोड निर्माण लगभग (लम्बाई 200 फीट)

18. लाइन टोला/राहड़गोड़ा संजीव उपाध्याय के घर से स्थु कहतो के घर तक फेबर ब्लॉक सड़क निर्माण लगभग 700 फीट

19. लाइन टोला / राहड़गोड़ा नेहरू महतो के घर से बिटटु नंदी के घर तक (नाली फेबर सड़क) लगभग 600 फीट लम्बाई

20. बोलाईडीह विजु प्रमाणिक के घर से बांसी ठाकुर के घर फेबर ब्लॉक तक सड़क लगभग 300 फीट लम्बाई

21. बोलाईडीह आदित्यपुर नाला जे.एम.टी सड़क से नया बस्ती तक फेबर ब्लॉक रोड लगभग 700 फीट लम्बाई

22. मिरूडीह काली मंदिर से चंद्रप्रकाश पाठक के घर तक नाली फेबर ब्लॉक निर्माण (700 फीट लम्बाई)

23. मिरूडीह कृष्णा गोराई के घर से सुरेश गोराई के घर तक फेबर ब्लॉक सड़क निर्माण लगभग 600 फीट लम्बा

24. मिरूडीह राजकुमार के घर से ख्वादीन के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण लमबाई 700 फीट

25. मिरूडीह पिंटु दुकान के घर से छगन गोराई के घर तक फेबर ब्लॉक सह नाली लगभग 400 फीट

26. मिरूडीह जयतारा के घर से सिकंदर टुडु के घर तक फेबर ब्लॉक रोड निर्माण

27. मिरूडीह सिंहजी के घर से संजय गोराई के घर तक रोड निर्माण

28. ईच्छापुर वार्ड नं0-30 डोनाल्ड मंडल के घर से बजरंगबली मंदिर तक फेबर ब्लॉक रोड निर्माण

29. ईच्छापुर वार्ड नं0-30 बाउरी बस्ती से ग्वाला पाड़ा तक नाली निर्माण।

30. ईच्छापुर वार्ड नं0-30 अमृत पार्क मरम्मति निर्माण।

मिरूडीह नया बस्ती

31. रोड नं0-1 बजरंगबली मंदिर से बबलू मंडल तक 410 आर.एफ.टी

32. रोड नं0-2 तिवारी जी के घर से मोनु रजक तक 550

आर.एफटी

33. रोड नं0-3 सागर के दुकान से लेकर श्याम चन्द्र झा के घर तक 650 आर.एफ.टी

34. रोड नं0-4 महेश रजक के दुकान से लेकर अजय शर्मा के घर तक 600 आर.एफ.टी

गांगुली के घर तक सड़क एवं कलवर्ट का निर्माण । वार्ड सं0-35, रोड नं0-19 से राकेश्वर पंडित के घर से कोचु पुआल टाल तक सड़क

निर्माण वार्ड सं0-35, रोड नं0-23 से साईं कॉलोनी तक सड़क का निर्माण ।

35. रोड नं0-5 परशुराम महतो के घर से लेकर रंगा प्रधान के घर तक 625 आर.एफ.टी

36. रोड नं0-6 प्रभुनाथ तिवारी के घर से लेकर सिद्धिलाल मुण्डा के घर तक 650 आर.एफ.टी

37. रोड नं0-7 निभा लेडिस कॉर्नर से लेकर विवेक रीवास्तव के घर तक 700 आर.एफ.टी

38. रोड नं0-8+9 में-सत्यनारायण राव के घर से आकाश शाण्डिलय के घर तक 500 आर.एफ.टी

39. रोड नं0-10 सुकलाल दास के घर से लेकर नागेश्वर प्रसाद के घर तक 650 आर.एफ.टी

40. रोड नं0 11+12-अण्डा महतो के घर से लेकर आनन्द राव के घर से होते हुए रंजित प्रधान के घर तक 580 आर.एफ.टी

बंतानगर वार्ड नं0-33

41. जोसना एक्का के घर से नदी तक नाली निर्माण

42. संगीता प्रधान के घर से रवि हेम्ब्रम के घर तक नाली निर्माण

43. काला घर से महतो के घर तक नाली का निर्माण

44. मेघा प्रमाणिक के घर से चन्दन प्रमाणिक के घर तक फेबर ब्लॉक सड़क निर्माण45.

