Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 7 अगस्त 2025

श्रमिकों के लिए जागरूकता शिविर में बना 75 आभा कार्ड

 

श्रमिक जागरूक होकर आभा कार्ड के तहत निबंधन कराएं :-आर के गोप

मुरूप: 07।08।25

 राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड(श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में सरायकेला प्रखंड अन्तर्गत मुरूप में स्थित अर्जुन पुस्तकालय प्रांगण में "द्विदिवसीय जागरूकता सह पंजीकरण शिविर" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बोर्ड के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक राज किशोर गोप ने किया।

अपने संबोधन में उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा क्रियान्वित आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत सरकार देश के नागरिकों का हेल्थ डाटा बैंक का निर्माण कर रही है जिसका आभा कार्ड बन जाता है वह डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है तथा नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी,भारत सरकार लोगों को 14 डिजिट वाला एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। डिजिटल सिस्टम से श्रमिकों का आधार के माध्यम आभा कार्ड का निर्माण किया जाता है।आगे श्री गोप ने प्रतिभागियों को सूचित करते हुए कहा कि कार्ड बन जाने के बाद लोग अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड आसानी से देख सकेंगे तथा ए बी डी एम के साथ साझा कर सकते हैं। कार्यक्रम में कुल 75 महिला एवं पुरुष श्रमिकों का आभा कार्ड बनाया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान  ने कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा इस प्रकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम के आयोजन पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि श्रम जगत के लोगों को जागरूक कर उनका पंजीयन सुनिश्चित किया जा सके।

 कार्यक्रम में श्रमिकों को केन्द्रीय योजनाओं से संबंधित बुकलेट भी प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक विकास प्रमाणिक,श्रीमती तारा महतो,चंद्रावती प्रधान, अनीता महतो तथा मोनिका प्रमाणिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।








बहरागोड़ा:-भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन....

 बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा:-भाजपा पूर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल के नेतृत्य में बहरागोरा थाना परिसर में थाना प्रभारी के अनुपस्थिति में अन्य अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधे, इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, जिला उपाध्यक्ष ज्योत्स्नामोई बेरा,अर्चना दास,शुक्ला बेरा,भाजपा बहरागोरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर,कुमार गौरव पुष्टि,गौरी शंकर महतो,कबिन्द्रनाथ कुंडू, प्रहल्लाद घोष,ननिगोपाल साव,सुमंत श्यामल उपस्थित थे।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भारत रत्न दिया जाए- पुरेंद्र

 


आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की आदमकद प्रतिमा स्थापना हेतु उपायुक्त, क्षेत्रीय निदेशक जियाडा, प्रशासक आदित्यपुर नगर निगम से मांगी अनुमति




आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय जनता दल पुरेंद्र नारायण सिंह ने भारत सरकार से दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भारत रत्न देने की मांग की हैl उन्होंने कहा कि भारत रत्न सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि यह उस विरासत का मूल्यांकन है, जिसने देश के एक बड़े हिस्से और आबादी को उसकी पहचान और अधिकार दिलायाl दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ीयो के लिए प्रेरणा हैl उनका सम्मान पूरे झारखंड के सम्मान से जुड़ा हुआ हैl

पुरेंद्र नारायण सिंह ने नेमरा, रांची और कोल्हान में राजघाट की तर्ज पर समाधि स्थल का निर्माण किए जाने की मांग करते हुए कहा कि मोहराबादी स्थित शिबू सोरेन जी के आवास को राजकीय स्मारक घोषित किया जाएl उन्होंने शिबू सोरेन की जीवनी को झारखंड के स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की भी मांग कीl

पुरेंद्र नारायण सिंह ने आज उपायुक्त सरायकेला- खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह, क्षेत्रीय निदेशक जियाडा आदित्यपुर श्री प्रेम रंजन एवं प्रशासक आदित्यपुर नगर निगम श्री रवि प्रकाश को पत्र भेज कर बतलाया है कि आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति आदिवासी एवं वंचित समुदाय के अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर झारखंड अलग राज्य की परिकल्पना को साकार करने वाले जन आंदोलन के जीवंत प्रतीक माननीय राज्यसभा सांसद एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अभिभावक दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी की एक आदमकद प्रतिमा की स्थापना आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत या जियाडा क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग के महत्वपूर्ण चौक चौराहा पर करना चाहती हैl उन्होंने सभी पदाधिकारी से त्वरित एवं उचित कार्रवाई की मांग की हैl