Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 1 अगस्त 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स में मेधावी छात्रों को नवाजा

 

देवघर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने 2019 बैच के मेधावी विद्यार्थियों को डिग्री और पदक प्रदान किए और उन्हें समाज व देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने संस्थान से जुड़ी अपनी विशेष यादें साझा करते हुए इस अवसर को भावुक क्षण बताया। राष्ट्रपति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संस्थान में बेटियों की संख्या छात्रों के बराबर हो गई है, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि पदक पाने वाले विद्यार्थियों में बेटियों की संख्या अधिक रही, जो अत्यंत गर्व की बात है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मौके पर डॉ अस्मित अग्रवाल को गोल्ड मेडलसे नवाजा। डॉ तनिष्क कुमार को सिल्वर और डॉ हर्षवीन कौर को ब्रोंज मेडल से नवाजा। इनके अलावा डॉ ऋचा जयसवाल को सर्वाधिक उपस्थिति सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ अंजनी कुमारी, डॉ गौतम शंकर, डॉ सुमिता सिन्हा, डॉ शिक्षा सिंह और डॉ ओम शंकर को डिग्री दी गई।

राष्ट्रपति ने दी भावुक यादों की झलक

राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि 25 मई 2018 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदरी से इस संस्थान का शिलान्यास किया था, तब वह झारखंड की राज्यपाल थीं और कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। अब इस संस्थान के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होकर उन्हें खास जुड़ाव महसूस हो रहा है।

डॉक्टरों को संवेदनशील बनने की सलाह

राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से कहा कि एक कुशल डॉक्टर बनने के साथ-साथ उन्हें एक अच्छा इंसान भी बनना है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को सिर्फ क्लिनिकल नहीं, बल्कि संवेदनशील व्यवहार वाला होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ डॉक्टर ऐसे होते हैं, जिनसे मिलने के बाद मरीज और परिजन मानसिक रूप से बेहतर महसूस करते हैं।

समाज सेवा की भावना रखें ज़िंदा

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों में नैतिकता, करुणा और परोपकार की भावना होनी चाहिए, जिससे वे समाज में बदलाव ला सकें। उन्होंने कहा कि एम्स, देवघर ने 5 आदिवासी गांवों को गोद लिया है, यह सराहनीय पहल है। उन्होंने गांवों को गोद लेने की संख्या बढ़ाने का सुझाव भी दिया। राष्ट्रपति ने खास तौर पर झारखंड में कम उम्र में बच्चियों की शादी और खून की कमी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि डॉक्टरों के मार्गदर्शन से ग्रामीण स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

ट्राइबल हेल्थ में एम्स देवघर की अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि एम्स देवघर को सेंटर ऑफ कंपीटेंस फॉर ट्राइबल हेल्थ के रूप में मान्यता दी गई है। यहां के फैकल्टी मेंबर्स जनजातीय समुदाय से जुड़े स्वास्थ्य शोध में सक्रिय हैं। राष्ट्रपति ने ड्रोन के जरिए दूरदराज के इलाकों में दवाएं और वैक्सीन पहुंचाने की पहल की भी सराहना की।

स्वास्थ्य के राष्ट्रीय लक्ष्यों में एम्स की भूमिका

राष्ट्रपति मुर्मू ने एम्स देवघर के डॉक्टरों और प्रबंधन से आग्रह किया कि वे सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के तहत स्वास्थ्य सुधार के लिए सूची बनाएं। उन्होंने खुशी जताई कि भारत ने कालाजार जैसी बीमारी का उन्मूलन 2024 में ही कर लिया, जबकि लक्ष्य 2030 का था।

मंच पर मौजूद रहे कई गणमान्य

समारोह के मंच पर झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा, एम्स देवघर के प्रेसिडेंट डॉ. एन.के. अरोड़ा और कार्यकारी निदेशक प्रो. सौरभ वार्षणेय उपस्थित थे।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को झारखंड पहुंची। देवघर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत गवर्नर संतोष गंगवार एवं राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच देवघर एम्स के लिए रवाना हो गया।

राष्ट्रपति देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद रांची आ गयीं। रांची एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रात राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।








'तुलसी भवन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कोऑपरेटिव कॉलेज की माधुरी कुमारी शर्मा एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा की कुमारी नित्या प्रथम स्थान प्राप्त किया'

