Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुधवार, 6 अगस्त 2025

तुलसी जयंती पर रूप सज्जा प्रतियोगिता: शबरी और हनुमान रूप में बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति

अग्रिमा मिश्रा

विद्याभारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को

 'तुलसी भवन में आयोजित प्रतियोगिता माता शबरी रूपसज्जा में चिन्मया विद्यालय, टेल्को की अग्रिमा मिश्र एवं हनुमान रुप सज्जा में दयानंद पब्लिक स्कूल साकची के मिहिर मल्होत्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया'

मिहिर मल्होत्रा

दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची

जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान  द्वारा तुलसी जयंती समारोह  के अन्तर्गत पिछले दिनों आयोजित  विभिन्न प्रतियोगिताओं में से आज माता शबरी एवं हनुमान रुप सज्जा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है,जो निम्नलिखित है --

# माता शबरी रुप सज्जा प्रतियोगिता

          वर्ग -अ (कक्षा- 1 - 3 तक)  -

प्रथम - अग्रिमा मिश्रा, कक्षा - 3,  (विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को)

द्वितीय - कुमारी आकांक्षा , कक्षा - 3, (शिक्षा निकेतन, टेल्को)

द्वितीय - दिव्यांशी कश्यप , कक्षा - 1, (ब्लू बेल्स स्कूल, मानगो)

तृतीय - श्रेया गोप , कक्षा - 2, ( दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची)

तृतीय - इप्सिता गोराई, कक्षा - 2,  (राम कृष्ण मिशन  इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर )

प्रोत्साहन - आदित्य  कुमार चौधरी, (लाजपत पब्लिक स्कूल, साकची)          

प्रोत्साहन -  रीत रंजन, कक्षा - 3,  (चिन्मया विद्यालय, बिस्टुपुर) 

प्रोत्साहन - अनिशा कुमारी, कक्षा - 2, (शिक्षा निकेतन, टेल्को)

प्रोत्साहन - आद्या सिंह, कक्षा - 2, (हिल टाप स्कूल,  टेल्को)

# माता शबरी रुप सज्जा प्रतियोगिता

          वर्ग -ब (कक्षा- 4 - 7 तक):-

प्रथम - आराध्या अग्रवाल, कक्षा- 4, (आर. वी.एस. एकेडमी, मानगो)    

द्वितीय - हरप्रीत कौर, कक्षा- 4, (एस.डी.एस.एम. स्कूल  फाॅर एक्सीलेंस, सिदगोडा)

द्वितीय - अमृत कौर, कक्षा-5, (मध्य  उच्च  विद्यालय, लक्ष्मीनगर)

तृतीय - सान्वी सिंह ,कक्षा-5, (डी.बी.एम.एस.,कदमा)

तृतीय - आर्या कुमार  झा,  कक्षा- 5, (लाजपत पब्लिक स्कूल,  साकची) 

तृतीय - श्रेया कुमारी, कक्षा- 5, (के.पी.एस., बर्मामाइन्स) 

प्रोत्साहन -बी. निहारिका, कक्षा- 4, (चिन्मया विद्यालय, बिस्टुपुर)

प्रोत्साहन - अनिका कुमारी, कक्षा- 4, (श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर) 

प्रोत्साहन - भव्या वर्मा, कक्षा- 6, (एस.बी.एम.,मानगो)

प्रोत्साहन - वसुन्धरा विवेक, कक्षा- 5, (डी.बी.एम.एस., कदमा)

# श्री हनुमान रुप सज्जा प्रतियोगिता

            वर्ग -अ (कक्षा- 1 - 3 तक):-

प्रथम - मिहिर मलहोत्रा, कक्षा - 2, (दयानंद पब्लिक स्कूल,साकची)

द्वितीय - आर्या शरण, (हिलटाॅप स्कूल, टेल्को)

द्वितीय - हर्षित लाल, (डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर) 

तृतीय - अभिषेक राज, (के.पी.एस.,बर्मामाइन्स)

तृतीय - अविनाश मिश्रा, कक्षा - 2, (आर.वी.एस.एकेडमी, मानगो)

प्रोत्साहन - अनध मिश्रा, (रामकृष्ण  मिशन स्कूल, बिष्टुपुर)

