Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Karnataka लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Karnataka लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

कर्नाटक: चाइनीज मांझे से कट गया बाइक सवार का गला

कर्नाटक के बीदर में जानलेवा चाइनीज मांझे ने एक और जिंदगी छीन ली। सड़क पर खिंची नायलॉन की पतंग की डोर से गला कटने के बाद 48 साल के बाइक सवार संजू कुमार होसामणि की मौत हो गई। हादसा तलामदगी ब्रिज के पास हुआ, जहां तेज धार वाली डोर अचानक उनके गले में फंस गई और कुछ ही सेकेंड में खून बहने लगा। गंभीर हालत में गिरने के बाद भी होसामणि ने मोबाइल से बेटी को फोन करने की कोशिश की। वायरल वीडियो में वह खून से लथपथ हालत में मदद मांगते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों ने कपड़ा रखकर खून रोकने की कोशिश की, लेकिन एम्बुलेंस देर से पहुंची और इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि समय पर मेडिकल मदद मिलती तो जान बच सकती थी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर नायलॉन मांझे पर सख्त प्रतिबंध और बेहतर आपात सेवाओं की मांग की। मामले में मन्ना एकहेली थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।





गौरतलब है कि चाइनीज मांझे से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 12 जनवरी 2026 को इंदौर में 45 साल के रघुवीर धाकड़ की इसी तरह मौत हुई थी, जबकि जुलाई 2025 में दिल्ली के रानी झांसी फ्लाईओवर पर 22 साल के कारोबारी यश गोस्वामी की जान गई थी।

उत्तर प्रदेश : चाइनीज मांझा पूरी तरह बैन फिर कैसे ले रहा लोगों की जान! - Uttar Pradesh: Why Is Deadly Chinese Manja Still Killing Despite a Ban? -

चाइनीज मांझे ने ली एक और जान, गला कटने से अधेड़ की मौत; उज्जैन में 6 हफ्ते में 8 मामले | indore ujjain chinese manjha accident biker death banned manjha road safety

शनिवार, 29 नवंबर 2025

कर्नाटक: तनातनी के बीच कल नाश्ते पर मिलेंगे सिद्दरमैया-शिवकुमार, आलाकमान के निर्देश के बाद कर्नाटक CM ने खुद दी जानकारी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को नाश्ते पर आमंत्रित किया है। यह फैसला पार्टी आलाकमान के निर्देश पर लिया गया है। सिद्दरमैया ने कहा कि वे आलाकमान के हर फैसले का पालन करेंगे।



शुक्रवार, 28 नवंबर 2025

क्या कर्नाटक में बदलेगा सीएम? शिवकुमार ने बढ़ाया सस्पेंस, कहा- वादा निभाना एक बड़ी ताकत

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के बयान ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वादा निभाना एक बड़ी ताकत है, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।



कर्नाटक में गन्ना मूल्य विवाद उग्र, किसानों ने आगजनी कर जताया विरोध

कर्नाटक के बागलकोट जिले में गन्ने की उचित कीमत को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों द्वारा गन्ने से लदे ट्रैक्टरों में आग लगा दी गई। किसान ₹3,500 प्रति टन की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार ₹3,300 प्रति टन का प्रस्ताव दे रही है। सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।



Breaking