Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Chhattisgarh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Chhattisgarh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 7 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए। इस अभियान में दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों से जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, कोबरा इकाई और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। आज सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।



बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि अब तक घटनास्थल से सात माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। राइफलें और अन्य विस्फोटक सामग्री भी मिली है।

मुठभेड़ में बीजापुर के जिला रिजर्व गार्ड के एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शहीद हो गए। एक अन्य जवान घायल हो गया और उसका बीजापुर में प्राथमिक उपचार किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। अतिरिक्त सुरक्षा बल इलाके में भेजे गए हैं और गहन तलाशी अभियान जारी है।

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़: PM मोदी बोले, कानून तभी ताकतवर बनतबार बनता है ज़ब.....

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज देश की सुरक्षा का सबसे बड़ा मंथन पूरा हुआ। 60वां अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुलिस को लेकर युवाओं की सोच बदले, पुलिस थानों का दरवाजा भय का नहीं, भरोसे का होना चाहिये। इसके लिये जरूरी है प्रोफेशनलिज्म + सेंसिटिविटी + त्वरित रिस्पॉन्स। PM मोदी ने शहरी और टूरिस्ट पुलिसिंग को नई धार देने की बात भी कही। PM मोदी ने कहा कि रेगुलर मॉनिटरिंग ही देश की पहली सुरक्षा दीवार है। कोस्टल सिक्योरिटी के लिये नये आधुनिक मॉडल अपनाने पर जोर दिया। लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज़्म से मुक्त इलाकों में “पूर्ण विकास” की बात, सिर्फ सुरक्षा नहीं, समृद्धि भी। PM मोदी ने कहा कि ने कहा, कानून तभी ताकतवर बनता है, जब जनता उसकी भाषा समझे। वहीं, सुरक्षा की रीढ़ गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र और राज्यों की पुलिस से कहा कि “देश के वीरान द्वीपों को सुरक्षा–श्रृंखला में जोड़ें।” NATGRID के डेटाबेस का प्रभावी उपयोग करने पर बल दिया। AI के जरिये “ऐसी जानकारी तैयार हो, जिस पर तुरंत कार्रवाई हो सके। विश्वविद्यालयों को फोरेंसिक पर आधारित शोध और केस स्टडी के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। सम्मेलन में काउंटर टेररिज्म काउंटर रेडिकलाइजेशन में नये ट्रेंड, महिलाओं की सुरक्षा में टेक्नोलॉजी की भूमिका, विदेशी भगोड़ों को वापस लाने की नई रणनीतियां, फोरेंसिक क्षमता को अंतराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने पर बल एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के गहन पहलुओं पर लंबी चर्चा हुई।



Breaking