Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Dumka लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Dumka लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 25 नवंबर 2025

दुमका: सीएम हेमंत का मेगा सिंचाई मिशन… 22 हजार हेक्टेयर जमीन को पानी मिलेगा

दुमका : सीएम हेमंत सोरेन लगातार राज्य में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड स्थित मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर बन रही मसलिया रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना दुमका के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इससे मसलिया और रानेश्वर प्रखंड की 22 हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि को पानी मिलेगा। उन्होंने संबंधित विभाग और एजेंसी को शेष काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि किसान समय पर इसका लाभ उठा सकें।

पानी का बेहतर उपयोग और पर्यटन की संभावना

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि पानी का पूरा उपयोग हो सके। नदी में पानी अधिक होने पर उसे तालाबों और जलाशयों में भेजा जाएगा। परियोजना शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को सिंचाई के साथ साथ पर्यटन और रोजगार का भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

कंपनी का दावा, 80 प्रतिशत काम पूरा

निर्माण कर रही एल एंड टी कंपनी ने बताया कि कुल काम का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है। बैराज लगभग बन गया है और 15 गेटों में 90 प्रतिशत काम हो चुका है। तीन पंप हाउस में एक बन चुका है जबकि दो का काम जारी है। पांच डिलीवरी चैंबर में तीन पूरे हो चुके हैं। अगले साल जनवरी तक करीब 6400 हेक्टेयर भूमि पर पाइपलाइन के जरिए सिंचाई शुरू कर दी जाएगी।

22,283 हेक्टेयर जमीन को मिलेगा फायदा

इस महत्वाकांक्षी परियोजना से मसलिया के 15 पंचायत और रानेश्वर के चार पंचायत के 226 गांवों को फायदा मिलेगा। कुल 22,283 हेक्टेयर जमीन तक भूमिगत पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। 1313 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने नवंबर 2022 में किया था।

निरीक्षण के दरम्यान सीएम हेमंत सोरेन के साथ विधायक आलोक कुमार सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे।

Breaking