खरसावां में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 


खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत वुरुडीह ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई मृतक को पहचान 50 वर्षीय गुलाब कैवत के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते हैं रेल पुलिस एवं खरसावा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचा उसके बाद सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत की कारणों को विस्तृत जानकारी सामने आएंगी, फिलहाल योर स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या है या दुर्घटना पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल को बारीकी से जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।










करीब 2 साल से बंद पड़ा भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम खिलाड़ियों और आम जनों के लिए ओपन

सरायकेला : सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम करीब 2 साल से बंद पड़ा भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम खिलाड़ियों और आम जनों के लिए ओपन 

पिछले 2 साल से जीर्णोद्धार कार्य के लिए खिलाड़ियों और आमजनों के लिए बंद था 

 समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी की पहल लाई रंग करीब दो वर्षों के इंतजार के बाद सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम आखिरकार खिलाड़ियों और आमजनों के लिए खोल दिया गया है। यह स्टेडियम बीते दो सालों से जीर्णोद्धार कार्य के चलते बंद था, जिससे खेल गतिविधियां ठप पड़ी थीं और स्थानीय खिलाड़ी अभ्यास से वंचित हो रहे थे।नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त को पत्र लिखकर मैदान को शीघ्र ओपन करने की मांग की थी। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया था कि मरम्मत कार्य के बीच भी खिलाड़ियों को सीमित समय के लिए मैदान में अभ्यास करने की अनुमति दी जाए, ताकि उनकी तैयारी पर असर न पड़े।समाजसेवी की पहल पर जिला खेल पदाधिकारी ने भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम को निर्धारित समय पर आम लोगों और खिलाड़ियों के लिए खोलने की स्वीकृति दे दी है। अब यह मैदान प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से 9:30 बजे तक और संध्या 4:00 बजे से 7:30 बजे तक उपयोग के लिए उपलब्ध रहेगा। हालांकि, मैदान का उपयोग कुछ शर्तों के साथ ही किया जा सकेगा, ताकि उसकी मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे मैदान के दोबारा खुलने की खबर से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। 





लंबे समय से अभ्यास न कर पाने के कारण स्थानीय खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पिछड़ रहे थे। अब उन्हें फिर से अभ्यास का उचित अवसर मिलेगा, जिससे वे आने वाले टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त और जिला खेल पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह निर्णय खिलाड़ियों के हित में है। मैदान के ओपन होने से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। अभ्यास के लिए जरूरी ढांचा और वातावरण मिलने से जिले के युवा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। यह मैदान सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि आमजनों के लिए भी स्वास्थ्य और फिटनेस के उद्देश्य से खोला गया है। सुबह और शाम की पाली में वॉकिंग, योगा और अन्य फिटनेस गतिविधियों के लिए इसका उपयोग किया जा सकेगा। इससे नगरवासियों की जीवनशैली में भी सुधार की उम्मीद है।भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम का दोबारा खुलना जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा। लंबे समय से ठप पड़ी गतिविधियों को अब फिर से गति मिलेगी। स्थानीय खेल प्रशिक्षकों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों को एक बार फिर से निखरने का अवसर मिलेगा।पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि मैदान के दोबारा खुलने के बाद इसकी सुरक्षा, सफाई और नियमों के पालन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। यदि मैदान की देखभाल नियमित रूप से की जाए, तो यह जिले की एक बड़ी खेल संपत्ति के रूप में उभर सकता है।