प्रोत्साहन - जगदीश टुडू, (गम्हरिया इंग्लिश हाई स्कूल, गम्हरिया)

प्रोत्साहन - बाॅबी सिंह, (एस.डी.एस.एम. स्कूल फाॅर एक्सीलेंस , सिदगोडा)

प्रोत्साहन - गुरुचरण हो, (सेंट जेवियर्स स्कूल, खासमहल)

 # श्री हनुमान रुप सज्जा प्रतियोगिता

           वर्ग -ब (कक्षा- 4 - 7 तक):-

प्रथम - रुपांश कुमार, कक्षा- 5, (जे.पी.एस.स्कूल, बारीडीह)

द्वितीय - युवांश कुमार, कक्षा- 4, (एस.डी.एस.एम., सिदगोडा)

द्वितीय - अर्वण कुमार गोप, कक्षा-4, (ए.आई.डब्ल्यू.सी.स्कूल फाॅर एक्सीलेंस, बारीडीह)

तृतीय - ऋजुपाल सिंह, कक्षा-5,  ₹उच्च  मध्य  विद्यालय,  लक्ष्मीनगर )

तृतीय - ऋत्विक केशरी,  कक्षा- 4, (आर.वी.एस.एकेडमी, मानगो)

प्रोत्साहन - आंजनेय द्विवेदी, कक्षा- 4, ( सेंट जेवियर्स स्कूल, खासमहल)

प्रोत्साहन - आयुष्मान  सेनापति, कक्षा- 4, (डी.बी.एम.एस.,कदमा)








एनएसयू विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

 

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग द्वारा  विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉ. एम.डी. वसीम उद्दीन (बाल रोग विशेषज्ञ) और डॉ. मोनाली बनर्जी उपस्थित रहे। सेमिनार का मुख्य विषय  "स्तनपान को प्राथमिकता दें: स्थायी सहायता प्रणाली बनाएं" के अंतर्गत सेमिनार में आए अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किये। 

शिशुओं के लिए मां का दूध ही सर्वश्रेष्ठ आहार है- डॉ. वसीम

सेमिनार में अपने संबोधन में डॉ. वसीम ने नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और स्तनपान संबंधित विभिन्न चिकित्सीय पहलूओं से सभा को अवगत करवाया और यह बताया है कि बच्चों के लिए मां के दूध से सर्वश्रेष्ठ पोषण आहार दूसरा कोई हो नहीं सकता। इसलिए अपने बच्चों के लिए बाजार में उपलब्ध डिब्बे वाले दूध उत्पादों पर निर्भर ना रहें और स्तनपान को प्राथमिकता दें।

सेमिनार में गेस्ट प्रेजेंटेशन के  साथ ही  पोस्टर प्रस्तुति और रंगोली प्रतियोगिता के लिए विजेताओं की घोषणा अतिथियों द्वारा की गई, जो सेमिनार से पहले हुई थी जिसमें छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया था।

सेमिनार में  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि, अकादमिक प्रकोष्ठ के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम, अनुशासन प्रकोष्ठ के अधिष्ठाता प्रो. नाजिम खान, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मोईज़ अशरफ, विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष,  विभागों के विभागाध्यक्ष, नर्सिंग विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के विद्यार्थी और संकाय सदस्य बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।






गैरेज गांव के कर्मचारियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर, बिष्टुपुर – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के महान नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित गैरेज गांव के सभी कर्मचारियों ने एकत्र होकर गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरुजी की स्मृति में कर्मचारियों ने कुछ समय के लिए मौन धारण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर माहौल बेहद भावुक था। लोगों की आंखें नम थीं और हर चेहरा शोकाकुल दिखाई दे रहा था। सभी ने एक स्वर में कहा कि गुरुजी का जाना झारखंड और खासकर वंचित समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।




गैरेज गांव के कर्मचारियों ने कहा कि गुरुजी ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने और आदिवासियों के हक की लड़ाई में जो योगदान दिया, वह हमेशा याद किया जाएगा। उनके आदर्श और संघर्ष से हम सबको प्रेरणा मिलती रहेगी।









Breaking