माधुरी कुमारी शर्मा 

जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान  द्वारा तुलसी जयंती समारोह  के अन्तर्गत पिछले दिनों आयोजित  निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है,जो कि निम्नलिखित है --

कुमारी नित्या 

# निबंध प्रतियोगिता (महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए):-

प्रथम - माधुरी कुमारी शर्मा, कक्षा - स्नातकोत्तर ( जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज)

द्वितीय - गीता कुमारी, (ग्रेजुएट  स्कूल काॅलेज फाॅर वीमेन)

तृतीय - कुमारी निशा , कक्षा स्नातकोत्तर, (जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी)

तृतीय - रुपा कुमारी,बी.एड. (डी.बी.एम.एस. काॅलेज ऑफ एजुकेशन

प्रोत्साहन - शुभम कुमार,  बी.बी.ए.   (अरका जैन विश्वविद्यालय) 

प्रोत्साहन - श्रुति कुमारी, (जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज)

# निबंध प्रतियोगिता (विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए):-

प्रथम - कुमारी नित्या, कक्षा-अष्टम (सरस्वती शिशु विद्या  मंदिर, बागबेडा)

द्वितीय  - लावण्या चतुर्वेदी, कक्षा-अष्टम ( शिक्षा निकेतन, टेल्को) 

द्वितीय - अमृता वर्मा (डी.बी.एम.एस. हाई स्कूल , कदमा)

तृतीय - दीया सिन्हा, ( ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल मानगो)

तृतीय - विनीत कुमार (ए.डी.एल. सनसाइन उच्च विद्यालय )

प्रोत्साहन - अंशु कुमारी,  कक्षा- 10 (गम्हरिया हाई स्कूल, गम्हरिया)

प्रोत्साहन - नव्या, (सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल )

प्रोत्साहन - स्मिता कुमारी सिंह (संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल) 

प्रोत्साहन - आलीशा परवीन, डी बी एम एस गर्ल्स स्कूल)

# भाषण प्रतियोगिता :-

प्रथम - ऋतु कुमारी,  ( मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल)

द्वितीय  - प्रीति कुमारी, कक्षा -11 (के.पी.एस. बर्मामाइन्स )

द्वितीय  - प्रिंस राज, (सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, खासमहल )

तृतीय  - आर्दिका चंद्रा, कक्षा -10 (डी.बी.एम.एस. इंग्लिश स्कूल) बी.एच.एरिया, कदमा

तृतीय - रुप शिखा, (बी.एस.एस.एम. प्रवण चिल्ड्रेन वर्ल्ड, सोनारी)

प्रोत्साहन - टी. उत्कर्ष , (बारीडीह हाई स्कूल )

प्रोत्साहन - कृति कुमारी, (चिन्मय विद्यालय,  बिष्टुपुर )

प्रोत्साहन - अंशिका  कुमारी, (राजेन्द्र  विद्यालय,  साकची )

प्रोत्साहन -   क्षितिज प्रभाकर (डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर)








कुचाई के मासीबेरा हिल एरिया के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्रों में चला सर्च अभियान, नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे अमोनिया नाईट्रेट पाउडर, वैसिलीन पेट्रोलियम जैली बरामद,

 

Kuchai

सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक, को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा0क0पा0 (माओ0) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छिपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर क्षति पहॅूचाने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व छिपाकर रखा गया है।

जिसके आलोक में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस के साथ चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सी0आर0पी0एफ0 एवं एस0एस0बी0 का एक संयुक्त अभियान का गठन करते हुए कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के आस-पास जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया ।

संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के समीप पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गये एक ब्लू कलर का प्लास्टिक कन्टेनर में अमोनिया नाईट्रेट पाउडर-20 पैकेट (प्रत्येक 01 कि0ग्रा0), दो बड़ा स्टील कन्टेनर में अमोनिया नाईट्रेट पाउडर-40 पैकेट (प्रत्येक 01 कि0ग्रा0) कुल 60 कि0ग्रा0 अमोनिया नाईटेट का पाउडर के साथ वैसिलीन पेट्रोलियम जैली-10 पैकेट (प्रत्येक 42 ग्रा0) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

इस संदर्भ में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस, चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सी0आर0पी0एफ0, एस0एस0बी0 शामिल थे।